छोटा, शक्तिशाली और स्मार्ट: एथलीटों के लिए सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड जो बदल देंगे ट्रेनिंग अनुभव!

क्या आप एक एथलीट हैं जो अपने प्रशिक्षण पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, लेकिन फिर भी अपनी शारीरिक मेट्रिक्स को ट्रैक करना चाहते हैं? स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड इसका आदर्श समाधान प्रदान करते हैं। स्मार्टवॉच के विपरीत, ये उपकरण बिना किसी स्क्रीन के आपकी हृदय गति, नींद, रिकवरी और एक्टिविटी लेवल का सटीक डेटा देते हैं।
स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड
स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड

एथलीटों को अक्सर अपनी ट्रेनिंग के दौरान ज्यादा से ज्यादा फोकस की आवश्यकता होती है। स्क्रीनलेस बैंड रेस्टलेसनेस को कम करते हैं, जिससे वे डेटा देखने के बजाय अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, इनमें अक्सर लंबी बैटरी लाइफ होती है और ये अधिक टिकाऊ होते हैं, जो इंटेंसिव ट्रेनिंग और विभिन्न परिस्थितियों के लिए आदर्श हैं। ये Fitness Band वास्तविक समय में हृदय गति, कैलोरी बर्न, नींद के पैटर्न और रिकवरी स्कोर जैसे महत्वपूर्ण डेटा को चुपचाप ट्रैक करते हैं, जिसे बाद में देखने के लिए स्मार्टफोन ऐप में सिंक किया जा सकता है। यह एथलीटों को अपनी शारीरिक स्थिति की गहरी समझ प्रदान करता है, जिससे वे अपनी ट्रेनिंग प्लान को उसी के हिसाब से बना सकते हैं।

नीचे देखिए 5 बढ़िया स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड के विकल्प-

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • No Screen Wellness Activity Tracker Heart Rate Sleep Fitness Tracking

    चाहें ट्रेनिंग दौरान निकलने वाला पसीना हो या फिर हाथ धुलने की समस्या, IP68 रेटिंग वाले इस फिटनेस ट्रेकर में पानी से खराबी आने की समस्या नहीं होती है। बेहद स्लीक और बाहर दिखाई ना देने वाली स्क्रीन लुक को भी बनाकर रखती है। इसमें 180mAh की शक्तिशाली बैटरी दी गई है, जो स्टैंडबाय मोड में 30 दिनों तक और रोजाना के इस्तेमाल में 5-10 दिन तक आराम से चलती है। इसकी लगातार मॉनिटरिंग के जरिए आप कभी-भी और कहीं भी ह्रदय गति से लेकर अन्य शारीरिक गतिविधियों को आराम से देख सकते हैं। वहीं, नींद के पूरे रिकॉर्ड के साथ, नींद की क्वालिटी, टाइम और गहराई का विश्लेषण भी करती है,  जिससे आप अपनी सेहत को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड नाम- BIGASUO
    • मॉडल नंबर- 159K
    • कंपैटिबल डिवाइस- स्मार्टफोन
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- WiFi
    • इंटर्फेस टाइप- टचस्क्रीन
    • मेमोरी स्टोरेज- 64 GB

    खूबियां

    • यह 24/7 आपके स्टेप और चलने की दूरी को रिकॉर्ड करता है।
    • इसमें रनिंग, साइकलिंग और हाइकिंग जैसे कई स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।

    कमी

    • अन्य के मुकाबले बैटरी लाइफ कम है।
    01
  • Nex-QFit Pro Smart Fitness Band with 24/7 Activity Tracking

    अगर आप 24 घंटे बिना किसी तामझाम के अपनी फिटनेस को ट्रैक करना चाहते हैं, तो यह स्क्रीनलेस बैंड आपके बहुत काम आएगा। इसकी 24/7 एक्टिविटी और हार्ट रेट ट्रैकिंग पूरी सेहत की जानकारी के लिए चौबीसों घंटे हार्ट रेट, HRV, स्ट्रेस लेवल और नींद के पैटर्न को मॉनिटर करती है। यह 50 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स और वर्कआउट मोड के साथ आता है, जिससे आप अपनी एक्टिविटी के हिसाब से कैलोरी बर्न से लेकर अन्य सटीक जानकारियां सीधा फोन पर देख सकते हैं। इसे सुरक्षित फिट और हल्के वजन में डिजाइन किया गया है, ताकी ट्रेनिंग के वक्त बिना किसी परेशानी के इसे आराम से पहना जा सके। यह फिटनेस बैंड वॉटरप्रूफ है, जिसे स्विमिंग और शॉवर लेते वक्त भी पहनकर रखा जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड नाम- Nexlina
    • मॉडल नंबर- Nex-qfit-pro
    • बैटरी लाइफ- 30 दिन
    • कंपैटिबल डिवाइस- एंड्रॉइड और iOS
    • वजन- 30 ग्राम
    • मटेरियल टाइप- नायलॉन

    खूबियां

    • इसमें प्रीमियम त्वचा अनुकूल रहने वाला सिलिकॉन स्ट्रैप मिलता है।
    • इसे फोन ऐप से कनेक्ट करके नोटिफिकेशन भी पा सकते हैं।

    कमी

    • कलर ऑप्शन का अभाव।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • WHOOP 5.0 Health and Fitness Wearable 12 Month Membership Included

    इस स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड का WHOOP कोच पर्सनलाइज्ड असिस्टेंट का काम करता है, अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए रोजाना नींद, स्ट्रेन और रिकवरी से जुड़े सुझाव पाए जा सकते हैं। यह एक बार फुल चार्ज करने के बाद 14 दिनों से भी ज्यादा चलता है, जिससे आपको बार-बार चार्जिंग की झंझट भी नहीं झेलनी पड़ती है। इसमें फास्ट लिंक स्लाइडर दिया गया है, जिसके जरिए आप अपने स्टाइल के हिसाब से आसानी से स्ट्रैप बदल सकते हैं। इस फिटनेस और एक्टिविटी ट्रैकर के साथ 12 महीने के लिए WHOOP वन मेंबर्शिप भी मिलती है, जिसकी गाइडेंस के साथ आप अपने ट्रेनिंग सेशन को और भी असरदार बना सकते हैं। इसमें वन, पीक और लाइफ तीन अलग-अलग स्टाइल भी उपलब्ध हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड नाम- WHOOP
    • मॉडल नंबर- 973-003-000
    • कंपैटिबल डिवाइस- स्मार्टफोन, टैबलेट
    • सेंसर टाइप- पल्स सेंसर
    • बैटरी लाइफ- 14 दिन
    • वजन- 109 ग्राम

    खूबियां

    • यह आपकी 160 से भी ज्यादा डेली एक्टिविटी को मॉनिटर करता है।
    • फिटनेस, रिकवरी और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए 24/7 जानकारी देता है।

    कमी

    • कनेक्टिविटी को लेकर समस्या।
    03
  • Google Fitbit Air - Screenless Activity Tracker with Fitness

    यह गूगल फिटबिट एयर फिटनेस बैंड पहनने में बेहद आरामदायक रहता है और अपने फिटनेस ट्रैकिंग अनुभव को पूरी तरह बदल सकता है। इसमें मिलने वाला एडवांस्ड गूगल ट्रैकिंग सिस्टम आसान मॉनिटरिंग के साथ ही सुविधाजनक कोचिंग भी देता है, जिससे स्पोर्ट्स एक्टिविटी हों या एथलिटिक सबकुछ ज्यादा बेहतर तरीके से किया जा सकता है। इस एक्टिविटी ट्रैकर के साथ गूगल हेल्थ प्रीमियम मेंबर्शिप भी मिलती है, जिससे आप फिटनेस से जुड़ी एक्सपर्ट जानकारियां पा सकते हैं। इसका 130-210 mm का वन साइज फिट लगभग हर कलाई पर आसानी से फिट हो जाता है, और इसे अपने आराम से हिसाब से ढीला या कसा भी किया जा सकता है। वहीं, स्लीक डिजाइन में आने की वजह से कलाई पर ज्यादा भारी भी नहीं महसूस होता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Fitbit
    • मॉडल नंबर- GA09509-AU
    • कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
    • कंपैटिबल डिवाइस- स्मार्टफोन
    • वजन- 12 ग्राम
    • सपोर्टेड ऐप- स्लीप मॉनिटर

    खूबियां

    • एडवांस्ड सेंसर और नया एल्गोरिदम 24/7 हेल्थ मॉनिटरिंग करते हैं।
    • बिल्ट-इन Gemini सपोर्ट के साथ पर्सनलाइज़ असिस्टेंट पा सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन ग्राहक सही डेटा ना मिलने की शिकायत करते हैं।
    04
  • QORFIT Pulse Smart Band for Men & Women, 24/7 Health & Fitness Tracker

    यह प्रीमियम स्मार्ट बैंड हार्ट रेट, HRV, ब्लड प्रेशर का अनुमान लगाने, SpO₂, मल्टी-स्टेज स्लीप एनालिसिस और रियल-टाइम स्ट्रेस मॉनिटरिंग के लिए हाई-प्रिसिजन मेडिकल-ग्रेड सेंसर के साथ आता है। IP68 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आने की वजह से यह ट्रेनिंग के दौरान आने वाली पसीने या फिर पानी पड़ने से जल्दी खराब नहीं होता है। इसमें मिलने वाली शक्तिशाली बैटरी फुल चार्ज होने के बाद करीब 30 दिनों तक चलती है। वहीं, 127 स्पोर्ट्स मोड मिलने की वजह से अलग-अलग एक्टिविटी को ज्यादा सटीक और आसान तरीके से ट्रैक किया जा सकता है। इसे स्मार्टफोन पर QWatch Pro ऐप से कनेक्ट करके आप अपनी सारी एक्टिविटी ट्रैक और मॉनिटर कर सकते हैं। इसमें काले के अलावा भी कई रंगों के विकल्प उपलब्ध हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ‎QORFIT
    • कनेक्ट टाइप- ब्लूटूथ
    • वजन- 250 ग्राम
    • कंपैटिबल डिवाइस- स्मार्टफोन
    • रंग- काला

    खूबियां

    • यह फाइंड माय डिवाइस सपोर्ट के साथ आता है।
    • इसमें बैटरी कम होने पर रिमाइंडर भी मिलता है।

    कमी

    • कमजोर प्रोडक्ट क्वालिटी की शिकायत।
    05

एथलीट्स और स्पोर्ट्स ट्रेनिंग के लिए स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड की तुलना

मॉडल्स

बैटरी लाइफ

स्पोर्ट्स मोड

अन्य

No Screen Wellness Activity Tracker

5-10 दिन

मल्टीपल

एक्सरसाइज मोड डेटा

Nex-QFit Pro Smart Fitness Band

30 दिन से ज्यादा

50+

AI हेल्थ एनालिसस

WHOOP 5.0 Health and Fitness Wearable

14 दिन से ज्यादा

160+ डेली एक्टिविटी

WHOOP कोच असिस्टेंट

Google Fitbit Air - Screenless Activity Tracker

7 दिन तक

-

AI-पावर्ड कोचिंग

Pulse Smart Band for Men & Women

45 दिन तक

127+

स्ट्रेस और स्लीप मॉनिटर

अन्य डिवाइसों की जानकारी गैजेट गली कैटेगरी पर देखिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड एथलीटों के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं?
    +
    स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड एथलीटों को बिना किसी व्याकुलता के अपनी परफॉर्मेंस मेट्रिक्स (जैसे हृदय गति, नींद, रिकवरी) को ट्रैक करने की अनुमति देते हैं, जिससे वे पूरी तरह से अपने प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित कर सकें। यह गहन डेटा विश्लेषण और बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।
  • क्या स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड स्मार्टवॉच से अधिक सटीक होते हैं?
    +
    सटीकता बैंड के सेंसर और एल्गोरिदम पर निर्भर करती है, न कि स्क्रीन पर। कई उच्च-स्तरीय स्क्रीनलेस बैंड, विशेष रूप से एथलीटों के लिए डिज़ाइन किए गए, स्मार्टवॉच के बराबर या उससे भी बेहतर सटीकता प्रदान करते हैं क्योंकि वे अक्सर विशिष्ट बायोमेट्रिक ट्रैकिंग पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं।
  • स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड की बैटरी लाइफ कितनी होती है?
    +
    स्क्रीन की कमी के कारण, स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड की बैटरी लाइफ आमतौर पर स्मार्टवॉच से काफी बेहतर होती है, जो अक्सर एक चार्ज पर 5 दिन से लेकर 30 दिन या उससे अधिक तक चलती है।
  • क्या मैं स्क्रीनलेस बैंड के साथ तैर सकता हूँ?
    +
    अधिकांश उच्च गुणवत्ता वाले स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड वाटरप्रूफ होते हैं और तैराकी के लिए उपयुक्त होते हैं, लेकिन हमेशा उत्पाद के विशिष्ट 'वाटर रेजिस्टेंस' रेटिंग की जांच करें (उदाहरण के लिए, 5 ATM का मतलब है कि यह तैराकी के लिए सुरक्षित है)।
  • स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड कौन सा डेटा ट्रैक करते हैं?
    +
    ये बैंड आमतौर पर हृदय गति (HRV सहित), नींद के पैटर्न, कैलोरी बर्न, कदम, दूरी, तनाव का स्तर, और रिकवरी मेट्रिक्स जैसे महत्वपूर्ण डेटा को ट्रैक करते हैं। कुछ उन्नत मॉडल GPS डेटा भी प्रदान कर सकते हैं।