नेकलेस की तरह पहनें ये Air Purifiers, घर के बाहर भी खराब हवा से मिलेगी सुरक्षा

अगर आपके आसपास AQI खराब स्तर पर पहुंच चुका है लेकिन काम या पढ़ाई के सिलसिले में बाहर निकलना पड़ता है तो आप नेकलेस स्टाइल वाला वियरेबल एयर प्यूरीफायर ले सकते हैं। इसकी मदद से आप बहुत हद तक साफ हवा को इनहेल कर पाएंगे। इसे आप चार्ज कर सकते हैं और पूरे दिन पहन सकते हैं।
वियरेबल एयर प्यूरीफायर मॉडल्स
वियरेबल एयर प्यूरीफायर मॉडल्स

आप दूषित हवा में घर से बाहर निकलते समय वियरेबल एयर प्यूरीफायर को अपने गले में नेकलेस की तरह पहन सकते हैं। इस तरह के पोर्टेबल प्यूरीफायर्स की मदद से धूल, स्मॉग, स्मोक, पॉल्युटेंट आदि पर कारगर है यानी ये आपके नाक और मुंह के आसपास की हवा को नेगेटिव आयन तकनीक की मदद से साफ करने में सक्षम है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह सही विकल्प साबित हो सकता है। इन Air Purifiers को आप ऑफिस, मेट्रो, ट्रेन, पार्क या घर के अंदर भी पहन सकते हैं। इस डिवाइस को एक बार चार्ज करने के बाद कई घंटों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
पोर्टेबल और वियरेबल एयर प्यूरीफायर मॉडल्स:-

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

KASEEM Portable Air Purifier, Wearable Hanging Neck Air Filter

कई जगहों पर बढ़ते प्रदूषण के कारण लोग घर के अंदर एयर प्यूरीफायर लगा रहे हैं लेकिन काम के सिलसिले में बाहर जाना ही पड़ता है। ऐसे में आप नेकलेस की तरह पहनने वाले Air Purifier को ले सकते हैं। इसे आप गले में टांग सकते हैं और साफ हवा इनहेल कर सकते हैं। यह स्मॉग, धूल, पॉलन और PM2.5 पार्टिकल्स पर भी कारगर है। यह शोर भी नहीं करता है, यानी आपको इसके कारण परेशानी नहीं होगी। 3 घंटे चार्ज करने के बाद आप 30 घंटे तक इस पर्सनल प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- KASEEM
  • मॉडल- P00032Purifer
  • पावर सोर्स का प्रकार- बैटरी पावर्ड
  • फिल्टर का प्रकार- इलेक्ट्रोस्टैटिक
  • पार्टिकल रिटेंशन साइज- 2.5 माइक्रोमीटर
  • आइटम का वजन- 45 ग्राम

खूबियां

  • पोर्टेबल
  • साइलेंट ऑपरेशन

कमी

  • अमेजन यूजर्स ने लेख लिखते समय तक कोई कमी नहीं बताई है।
01

Mitzie Personal Air Purifier

सुबह के वक्त रनिंग पर जाने की आदत है लेकिन बढ़ते प्रदूषण के कारण नहीं जा पाते हैं तो आप पोर्टेबल एयर प्यूरीफायर का चयन कर सकते हैं। इसे आप गले में नेकबैंड की तरह पहन सकते हैं। यह आपके आसपास की हवा से धूल, स्मोक और बैक्टीरिया आदि को भी हटाकर हवा को साफ करने में कारगर है। सेकेंड-हैंड स्मोकिंग से भी यह आपको बचा सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों या दोस्तों को यह गिफ्ट भी दे सकते हैं ताकि वे भी अपना ध्यान रख सकें। आप इसका उपयोग कार में भी कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Mitzie
  • मॉडल- 11000_AP_Parnet
  • रंग- सफेद
  • पावर सोर्स का प्रकार- बैटरी पावर्ड
  • आउटपुट कैपेसिटी- 1 मिलीलीटर

खूबियां

  • नेगेटिव आयन तकनीक
  • लाइटवेट

कमी

  • छोटी जगह में ही कारगर है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Atovio X Smart Wearable & Portable Filterless Air Purifier

खराब AQI में घर के अंदर और बाहर इस्तेमाल करने के लिए आप मेड इन इंडिया और वियरेबल एयर प्यूरीफायर ले सकते हैं। इसकी टेस्टिंग IIT कानपुर में की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि यह महज 25 मिनट में 90% तक हवा से एयरबोर्न पार्टिकल्स को कम कर सकता है। इसमें नॉर्मल और टर्बो मोड मौजूद हैं। टर्बो मोड का इस्तेमाल ज्यादा प्रदूषण वाली जगहों पर किया जा सकता है। आप इसे Atovio X ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं और बैटरी के स्टेटस जान सकते हैं और स्टेप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Atovio
  • मॉडल- AT0015
  • रंग- कार्बन एक्लिप्स
  • पावर सोर्स का प्रकार- बैटरी पावर्ड
  • फिल्टर का प्रकार- आधुनिक अनियोन तकनीक
  • आइटम का वजन- 30 ग्राम

खूबियां

  • फिल्टरलेस 
  • टच कंट्रोल 

कमी

  • बाकी वियरेबल एयर प्यूरिफायर मॉडल्स की तुलना में इस प्रोडक्ट की कीमत ज्यादा है।
03

Staywell Necklace Air Purifier

बच्चों के लिए घर पर एयर प्यूरीफायर लगा दिया है लेकिन बाहर की दूषित हवा से उन्हें बचाने के विकल्प तलाश रहे हैं तो आप उनके लिए नेकलेस वाले Wearable Air Purifier को ले सकते हैं। इसकी बैटरी लाइफ 20 घंटे तक की है। इसका इस्तेमाल आप मेट्रो या ट्रेन में भी कर सकते हैं। यह 6,500,000 pcs/cm³ नेगेटिव आयन्स बनाता है, जो कि एयरबोर्न पार्टिकल्स से जुड़ते हैं और सांस लेने वाली हवा से बाहर खींचते हैं ताकि आपको साफ हवा मिल सके। आप USB की मदद से इसे चार्ज कर सकते हैं। इस प्यूरीफायर में किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है। काम या पढ़ाई करते समय यह बच्चों को अपनी आवाज से परेशान भी नहीं करेगा क्योंकि यह शांति से ऑपरेट करता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- STAYWELL
  • मॉडल- A190
  • रंग- सफेद
  • पावर सोर्स का प्रकार- बैटरी पावर्ड
  • फिल्टर का प्रकार- आयोनिक एयर
  • आइटम का वजन- 31.8 ग्राम

खूबियां

  • लंबी बैटरी लाइफ
  • नेगेटिव आयन तकनीक

कमी

  • बाहर की हवा साफ करने के लिए खास शक्तिशाली नहीं है।
04

Green Tech by toshi Personal Air Purifier

बच्चे हों या बुजुर्ग, हर किसी को साफ हवा मिले, इसके लिए घर के अंदर और बाहर एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना सही माना जाता है। घर के बाहर, पार्क, ऑफिस या ट्रेन में सफर करते समय भी साफ हवा को इनहेल किया जा सकता है। इसके लिए आप गले में पहनने वाला पर्सनल एयर प्यूरीफायर ले सकते हैं। कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले इस प्यूरीफायर को कहीं भी कैरी किया जा सकता है। इस डिवाइस को भारतीय हवा के लिहाज से डिजाइन किया गया है। बता दें कि इसे USA में डिजाइन किया गया है। एक बार चार्ज करने के बाद 28 घंटे तक आप इसका उपयोग कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Green Tech by toshi
  • मॉडल- PASOLOU20094426
  • रंग- सफेद
  • पावर सोर्स का प्रकार- बैटरी पावर्ड
  • फिल्टर का प्रकार- आयोनाइजर 
  • आइटम का वजन- 64 ग्राम

खूबियां

  • रिचार्जेबल
  • कॉम्पैक्ट डिजाइन

कमी

  • बाकी वियरेबल प्यूरीफायर मॉडल्स की तुलना में इसका वजन थोड़ा ज्यादा लग सकता है।
05

गले में पहनने वाले एयर प्यूरीफायर मॉडल्स:-
किस वियरेबल एयर प्यूरीफायर मॉडल का कितना वजन है और क्या खास फीचर है, ये नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें

एयर प्यूरीफायर मॉडल्स

वजन

खास फीचर

KASEEM Portable Air Purifier

45 ग्राम

साइलेंट ऑपरेशन

Mitzie Personal Air Purifier

30 ग्राम

नेगेटिव आयन तकनीक

Atovio X Smart Wearable & Portable Filterless Air Purifier

30 ग्राम

फिल्टरलेस

Staywell Necklace Air Purifier

31.8 ग्राम

लंबी बैटरी लाइफ

Green Tech by toshi Personal Air Purifier

64 ग्राम

कॉम्पैक्ट डिजाइन

नोट- ये वियरेबल एयर प्यूरीफायर मॉडल्स बहुत हद तक हवा को साफ करते हैं लेकिन हमारे द्वारा इनके पूरी तरह से  हवा को स्वच्छ बनाने का दावा नहीं किया जा रहा है। इसी तहत किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले आप एक्सपर्ट या अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

गैजेट गली पर पढ़ें इसी तरह के अन्य लेख। 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • घर के बाहर हवा के प्रदूषण से कैसे बचें?
    +
    आप घर के बाहर प्रदूषण से बचने के लिए वियरेबल एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप बाहर निकलते समय फेस मास्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • क्या वियरेबल एयर प्यूरीफायर सेकेंड-हैंड स्मोकिंग पर भी कारगर होते हैं?
    +
    हां, अमेजन पर वियरेबल एयर प्यूरीफायर के कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं तो सेकेंड-हैंड स्मोकिंग के धुएं के असर को भी कम करने में सक्षम हैं।
  • वियरेबल एयर प्यूरीफायर आम प्यूरीफायर से कैसे अलग है?
    +
    आप एयर प्यूरीफायर को ट्रैवलिंग के दौरान या हर वक्त अपने साथ लेकर नहीं घूम सकते हैं। जबकि वियरेबल एयर प्यूरीफायर का कॉम्पैक्ट डिजाइन तैयार ही इसी लिहाज से किया गया है कि आप इसे गले में ज्वेलरी की तरह पहन सकते हैं।
  • नेकलेस वाले एयर प्यूरीफायर का वजन कितना होता है?
    +
    अमेजन पर मिलने वाले नेकलेस एयर प्यूरीफायर का वजन 30 ग्राम से 64 ग्राम तक हो सकता है। ये काफी हल्के होते हैं। बच्चे भी इन्हें पहन सकते हैं।