क्या आप अपने घर के मनोरंजन केंद्र को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं और एक ऐसे टीसीएल स्मार्ट टीवी की तलाश में हैं जो सभी डिवाइस से जुड़ सकें? आप सही जगह पर हैं। एक बेहतरीन स्मार्ट टीवी सिर्फ शानदार पिक्चर क्वालिटी ही नहीं, बल्कि कनेक्टिविटी विकल्प भी प्रदान करता है। ऐसे में यहां पर अमेजन पर मौजूद कुछ बढ़िया TCL TV के मॉडल्स दिए गए हैं जिनमें आपको HDMI, USB, WIFI जैसी अलग-अलग तरह की कनेक्टिविटी मिलती है। इसके जरिए आप गेम कंसोल, स्पीकर, साउंडबार जैसे अलग-अलग तरह के डिवाइस को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। आपको 40 से लेकर 85 इंच तक के स्क्रीन साइज मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपने कमरे के साइज के अनुसार चुन सकते हैं।
1. TCL 85 inches 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
इसका चुनाव क्यों करें?
- जब बात बेहतरीन कनेक्टिविटी वाले स्मार्ट टीवी लेने की आती है तो टीसीएल टीवी एक शानदार विकल्प होता है। इसमें 4 HDMI पोर्ट, 1 USB पोर्ट और 1 LAN पोर्ट मिलते हैं। जिसकी वजह से आप इसे दूसरे डिवाइस जैसे कि स्पीकर, लैपटॉप और कई दूसरे स्मार्ट डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।
- यह 85 इंच के स्क्रीन साइज में आता है, जिसे आप बड़े आकार वाले कमरे में लगाकर घर बैठे सिनेमा हॉल जैसा अनुभव पा सकते हैं। यह टीवी डॉल्बी विजन और HDR10 जैसी डिस्प्ले तकनीकों को सपोर्ट करता है। यह कंटेंट के हिसाब से ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को अपने आप एडजस्ट करता है। इससे विजुअल्स साफ नजर आएंगे।
- फिल्म देखने के अलावा गेमिंग के शौकीन लोगों के लिए भी यह बेहतरीन विकल्प साबित होगा क्योंकि यह टीवी 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इससे एडवांस लेवल गेम खेलना आसान हो जाता है। वहीं, 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर की वजह से यह टीवी बिना किसी रुकावट के आसानी से चलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 85 इंच
- ब्रांड - TCL
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- गूगल असिस्टेंट
- डॉल्बी विजन
कमी
- इसे लगाने में समस्या आ सकती है।
2. TCL 75 Inches Smartchoice 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV
इसका चुनाव क्यों करें?
- यह टीसीएल टीवी 4K मिनी LED रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें क्यूडी-मिनी एलईडी पैनल, एचडीआर 10 और एआईपीक्यू प्रोसेसर मिलता है। इस टीवी को खासकर विजुअल्स की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसकी वजह से स्क्रीन पर विजुअल्स ब्लर नहीं होते हैं, साथ ही आपको घर बैठे सिनेमा हॉल जैसा अनुभव भी मिलता है।
- बड़े आकार के टीवी में मूवी देखने और गाना सुनने का मज़ा तब और दोगुना हो जाता है, जब आपको दमदार ऑडियो सुनने को मिले। ऐसे में यह टीवी 46 वॉट तक की आवाज़ पेश करता है जिसमें डॉल्बी एटमॉस जैसी तकनीक मिलती है। इससे आपको गहरे बेस के साथ हर एक डायलॉग सुनने को मिलता है।
- आप इस टीवी का चुनाव इसलिए भी कर सकते हैं क्योंकि यह 2 साल की वारंटी के साथ आता है, जिससे अगर यह खराब भी हो जाए तो इसे आप आसानी से दो साल के अंदर सही करवा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 75 इंच
- ब्रांड - TCL
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-Mini LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- हैंड्स फ्री वॉइस कंट्रोल
- HDR 10
कमी
- कभी-कभी यह टीवी सही से रिस्पॉन्स नहीं करता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर इस तरह के लेख पढ़ सकते हैं।
3. TCL 65 Inches Smartchoice 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV
इसका चुनाव क्यों करें?
- आप इस टीसीएल टीवी को इसलिए भी चुन सकते हैं क्योंकि यह बिना किसी रुकावट के आसानी से चलता है। इसकी वजह यह है कि इसमें 3GB RAM, 32GB ROM के साथ 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर मिलता है, जो इस टीवी को स्मूथ चलने में मदद करता है। जिससे हैवी वीडियो देखना हो या फिर गेम खेलना आसान हो जाता है।
- इस टीवी को आप वायर्ड और वायरलेस तरीके से दूसरे स्मार्ट डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं, क्योंकि इसमें HDMI, USB, LAN जैसे मल्टीपल कनेक्टिविटी पोर्ट दिए गए हैं। इसके जरिए आप गेम कंसोल से लेकर कई दूसरे डिवाइस जैसे कि स्पीकर, साउंडबार को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
- यह टीवी 65 इंच के बड़े स्क्रीन साइज में आता है, जिसे आप बड़े आकार के कमरे में लगाकर घर बैठे सिनेमा हॉल जैसा अनुभव पा सकते हैं। साथ ही इस टीवी में डॉल्बी विजन मिलता है जो साफ विजुअल्स पेश करेगा। वहीं, इस टीवी को कमरे के किसी भी कोने से हाई क्वालिटी कंटेंट का अनुभव ले सकते हैं क्योंकि इसमें 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- ब्रांड - TCL
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-Mini LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- स्क्रीन मिररिंग
- AiPQ प्रोसेसर
कमी
- यह टीवी कभी-कभी सही से रिस्पॉन्स नहीं करता है।
4. TCL 139 cm (55 inches) Smartchoice 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
इसका चुनाव क्यों करें?
- 55 इंच के स्क्रीन साइज वाला यह स्मार्ट टीवी 30W साउंड प्रदान करता है, जो सामान्य टीसीएल टीवी के मुकाबले दमदार आवाज़ का अनुभव देता है। इसके अलावा इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया गया है जिससे साउंड में क्लैरिटी रहती है। वहीं, आपको अलग से स्पीकर या फिर साउंडबार लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ती है।
- यह गूगल टीवी आपके मनोरंजन को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जा सकता है। इसकी वजह यह है कि यह कई तरह के OTT एप्प्स को सपोर्ट करता है जैसे कि प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार आदि। इसके जरिए नई सीरीज़ से लेकर K ड्रामा और फिल्में देख सकते हैं।
- अगर आपको अपने फ़ोन में मौजूद कंटेंट इस टीवी पर भी देखने का मन करता है तो इसका चुनाव बेहतर होगा। यह टीवी वेब ब्राउज़र और स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसकी वजह से आप वायरलेस तरीके से अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- ब्रांड - TCL
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- MEMC
- गूगल असिस्टेंट
कमी
- यह टीवी कभी-कभी सही से रिस्पॉन्स नहीं करता है।
5. TCL 101 cms Smartchoice Full HD Smart QLED Google TV
इसका चुनाव क्यों करें?
- अगर आप अपने मीडियम साइज के कमरे के लिए परफेक्ट टीवी लेना चाहते हैं तो टीसीएल टीवी सही विकल्प होगा। यह 1920 x 1080 रिजॉल्यूशन और 60 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है ताकि हाई क्वालिटी में कंटेंट देखने को मिल सके। इतना ही नहीं यह HDR 10 तकनीक को सपोर्ट करता है ताकि आपको फोटो से लेकर वीडियो तक साफ नज़र आएं।
- स्क्रीन साइज के अनुसार यह टीवी 28 वॉट तक ऑडियो पेश करता है। साथ ही यह डॉल्बी ऑडियो को भी सपोर्ट करता है। इसकी वजह से आपको हर एक आवाज़ साफ सुनने को मिलती है।
- सबसे अच्छी बात यह है कि इस टीवी को आप आसानी से बोलकर कंट्रोल कर सकते हैं। क्योंकि इसमें गूगल असिस्टेंट फीचर मिलता है। इसके ज़रिए आप बोलकर आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं, जैसे कि साउंड, सेटिंग्स तक को बदल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 40 इंच
- ब्रांड - टीसीएल
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 1080p
- रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज़
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- एस्पेक्ट रेश्यो -16:9
खूबियां
- FHD QLED पैनल
- 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर
कमी
- यह काफी धीमा काम करता है।
