Motorola Smart TV: घर बैठे पाएं अल्टीमेट बिग-स्क्रीन एंटरटेनमेंट का मज़ा!

मोटोरोला स्मार्ट टीवी में HD रेडी से लेकर 4K रेजोल्यूशन, क्यूएलईडी और मिनी एलईडी डिस्प्ले जैसे विकल्प मिलते हैं। कुछ Motorola टीवी मॉडल गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम, बेहतर साउंड आउटपुट और गेमिंग फीचर्स के साथ आते हैं। टीवी चुनते समय कमरे का आकार, स्क्रीन साइज, पिक्चर क्वालिटी और जरूरतों का ध्यान रखें।
मोटोरोला स्मार्ट टीवी
मोटोरोला स्मार्ट टीवी

घर में टीवी चुनते समय अब सिर्फ स्क्रीन साइज ही नहीं, बल्कि डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, स्मार्ट फीचर्स और साउंड भी देखने का अनुभव तय करते हैं। Motorola के स्मार्ट टीवी कलेक्शन में छोटे कमरों के लिए कॉम्पैक्ट स्क्रीन से लेकर बड़े लिविंग रूम के लिए 4K मॉडल तक विकल्प मिलते हैं। ब्रांड के Smart TV पोर्टफोलियो में QLED और Mini LED डिस्प्ले वाले टीवी भी शामिल हैं, जबकि कुछ मॉडल गूगल टीवी के साथ आते हैं। इससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से टीवी चुन सकते हैं, चाहे प्राथमिकता OTT कंटेंट देखने की हो, स्पोर्ट्स का मजा लेने की हो या गेमिंग की। हालांकि, मॉडल चुनते समय स्क्रीन साइज, रेजोल्यूशन, रिफ्रेश रेट, साउंड आउटपुट और उपलब्ध कनेक्टिविटी फीचर्स की तुलना करना जरूरी है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अलग-अलग स्क्रीन साइज वाले 5 बेहतरीन मोटोरोला स्मार्ट टीवी मॉडल।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

MOTOROLA 108 cm (43 inch) QLED Ultra HD (4K) Smart Google TV 2026

43 इंच की स्क्रीन, लेकिन तस्वीर में 4K का पूरा बारीकपन

  • टीवी लेते समय बड़ा आकार ही हमेशा प्राथमिकता नहीं होता। अगर स्क्रीन पर न्यूज, वेब सीरीज, यूट्यूब और रोजमर्रा का कंटेंट देखा जाता है, तो 43 इंच की टीवी भी अपनी जगह बना सकती है। इस 4K Smart TV की खासियत यह है कि छोटे स्क्रीन आकार के बावजूद इसमें 4K रेजोल्यूशन और QLED पैनल दिया गया है, जिससे तस्वीर में बारीक डिटेल्स और रंगों का बेहतर अनुभव पाने का विकल्प मिलता है।
  • गूगल टीवी के साथ ऐप्स ढूंढने के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें 30 वॉट स्पीकर्स, 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट भी हैं।
  • यह टीवी उन लोगों के लिए है जिन्हें स्क्रीन के आकार से ज्यादा अपनी रोजमर्रा की देखने की जरूरतों के हिसाब से टीवी लेना है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - Motorola {43UHDIQMWSDQ} 
  • स्क्रीन साइज - 43 इंच
  • डिस्पले तकनीक - QLED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
  • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
  • साउंड आउटपुट - 30 वॉट

खूबियां

  • 2x मल्टी डायमेंशनल साउंड
  • 7 विजुअल मोड

कमी

  • टीवी के सॉफ्टवेयर को लेकर थोड़ी समस्या आ सकती है।
01

MOTOROLA 140 cm (55 inch) QLED Ultra HD (4K) Smart Google TV 2026 Edition

कंटेंट की पसंद बदले, टीवी की क्षमता नहीं

  • कभी टीवी पर फिल्म चलती है, कभी लाइव मैच और कभी यूट्यूब पर कोई ऐसा वीडियो जो देखते-देखते घंटों तक चलता रहता है। यह 55 Inch TV इन बदलती पसंदों के बीच एक ऐसा स्क्रीन साइज देता है जो लिविंग रूम में मनोरंजन के लिए पर्याप्त बड़ा महसूस हो सकता है। इसमें QLED और 4K रेजोल्यूशन के साथ HDR10 सपोर्ट मिलता है।
  • इसका Google TV 5.0 इंटरफेस कंटेंट को अलग-अलग ऐप्स से एक जगह लाता है। लेकिन इसका एक और दिलचस्प पहलू है, इसमें 50 वॉट स्पीकर आउटपुट। टीवी देखते समय आवाज के लिए तुरंत अलग स्पीकर सिस्टम लगाने की जरूरत कम हो सकती है।
  • इसमें 64GB स्टोरेज भी दिया है, जो स्मार्ट टीवी में ऐप्स और दूसरे इस्तेमाल के लिए सामान्य से ज्यादा जगह उपलब्ध कराता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - Motorola {55UHDGQMGBNQ} 
  • स्क्रीन साइज - 55 इंच
  • डिस्पले तकनीक - QLED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
  • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
  • साउंड आउटपुट - 50 वॉट

खूबियां

  • एंटी-मोशन ब्लर टेक्नोलॉजी
  • बैजेल-लेस डिजाइन

कमी

  • रिमोट टीवी से कनेक्ट होने में परेशानी आ सकती है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

MOTOROLA 191 cm (75 inch) QLED Ultra HD (4K) Smart Google TV

75 इंच की स्क्रीन पर फिल्म देखने का मतलब सिर्फ बड़ी पिक्चर नहीं

  • 75 इंच की टीवी लेने का फैसला केवल स्क्रीन के आकार से नहीं होता, इसके लिए कमरे में पर्याप्त जगह और बैठने की सही दूरी भी चाहिए। लेकिन अगर आपके पास ऐसा लिविंग रूम है, तो फिल्में और स्पोर्ट्स छोटे स्क्रीन पर देखने के मुकाबले अलग तरह से महसूस हो सकते हैं। इस टीवी की 75 इंच QLED स्क्रीन और 4K रेजोल्यूशन बड़े विजुअल्स को देखने के लिए ज्यादा जगह देते हैं।
  • गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम होने के जरिए अलग-अलग ऐप्स पर OTT कंटेंट आसानी से देख सकते हैं, जबकि 30W स्पीकर्स टीवी के सामान्य मनोरंजन के लिए मौजूद हैं।
  • यह टीवी उन लोगों के लिए ज्यादा मायने रखता है जो लेने से पहले स्क्रीन के आकार को लेकर समझौता नहीं करना चाहते और अपने लिविंग रूम में टीवी को मनोरंजन का प्रमुख हिस्सा बनाना चाहते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - Motorola {75UHDGQMWSTQ} 
  • स्क्रीन साइज - 75 इंच
  • डिस्पले तकनीक - QLED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
  • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
  • साउंड आउटपुट - 30 वॉट

खूबियां

  • 350 निट्स ब्राइटनेस
  • MEDITEK क्वाड कोर प्रोसेसर

कमी

  • टीवी को लेकर अभी तक किसी तरह की खास समस्या नही है।
03

MOTOROLA 165 cm (65 inch) QLED Ultra HD (4K) Smart Google TV

कंसोल कनेक्ट करने के बाद टीवी का इस्तेमाल बदल जाता है

  • गेमिंग के लिए टीवी चुनते समय केवल 4K तस्वीर देखना पर्याप्त नहीं है। तेज गेम्स में मोशन, इनपुट रिस्पॉन्स और गेमिंग से जुड़े फीचर्स भी ध्यान देने योग्य होते हैं। इस 65 Inch TV में 120Hz Game Accelerator और VRR सपोर्ट दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान मोशन और स्क्रीन के साथ गेम के तालमेल को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं।
  • QLED 4K डिस्प्ले के साथ गेम्स की दुनिया बड़े आकार में दिखाई देती है। इसके 48 वॉट स्पीकर्स और डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट गेम के साउंड इफेक्ट्स को भी मनोरंजन का हिस्सा बनाते हैं।
  • यह मॉडल उन लोगों के लिए ज्यादा बढ़िया विकल्प हो सकता है जिनके लिविंग रूम में गेमिंग कंसोल भी टीवी के इस्तेमाल का अहम हिस्सा है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - Motorola {65UHDGQMVSAQ} 
  • स्क्रीन साइज - 65 इंच
  • डिस्पले तकनीक - QLED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
  • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
  • साउंड आउटपुट - 48 वॉट

खूबियां

  • बिल्ट-इन ग्राफिक्स यूनिट
  • 7 विजुअल मोड्स

कमी

  • टीवी की ब्लूटूथ कनेक्टिविटी में थोड़ी समस्या आ सकती है।
04

MOTOROLA 127 cm (50 inch) Ultra HD (4K) Mini LED Smart Google TV

Mini LED का फायदा स्क्रीन के आकार से नहीं, तस्वीर के कंट्रास्ट से समझें

  • हर टीवी की तस्वीर में सिर्फ रंगों की चमक ही मायने नहीं रखती। गहरे काले हिस्से, उनके आसपास मौजूद रोशनी और एक ही विजुअल में डार्क व अंधेरे हिस्सों का बैलेंस भी देखने के अनुभव को प्रभावित करता है। इस 50 इंच टीवी में Mini LED बैकलाइटिंग और 140 लोकल डिमिंग जोन दिए गए हैं, जिनसे स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों में लाइट को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • 4K रेजोल्यूशन के साथ डॉल्बी विजन HDR सपोर्ट भी मिलता है, जो एचडीआर कंटेंट में पिक्चर की डायनामिक रेंज को बेहतर तरीके से दिखाने के लिए काम करता है।
  • यह टीवी उन लोगों के लिए एक अलग विकल्प है जो केवल बड़ी स्क्रीन नहीं, बल्कि डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में भी बदलाव चाहते हैं। गूगल टीवी और डॉल्बी एट्मॉस इसके स्मार्ट एंटरटेनमेंट और ऑडियो अनुभव को पूरा करते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - Motorola {50UHDGMMWKRQ} 
  • स्क्रीन साइज - 50 इंच
  • डिस्पले तकनीक - Mini LED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
  • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
  • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

खूबियां

  • 500 निट्स ब्राइटनेस
  • ALLM और MEMC टेक्नोलॉजी

कमी

  • टीवी थोड़ा लैग करके चलने से परेशानी आ सकती है।
05

तुलना: मोटोरोला स्मार्ट टीवी

यहां पर हमने ऊपर बताए गए 43 से 75 इंच स्क्रीन वाले Motorola Smart TV मॉडल्स की अलग-अलग फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है। 

मॉडल

स्क्रीन साइज

रिफ्रेश रेट

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Motorola {43UHDIQMWSDQ}

43 इंच

60 Hz

30 वॉट

2x मल्टी डायमेंशनल साउंड, 7 विजुअल मोड

Motorola {55UHDGQMGBNQ}

55 इंच

60 Hz

50 वॉट

एंटी-मोशन ब्लर टेक्नोलॉजी, बैजेल-लेस डिजाइन

Motorola {75UHDGQMWSTQ}

75 इंच

60 Hz

30 वॉट

350 निट्स ब्राइटनेस, MEDITEK क्वाड कोर प्रोसेसर

Motorola {65UHDGQMVSAQ}

65 इंच

60 Hz

48 वॉट

बिल्ट-इन ग्राफिक्स यूनिट, 7 विजुअल मोड्स

Motorola {50UHDGMMWKRQ}

50 इंच

60 Hz

20 वॉट

500 निट्स ब्राइटनेस, ALLM और MEMC टेक्नोलॉजी

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली का पेज देखें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मोटोरोला स्मार्ट टीवी में कौन-कौन से स्क्रीन साइज उपलब्ध हैं?
    +
    मोटोरोला के स्मार्ट टीवी 32 इंच जैसे कॉम्पैक्ट स्क्रीन साइज से लेकर 43, 50, 55, 65, 75 और बड़े स्क्रीन विकल्पों में मिलते हैं। उपलब्ध स्क्रीन साइज मॉडल और बिक्री के समय के अनुसार अलग हो सकते हैं।
  • क्या मोटोरोला स्मार्ट टीवी में 4K रेजोल्यूशन मिलता है?
    +
    हां, Motorola के कई मॉडल Ultra HD (4K) रेजोल्यूशन के साथ उपलब्ध हैं। हालांकि, ब्रांड के सभी टीवी 4K नहीं हैं। कुछ मॉडल HD रेडी और फुल एचडी रेजोल्यूशन में भी आते हैं, इसलिए लेने से पहले मॉडल की स्पेसिफिकेशन जांचना जरूरी है।
  • मोटोरोला स्मार्ट टीवी में QLED और मिनी एलईडी टेक्नोलॉजी का विकल्प मिलता है?
    +
    हां, मोटोरोला के कलेक्शन में QLED और Mini LED डिस्प्ले वाले मॉडल शामिल हैं। क्यूएलईडी और मिनी एलईडी अलग-अलग डिस्प्ले टेक्नोलॉजी हैं और इनके फीचर्स मॉडल के अनुसार बदलते हैं। टीवी चुनते समय पैनल टेक्नोलॉजी के साथ ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट भी देखें।
  • क्या मोटोरोला स्मार्ट टीवी पर OTT ऐप्स इस्तेमाल कर सकते हैं?
    +
    गूगल टीवी वाले मोटोरोला स्मार्ट टीवी पर OTT ऐप्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ऐप्स की उपलब्धता, स्मार्ट प्लेटफॉर्म और कुछ फीचर्स मॉडल के अनुसार अलग हो सकते हैं।
  • मोटोरोला स्मार्ट टीवी लेते समय किन फीचर्स को देखना चाहिए?
    +
    स्क्रीन साइज, रेजोल्यूशन, डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, रिफ्रेश रेट, साउंड आउटपुट, HDMI और USB पोर्ट तथा स्मार्ट प्लेटफॉर्म की जांच करें। गेमिंग के लिए टीवी चुन रहे हैं, तो गेमिंग फीचर्स और रिफ्रेश रेट पर भी ध्यान दें।