अपनों के साथ मनोरंजन के लिए कोई फिल्म या सीरीज देखना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, ऐसे में घर पर अच्छी क्वालिटी का टीवी जरूर होना चाहिए। अगर आप पुराने TV को बदलना चाहते हैं तो आपके लिए Sony BRAVIA का टीवी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें लगा खास प्रोसेसर XR सोनी ब्राविया की टीवी इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाता है। 32, 43, 50, 55 और 65 इंच के बढ़िया सोनी ब्राविया टीवी सेट्स अमेजन पर बेस्ट रेटेड कैटेगरी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप स्पेस के अनुसार छोटे-मध्यम या बड़े आकार के कमरे में फिट कर सकते हैं। इन TVs की कई खासियतें हैं जैसे कि एडवांस पिक्चर प्रोसेसिंग, कटिंग-एज पैनल तकनीक, सिनेमैटिक इंटिग्रेशन और स्मार्ट इकोसिस्टम।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
Sony Bravia के स्मार्ट TV मॉडल्स:-
1) Sony BRAVIA (32 inches) HD Ready Smart TV
अगर आप बेडरूम के लिए टीवी लेना चाहते हैं तो पर्सनल रूम या कपल्स के लिए 32 इंच की टीवी ठीक रहेगा। कम स्पेस के लिए Sony BRAVIA (32 Inches) का स्मार्ट टीवी टीवी परफेक्ट साबित हो सकता है तो आप इसका चयन कर सकते हैं।
क्या-क्या खासियत है?
- जब भी टीवी के फीचर्स की बात होती है तो सबसे पहला सवाल ये रहता है कि पिक्चर क्वालिटी कैसी है, ऐसे में इस कंपनी के 32 इंच वाले HD रेडी स्मार्ट LED गूगल टीवी को ब्राउनी पॉइंट्स मिल सकते हैं। इसमें मोजूद X-Reality PRO प्रोसेसर और HD रेडी (1366 x 768) रिजॉल्युशन शार्प और बारीक डिटेल वाले विजुल्स दिखाता है। साथ ही इस टीवी में लाइव कलर तकनीक भी है जिसकी मदद से यूजर को लाइफलाइक इमेज देखने को मिलती है।
- अब बात आती है इसकी साउंड क्वालिटी की। इसमें 20W आउटपुल वाला ओपन Baffle स्पीकर लगा है और डॉल्बी ऑडियो के कारण आपको एकदम साफ और इमर्सिव आवाज मिल सकती है।
- इसमें स्मार्ट टीवी के कई फीचर्स मौजूद हैं जैसे कि गूगल टीवी, वॉचलिस्ट, गूगल असिसटेंट और क्रोमकास्ट बिल्ट-इन। इस टीवी में Apple Airplay और Apple Homekit भी है। साथ ही इसमें तीन HDMI पोर्ट्स दिए गए हैं यानी आप गेमिंग कंसोल को कनेक्ट कर आराम से गेम भी खेल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 32 इंच
- ब्रांड- Sony
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
- रिजॉल्यूशन- 768p
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
- आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
- प्रोडक्ट का साइज- 7.5D x 73W x 43.7H सेंटीमीटर
खूबियां
- लाइव कलर तकनीक
- ओपन बैफल स्पीकर्स
कमी
पारंपरिक स्क्रीन मिररिंग नहीं हो सकती है।
2) Sony (43 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart TV
अगर आप छोटे से मध्यम आकार के लिविंग रूम या मास्टर बेडरूम के लिए मिड-साइज टीवी ढूंढ रहे हैं तो आप Sony BRAVIA (43 Inches) वाला 4K अल्ट्रा HD स्मार्ट LED टीवी ले सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी में कई सारी खासियते हैं।
क्या-क्या खासियत है?
- 4K Ultra HD (3840 x 2160) डिस्प्ले पर शार्प इमेज दिखती है। साथ ही 4K प्रोसेसर X1 के साथ इस स्मार्ट टीवी में 4K X-Reality PRO भी मौजूद है, जो कि विविड विजुअल्स और डिटेल्ड अपस्केलिंग के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं अच्छे कॉन्ट्रास्ट और कलर डेप्थ के लिए HDR10 & HLG तकनीक इस्तेमाल की गी है।
- इस 43 Inch TV में स्पोर्ट्स और एक्शन से जुड़ा कंटेंट बढ़िया तरीके से दिखे, इसके लिए इसमें MotionFlow XR 200 तकनीक है, जो कि सोनी कंपनी की मोशन-एंहान्समेंट तकनीक है।
- इसमें सिनेमा हॉल जैसी आवाज का अनुभव लेने के लिए डॉल्बी एटमॉस और DTS:X जैसी आधुनिक ऑडियो तकनीके हैं। यानी आपको 3D सराउंड साउंड के साथ 3D Spatial ऑडियो भी मिलेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 43 इंच
- ब्रांड- Sony
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
- रिजॉल्यूशन- 4K
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
- आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
- प्रोडक्ट का साइज- 7.9D x 95.8W x 57H सेंटीमीटर
खूबियां
- डॉल्बी एटमॉस
- PS5-ऑप्टिमाइज्ड परफॉर्मेंस
कमी
गेमिंग के लिहाज से रिफ्रेश रेट कम लग सकता है।
3) Sony (50 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart TV
क्या आप मध्यम आकार के लिविंग रूम, मास्टर बेडरूम, फैमिली हॉल या होम ऑफिस के लिए Sony BRAVIA (50 Inches) का टीवी लेना चाहते हैं? तो इसी कंपनी की 2M2 Series का स्मार्ट टीवी का आप चयन कर सकते हैं।
क्या-क्या खासियत है?
- 4K रिजॉल्युशन वाले इस स्मार्ट टीवी में कई खास फीचर्स हैं जैसे कि गूगल असिस्टेंट, गूगल कास्ट, गूगल टीवी और ALLM/eARC आदि। इस स्मार्ट टीवी में 4K Processor X1 के साथ-साथ 4K X-Reality PRO और लाइव कलर तकनीक है, जिसके कारण क्रिस्प और वाइब्रेंट विजुअल्स दिखते हैं यानी इसकी पिक्चर क्वालिटी काफी अच्छी है।
- आप फैमिली के साथ अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्में या सीरीज देख सकते हैं। टीवी में Alexa के अलावा Apple Airplay 2 और Apple Homekit जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। गेमिंग कंसोल, हेडफोन्स, स्मार्टफोन, स्पीकर्स और लैपटॉप आदि के साथ कम्पैटिबल है।
- गौरतलब है कि इसका सालाना बिजली की खपत 157.44 kWh है। यानी बिजली का बिल भी इसकी वजह से ज्यादा नहीं आएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 50 इंच
- ब्रांड- Sony
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
- रिजॉल्यूशन- 4K
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
- आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
- प्रोडक्ट का साइज- 8D x 111.1W x 65.5H सेंटीमीटर
खूबियां
- डॉल्बी ऑडियो
- गेमिंग रेडी
कमी
Google TV इंटरफेस स्टार्ट होने में समय ले सकता है।
4) Sony (55 inches) BRAVIA 5 4K Ultra HD Smart TV
अपने लिविंग रूम को अपग्रेड करना चाहते हैं तो पुराने टीवी को बदलकर एक स्मार्ट टीवी ले सकते हैं। Sony BRAVIA (55 Inches) का स्मार्ट टीवी आपके घर की शान बढ़ाने का काम कर सकता है। घर आए मेहमान भी देखकर इंप्रेस हो सकते हैं।
क्या-क्या खासियत है?
- स्मार्ट टीवी पर आप न सिर्फ एंटरटेनमेंट से जुड़ा कंटेंट देख सकते हैं बल्कि स्कूल या कॉलेज के स्टूडेंट्स एजुकेशनल वीडियो भी देख सकते हैं और ऑडियो-वीडियो के कारण लंबे समय तक पढ़ा हुआ याद भी रह सकता है। टीवी का 4K अल्ट्रा HD स्मार्ट मिनी LED डिस्प्ले और XR प्रोसेसर शॉर्प और वाइब्रेंट विजुअल्स दिखाने में कारगर है। इसमें क्रिस्टल-क्लियर पिक्चर के लिए AI-पावर्ड 4K अपस्केलिंग हो सकती है।
- पढ़ाई या काम से ब्रेक लेकर अगर आप गेम खेलने के शौकीन हैं तो इस 55 Inch का 120Hz का रिफ्रेश रेट और ALLM/VRR/eARC गेमिंग के लिहाज से बढ़िया है। साथ ही इसमें PlayStation 5 भी अच्छे से खेला जा सकता है। बता दें कि इसमें Blu Ray प्लेयर्स और गेमिंग कंसोल को जोड़ने के लिए इसमें 4 HDMI पोर्ट्स हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 55 इंच
- ब्रांड- Sony
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- मिनी LED
- रिजॉल्यूशन- 4K
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
- आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
- प्रोडक्ट का साइज- 5.7D x 122.8W x 70.9H सेंटीमीटर
खूबियां
- XR क्लियर इमेज
- PS5 रेडी
कमी
सालाना ऊर्जा की खपत ज्यादा लग सकती है।
5) Sony BRAVIA 3 Series (65 inches) Smart TV
अपने घर पर थिएटर जैसा अनुभव लेना चाहते हैं तो मिनी होम थिएटर के लिए Sony BRAVIA (65 Inches) के स्मार्ट टीवी का चुनाव कर सकते हैं। शानदार आवाज और बेहतरीन वीडियो क्वालिटी वाला यह स्मार्ट टीवी मनोरंजन को दोगुना कर सकता है।
क्या-क्या खासियत है?
- इसमें लगा 4K HDR प्रोसेसर X1 डायनेमिक विजुअल्स और तस्वीरों को बढ़िया तरीके से दिखाता है। प्रोसेसर AI की मदद से सीन का विश्लेषण करता है और अपनेआप ही पिक्चर या आवाज को ऑप्टिमाइज कर देता है। इसके अलावा यह टीवी बढ़िया तरह से मूल रंगों दिखाता है। इस स्मार्ट टीवी में लगा 4K X-Reality प्रो कम रिजॉल्युशन वाले कंटेंट को बेहतरीन क्वालिटी में बदलकर दिखा सकता है।
- फास्ट-मूविंग दृश्यों के दौरान मोशन धुंधला न हो, इसलिए इसमें MotionFlow XR 100 लगा है। डॉल्बी एटमॉस और 20W के स्पीकर्स न सिर्फ क्रिस्टल क्लियर ऑडियो देते हैं, बल्कि इनसे बेस भी अच्छा मिलता है।
- साथ ही वॉइस सर्च और गूगल असिस्टेंट की मदद से आप आसानी से ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और PS5 खेलने के लिए भी यह सही विकल्प है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 65 इंच
- ब्रांड- Sony
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
- रिजॉल्यूशन- 4K
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
- आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
- प्रोडक्ट का साइज- 7.2D x 145.2W x 83.6H सेंटीमीटर
खूबी
- हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल
- Bass रिफ्लेक्स स्पीकर
कमी
स्टैंडर्ड स्क्रीन मिररिंग नहीं हो सकती है।
