क्या आप अपने घर के लिए एक बड़े, शानदार 50 इंच 4K स्मार्ट टीवी की तलाश में हैं, लेकिन आपका बजट 55,000 रुपये से अधिक नहीं है? चिंता न करें! यहां पर 5 फीचर-पैक्ड 50 इंच 4K एलईडी टीवी के विकल्प दिए गए हैं जो न केवल आपके बजट में फिट होंगे, बल्कि फीचर्स और पिक्चर क्वालिटी के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं। इन LED TV में आपको बेहतरीन विजुअल अनुभव तो मिलेगा ही, साथ ही शानदार साउंड प्रदान करते हैं जिससे आप अपने बेडरूम से लेकर लिविंग रूम तक को सिनेमा हॉल में बदल सकते हैं। इतना ही नहीं, इनमें आपको एडवांस फीचर्स जैसे कि गूगल असिस्टेंट, AI तकनीक भी मिल जाएंगे जो इन्हें और भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
अन्य लेख के लिए जागरण स्मार्ट चॉइस पर क्लिक करें।
Haier H5E Series 127cm 4K Ultra HD Smart LED Google TV
50 इंच के स्क्रीन साइज वाले इस स्मार्ट टीवी को आप अपने मीडियम साइज के कमरे में लगा सकते हैं। यह गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है जिससे यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस मिलता है। इससे आप आसानी से इस टीवी को चला सकते हैं। Haier के इस TV में LED डिस्प्ले मिलता है जो 60 HZ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे फोटो हाई क्वालिटी में नजर आती हैं।
इसको क्यों चुनें?
- अगर आप अपने पसंदीदा कंटेंट को एक जगह पर रखना चाहते हैं, जिसकी वजह से आपको बार-बार सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, तो इस टीवी का चुनाव कर सकते हैं क्योंकि यह वॉचलिस्ट फीचर को सपोर्ट करता है।
- सबसे अच्छी बात यह है कि यह टीवी हाई स्पीड से चलने वाले विजुअल्स भी स्मूथ और साफ पेश करता है। इसमें MEMC तकनीक दी गई है जिसे खासकर इसी काम के लिए डिज़ाइन किया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- ब्रांड - हायर
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- डॉल्बी ऑडियो
- 178 डिग्री वाइड व्यूइंग
कमी
- इसमें ब्राइटनेस की कमी है।
01
Samsung 50 inch (125cm) Crystal UHD 4K Vision AI 2026 Smart TV
यह स्मार्ट टीवी Samsung ब्रांड का है। इसमें HDMI, USB जैसी अलग-अलग प्रकार की कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, जिससे आप कई तरह के डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं, जैसे कि स्पीकर, साउंडबार, लैपटॉप आदि। वहीं, इसमें विजुअल्स भी बेहतर नजर आते हैं क्योंकि इसमें फिल्ममेकर मोड मिलता है।
इसका चुनाव क्यों करें?
- अगर आप मूवी देखने के साथ-साथ गेम खेलने के शौकीन हैं तो इसका चुनाव कर सकते हैं क्योंकि यह ALLM फीचर को सपोर्ट करता है, साथ ही इसमें VRR तकनीक भी दी गई है। इससे Samsung TV में आपको गेम खेलते समय किसी भी तरह की रुकावट की समस्या नहीं होती है।
- इस टीवी में मूवी देखने का मज़ा और बेहतर होगा क्योंकि यह 30 वॉट तक ऑडियो पेश करता है, साथ ही Q-Symphony स्पीकर को भी सपोर्ट करता है, जिससे आपको हर एक डायलॉग साफ सुनने को मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- ब्रांड - Samsung
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 50 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- एस्पेक्ट रेशियो - 16:9
खूबियां
कमी
- यह टीवी कभी-कभी सही से रिस्पॉन्स नहीं करता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Vu California 126cm (50 inches) Smartchoice Glo MiniLED Google 4K TV
50 इंच के इस स्मार्ट टीवी में 2.2 चैनल के साथ-साथ दो वूफर और सराउंड-साउंड का अनुभव मिलता है, जिससे आपको हर एक डायलॉग से लेकर म्यूजिक तक दमदार सुनने को मिलता है। वहीं, इसमें HDMI, USB जैसी कई तरह की कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप दूसरे डिवाइस से भी आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
इसका चुनाव क्यों करें?
- अगर आपको मूवी देखने के साथ-साथ गेम खेलने का भी शौक है तो इस स्मार्ट टीवी का चयन कर सकते हैं क्योंकि यह 120Hz VRR को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, 16GB + 2GB स्टोरेज के साथ-साथ HDMI कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिससे आप कई तरह के गेमिंग डिवाइस को इस टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं।
- यह Vu TV गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है जिससे यह कई तरह के OTT ऐप्स को सपोर्ट करता है, जैसे कि Netflix, YouTube, Prime Video, जिससे आप घर बैठे कई तरह के वीडियो देख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- ब्रांड - Vu
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-MiniLED, QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- एस्पेक्ट रेशियो - 16:9, 4:3
खूबियां
कमी
- इस टीवी का पार्ट मिसिंग हैं।
03
Toshiba 126 cm (50 inches) E350SP Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
50 इंच के स्क्रीन साइज वाला यह टीवी Toshiba ब्रांड का है जो 4K LED डिस्प्ले तकनीक के साथ आता है जो विजुअल्स की क्वालिटी को बेहतर कर सकता है। वहीं, यह टीवी गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है जिससे आप बोलकर इस टीवी के फीचर्स को कंट्रोल कर सकते हैं।
इसका चुनाव क्यों करें?
- अगर आपको घर बैठे सिनेमा हॉल जैसा अनुभव चाहिए तो इस टीवी का चुनाव कर सकते हैं क्योंकि यह 50 इंच के स्क्रीन साइज में आता है, साथ ही यह HDR 10 को सपोर्ट करता है ताकि आपको विजुअल्स साफ और हाई क्वालिटी में नजर आएं।
- सबसे अच्छी बात यह है कि यह 50 Inch LED TV अलग-अलग तरह की कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, जैसे कि HDMI, USB, जिनकी मदद से आप दूसरे डिवाइस जैसे कि स्पीकर, साउंडबार, लैपटॉप को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- ब्रांड - TOSHIBA
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- मल्टीपल पिक्चर मोड
- AI PQ फीचर
कमी
- इस टीवी का फीचर सही से काम नहीं कर रहा है।
04
Hisense 126 cm (50 inches) E6S Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
अगर आप एक ऐसे स्मार्ट टीवी लेने के बारे में सोच रहे हैं जिसमें आपको अलग-अलग तरह के पिक्चर देखने को मिलें तो इस स्मार्ट टीवी का चुनाव कर सकते हैं क्योंकि इसमें कई तरह के फीचर्स देखने को मिलते हैं। इस टीवी में गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है ताकि आप इसे आसानी से कंट्रोल कर सकें।
इसका चुनाव क्यों करें?
- अगर आपको घर बैठे सिनेमा हॉल जैसा अनुभव चाहिए तो इस टीवी का चुनाव कर सकते हैं क्योंकि यह 30 वॉट तक ऑडियो पेश करता है। साथ ही Hisense TV डॉल्बी एटम तकनीक को भी सपोर्ट करता है जिससे हर एक डायलॉग साफ और हाई क्वालिटी में सुनने को मिलता है। वहीं, साउंड मोड की वजह से और भी बेहतर अनुभव मिल सकता है।
- वहीं, यह 50 इंच स्क्रीन साइज में है जो 350 निट्स ब्राइटनेस के साथ-साथ डॉल्बी विजन और HDR 10 तकनीक को सपोर्ट करता है, जिससे हर एक फोटो और वीडियो हाई क्वालिटी का कंटेंट देखने को मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज -50 इंच
- ब्रांड - Hisense
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
कमी
- इसमें विजुअल्स की क्वालिटी में और सुधार की आवश्यकता है।
05
₹55,000 के अंदर मिलने वाले 4K रेजोल्यूशन वाले LED टीवी के मॉडल्स की तुलना
यहां पर अमेजन पर मौजूद ₹55,000 के अंदर मिलने वाले 50 Inch LED TV 4K रेजोल्यूशन वाले एलईडी टीवी की तुलना फीचर्स के आधार पर की गई है, जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपने लिए बढ़िया विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
नोट: यहां बताए गए सभी टीवी फिलहाल ₹55,000 के अंदर मिल रहे हैं लेकिन भविष्य में इनकी कीमत इससे भी अधिक या कम हो सकती है। इसकी वजह से, इसे लेने से पहले एक बार ज़रूर अमेजन पर देख लें।
गैजेट गली पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।