Tizen या webOS: आपके Smart TV के लिए कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम है सबसे बेहतर?

Tizen और webOS दोनों स्मार्ट टीवी के रोजाना इस्तेमाल के लिए स्ट्रीमिंग ऐप और कनेक्टेड डिवाइस की सुविधा देते हैं। टाइजन स्मार्ट होम और गेमिंग फीचर्स पर ध्यान देता है, जबकि वेबओएस सिंपल नेविगेशन, पर्सनलाइज्ड प्रोफाइल और एक जगह से कंटेंट एक्सेस करने पर फोकस्ड है।
Tizen या webOS: कौन-सा स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम आपकी जरूरतों के हिसाब से सही है?
Tizen या webOS: कौन-सा स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम आपकी जरूरतों के हिसाब से सही है?

स्मार्ट टीवी लेते समय स्क्रीन की क्वालिटी के साथ उसका ऑपरेटिंग सिस्टम भी रोजाना के इस्तेमाल को प्रभावित करता है। Tizen और webOS दोनों ही स्ट्रीमिंग ऐप, लाइव टीवी, डिवाइस कनेक्टिविटी और वॉइस कंट्रोल जैसी सुविधाएं देते हैं, लेकिन इनके इंटरफेस और अतिरिक्त फीचर्स अलग हैं। टाइजन Smart TV ऑपरेटिंग सिस्टम में स्मार्टथिंग्स के जरिए कंपैटिबल स्मार्ट होम डिवाइस को टीवी से जोड़ने की सुविधा मिलती है, साथ ही सैमसंग टीवी प्लस और गेमिंग से जुड़े फीचर्स भी उपलब्ध हैं। वेबओएस में ऐप, लाइव टीवी और कनेक्टेड डिवाइस एक ही होम स्क्रीन पर मिलते हैं और पर्सनलाइज्ड प्रोफाइल व कंटेंट सुझाव भी दिए जाते हैं। 2026 में Tizen 10.0 और webOS 26 जैसे नए वर्जन मौजूद हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें Tizen और webOS ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाले टॉप स्मार्ट टीवी मॉडल्स विकल्प।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung 43 inch (108cm) Crystal UHD 4K Vision AI 2026 Smart TV

    टीवी सिर्फ देखने से आगे काम आए तो?

    • टीवी पर कुछ समझना हो, किसी विषय के बारे में पूछना हो या कंटेंट से जुड़ी जानकारी चाहिए हो, तो हर बार फोन उठाने की जरूरत नहीं पड़ती। इस Samsung टीवी में Vision AI Companion दिया गया है, जो टीवी पर सवाल पूछने और जानकारी पाने के लिए AI एजेंट्स का इस्तेमाल करता है। यह इस मॉडल को सामान्य स्मार्ट टीवी से अलग इस्तेमाल का तरीका देता है।
    • रोज के टीवी कंटेंट में पुराने या कम रिजॉल्यूशन वाले वीडियो भी आते हैं। इसका क्रिस्टल प्रोसेसर 4K ऐसे कंटेंट को 4K तक अपस्केल करता है और तस्वीर में ज्यादा स्पष्ट डिटेल लाने के लिए प्रोसेसिंग करता है।
    • लंबे समय तक टीवी इस्तेमाल करने वालों के लिए Tizen OS को अगले सात साल तक अपग्रेड मिलने का वादा भी उपयोगी है। साथ में Samsung TV Plus पर मुफ्त चैनल मिलते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA43UE86AHULXL}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट

    खूबियां

    • AI एनर्जी मोड
    • कंट्रास्ट एन्हेंसर

    कमी

    • टीवी थोड़ा लैग करके चलने से परेशानी हो सकती है।
    01
  • LG 108 cms (43 inches) NU87 AI Series webOS LED TV

    टीवी पर पसंद का कंटेंट खुद ढूंढना हो तो?

    • जब घर में अलग-अलग लोग टीवी देखते हैं, तो हर किसी की पसंद अलग होती है। LG स्मार्ट टीवी में AI Concierge और AI Voice ID जैसे फीचर हैं, जो पसंद के हिसाब से कंटेंट सुझाव देने और अलग यूजर के लिए अनुभव को निजी बनाने में मदद करते हैं।
    • फिल्मों या पुराने टीवी कंटेंट में सोर्स क्वालिटी हमेशा 4K नहीं होती। इसका α7 AI Processor 4K Gen9 और 4K सुपर अपस्केलिंग ऐसे कंटेंट को ज्यादा साफ दिखाने के लिए प्रोसेस करते हैं। नेनो डिटेल एन्हेंसर भी फ्रेम में कॉन्ट्रास्ट और बारीक डिटेल को उभारने पर काम करता है।
    • गेमिंग के लिए गेम ऑप्टिमाइजर और ALLM दिए गए हैं, जबकि VRR 60Hz तक सपोर्ट करता है। इसलिए यह टीवी सिर्फ OTT देखने की स्क्रीन नहीं, बल्कि कंसोल गेमिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {43NU870BPLA}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • डायनमिक टोन मैपिंग
    • 9 पिक्चर मोड्स

    कमी

    • टीवी के साथ AI रिमोट ना आने से कंट्रोल में थोड़ी समस्या आ सकती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 55 Inch (138cm) Crystal UHD 4K Vision AI 2026 Smart TV

    घर में टीवी देखने का तरीका बदल जाए तो?

    • टीवी अब सिर्फ फिल्में और सीरीज देखने की स्क्रीन नहीं रह गया है। सैमसंग में Vision AI Companion दिया गया है, जिससे टीवी पर कंटेंट या रोजमर्रा के सवाल पूछकर AI से जवाब लिए जा सकते हैं।
    • पुराने टीवी चैनल या कम रिजॉल्यूशन वाली वीडियो को 55 इंच की स्क्रीन पर देखना हमेशा उतना साफ नहीं लगता। क्रिस्टल प्रोसेसर 4K ऐसे कंटेंट को 4K तक अपस्केल करता है और तस्वीर की डिटेल को बेहतर करने के लिए प्रोसेसिंग करता है। HDR10+ भी सपोर्टेड कंटेंट में रोशनी और रंगों को बेहतर बनाता है।
    • लंबे समय तक टीवी इस्तेमाल करने वालों के लिए 7 साल तक Tizen OS अपग्रेड का सपोर्ट इसे अलग बनाता है। साथ में Samsung TV Plus पर मुफ्त चैनलों का एक्सेस मिलता है, जिससे अलग सब्सक्रिप्शन के बिना भी टीवी पर अतिरिक्त कंटेंट उपलब्ध रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA55UE85AHULXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट

    खूबियां

    • फिल्ममेकर मोड
    • मल्टी-आउटपुट ऑडियो

    कमी

    • साउंड क्वालिटी थोड़ी कम होने से परेशानी हो सकती है।
    03
  • LG 139 cms (55 Inches) Mini LED 4K LED TV

    फिल्मों में रंग और कंट्रास्ट चाहिए ज्यादा गहरे

    • फिल्में देखते समय सिर्फ 4K रिजॉल्यूशन काफी नहीं होता, खासकर उन विजुअल्स में जहां अंधेरे और चमकीले हिस्से एक साथ हों। इस टीवी में Mini LED बैकलाइटिंग बेहतर कंट्रास्ट के लिए काम करती है, जबकि डायनमिक कलर रंगों को ज्यादा असली जैसा दिखाने के लिए 100% Color Volume का सपोर्ट देता है।
    • सिनेमाई कंटेंट के लिए फिल्ममेकर मोड भी दिया गया है, जो फिल्म को उसके मूल विजुअल इरादे के करीब दिखाने के लिए टीवी की प्रोसेसिंग को एडजस्ट करता है। ऐसे में OTT पर फिल्म देखते समय अलग अलग पिक्चर सेटिंग्स के साथ ज्यादा छेड़छाड़ करने की जरूरत कम हो सकती है।
    • webOS 26 के साथ टीवी का इस्तेमाल केवल स्ट्रीमिंग तक सीमित नहीं रहता। गूगल कास्ट और LG Channels जैसे विकल्प अलग-अलग डिवाइस और कंटेंट सोर्स को एक ही टीवी से जोड़ने में मदद करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {55QNED65BLA}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - Mini LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • ऑटो-ब्राइटनेस कंट्रोल
    • क्विक फ्रेम ट्रांसपोर्ट

    कमी

    • टीवी के साथ नार्मल रिमोट आने से स्मार्ट फीचर्स कंट्रोलिंग की समस्या आ सकती है।
    04
  • Samsung 65 Inch (163cm) Mini LED 4K Vision AI 2026 Smart TV

    बड़े पर्दे पर तस्वीर में गहराई चाहिए

    • 65 इंच की स्क्रीन पर फिल्में और सीरीज देखते समय डार्क सीन्स में डिटेल खोना अनुभव को फीका कर सकता है। इस टीवी में Mini LED बैकलाइटिंग और Mini LED HDR दिया गया है, जो लाइट और अंधेरे हिस्सों के बीच बेहतर कंट्रास्ट के लिए काम करता है।
    • सिर्फ हाई क्वालिटी स्ट्रीमिंग तक सीमित रहने की जरूरत भी नहीं है। इसका मिनी एलईडी प्रोसेसर 4K कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को 4K तक अपस्केल करता है, जबकि कलर बूस्टर रंगों को ज्यादा साफ और रियल दिखाने के लिए प्रोसेसिंग करता है।
    • अगर टीवी पर स्पोर्ट्स या तेज मूवमेंट वाला कंटेंट भी देखा जाता है, तो Motion Xcelerator फ्रेम्स के बीच मूवमेंट को प्रोसेस करके स्क्रीन पर ज्यादा स्मूद मोशन देने में मदद करता है। 120Hz DLG सपोर्ट इसे इस तरह के कंटेंट के लिए एक और उपयोगी फीचर बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA65M2EHAULXL}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट

    खूबियां

    • 150+ फ्री टीवी चैनल्स
    • मेटल स्ट्रीम डिजाइन

    कमी

    • स्क्रीन पर डीप ब्लैक ठीक से नजर ना आने से समस्या आ सकती है।
    05
  • LG UR75 164cm (65 Inches) 4K Ultra HD Smart LED TV

    65 इंच की स्क्रीन से घर में सिनेमा वाला मज़ा कितना करीब आएगा?

    • फिल्म देखते समय बड़ी स्क्रीन का असर तभी अच्छा लगता है, जब डिटेल भी साफ रहे। इस टीवी में 65 इंच की 4K स्क्रीन के साथ 4K अपस्केलिंग मिलती है। यह कम रेजोल्यूशन वाले कंटेंट को 4K के करीब दिखाने में मदद करती है।
    • अच्छी फिल्म के बाद मैच या गेमिंग का नंबर आए, तो सेटिंग बदलने की जरूरत कम पड़ती है। 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ ALLM और HGiG दिए गए हैं। गेम ऑप्टिमाइजर से गेमिंग से जुड़ी सेटिंग्स एक जगह संभाली जा सकती हैं। 
    • 20 वॉट साउंड और वर्चुअल 5.1 सराउंड के साथ यह सेटअप सिर्फ बड़ी स्क्रीन तक सीमित नहीं रहता। अगर आपका फोकस घर में फिल्म, स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए एक बड़ी स्क्रीन तैयार करने पर है, तो 65 इंच का साइज उस पूरे अनुभव को ज्यादा जगह देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {65UR755OPSC} 
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • फिल्ममेकर मोड
    • AI-पावर्ड 4K अपस्केलिंग

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक कोई खास परेशानी या शिकायत नही है।
    06

तुलना: Tizen या webOS: आपके टीवी लिए कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम है बढ़िया? 

यहां पर हमने ऊपर बताए गए Tizen और webOS ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्ट टीवी मॉडल्स की अलग-अलग फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है। 

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Samsung

{UA43UE86AHULXL}

43 इंच

30 वॉट

AI एनर्जी मोड, कंट्रास्ट एन्हेंसर

LG

{43NU870BPLA}

43 इंच

20 वॉट

डायनमिक टोन मैपिंग, 9 पिक्चर मोड्स

Samsung

{UA55UE85AHULXL}

55 इंच

30 वॉट

फिल्ममेकर मोड, मल्टी-आउटपुट ऑडियो

LG

{55QNED65BLA}

55 इंच

20 वॉट

ऑटो-ब्राइटनेस कंट्रोल, क्विक फ्रेम ट्रांसपोर्ट

Samsung

{UA65M2EHAULXL}

65 इंच

30 वॉट

150+ फ्री टीवी चैनल्स, मेटल स्ट्रीम डिजाइन

LG

{65UR755OPSC} 

65 इंच

20 वॉट

फिल्ममेकर मोड, AI-पावर्ड 4K अपस्केलिंग

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

निष्कर्ष -

स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम में Tizen या webOS की बात करें, तो दोनों ही अपनी अलग-अलग खूबियों और स्मार्ट फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। टाइजन में सैमसंग टीवी प्लस और गेमिंग से जुड़े फीचर्स मिल जाते हैं। वहीं, वेबओएस लाइव टीवी चैनल्स और पर्सनलाइज्ड प्रोफाइल की सुविधा देता है। अब हमारे लिए यह बता पाना थोडा कठिन काम है कि कौन-सा आपकी जरुरतों और बजट के हिसाब से फिट बैठ सकता है। हमने ऊपर दोनों तरह के बढ़िया मॉडल्स को विस्तारपूर्वक जानकारी के साथ सूचिबध्द किया है जिनमें से आप अपने लिए सही विकल्प चुन सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • Tizen और webOS क्या हैं?
    +
    दोनों स्मार्ट टीवी के ऑपरेटिंग सिस्टम हैं, जो ऐप, स्ट्रीमिंग, सेटिंग्स और दूसरे स्मार्ट फीचर्स को चलाने के लिए टीवी के सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के रूप में काम करते हैं।
  • टाइजन में कौन-सी स्मार्ट सुविधाएं मिलती हैं?
    +
    Tizen में ऐप डाउनलोड, सैमसंग टीवी प्लस, स्मार्टथिंग्स के जरिए कंपैटिबल स्मार्ट होम डिवाइस का कंट्रोल और फोन से टीवी पर कंटेंट मिरर करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
  • वेबओएस में कौन-सी सुविधाएं मिलती हैं?
    +
    webOS में स्ट्रीमिंग ऐप, लाइव टीवी, कनेक्टेड डिवाइस, वॉइस कंट्रोल और पर्सनलाइज्ड कंटेंट सुझाव एक ही स्मार्ट टीवी अनुभव में मिलते हैं।
  • गेमिंग के लिए टाइजन और वेबओएस में क्या देखना चाहिए?
    +
    केवल ऑपरेटिंग सिस्टम के आधार पर फैसला नहीं करना चाहिए। टीवी का रिफ्रेश रेट, HDMI फीचर्स, VRR, इनपुट लैग और गेमिंग सपोर्ट भी देखना जरूरी है। टाइजन वाले टीवी में सैमसंग गेमिंग हब जैसे फीचर्स कुछ मॉडलों पर उपलब्ध हैं।
  • टाइजन या वेबओएस में से कौन-सा चुनना चाहिए?
    +
    यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। स्मार्ट होम कनेक्टिविटी और सैमसंग के जुड़े हुए फीचर्स जरूरी हैं तो Tizen उपयोगी हो सकता है। आसान होम स्क्रीन, पर्सनलाइज्ड प्रोफाइल और कंटेंट एक्सेस प्राथमिकता है तो webOS की सुविधाएं ध्यान देने लायक हैं।