ASUS Gaming Laptops: लेट-नाइट गेमिंग से लेकर भारी-भरकम प्रोजेक्ट्स तक, सब होगा फटाफट

ASUS गेमिंग लैपटॉप गेमिंग के साथ वीडियो एडिटिंग, 3D रेंडरिंग और कंटेंट क्रिएशन जैसे काम भी संभाल सकते हैं। ROG Strix और Zephyrus सीरीज अलग-अलग परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी की जरूरतों को पूरा करती हैं। जानिए इनके प्रोसेसर, GPU, डिस्प्ले और कूलिंग फीचर्स की अहमियत।
आसुस गेमिंग लैपटॉप
आसुस गेमिंग लैपटॉप

गेमिंग लैपटॉप का इस्तेमाल अब सिर्फ गेम खेलने तक सीमित नहीं रह गया है। आज कई यूजर्स इन्हीं गेमिंग लैपटॉप पर वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, 3D रेंडरिंग और मल्टीटास्किंग जैसे भारी काम भी करते हैं। ASUS की ROG सीरीज इसी तरह की जरूरतों को ध्यान में रखकर कई परफॉर्मेंस देने वाले विकल्प पेश करती है। ROG Strix सीरीज हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और हैवी वर्कलोड के लिए जानी जाती है, जबकि Zephyrus सीरीज पावर के साथ पोर्टेबिलिटी पर भी ध्यान देती है। ASUS के कुछ Gaming Laptop के मॉडल में NVIDIA GeForce RTX 50 Series GPU, हाई रिफ्रेश रेट OLED डिस्प्ले और बेहतर कूलिंग सिस्टम मिलता है। हालांकि, क्रिएटिव काम के लिए लैपटॉप चुनते समय GPU के साथ RAM, डिस्प्ले की कलर एक्यूरेसी और स्टोरेज भी देखना जरूरी है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें आसुस गेमिंग लैपटॉप के 5 बढ़िया विकल्प।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

ASUS TUF Gaming F16

जब क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स को भी चाहिए गेमिंग जैसी ग्राफिक्स पावर

  • वीडियो एडिटिंग में फुटेज की कई लेयर्स, इफेक्ट्स और हाई-रेजोल्यूशन फाइलों के साथ काम करते समय सिर्फ तेज प्रोसेसर काफी नहीं होता। GPU भी अहम भूमिका निभाता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखकर इस लैपटॉप को देखा जा सकता है। इस ASUS Laptop में 6GB RTX 4050 GPU को 140W TGP के साथ पेश किया गया है, जो इसकी खास बात है।
  • Intel Core 5 210H प्रोसेसर और 16GB रैम के साथ यह सेटअप गेमिंग के अलावा जीपीयू पर निर्भर क्रिएटिव सॉफ्टवेयर के लिए भी काम आ सकता है। रैम को 64GB तक बढ़ाने का विकल्प भी है।
  • ब्रांड ने इसमें 16 इंच की FHD+ स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया है। अगर आपका काम सिर्फ गेम चलाने तक सीमित नहीं है और ग्राफिक्स पर ज्यादा निर्भर करता है, तो यह मॉडल खास दिलचस्पी जगा सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - ASUS TUF Gaming F16
  • स्क्रीन साइज - 16 इंच
  • स्टोरेज क्षमता - 512 GB
  • रैम - 16 GB
  • प्रोसेसर - Intel Core 5 210H
  • वजन - 2.20 किलोग्राम

खूबियां

  • 300 निट्स ब्राइटनेस
  • बैकलिट चिक-लेट कीबोर्ड

कमी

  • लैपटॉप को लेकर अभी तक किसी तरह की समस्या नहीं है।
01

ASUS TUF Gaming A15 (2025)

जब प्रोसेसर को मिले एक साथ कई जिम्मेदारियां निभाने का मौका

  • किसी लैपटॉप का असली टेस्ट तब होता है, जब एक साथ कई काम करने पड़ें। ब्राउजर में रिसर्च, बैकग्राउंड में म्यूजिक, ऑफिस फाइलें और साथ में कोई भारी सॉफ्टवेयर। इस तरह के इस्तेमाल में Ryzen 7 8845HS प्रोसेसर की 8 कोर और 16 थ्रेड्स वाली क्षमता काम आती है।
  • इस Gaming Laptop में 4GB RTX 3050 GPU भी है। यानी प्रोसेसर बेस्ड कामों के साथ गेमिंग और GPU एक्सेलरेशन वाले सॉफ्टवेयर के लिए अलग ग्राफिक्स सपोर्ट मिलता है। 16GB RAM को 64GB तक अपग्रेड किया जा सकता है।
  • आसुस का यह A15 उन लोगों के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल है जिनका लैपटॉप दिनभर कई तरह के काम संभालता है और शाम को गेमिंग के लिए भी इस्तेमाल होता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - ASUS TUF A15 (2026)
  • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
  • स्टोरेज क्षमता - 512 GB
  • रैम - 16 GB
  • प्रोसेसर - AMD Ryzen 7 8845HS
  • वजन - 2.3 किलोग्राम

खूबियां

  • 97 ब्लेड डुअल फैन्स
  • एंटी-ग्लेयर डिस्पले

कमी

  • लैपटॉप का ग्राफिक्स कार्ड सिर्फ 4GB का होने से गेमिंग थोड़ी हल्की लग सकती है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

ASUS TUF Gaming A15 (2026)

गेमिंग के शौक के बीच क्रिएटिव कामों के लिए भी जगह

  • कई बार किसी नए वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर को टेस्ट करने या अपनी गेमप्ले रिकॉर्डिंग पर काम करने के लिए अलग डिवाइस की जरूरत महसूस होती है। इस ASUS Laptop का कॉन्फिगरेशन ऐसे ही इस्तेमाल को ध्यान में रखकर देखा जा सकता है। Ryzen 7 170 प्रोसेसर में 8 कोर और 16 थ्रेड्स हैं, जबकि 4GB RTX 3050 GPU गेमिंग और ग्राफिक्स वाले कामों को सपोर्ट करता है।
  • इसमें 16GB RAM और 512GB SSD मिलती है। यानी गेम्स, जरूरी ऐप्स और अपनी फाइलों के लिए शुरुआती स्टोरेज स्पेस भी मौजूद है।
  • इसकी 15.6 इंच FHD स्क्रीन में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। अगर गेमिंग आपकी पहली पसंद है, लेकिन उसके साथ रिकॉर्डिंग और एडिटिंग जैसे काम भी करना चाहते हैं, तो इस मॉडल पर नजर डाल सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - ASUS TUF A15 (2026)
  • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
  • स्टोरेज क्षमता - 512 GB
  • रैम - 16 GB
  • प्रोसेसर - AMD Ryzen 7 170
  • वजन - 2.3 किलोग्राम

खूबियां

  • 75 वॉट डायनमिक बूस्ट चार्जिंग
  • 2-स्पीकर सिस्टम

कमी

  • लैपटॉप की बैटरी लाइफ कम लग सकती है।
03

ASUS TUF Gaming A15 (2026)

पहली बार डेडिकेटेड ग्राफिक्स वाले लैपटॉप लेने वालों के लिए

  • गेमिंग लैपटॉप लेने का मतलब हमेशा सबसे महंगा कॉन्फिगरेशन चुनना नहीं होता। कुछ लोगों को ऐसा सिस्टम चाहिए जिस पर रोज का काम भी हो जाए और खाली समय में गेम्स भी चल सकें। इस A15 में Ryzen 7 155 प्रोसेसर के साथ 4GB RTX 3050 GPU दिया गया है। 
  • 16GB रैम और 512GB SSD इसे रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए एक प्रैक्टिकल सेटअप बनाते हैं। यहां RTX 3050 का फायदा उन गेम्स और ऐप्स में मिलता है जिन्हें डेडिकेटेड ग्राफिक्स की जरूरत होती है।
  • यह मॉडल उन लोगों को बढ़िया लग सकता है जो सामान्य लैपटॉप से आगे बढ़कर गेमिंग की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं, लेकिन अपनी जरूरतों को बहुत हाई-एंड क्रिएटिव वर्क तक नहीं ले जाते।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - ASUS TUF Gaming A15
  • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
  • स्टोरेज क्षमता - 512 GB
  • रैम - 16 GB
  • प्रोसेसर - AMD Ryzen 7 170
  • वजन - 2.30 किलोग्राम

खूबियां

  • 144 Hz FHD डिस्पले
  • 75 वॉट डायनमिक बूस्ट चार्जिंग

कमी

  • लैपटॉप को लेकर अभी तक कोई खास शिकायत नही है।
04

ASUS Gaming V16 (2025)

गेमिंग का सामान हर जगह साथ ले जाने वालों की पसंद

  • गेमिंग लैपटॉप के साथ सफर करने वालों की एक अलग परेशानी होती है उन्हें परफॉर्मेंस के लिए बड़ा और भारी सिस्टम लेना पड़ता है। Gaming V16 इस मामले में थोड़ा अलग रास्ता अपनाता है। इसका वजन 1.95 किलोग्राम है, इसलिए इसे कॉलेज, ऑफिस या ट्रैवल के दौरान साथ ले जाना तुलनात्मक रूप से आसान हो सकता है।
  • वजन कम होने का मतलब यह नहीं कि ग्राफिक्स पर भी समझौता किया गया है। इसमें 6GB RTX 4050 GPU और Intel Core 5 प्रोसेसर मिलता है। यह कॉम्बिनेशन गेमिंग के साथ वीडियो एडिटिंग और दूसरे GPU-बेस्ड क्रिएटिव कामों में भी मदद कर सकता है।
  • इसकी 16 इंच WUXGA स्क्रीन 16:10 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है। काम करते समय अतिरिक्त वर्टिकल स्पेस और गेमिंग के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट इसे एक अलग पहचान देते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - ASUS Gaming V16 (2026)
  • स्क्रीन साइज - 16 इंच
  • स्टोरेज क्षमता - 512 GB
  • रैम - 16 GB
  • प्रोसेसर - Intel Core 5 210H
  • वजन - 1.95 किलोग्राम

खूबियां

  • 300 निट्स ब्राइटनेस
  • गेम चेजिंग डिजाइन

कमी

  • लैपटॉप की बैटरी लाइफ कम लग सकती है।
05

तुलना: आसुस गेमिंग लैपटॉप

यहां पर हमने ऊपर बताए गए 5 बेहतरीन ASUS Gaming Laptops की तुलनात्मक जानकारी दी है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

मॉडल

स्क्रीन साइज

प्रोसेसर

खास फीचर्स

ASUS TUF Gaming F16

16 इंच

Intel Core 5 210H

300 निट्स ब्राइटनेस, बैकलिट चिक-लेट कीबोर्ड

ASUS TUF A15 (2026)

15.6 इंच

AMD Ryzen 7 8845HS

97 ब्लेड डुअल फैन्स, एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले

ASUS TUF A15 (2026)

15.6 इंच

AMD Ryzen 7 170

75 वॉट डायनमिक बूस्ट चार्जिंग, 2-स्पीकर सिस्टम

ASUS TUF Gaming A15

15.6 इंच

AMD Ryzen 7 170

144 Hz FHD डिस्पले, 75 वॉट डायनमिक बूस्ट चार्जिंग

ASUS Gaming V16 (2026)

16 इंच

Intel Core 5 210H

300 निट्स ब्राइटनेस, गेम चेजिंग डिजाइन

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या ASUS गेमिंग लैपटॉप पर वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग कर सकते हैं?
    +
    हां, अच्छे प्रोसेसर और डेडिकेटेड NVIDIA RTX GPU वाले ASUS गेमिंग लैपटॉप्स पर वीडियो एडिटिंग, फोटो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे काम किए जा सकते हैं। हालांकि, सॉफ्टवेयर की जरूरत के अनुसार RAM और GPU का चुनाव करना चाहिए।
  • ASUS ROG Strix और Zephyrus गेमिंग लैपटॉप में क्या अंतर है?
    +
    ROG Strix सीरीज मुख्य रूप से हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और भारी वर्कलोड पर ध्यान देती है। वहीं, Zephyrus सीरीज गेमिंग परफॉर्मेंस के साथ स्लिम डिजाइन और पोर्टेबिलिटी को भी प्राथमिकता देती है।
  • क्रिएटिव वर्क के लिए गेमिंग लैपटॉप में कितनी RAM होनी चाहिए?
    +
    सामान्य फोटो और वीडियो एडिटिंग के लिए 16GB RAM से शुरुआत की जा सकती है। 4K वीडियो एडिटिंग, 3D डिजाइनिंग और एक साथ कई भारी सॉफ्टवेयर चलाने के लिए 32GB या उससे ज्यादा RAM बेहतर विकल्प हो सकती है।
  • आसुस गेमिंग लैपटॉप में OLED डिस्प्ले का क्या फायदा है?
    +
    OLED डिस्प्ले गहरे ब्लैक, बेहतर कॉन्ट्रास्ट और वाइब्रेंट कलर्स देता है। वीडियो एडिटिंग, डिजाइनिंग और मूवी देखने के लिए यह उपयोगी हो सकता है। प्रोफेशनल क्रिएटिव वर्क के लिए पेनटोन वैलिडेशन और कलर एक्यूरेसी भी जांचनी चाहिए।
  • लंबे समय तक गेमिंग और वीडियो रेंडरिंग के लिए कूलिंग सिस्टम क्यों जरूरी है?
    +
    गेमिंग और वीडियो रेंडरिंग के दौरान प्रोसेसर और GPU पर लगातार दबाव पड़ता है। बेहतर कूलिंग सिस्टम गर्मी को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे लंबे सेशन के दौरान परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद मिल सकती है। ASUS ROG के कुछ हाई-परफॉर्मेंस मॉडल में Tri-Fan Technology और Vapor Chamber जैसे कूलिंग फीचर्स मिलते हैं।