34-Inch अल्ट्रावाइड Gaming Monitor: क्या नार्मल मॉनिटर से इस पर स्विच करना सच में फायदेमंद है?

34-इंच अल्ट्रावाइड Gaming Monitor गेमिंग का नजरिया बदल सकता है, लेकिन क्या यह हर गेमर के लिए सही है? जानिए 21:9 आस्पेक्ट रेशियो, 3440×1440 रिजॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट और GPU की जरूरतों के साथ इसके फायदे और सीमाएं।
34-इंच अल्ट्रावाइड गेमिंग मॉनिटर
34-इंच अल्ट्रावाइड गेमिंग मॉनिटर

गेमिंग के दौरान कभी ऐसा लगा है कि स्क्रीन के किनारों पर थोड़ा और गेमप्ले दिखाई देता, तो अनुभव और बेहतर हो सकता था? यही वजह है कि 34-इंच Ultrawide Gaming Monitors गेमर्स के बीच दिलचस्प विकल्प बन रहे हैं। इनका 21:9 आस्पेक्ट रेशियो सामान्य 16:9 स्क्रीन के मुकाबले ज्यादा हॉरिजॉन्टल व्यू देता है। खासकर ओपन-दुनिया, रेसिंग और Flight Simulation गेम्स में यह ज्यादा इमर्सिव अनुभव दे सकता है। लेकिन कॉम्पिटिटीव गेमिंग करने वालों के लिए बड़ा व्यू हमेशा बेहतर नहीं होता। गेम कम्पैटिबिलिटी, ग्राफिक्स कार्ड की क्षमता, रिफ्रेश रेट और डेस्क पर उपलब्ध जगह जैसे पहलू भी मायने रखते हैं। इसलिए अल्ट्रावाइड मॉनिटर पर स्विच करने से पहले इसके फायदे और सीमाएं समझना जरूरी है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें गेमिंग का अल्टीमेट एक्सपीरियंस देने वाले 5 बढ़िया 34-इंच अल्ट्रावाइड मॉनिटर मॉडल।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Acer Nitro ED340CUR J0 34 Inch UWQHD Curved Gaming Monitor

गेम की दुनिया अब सिर्फ सामने नहीं, आसपास भी होगी

  • रेसिंग गेम में मोड़ लेते वक्त या किसी ओपन-वर्ल्ड गेम में दूर तक फैले नजारे देखते हुए बड़ी स्क्रीन का फर्क महसूस होता है। Acer Nitro का यह 34-Inch Monitor 3440×1440 UWQHD रेजोल्यूशन और 1500R कर्वेचर के साथ आता है। इसका अल्ट्रावाइड डिस्प्ले गेम के माहौल को ज्यादा वाइड दिखाने के लिए जगह देता है।
  • इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, VA पैनल और 1ms VRB रिस्पॉन्स टाइम मिलता है। AMD फ्रीसिंक प्रीमियम और HDR10 सपोर्ट भी मौजूद है।
  • 2 HDMI 2.1 पोर्ट, डिस्पले पोर्ट 1.4, बिल्ट-इन स्पीकर्स और टिल्ट एडजस्टमेंट इसकी उपयोगिता बढ़ाते हैं। ध्यान दें, 120Hz का पूरा रिफ्रेश रेट डिस्पले पोर्ट पर मिलता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - Acer Nitro {ED340CUR}
  • स्क्रीन साइज - 34 इंच
  • डिस्पले टाइप - UWQHD
  • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
  • कलर - ब्लैक
  • वजन - 6.14 किलोग्राम

खूबियां

  • 1ms विजुअल रिस्पानंस
  • -5 से लेकर 20 डिग्री टिल्ट

कमी

  • मॉनिटर की स्पीकर क्वालिटी कमजोर लग सकती है।
01

Lenovo ThinkVision T34WD-40 34" UWQHD Curved Monitor

गेम खत्म होते ही यही स्क्रीन बनेगी आपका वर्कस्टेशन

  • हर बड़ी स्क्रीन सिर्फ गेम खेलने के लिए नहीं होती। कभी एक तरफ वीडियो एडिटिंग चल रही होती है, दूसरी तरफ रिसर्च और साथ में कई टैब खुले होते हैं। Lenovo ThinkVision का 34-इंच मॉनिटर ऐसे इस्तेमाल के लिए 3440×1440 रेजोल्यूशन और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो देता है।
  • इसका 120Hz VA पैनल और 1500R कर्वेचर देखने का अनुभव बेहतर बनाते हैं। वहीं 99% sRGB और BT.709 कलर कवरेज कंटेंट क्रिएशन के काम में उपयोगी है।
  • इसकी असली खासियत USB-C डॉकिंग है। कम्पैटिबल लैपटॉप को कनेक्ट करने के साथ यह 100W तक पावर डिलीवरी देता है। USB हब भी मिलता है। यानी डेस्क पर अलग-अलग डिवाइस और केबल का झंझट कम किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - Lenovo ThinkVision {T34WD-40}
  • स्क्रीन साइज - 34 इंच
  • डिस्पले टाइप - UWQHD
  • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
  • कलर - ब्लैक
  • वजन - 13.7 किलोग्राम

खूबियां

  • 1500R कवर्ड डिस्पले
  • वन केबल USB-C डॉकिंग

कमी

  • मॉनिटर को लेकर अभी तक किसी तरह की खास परेशानी नही है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

LG 34G600A Smartchoice 86.36cm(34 Inch) Ultragear Curved (1800R) WQHD (3440x1440) Gaming Monitor

जब हर मिलीसेकंड और हर फ्रेम मायने रखता है

  • ऑनलाइन मैच में सामने वाला खिलाड़ी तेजी से मूव करे, तो स्क्रीन का रिस्पॉन्स भी उतना ही अहम हो जाता है। LG UltraGear का यह मॉनिटर 160 Hz रिफ्रेश रेट और 1ms MBR के साथ तेज गेमिंग के लिए तैयार किया गया है। इसका 34-इंच UWQHD डिस्प्ले 1800R कर्वेचर के साथ गेम के विजुअल्स को ज्यादा इमर्सिव बनाती है।
  • VA पैनल के साथ AMD फ्रीसिंक प्रीमियम सपोर्ट मिलता है, जो स्क्रीन टियरिंग कम करने में मदद करता है। HDR10 और 99% sRGB कलर कवरेज भी दिए गए हैं।
  • 2 HDMI पोर्ट, डिस्पले पोर्ट और बिल्ट-इन स्पीकर्स कनेक्टिविटी की जरूरत पूरी करते हैं। इसका स्टैंड हाइट, टिल्ट और स्विवल एडजस्टमेंट भी देता है। तेज रिफ्रेश रेट चाहने वाले गेमर्स के लिए यह खास विकल्प है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - LG {34G600A}
  • स्क्रीन साइज - 34 इंच
  • डिस्पले टाइप - UWQHD
  • रिफ्रेश रेट - 160 Hz
  • कलर - ब्लैक
  • वजन - 9.90 किलोग्राम

खूबियां

  • फ्लुयड गेमिंग मोशन
  • स्लीक डिजाइन

कमी

  • मॉनिटर की बिल्ड क्वालिटी थोड़ी कमजोर लग सकती है।
03

Samsung 34" (86.4cm) ViewFinity S5 Curved Monitor

एक ही डेस्क पर दो स्क्रीन जैसा काम करने की आजादी

  • कई बार गेम रोककर किसी दूसरी विंडो पर जाना भी परेशानी बन जाता है। इस Samsung Gaming Monitor का 34 इंच अल्ट्रावाइड डिस्प्ले 3440×1440 रेजोल्यूशन के साथ ज्यादा हॉरिजॉन्टल स्पेस देता है। इसकी 1800R कर्व्ड स्क्रीन और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो गेमिंग के साथ-साथ एक से ज्यादा विंडोज में काम करने के लिए भी जगह बनाते हैं।
  • इसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट, 99% sRGB कलर कवरेज और 300 निट्स ब्राइटनेस वाला VA पैनल मिलता है। HDR10 और AMD फ्रीसिंक प्रीमियम सपोर्ट भी मौजूद है।
  • इसका PIP और PBP फीचर खास ध्यान खींचता है। इससे एक ही डिस्प्ले पर दो अलग-अलग सोर्स का कंटेंट देखा जा सकता है। टिल्ट एडजस्टमेंट और वॉल माउंटिंग सपोर्ट भी मिलता है। गेमिंग के साथ मल्टीटास्किंग करने वालों के लिए यह उपयोगी हो सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - Samsung ViewFinity {LS34H550GAWXX} 
  • स्क्रीन साइज - 34 इंच
  • डिस्पले टाइप - UWQHD
  • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
  • कलर - ब्लैक
  • वजन - 5 किलोग्राम

खूबियां

  • आई सेवर मोड
  • मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शन

कमी

  • मॉनिटर की बिल्ड क्वालिटी कमजोर लग सकती है।
04

LG 34U511A 86.36cm (34 Inch) UltraWide WFHD

बड़ी स्क्रीन चाहिए, लेकिन UWQHD जरूरी नहीं

  • 34-इंच का मॉनिटर लेने का मतलब हमेशा सबसे ज्यादा रेजोल्यूशन चुनना नहीं होता। LG Gaming Monitor उन लोगों के लिए है जिन्हें सामान्य स्क्रीन से ज्यादा चौड़ाई चाहिए, लेकिन उनका इस्तेमाल मुख्य रूप से रोजमर्रा के काम, वीडियो और हल्की गेमिंग तक सीमित है। इसमें 2560×1080 WFHD रेजोल्यूशन और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है।
  • इसका IPS पैनल 100 Hz रिफ्रेश रेट और 99% sRGB कलर कवरेज के साथ आता है। HDR10, रिडर मोड और एंटी-ग्लेयर सपोर्ट भी मिलता है।
  • तीन तरफ से वर्चुअली बॉर्डरलेस डिजाइन, HDMI, डिस्पले पोर्ट और हेडफोन आउट इसकी उपयोगिता बढ़ाते हैं। कम रेजोल्यूशन में अल्ट्रावाइड स्पेस चाहने वालों के लिए यह अलग विकल्प है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - LG {34U511A}
  • स्क्रीन साइज - 34 इंच
  • डिस्पले टाइप - UWFHD
  • रिफ्रेश रेट - 100 Hz
  • कलर - ब्लैक
  • वजन - 6.90 किलोग्राम

खूबियां

  • ऑटो इनपुट स्विच
  • मल्टीपल पिक्चर मोड

कमी

  • मॉनिटर का डिजाइन छोटा लग सकता है।
05

तुलना - 34 इंच अल्ट्रावाइड गेमिंग मॉनिटर

यहां पर हमने ऊपर बताए गए 34-Inch Ultrawide Gaming Monitor मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी प्रदान की है। यह तुलनात्मक जानकारी किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

मॉडल

रिफ्रेश रेट

खास फीचर्स

Acer Nitro

{ED340CUR}

120 Hz

1ms विजुअल रिस्पानंस, -5 से लेकर 20 डिग्री टिल्ट

Lenovo ThinkVision

{T34WD-40}

120 Hz

1500R कवर्ड डिस्पले, वन केबल USB-C डॉकिंग

LG

{34G600A}

160 Hz

फ्लुयड गेमिंग मोशन, स्लीक डिजाइन

Samsung ViewFinity

{LS34H550GAWXX}

120 Hz

आई सेवर मोड, मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शन

LG 

{34U511A}

100 Hz

ऑटो इनपुट स्विच, मल्टीपल पिक्चर मोड

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 34-इंच अल्ट्रावाइड गेमिंग मॉनिटर में कौन-सा आस्पेक्ट रेशियो मिलता है?
    +
    ज्यादातर 34-इंच अल्ट्रावाइड Gaming Monitors में 21:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। सामान्य 16:9 मॉनिटर के मुकाबले इसकी स्क्रीन ज्यादा चौड़ी होती है, जिससे गेम में ज्यादा हॉरिजॉन्टल स्पेस दिखाई दे सकता है।
  • क्या अल्ट्रा-वाइड मॉनिटर Open-World और Racing Games के लिए बेहतर है?
    +
    हां, खासकर उन गेम्स में जो 21:9 फॉर्मेट को सपोर्ट करते हैं। रेसिंग, फाइट और ओपन-दुनिया गेम्स में चौड़ा व्यू आसपास के वातावरण को ज्यादा इमर्सिव बना सकता है।
  • क्या कॉम्पिटिटीव गेमिंग के लिए 34-इंच अल्ट्रावाइड मॉनिटर अच्छा विकल्प है?
    +
    यह आपके गेम और खेलने के तरीके पर निर्भर करता है। कुछ कॉम्पिटिटीव गेम्स में 21:9 सपोर्ट सीमित हो सकता है या अतिरिक्त स्क्रीन स्पेस का फायदा नहीं मिलता। अगर आपकी प्राथमिकता Esports और तेज कॉम्पिटिटीव मैच्स हैं, तो 16:9 मॉनिटर भी बेहतर विकल्प हो सकता है।
  • क्या 34-इंच अल्ट्रावाइड गेमिंग मॉनिटर के लिए पावरफुल ग्राफिक्स कार्ड जरूरी है?
    +
    अगर आप 3440×1440 रिजॉल्यूशन पर हाई ग्राफिक्स सेटिंग्स और ज्यादा FPS चाहते हैं, तो अच्छे GPU की जरूरत होगी। इस रिजॉल्यूशन में 2560×1440 के मुकाबले लगभग 34% ज्यादा पिक्सल रेंडर करने पड़ते हैं। इसलिए अपने ग्राफिक्स कार्ड की क्षमता जरूर जांचें।
  • 34-इंच अल्ट्रावाइड गेमिंग मॉनिटर लेते समय किन फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    रिजॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट, रिस्पॉन्स टाइम, अडैप्टिव सिंक और HDR सपोर्ट जरूर देखें। 3440×1440 रिजॉल्यूशन और 144Hz या उससे ज्यादा रिफ्रेश रेट गेमिंग के लिए अच्छा कॉम्बिनेशन हो सकता है। इसके अलावा मॉनिटर की कर्वेचर, पोर्ट्स और डेस्क पर उपलब्ध जगह भी जांचें।