वर्कआउट के दौरान कान से नहीं फिसलेंगे Earbuds! फिटनेस लवर्स के लिए ये हैं 5 शानदार ऑप्शंस

जिम, रनिंग और हाई-इंटेंसिटी ट्रेनिंग के लिए सही वर्कआउट Earbuds चुनना जरूरी है। जानिए ईयर हुक, स्वेट रेसिस्टेंस, बैटरी, साउंड क्वालिटी और ओपन-ईयर डिजाइन जैसे फीचर्स की उपयोगिता और वर्कआउट के दौरान ईयरबड्स चुनते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए।
5 वर्कआउट ईयरबड्स
5 वर्कआउट ईयरबड्स

जिम में वर्कआउट करते समय पसंदीदा गानों की बीट्स कई बार आपको अगला सेट पूरा करने का मोटिवेशन देती हैं। लेकिन रनिंग, स्क्वैट्स या हाई-इंटेंसिटी ट्रेनिंग के दौरान सामान्य ईयरबड्स बार-बार कानों से निकलने लगें, तो पूरा फोकस बिगड़ सकता है। इसलिए Workout Earbuds चुनते समय सिर्फ साउंड क्वालिटी और बेस पर ध्यान देना काफी नहीं है। इनका फिट, स्वेट रेसिस्टेंस, बैटरी और कनेक्टिविटी भी उतनी ही जरूरी है। कुछ मॉडल बेहतर पकड़ के लिए Ear Hooks या Wing Tips देते हैं, जबकि कुछ ओपन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं। JBL, JLab, Sony, Beats और Soundcore जैसे ब्रांड अलग-अलग वर्कआउट जरूरतों के हिसाब से विकल्प पेश करते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें टॉप ब्रांडस के 5 बेहतरीन ईयरबड्स मॉडल, जो हर तरह के वर्कआउट में बनेगें आपके साथी।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

JBL Tune Beam 2 TWS

जिम और रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए एक ही जोड़ी

  • वर्कआउट के दौरान तेज़ म्यूजिक सुनना पसंद है, लेकिन जिम से निकलने के बाद भी ईयरबड्स इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह JBL Earbuds एक मल्टीपर्पस विकल्प है। इसके 10mm ड्राइवर्स जेबीएल प्योर बेस साउंड देते हैं। ANC की मदद से जिम के आसपास का शोर कम कर सकते हैं, जबकि एम्बिएंट अवेयर मोड से बाहरी आवाज़ें सुन सकते हैं।
  • JBL हेडफोन ऐप में कस्टम EQ, Personi-Fi 3.0 और स्पेशियल साउंड जैसी सुविधाएं मिलती हैं। छह माइक्रोफोन कॉल की क्लैरिटी बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
  • चार्जिंग केस के साथ कुल 48 घंटे तक प्लेबैक मिलता है। IP54 रेटिंग ईयरबड्स को पसीने और धूल से बचाने में मदद करती है। 

स्पेसिफिकेशन 

  • ब्रांड और मॉडल - JBL Tune Beam 2
  • कलर - ब्लैक
  • फॉर्म फैक्टर - इन-ईयर
  • बैटरी लाइफ - 48 घंटे
  • वजन - 53.6 ग्राम

खूबियां

  • स्मार्ट ऑडियो और वीडियो मोड
  • स्पैटिअल साउंड

कमी

  • ईयरबड्स का ANC ठीक से काम ना करने से थोड़ी असुविधा हो सकती है।
01

JLab Go Air Pop True Wireless Earbuds

हल्के वर्कआउट और रोज़ की वॉक के लिए किफायती साथी

  • हर फिटनेस रूटीन के लिए महंगे ईयरबड्स जरूरी नहीं होते। अगर आप सुबह की वॉक, हल्की जॉगिंग या रोज़ाना एक्सरसाइज करते समय म्यूजिक सुनना चाहते हैं, तो JLab Go Air Pop एक सिंपल विकल्प है। इसका छोटा इन-ईयर डिज़ाइन और तीन आकार के जेल ईयरटिप्स कानों के हिसाब से फिट चुनने की सुविधा देते हैं।
  • इसमें 6mm ड्राइवर्स और EQ3 साउंड सेटिंग्स मिलती हैं। सिग्नेचर, बैलेंस्ड और बास बूस्ट मोड के बीच अपनी पसंद से बदलाव कर सकते हैं। ड्यूल कनेक्ट की मदद से एक समय में किसी एक ईयरबड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • चार्जिंग केस के साथ 32 घंटे तक बैटरी मिलती है। IPX4 रेटिंग पसीने और हल्की छींटों से बचाव देती है।

स्पेसिफिकेशन 

  • ब्रांड और मॉडल - JLab GO Air Pop
  • कलर - टील
  • फॉर्म फैक्टर - इन-ईयर
  • बैटरी लाइफ - 32 घंटे
  • वजन - 0.3 ग्राम

खूबियां

  • 15% छोटा फिट
  • डुअल कनेक्ट

कमी

  • ईयरबड्स में फोन से पेयरिंग को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Sony Float Run WI-OE610 Headphones

दौड़ते समय आसपास की आवाज़ें सुनने की आजादी

  • सड़क पर दौड़ते समय सिर्फ म्यूजिक सुनना काफी नहीं होता, आसपास आने वाली गाड़ियों और लोगों की आवाज़ों पर भी ध्यान देना पड़ता है। इन Sony Earbuds का ओपन-ईयर डिज़ाइन इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके स्पीकर कान के अंदर नहीं जाते, बल्कि कानों के पास टिकते हैं। इससे म्यूजिक सुनते हुए आसपास की आवाज़ें भी सुन सकते हैं।
  • इसमें 10 घंटे तक बैटरी और IPX4 स्प्लैश रेजिस्टेंस मिलता है। रनिंग, साइक्लिंग और आउटडोर ट्रेनिंग के लिए यह अलग तरह का विकल्प है।
  • सिर्फ 33 ग्राम वजन वाला यह मॉडल नेकबैंड जैसे सपोर्ट के साथ आता है, जिससे दौड़ते समय इसकी पकड़ स्टेबल रहती है। 16mm ड्राइवर्स ऑडियो देते हैं, जबकि कान खुले रहने से लंबे समय तक सुनने में दबाव कम महसूस हो सकता है।

स्पेसिफिकेशन 

  • ब्रांड और मॉडल - Sony Float Run
  • कलर - ब्लैक और व्हाइट
  • फॉर्म फैक्टर - ऑन-ईयर
  • बैटरी लाइफ - 10 घंटे
  • वजन - 33 ग्राम

खूबियां

  • एम्बिएंट साउंड
  • सिक्योर और स्टेबल फिट

कमी

  • ईयरबड्स को लेकर अभी तक कोई खास समस्या नही है।
03

Beats Powerbeats Pro 2 Wireless Bluetooth Earbuds

फास्ट एक्सरसाइज में भी कानों पर मजबूत पकड़

  • दौड़ना, जंपिंग और HIIT जैसी एक्सरसाइज करते समय ईयरबड्स का बार-बार खिसकना परेशान कर सकता है। Beats Powerbeats Pro 2 में निकेल-टाइटेनियम से मजबूत किए गए एडजस्टेबल ईयर हुक मिलते हैं, जो कानों के पीछे टिककर बेहतर पकड़ देते हैं। पांच आकार के सिलिकॉन ईयरटिप्स भी दिए गए हैं।
  • इसकी खासियत बिल्ट-इन हार्ट रेट मॉनिटरिंग है। वर्कआउट के दौरान हर्ट रेट डेटा फिटनेस ऐप्स के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। ANC और ट्रांसपेरेंसी मोड भी मिलते हैं।
  • चार्जिंग केस के साथ 45 घंटे तक बैटरी मिलती है, जबकि ANC और ट्रांसपेरेंसी चालू होने पर कुल बैकअप 36 घंटे तक है। IPX4 रेटिंग पसीने और पानी की छींटों से बचाव देती है।

स्पेसिफिकेशन 

  • ब्रांड और मॉडल - Beats Powerbeats Pro 2
  • कलर - इलेक्ट्रिक ऑरेंज
  • फॉर्म फैक्टर - इन-ईयर
  • बैटरी लाइफ - 45 घंटे
  • वजन - 69 ग्राम

खूबियां

  • हार्ट रेट मॉनिटरिंग सेंसर
  • अडैप्टिव EQ

कमी

  • ईयरबड्स को लेकर अभी तक कोई समस्या नही है।
04

Soundcore Of Anker P20I Wireless Earbuds

बेस पसंद करने वालों के लिए बजट वर्कआउट ईयरबड्स

  • जिम में वजन उठाते समय या ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए तेज़ बेस वाला म्यूजिक सुनना पसंद है, तो Soundcore P20i पर विचार कर सकते हैं। इसमें 10mm ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो दमदार बेस देने के लिए बनाए गए हैं। साउंडकोर ऐप के जरिए 22 EQ प्रीसेट में से अपनी पसंद की साउंड सेटिंग चुन सकते हैं।
  • इसमें दो माइक्रोफोन और AI कॉल एन्हांसमेंट मिलता है, जिससे कॉल के दौरान आवाज़ बेहतर सुनाई देने में मदद मिलती है। छोटे आकार का चार्जिंग केस इसे जिम बैग में रखना आसान बनाता है।
  • केस के साथ 30 घंटे तक प्लेबैक और एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक इस्तेमाल मिलता है। IPX5 रेटिंग पसीने और पानी की धारों से बचाव देती है।

स्पेसिफिकेशन 

  • ब्रांड और मॉडल - Soundcore of Anker P20I
  • कलर - डार्क ब्लू
  • फॉर्म फैक्टर - इन-ईयर
  • बैटरी लाइफ - 30 घंटे
  • वजन - 45.4 ग्राम

खूबियां

  • 10 मिनट फास्ट चार्जिंग
  • पोर्टेबल डिजाइन

कमी

  • ईयरबड्स का बैटरी बैक-अप थोड़ा कम लग सकता है।
05

तुलना - 5 वर्कआउट ईयरबड्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए 5 बेहतरीन वर्कआउट Earbuds मॉडल की अलग-अलग खूबियों के साथ में विस्तार से एक तुलनात्मक जानकारी दी है जिन्हें आप किसी भी तरह की खरीदारी से पहले देख सकते हैं।

मॉडल

बैटरी लाइफ

वजन

खास फीचर्स

JBL Tune Beam 2

48 घंटे

53.6 ग्राम

स्मार्ट ऑडियो और वीडियो मोड, स्पैटिअल साउंड

JLab GO Air Pop

32 घंटे

0.3 ग्राम

15% छोटा फिट, डुअल कनेक्ट

Sony Float Run

10 घंटे

33 ग्राम

एम्बिएंट साउंड, सिक्योर और स्टेबल फिट

Beats Powerbeats Pro 2

45 घंटे

69 ग्राम

हार्ट रेट मॉनिटरिंग सेंसर, अडैप्टिव EQ

Soundcore of Anker P20I

30 घंटे

45.4 ग्राम

10 मिनट फास्ट चार्जिंग, पोर्टेबल डिजाइन

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वर्कआउट ईयरबड्स में कौन-से फीचर्स सबसे जरूरी हैं?
    +
    वर्कआउट ईयरबड्स में बेहतर फिट, पसीन सोखने की क्षमता, अच्छी बैटरी और स्थिर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जरूरी हैं। अगर आप रनिंग या हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करते हैं, तो Ear Hooks या Wing Tips वाले मॉडल देख सकते हैं।
  • जिम के लिए कितनी IP रेटिंग वाले ईयरबड्स लेने चाहिए?
    +
    सामान्य जिम वर्कआउट के लिए IPX4 रेटिंग पसीने और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षा देती है। ज्यादा पसीना आने पर IPX5 या उससे ऊपर की रेटिंग वाले मॉडल देख सकते हैं। ध्यान रखें कि IP रेटिंग के बावजूद हर ईयरबड पानी में इस्तेमाल करने के लिए नहीं बना होता।
  • क्या ईयर हुक वाले ईयरबड्स रनिंग के लिए बेहतर होते हैं?
    +
    कई लोगों के लिए Ear Hook डिजाइन ज्यादा स्टेबल फिट देता है। दौड़ने, कूदने और तेज मूवमेंट के दौरान इनके कानों से निकलने की संभावना कम हो सकती है। हालांकि, सही फिट व्यक्ति के कानों के आकार पर भी निर्भर करता है।
  • क्या ओपन-ईयर बड्स आउटडोर वर्कआउट के लिए अच्छे हैं?
    +
    Open-Ear Earbuds आसपास की आवाजें सुनने देते हैं, इसलिए सड़क पर रनिंग या साइकिलिंग करते समय ये उपयोगी हो सकते हैं। हालांकि, ट्रैफिक के बीच केवल ईयरबड्स पर निर्भर रहने के बजाय आसपास की एक्टिविटीज पर ध्यान देना जरूरी है।
  • क्या ANC वाले ईयरबड्स जिम के लिए सही रहते हैं?
    +
    ANC ईयरबड्स जिम में मशीनों और आसपास के शोर को कम कर सकते हैं। लेकिन आउटडोर रनिंग के दौरान Transparency या Awareness Mode ज्यादा उपयोगी हो सकता है, क्योंकि इससे आसपास की आवाजें सुनने में मदद मिलती है।