महिलाओं के बीच अक्सर तरह-तरह के ट्रेंड अक्सर वायरल होते रहते हैं। ऐसे में ही सोशल मीडिया पर आजकल पर्पल नेल डिजाइन्स काफी छाए हुए हैं जो हर स्किन टोन पर बेहद खूबसूरत नजर आते हैं और हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करते हैं। चाहे आपको सिंपल नेल आर्ट पसंद हो या फिर थोड़ा ग्लैमरस अंदाज, Purple रंग में आपको कई खूबसूरत विकल्प मिल जाएंगे। आप चाहें तो अपने नाखूनों पर पर्पल नेल पॉलिश लगाकर एक सिंपल और क्लासी लुक पा सकती हैं। या फिर लाइट पर्पल और डार्क पर्पल शेड्स को मिलाकर भी खूबसूरत Nail Art Designs तैयार कर सकती हैं। अगर आपको कुछ अलग ट्राई करना पसंद है, तो पर्पल नेल पॉलिश के साथ छोटे-छोटे फूल, ग्लिटर, डॉट्स या हार्ट डिजाइन बना सकती हैं। जिनके नाखून लंबे नहीं हो पाते हैं वे फेक नेल्स भी लगाकर मिनटों में आकर्षक लुक पा सकती हैं।
देखें 5 विकल्प जिनकी मदद से आप घर बैठे मिनटों में अपने नाखून को बैंगनी रंग में तैयार कर सकती हैं -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य कैटेगरी के बारे में लेख पढ़ सकते हैं।
TheBlingNails | Premium Handmade Luxury Gel Nails, Elegant Purple Ombre Almond Shape
लिक्विड जेल नेल्स लगाने या घर पर नेल पेंट सुखाने में काफी समय लग जाता है। लेकिन यह एक स्टिक-ऑन किट है, जिसे आप किसी भी पार्टी या फंक्शन से ठीक पहले कुछ ही मिनटों में आसानी से लगा सकती हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि यह किट एक बार इस्तेमाल करके फेंकने वाली नहीं है। सही तरीके से निकालने और संभाल कर रखने पर आप इनको कई बार दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं। ये हैंडमेड हैं और 3D इफेक्ट के साथ आते हैं जो दूर से ही खूबसूरत नजर आ सकते हैं। आपको बता दें, इसमें तितली, फूल और क्यूट बियर जैसे ट्रेंडी 3D चार्म्स लगे हैं। घर पर साधारण नेल आर्ट करते समय ऐसे बारीक और उभरे हुए डिज़ाइन चिपकाना और उन्हें टिकाए रखना इस किट के साथ आसानी से संभव रहेगा।
01
24 Pcs Holographic Glossy Press On Nails
घर पर सैलून जैसा चमकदार बैंगनी शेड लाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन इन नेल्स में यह फिनिश पहले से मौजूद है, जिससे आपको अलग से बेस कोट या ग्लिटर लगाने की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। ट्रेंडी आलमंड शेप में आने की वजह से यह Press On Nails आपकी उंगलियों को पतला दिखाने में मदद करेगा। वहीं, प्रीमियम क्वालिटी से बने होने के कारण ये जल्दी टूटते या मुड़ते नहीं हैं, जिससे आपका बैंगनी नेल आर्ट लंबे समय तक सुरक्षित और आकर्षक बना रहेगा। इस पैक में 24 अलग-अलग साइज के नाखून मिलते हैं, जिससे आप अपनी हर उंगली के नाप के अनुसार सही नेल चुन सकती हैं और नेचुरल लुक पा सकती हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
24-Piece Press on Nails Purple
3D फ्लोरल डिजाइन वाला यह प्रेस ऑन नेल्स नाखूनों को आकर्षक दिखाने में मदद करता है जिसे आप शादी के किसी फंक्शन से लेकर रात की पार्टी तक में इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे बड़ा फायदा है कि पार्लर जाने और घंटों बैठने के झंझट के बिना, आप कुछ ही मिनटों में घर पर प्रोफेशनलनेल आर्ट जैसा लुक पा सकती हैं। उच्च गुणवत्ता वाले ABS मटेरियल से बने होने के कारण ये लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं। वहीं, इनका लचीलापन आपके असली नाखूनों की बनावट के साथ आसानी से ढल सकता है, जिससे इन्हें लंबे समय तक पहनने पर भी भारीपन महसूस नहीं होगी। इस पैक में 24 अलग-अलग साइज के नेल्स के साथ जेली ग्लू और मिनी नेल फाइल भी मिलता है, यानी आपको अलग से कोई सामान लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
03
DeBelle Mermaid Collection
अगर आपको ट्रेंड में छाए हुए बैंगनी नेल डिजाइन चाहिए और ज्यादा मेहनत भी नहीं करना है तो आप झटपट से इस बैंगनी शेड में आने वाले नेल पेंट को लगा सकती हैं। आपको बता दें, इसमें गहरे बैंगन बेस के साथ हल्के गुलाबी और रोज-गोल्ड शिमर का कॉम्बिनेशन होता है। घर पर अलग से क्रोम पाउडर या ग्लिटर लगाने के झंझट के बिना ही, इस Nail Polish के मात्र 2 कोट लगाने से नाखूनों पर 3D जैसा डिज़ाइन उभर कर आ सकता है। इस नेल पॉलिश का जेल-बेस्ड फ़ॉर्मूला सामान्य हवा में ही सूखकर प्रोफेशनल सैलून जैसी चमक दे सकता है। यह नेल पॉलिश 21-फ्री फ़ॉर्मूला यानी हानिकारक केमिकल्स से फ्री है जिससे यह नाखूनों को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
04
Metallic Purple False Nails Almond
आकर्षक मिरर और क्रोम फिनिश वाला यह प्रेस-ऑन नेल्स कैट-आई और ग्लेज़्ड शाइन इफ़ेक्ट के साथ आता है जिसे इस्तेमाल करने के बाद आपके नाखून दूर से ही चमकदार नजर आएंगे। इन्हें घर पर कुछ ही मिनटों में आसानी से चिपकाया जा सकता है। इसके लिए न तो नेल पेंट सूखने का इंतज़ार करना पड़ेगा और न ही किसी खास तकनीक या सैलून एक्सपर्ट की जरूरत होगी। एक्रिलिक मटेरियल और पहले से तैयार कैट-आई डिज़ाइन की वजह से ये बिल्कुल प्रोफेशनल नेल आर्ट जैसे दिखते हैं, जिससे घर बैठे ही पार्टी या खास मौके के लिए परफेक्ट लुक मिल जाएगा। आलमंड शेप में आने की वजह से यह हाथों को आकर्षक दिखाने में मदद कर सकता है।
05
ब्यूटी बास्केट पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।