जब घर में लगेगा टॉप V-Guard Water Heater तो ठंड में नहाने के लिए मिलेगा गर्म-गर्म पानी!

V-Guard के वॉटर हीटर अपनी सुरक्षा सुविधाओं और अलग-अलग क्षमता वाले मॉडल की वजह से हर घर के लिए सही पसंद माने जाते हैं। फिर चाहे किचन के लिए छोटे इंस्टेंट मॉडल की जरूरत हो या बड़े परिवार के लिए हाई कैपेसिटी वाले मॉडल की; इस ब्रांड के पास तरह-तरह के वॉटर हीटर मिल जाते हैं। वहीं, तेज हीटिंग और लंबे हीट रिटेंशन की वजह से इनका प्रदर्शन दमदार बनता है।
घर के लिए टॉप V-Guard वॉटर हीटर
घर के लिए टॉप V-Guard वॉटर हीटर

ठंड के मौसम में गर्म पानी की जरूरत तो हर घर में होती ही है और इसके लिए वी-गार्ड वॉटर हीटर भरोसेमंद माने जाते हैं। करीब 3 लीटर से लेकर 25 लीटर तक की क्षमता इन्हें छोटे से लेकर बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त बनाती है। ऑन होते ही ये पानी को तेजी से गर्म करते हैं, ऐसे में लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ता है। V Guard Water Heater  सुरक्षित भी होते हैं और ओवर-हीटिंग प्रोटेक्शन सुविधा पानी को जरूरत से ज्यादा गर्म होने से बचाती है। इसी के साथ, पानी गर्म होने पर बिजली की सप्लाई रुक जाती है जिससे ऊर्जा कुशलता बनी रहती है और लंबे बिल की चिंता नहीं रहती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके टैंक में पानी देर तक गर्म भी रहता है जिससे गीजर को बार-बार ऑन करने का झंझट खत्म होता है।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

V-Guard 25 L Storage Water Geyser

घर के लिए क्यों है सही?

अगर आपका परिवार बड़ा है या आए दिन नहाने या कपड़े धोने जैसे कामों के लिए ज्यादा मात्रा में गर्म पानी की जरूरत होती है यह 25 लीटर वॉटर हीटर सही पसंद होगा। इसमें दिया गया बढ़िया क्वालिटी का PUF इंसुलेशन पाने के तापमान को लंबे समय तक बनाए रखता है, जिससे उसे बार-बार गर्म करने की जरूरत नहीं होती है और इससे बिजली की भी बचत होती है। जिन घरों में हार्ड वॉटर की सप्लाई होती है उनके लिए भी यह V-Guard वॉटर हीटर सही पसंद होगा, क्योंकि स्केलिंग की वजह से प्रदर्शन में किसी तरह की कमी नहीं आती है। वहीं, ड्यूअल हीट प्रोटेक्शन सुविधा पानी गर्म होने पर पावर सप्लाई को रोक देती है ताकि बिजली भी बचे और पूरी सुरक्षा भी बनी रहे। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- V-Guard
  • क्षमता- 25 लीटर
  • वॉटेज- 2000 Watts
  • मैक्सिमम ट्रेंप्रेचर- 75 डिग्री सेल्सियस
  • कलर- व्हाइट

खासियतें

  • 5-इन-1 सेफ्टी वॉल्व
  • डिजिटल डिस्प्ले
  • हाई ग्रेड स्टील टैंक

कमी

  • ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 
01

V-Guard 3 L Instant Water Geyser

घर के लिए क्यों है सही?

किचन सिंक में बर्तन धोने से लेकर वॉश बेसिन पर ब्रश करने और हाथ-मुंह धोने जैसे कामों के लिए यह इंस्टेंट वॉटर हीटर सही पसंद होगा। इसकी क्षमता 3 लीटर है और यह पानी को तेजी से गर्म करता है जिस वजह से ऑन होने के कुछ ही देर में गर्म पानी की सप्लाई शुरू हो जाती है। यह V-Guard Heater पानी को 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान गर्म करता है, जिससे ठंड में असुविधा नहीं होती है। इसमें लगी LED रिंग्स पानी गर्म होने पर अलर्ट करती है ताकि बार-बार लन खोलकर उसे चेक करने का झंझट न हो। इसका टैंक बढ़िया क्वालिटी के मटेरियल से बना हुआ जिसमें आसानी से ज़ंद नहीं लगती है और यह लंबे समय तक बिना रुकावट काम करता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- V-Guard
  • क्षमता- 3 लीटर
  • वॉटेज- 3KW
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • माउंटिंग- वॉल

खासियतें

  • हार्ड-वॉटर रेडी
  • स्टेनलेस स्टील टैंक
  • ओवर हीटिंग प्रोटेक्शन

कमी

  • क्वालिटी पैसा-वसूल नहीं है। 
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

V-Guard 15 L Storage Water Geyser

घर के लिए क्यों है सही?

इस वॉटर हीटर को आसानी से 35 मंजिला तक ऊंची इमारतों में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है और पूरी सुरक्षा बनी रहती है। यह 15 Litre Geyser पानी को तेजी से गर्म करता है जिस वजह से सुबह ऑफिस जाने से पहले देर तक इंतजार नहीं करना होता है। सबसे अच्छी बात है कि हार्ड वॉटर की वजह से भी इसका प्रदर्शन कमजोर नहीं होता है और बिना किसी रुकावट के पानी गर्म होता रहता है। यह वी-गार्ड वॉटर हीटर इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित भी है और ओवरहीट प्रोटेक्शन की वजह से करंट लगने या ज्यादा हीटिंग की समस्या नहीं आती है। सबसे अच्छी बात है कि नॉब का इस्तेमाल करके पानी के तापमान को अपनी जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- V-Guard
  • क्षमता- 15 लीटर
  • मैक्सिमम टेंप्रेचर- 75 डिग्री सेल्सियस
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 40.1W x 38.1H सेंटीमीटर
  • कलर- व्हाइट

खासियतें

  • सिंगल वेल्ड डिजाइन
  • 5-इन-1 मल्टी फंक्शन वॉल्व
  • LED डिस्प्ले

कमी

  • इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी। 


वॉटर हीटर वॉशिंग मशीन, फ्रिज, एसी और अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

03

V-Guard 5.9 L Instant Water Geyser

जिन रसोईघरों में आए दिन धोने के लिए ज्यादा बर्तन होते हैं उनके लिए 5.9 लीटर क्षमता वाला यह इंस्टेंट वॉटर हीटर सही पसंद होगा। इसे खासकर भारतीय घरों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है जिसमें पानी कम समय में तेजी से गर्म होता है और बिजली की भी ज्यादा खपत नहीं होती है। यह वॉटर हीटर स्लीक डिजाइन वाला है, ऐसे में अगर किचन में ज्यादा जगह नहीं है तब भी इसे लगा सकते हैं। ओवरहीट प्रोटेक्शन की वजह से पूरी सुरक्षा बनी रहती है, ऐसे में पानी गर्म होने पर पावर सप्लाई अपने आप रुक जाती है और अनावश्यक बिजली की बर्बादी नहीं होती है। इसका टैंक लंबे समय तक ज़ंग से सुरक्षित रहता है जिस वजह से इसका प्रदर्शन खराब नहीं होता है। 

घर के लिए क्यों है सही?

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- V-Guard
  • क्षमता- 5.9 लीटर
  • वॉटेज- 3000 Watts
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 22W x 39H सेंटीमीटर
  • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

खासियतें

  • एंटी-साफयन प्रोटेक्शन
  • रस्ट-प्रूफ डिजाइन
  • प्रेशर रिलीज वॉल्व

कमी

  • ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 
04

V-Guard 10 L Storage Water Geyser

घर के लिए क्यों है सही?

पानी को तेजी से हीट करने वाला यह वॉटर हीटर गर्म पानी की सप्लाई लगातार जारी रखता है और बिजली की भी कम-से-कम खपत करता है। इस V-Guard Geyser की क्षमता 10 लीटर है जो इसे 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद बनाती है। 5 लेयर वाला सेफ्टी-सिस्टम इसे जरूरत से ज्यादा गर्म होने से बचाता है और पानी के तेज प्रेशर में भी पूरी सुरक्षा बनी रहती है। स्लीक डिजाइन वाले इस गीजर को आसानी से छोटे बाथरूम में भी लगा सकते हैं और ज्यादा जगह का घेराव नहीं होता है। थर्मल कट-ऑफ सुविधा पानी गर्म होने पर सप्लाई को रोक देती है जिस वजह से बिजली की भी बचत होती है। बढ़िया PUF इंसुलेशन टैंक में पानी को देर तक गर्म रखता है जिस वजह से इसे बार-बार ऑन करने की जरूरत नहीं होती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- V-Guard
  • क्षमता- 10 लीटर
  • वॉटेज- 3000 Watts 
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 25W x 41.5H सेंटीमीटर

खासियतें

  • कैपिलेरी थर्मोस्टैट
  • वेदर प्रूफिंग
  • ब्रास फ्यूजिबल प्लग

कमी

  • हीटिंग स्पीड कम है।
05

जानिए इन सभी वॉटर हीटर के बीच का अंतर

V-Guard के इन वॉटर हीटर में से किसी भी मॉडल को अपनी पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से चुना जा सकता है। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।

मॉडल

वॉटेज

खासियत

V-Guard 25 L Storage Water Geyser

2000 Watts

PUF इंसुलेशन

V-Guard 3 L Instant Water Geyser

3000 Watts

LED रिंग्स

V-Guard 15 L Storage Water Geyser

2000 Watts

4-लेयर सेफ्टी

V-Guard 5.9 L Instant Water Geyser 

3000 Watts

स्लीक डिजाइन

V-Guard 10 L Storage Water Geyser

2000 Watts

रस्टप्रूफ बॉडी

एप्लाइंसेस, गैजेट, फैशन और लाइफस्टाइल के तरह-तरह के प्रोडक्ट्स देखिए स्मार्ट चॉइस पर

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वी-गार्ड वॉटर हीटर की लाइफ कितनी होती है?
    +
    वी-गार्ड वॉटर हीटर की औसत लाइफ 7 से 10 साल तक हो सकती है, जो इस्तेमाल और रखरखाव पर निर्भर करती है। नियमित सर्विसिंग से इसकी लाइफ बढ़ाई जा सकती है।
  • वी-गार्ड गीज़र में कौन से सुरक्षा फीचर्स होते हैं?
    +
    इनमें आमतौर पर ओवरहीट प्रोटेक्शन, प्रेशर रिलीज वॉल्व, ड्राई हीटिंग प्रोटेक्शन और थर्मोस्टेट कंट्रोल जैसे कई सुरक्षा फीचर्स होते हैं।
  • क्या वी-गार्ड वॉटर हीटर बिजली की खपत कम करते हैं?
    +
    हां, वी-गार्ड के 4-स्टार और 5-स्टार रेटेड वॉटर हीटर हाई एनर्जी स्टार रेटिंग वाले होते हैं, जो बिजली की खपत को कम करने में मदद करते हैं और लंबे समय में बिल को बचाते हैं।
  • घर के लिए कितनी क्षमता का वी-गार्ड वॉटर हीटर लेना चाहिए?
    +
    क्षमता आपके परिवार के सदस्यों की संख्या पर निर्भर करती है। 1-2 सदस्यों के लिए 6-10 लीटर, 3-4 सदस्यों के लिए 15 लीटर, और 5+ सदस्यों के लिए 25 लीटर या उससे अधिक क्षमता वाला गीजर उपयुक्त होता है।
  • वी-गार्ड वॉटर हीटर की वारंटी क्या होती है?
    +
    ज्यादातर वी-गार्ड वॉटर हीटर पर 2 साल तक की प्रोडक्ट और इनर टैंक पर 5 से 7 साल की वारंटी मिलती है, जो मॉडल पर निर्भर करती है।