अब रसोई में मिलेगा तुरंत गर्म पानी! जानें 5 इंस्टेंट वॉटर हीटर जो हर घर की जरूरत हैं

किचन में बर्तन धुलने से लेकर फल-सब्जियां, दाल, चावल आदि साफ करने और अन्य काम के लिए अगर आपको फटाफट गर्म पानी चाहिए, तो इंस्टेंट वॉटर हीटर बेहतर पसंद है। Havells, Crompton और V Guard जैसे ब्रांड ऐसे मॉडल्स पेश करते हैं। येकम समय में फिजूल की बिजली खर्च किए बिना ही पानी को गर्म करते हैं। ये अक्सर 3 से 5 लीटर तक की क्षमता में आते हैं, जो रसोई के लिए उपयुक्त रहती है।
किचन के लिए इंस्टेंट इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर
किचन के लिए इंस्टेंट इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर

इंस्टेंट वॉटर हीटर किचन के लिए इसलिए अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि ये कम बिजली खर्च में पानी गर्म करते हैं और इनमें यह प्रक्रिया तेजी से भी होती है। वहीं, कॉम्पैक्ट आकार में आने की वजह से रसोई में आसानी से फिट भी हो जाते हैं। आप अपने किचन के लिए 3 से 5 लीटर तक की क्षमता वाले Instant Water Heater देख सकते हैं। इसके लिए हायर, हैवल्स, Crompton, वी-गार्ड और एक्टिवा जैसे ब्रांड अच्छे माने जाते हैं। ये भारतीय रसोई की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए जाते हैं, ताकी सुरक्षित और बेहतर प्रदर्शन मिले। चाहें सर्दियों में बर्तन धुलने का काम हो या फिर रोजमर्रा में चिकनाई हटाने के लिए गर्म पानी चाहिए हो, इंस्टेंट गीजर रसोई में बेहद उपयोगी साबित होता है।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Havells Standard Calor 5 Litre Instant Water Geyser 3000 Watts

5 लीटर वाले इस Havells वॉटर गीजर को रसोई में सुरक्षित और तेज प्रदर्शन देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह सुपीरियर ग्रेड प्लास्टिक से बनी आउटर बॉडी के साथ आता है, जिससे करंट और ज़ंग लगने की समस्या नहीं होती। वहीं, इसका टैंक मजबूत और टिकाऊ स्टेनलेस स्टील से बना है।

रसोई के लिए मिलेंगे ये खास फीचर

  • रसोई में हर दिन लगभग एक जैसे ही काम होते हैं। ऐसे में बार-बार तापमान को कम-ज्यादा करने की झंझट से बचाने के लिए इसमें ऑटोमैटिक टेंप्रेचर सेटिंग मिलती है। यह पानी के तापमान को एक सुनिश्चित रेंज में बनाए रखती है।
  • इस 5 लीटर गीजर में प्रीसेट थर्मल कट-आउट भी मिलता है। इसकी वजह से अगर आपसे यह गलती से चालू रह जाए, फिर भी पानी के निश्चित तापमान तक गर्म होते ही यह खुद बंद हो जाता है। इससे टैंक फटने का खतरा कम रहता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल नंबर- GSWECLPWH5
  • वॉटेज- 3000 वॉट्स
  • माउंट टाइप- वॉल
  • अधिकतम प्रेशर- 6.5 बार
  • रंग- सफेद

खूबियां

  • प्री-कैलिब्रेटेड थर्मोस्टेट
  • लाल और हरा एलईडी इंडिकेटर

कमी

  • हार्ड वॉटर के लिए सुरक्षित नहीं।
01

Haier EI3V-C1 Instant Water Heater 3 Litre Geyser 3000W Powerful Heating

यह Haier ब्रांड का 3 लीटर क्षमता वाला इंस्टेंट वॉटर हीटर है, जो कि भारतीय रसोई के लिए आदर्श है। 3000W की पावरफुल हीटिंग के साथ यह पानी को तेजी से गर्म करता है। इसमें ज़ंग और क्षरण से सुरक्षित रहने वाला ग्लास लाइन्ड स्टेनलेस स्टील टैंक मिलता है, जो इसे सालों-साल चलने योग्य बनाता है।

रसोई के लिए मिलेंगे ये खास फीचर

  • इसमें मिलने वाली खास RSC टेक्नोलॉजी बिना किसी रूकावट के लगातार गर्म पानी का प्रवाह सुनिश्चित करती है। इसकी वजह से Instant Geyser में ठंडा और गर्म पानी आपस में नहीं मिलता है आपका काम फटाफट हो जाता है।
  • अगर आप किसी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहते हैं और अपने फ्लैट के किचन में गीजर लगाना है, तो इसका 8 बार प्रेशर काम का साबित होता है। इससे कम दबाव में भी पानी आराम से टैंक में आता रहता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
  • माउंट टाइप- वॉल
  • हीट आउटपुट- 3000 वॉट्स
  • मॉडल नंबर- EI3V-EC3

खूबियां

  • UMC इनर टैंक
  • इनकोलोय हीटिंग एलिमेंट

कमी

  • कमजोर प्रोडक्ट क्वालिटी।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Faber Zippy Instant Geyser 5.9 Litre

इस 5.9 लीटर वाले Faber इंस्टेंट गीजर को भी रसोई के कामों को तेज और आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह छोटी जगह में भी आसानी से फिट होने के लिए स्पेस सेविंग डिजाइन में आता है। इसकी रस्ट प्रूफ 304 ग्रेड स्टेनलेस स्टील बॉडी में ज़ंग लगने की समस्या नहीं होती है।

रसोई के लिए मिलेंगे ये खास फीचर

  • किचन में सिर्फ सुविधाजनक नहीं बल्कि सुरक्षित प्रदर्शन देने के लिए इसमें प्रेशर रिलीज वॉल्व और थर्मल कट-ऑफ मिलता है। इसकी वजह से ओवरहीटिंग और टैंक में पानी का अधिक दबाव बनने से होने वाली दुर्घटनाओं से सुरक्षा मिलती है।
  • इसमें लाल और हरे रंग के 2 एलईडी इंडिकेटर भी दिए गए हैं। जहां हरा इंडिकेटर पानी गर्म होने की प्रक्रिया को दर्शाता है, तो वहीं लाल इंडिकेटर प्रक्रिया पूरी होने का संकेत देता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Faber
  • मॉडल नंबर- FWG Zippy 5.9
  • माउंट टाइप- वॉल
  • वॉटेज- 3000 वॉट्स
  • रंग- सफेद

खूबियां

  • रस्ट रेजिस्टेंट टैंक
  • कॉपर हीटिंग एलिमेंट

कमी

  • लीकेज की समस्या।

अन्य घरेलू उपकरणों की जानकारी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखें।

03

ACTIVA Volcano 3L Instant Water Heater Geyser

किचन के लिए बढ़िया रहने वाला यह ACTIVA गीजर 3 लीटर की क्षमता में आता है, जो रोजमर्रा के कामों को करने के लिए उपयुक्त कैपेसिटी है। इसमें मिलने वाली रेपिड हीटिंग टेक्नोलॉजी पानी को तुरंत गर्म करती है। वहीं, सुपीरियर क्वालिटी हीटिंग एलिमेंट टिकाऊ साबित होता है।

रसोई के लिए मिलेंगे ये खास फीचर

  • यह Water Geyser पानी के एक निश्चित तापमान तक गर्म होने पर अपने आप बंद हो जाता है, जिसकी वजह से ओवरहीटिंग नहीं होती। यह ना सिर्फ बिजली बचाता है, बल्कि दुर्घटनाओं से भी सुरक्षा प्रदान करता है।
  • ऊंची इमारतों के लिए उपयुक्त रहने वाला यह वॉटर हीटर कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है। इसे छोटी रसोई में सिंक के ऊपर भी बेहद आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- ACTIVA
  • क्षमता- 3 लीटर
  • अधिकतम तापमान- 75 डिग्री सेल्सियस
  • हीट आउटपुट- 3000 वॉट्स
  • माउंट टाइप- वॉल

खूबियां

  • रस्ट प्रूफ बॉडी
  • एडवांस्ड कैपिलरी थर्मोस्टेट

कमी

  • पानी लीक करने की समस्या।
04

Crompton Arno Neo 3 Litre Instant Water Heater

वॉटर हीटर के लिए Crompton एक लोकप्रिय ब्रांड है। यह गीजर 3 लीटर क्षमता में आता है और 3 kW हीटिंग एलिमेंट से पानी को मिनटों में गर्म कर देता है। इसका फूड ग्रेड स्टेनलेस स्टील टैंक किचन के लिए सुरक्षित साबित होता है, जिसका पानी खाना बनाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

रसोई के लिए मिलेंगे ये खास फीचर

  • इस गीजर में लगा एंटी-साइफ़न मैकेनिज्म पानी को उलटी दिशा में बहने से रोकता है, जिससे हीटिंग एलिमेंट सुरक्षित रहता है और प्रोडक्ट की उम्र बढ़ती है। इससे आपके किचन में यह सालों-साल तक साथ निभाता रहेगा।
  • आपके किचन को बेहतरीन दिखाने के लिए यह प्रीमियम फिनिश वाली आउटर बॉडी के साथ आता है। इसमें प्रक्रिया को ऑन-ऑफ दर्शाने के लिए दो एलईडी इंडिकेटर भी दिए गए हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Crompton
  • हीट आउटपुट- 3000 वॉट
  • माउंट टाइप- वॉल
  • क्षमता- 3 लीटर
  • रंग- सफेद

खूबियां

  • 6 बार प्रेशर
  • एडवांस्ड 3-लेवल सेफ्टी

कमी

  • धीमी हीटिंग स्पीड।
05

किचन के लिए अच्छे रहने वाले इंस्टेंट वॉटर हीटरों की तुलना

मॉडल्स

क्षमता

वॉरंटी

खास फीचर

Havells Standard Calor

5 लीटर

2 साल

ऑटोमैटिक टेंप्रेचर सेटिंग

Haier EI3V-C1 Instant Water Heater

3 लीटर

3 साल

RSC टेक्नोलॉजी

Faber Zippy Instant Geyser

5.9 लीटर

2 साल

पावर और हीटिंग इंडिकेटर

ACTIVA Volcano Instant Water Heater Geyser

3 लीटर

5 साल

एंटी रस्ट कोटिंग

Crompton Arno Neo Instant Water Heater

3 लीटर

5 साल

प्रिस्टाइन फिनिश आउटर बॉडी

जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखें अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या इंस्टेंट वाटर हीटर बिजली की ज्यादा खपत करते हैं?
    +
    नहीं, ये आमतौर पर केवल मांग पर पानी गर्म करते हैं, जिससे स्टोरेज हीटर की तुलना में बिजली की बचत होती है।
  • किचन के लिए कितने लीटर का इंस्टेंट हीटर सही रहेगा?
    +
    किचन के इस्तेमाल के लिए 1 से 3 लीटर क्षमता वाले इंस्टेंट हीटर पर्याप्त होते हैं, जो छोटे कामों के लिए तुरंत गर्म पानी देते हैं।
  • इंस्टेंट वाटर हीटर की लाइफ कितनी होती है?
    +
    उचित रखरखाव के साथ, एक अच्छी गुणवत्ता वाला इंस्टेंट वाटर हीटर 5 से 7 साल तक चल सकता है।
  • क्या इंस्टेंट गीजर को किचन सिंक के पास लगाना सुरक्षित है?
    +
    हां, सही इंस्टॉलेशन और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ये पूरी तरह सुरक्षित होते हैं। रिसाव से बचने के लिए पेशेवर इंस्टॉलेशन की सलाह दी जाती है।
  • इंस्टेंट वाटर हीटर और स्टोरेज वाटर हीटर में क्या अंतर है?
    +
    इंस्टेंट हीटर तुरंत पानी गर्म करते हैं और स्टोर नहीं करते, जबकि स्टोरेज हीटर एक टैंक में पानी गर्म करके रखते हैं।