घर में पूजा की जगह बनाने के लिए हमेशा अलग कमरा या बड़ा मंदिर जरूरी नहीं होता। आज के अपार्टमेंट और कॉम्पैक्ट घरों में लोग मंदिर को इंटीरियर का हिस्सा बनाते हुए ऐसी जगह तैयार कर रहे हैं, जहां पूजा भी आसानी से हो सके और कमरे की बाकी जगह भी खुली रहे। वॉल-माउंटेड यूनिट, लकड़ी के मंदिर, फ्लोटिंग शेल्फ और स्टोरेज वाले Home Mandir डिजाइन इसी जरूरत को ध्यान में रखते हैं। इनका चुनाव केवल लुक देखकर करना सही नहीं है - मूर्तियों के लिए जगह, पूजा का सामान रखने की सुविधा, सफाई, दीया जलाने की सुरक्षा और घर के फर्नीचर के साथ मेल भी मायने रखते हैं। छोटे मंदिर का सही डिजाइन घर में पूजा की जगह को अलग पहचान दे सकता है, बिना इंटीरियर को भारी बनाए।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें वुडन से लेकर वॉल-माउंटेड वाले 5 बेहतरीन मंदिर डिजाइनंस।
Heartily Mangal Beautiful Wooden Pooja Stand for Home
दीवार पर लगाएं छोटा मंदिर, फर्श पर जगह भी बचाएं
- घर में पूजा के लिए अलग कमरा न हो, तो दीवार पर लगाया जाने वाला Wooden Mandir डिजाइन रोजाना पूजा के लिए एक डेडिकेटिड जगह बना सकता है। इस मंदिर में लकड़ी जैसा फिनिश और कॉम्पैक्ट डिजाइन मिलता है, जो छोटे घरों में भी आसानी से फिट हो सकता है। इसकी दीवार पर लगाने वाली डिजाइन फर्श या टेबल की जगह बचाने में मदद करती है।
- इसमें 2W LED स्पॉट लाइट भी दी गई है, जो मूर्तियों के आसपास रोशनी करती है। साथ में स्क्रू और माउंटिंग हार्डवेयर मिलने से इसे लगाने का प्रोसेस भी काफी आसान रहता है।
01
NIVED NANDINI Metal Mandir with Spotlight
सफेद और ब्राउन रंग से पूजा की जगह को दें मॉडर्न लुक
- अगर घर की दीवारें हल्के रंगों में हैं और आप पूजा की जगह को भी उसी इंटीरियर के साथ जोड़ना चाहते हैं, तो यह मंदिर अच्छा मेल बना सकता है। यह डिजाइन सफेद और ब्राउन रंगों के कॉम्बिनेशन में आता है, जिससे इसमें पारंपरिक पूजा स्थल और मॉडर्न फर्नीचर दोनों का लुक नजर आता है। इसका मेटल बिल्ड इसे लकड़ी के मंदिरों से अलग विकल्प बनाता है।
- 19 x 18 x 10 इंच के आकार में आने वाले इस मंदिर में स्पॉटलाइट और अतिरिक्त स्टोरेज की सुविधा दी गई है। इसे दीवार पर लगाया जा सकता है और स्क्रू की मदद से असेंबल किया जाता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Kamdhenu Art and Craft Wood Home Temple
गोल्ड और व्हाइट डिटेलिंग से घर में पारंपरिक मंदिर का एहसास
- घर के किसी कोने में मंदिर रखने के साथ-साथ आप चाहते हैं कि वह सजावट का हिस्सा भी बने, तो गोल्ड और व्हाइट Pooja Mandir डिजाइन ध्यान खींच सकता है। यह मंदिर ब्राउन बेस के साथ गोल्ड और व्हाइट डिटेलिंग में आता है, जो इसे पारंपरिक पूजा घर जैसा रूप देता है। इसका 12 x 18 x 24 इंच का आकार छोटे से मीडियम पूजा कोने के लिए ध्यान में रखा जा सकता है।
- इसमें दो पुल-आउट ड्रॉअर दिए गए हैं, जिनमें पूजा की जरूरी चीजें रखी जा सकती हैं। लकड़ी और MDF से बना यह डिजाइन सजावटी लुक और स्टोरेज दोनों देता है।
03
Heartily Utsav Small Mandir for Home
छोटा पूजा शेल्फ, जहां रोजमर्रा की पूजा की चीजें रहें व्यवस्थित
- हर घर में मंदिर के लिए बड़ा फर्नीचर रखना जरूरी नहीं। Heartily का यह छोटा मंदिर सीमित जगह वाले घरों के लिए बनाया गया है, जहां दीवार या टेबल पर एक छोटा पूजा कोना तैयार किया जा सकता है। इसका टीक टेक्सचर फिनिश लकड़ी जैसा लुक देता है और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे मार्डन अपार्टेमेंट्स के इंटीरियर में आसानी से शामिल करने योग्य बनाता है।
- इसमें दो-स्टेप स्टोरेज रैक दिया गया है, जिससे मूर्तियों, दीयों और पूजा से जुड़ी छोटी चीजों को अलग-अलग रखा जा सकता है। इसे टेबलटॉप पर रखने या दीवार पर लगाने, दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।
04
Beautiful Wooden Temple
सफेद लकड़ी के फिनिश वाला मंदिर, पूजा के लिए बनाएं रोशन कोना
- सफेद रंग घर के इंटीरियर को हल्का और साफ-सुथरा लुक देता है, इसलिए पूजा की जगह में भी यह रंग अच्छा लग सकता है। यह मंदिर इंजीनियर्ड वुड से बना है और सफेद फिनिश के साथ आता है। इसका छोटा आकार घर या ऑफिस में रोजाना पूजा के लिए एक अलग जगह बनाने में मदद कर सकता है, बिना ज्यादा जगह घेरने के।
- इसमें LED स्पॉट लाइट और स्टोरेज शेल्फ दी गई हैं, जिससे पूजा के दौरान मूर्तियों पर रोशनी रखी जा सकती है और जरूरी सामान भी पास में व्यवस्थित रहता है।
05
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें साज-सज्जा का पेज।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।