छोटे घरों के लिए 5 बेहतरीन Single Door Fridge, कम स्पेस में ज्यादा स्टोरेज संग देंगे शानदार कूलिंग!

छोटे घरों और कम जगह वाले किचन के लिए Single Door Fridge काफी बढ़िया रहते हैं, जो ना केवल जगह की बचत करते हैं बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों को भी पूरा करते हैं। छोटे साइज के होने के साथ-साथ यह बिजली की खपत भी कम करते हैं, जिससे बिजली बिल में बचत होती है। वहीं इनमें इनवर्टर कंप्रेसर, स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन, बेस ड्रॉअर, मजबूत ग्लास शेल्फ और एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
सिंगल डोर फ्रिज
सिंगल डोर फ्रिज

छोटे घरों और अपार्टमेंट में अक्सर किचन की जगह कम होती है, जिससे बड़े आकार का फ्रिज रखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आपका परिवार भी छोटा है और आपकी किचन में बड़ा रेफ्रिजरेटर नहीं आ सकता है, तो आपके लिए Single Door Fridge बढ़िया रहेंगे। सिंगल डोर फ्रिज में 180 से 207 लीटर तक की क्षमता, 4 और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और डिजिटल या स्मार्ट इनवर्टर कंप्रेसर मिलता है, जो बिजली की बचत करते हुए एक समान कूलिंग बनाए रखता है। इसके अलावा, इनमें आपको स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन, बेस स्टैंड ड्रॉअर और टफन्ड ग्लास शेल्फ जैसी सुविधाएं भी मिलती है, जो कम जगह में भी ज्यादा सामान व्यवस्थित रखने में मदद करती हैं।

नीचे आप छोटे घरों के लिए 5 बेहतर रेटिंग वाले सिंगल डोर फ्रिज के विकल्पों को देख सकते हैं।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Samsung 183 L Direct Cool Single Door Refrigerator

छोटे घरों और 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए सैमसंग का यह सिंगल डोर फ्रिज बढ़िया रहेगा। यह डिजिटल इनवर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो अंदर रखे सामान की मात्रा के हिसाब से अपनी स्पीड खुद बदलता है। इससे बिजली की खपत कम होती है और फ्रिज चलते समय आवाज भी बहुत कम आती है। इसमें सिंगल टच डीफ्रॉस्ट फीचर दिया गया है, जिससे एक बटन दबाते ही फ्रीजर में जमी बर्फ पिघल जाती है और हाथ से बर्फ खुरचने की झंझट नहीं रहती। नीचे की तरफ एक बेस स्टैंड ड्रॉअर दिया गया है, जिसमें आलू और प्याज जैसी बिना ठंडक वाली सब्जियां रखकर किचन की अतिरिक्त जगह बचाई जा सकती है। इसके मजबूत टफन्ड ग्लास शेल्फ भारी बर्तन संभालने में सक्षम हैं, जबकि इसमें शामिल स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से फ्रिज को सुरक्षित रखता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल का नाम - Samsung RR20H27249R/NL
  • क्षमता - 183 लीटर
  • रंग - पैराडाइज ब्लूम पर्पल
  • एनर्जी रेटिंग - 4 स्टार
  • वारंटी - प्रोडक्ट पर 1 साल, इनवर्टर कंप्रेसर पर 10 साल

खूबियां

  • सिंगल टच डीफ्रॉस्ट
  • बेस स्टैंड ड्रॉअर

कमी

  • इसमें फ्रीजर की जगह कुछ ज्यादा छोटी है।
01

LG 185 L Direct Cool Single Door Refrigerator

क्या आपको भी एक फ्रिज की तलाश है, जो बिजली के बिल में बचत करे और पावर कट के दौरान भी खाने को ताजा बनाए रखे? तो यह एलजी रेफ्रिजरेटर आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकता है। इस फ्रिज में स्मार्ट इनवर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो जरूरत के अनुसार कूलिंग को एडजस्ट करता है और लंबे समय तक शांत प्रदर्शन देता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि बिजली जाने पर यह अपने आप घर के इनवर्टर से जुड़ जाता है, जिससे गर्मी के दिनों में भी दूध या सब्जी खराब होने का डर नहीं रहता। इसके फिट मैक्स चिलर ट्रे में दूध के पैकेट और कोल्ड ड्रिंक के कैन सही तापमान पर सुरक्षित रहते हैं। इसके अलावा, नीचे दिए गए बेस ड्रॉअर में सूखी सब्जियां रखने की सुविधा मिलती है, जिससे छोटे किचन का काउंटर साफ-सुथरा रहता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल का नाम - LG GLD1956ZABW
  • क्षमता - 185 लीटर
  • रंग - ब्लू वॉटरलिली
  • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
  • वारंटी - प्रोडक्ट पर 1 साल, कंप्रेसर पर 10 साल

खूबियां

  • होम इनवर्टर कनेक्ट
  • 5 स्टार बचत

कमी

  • फिलहाल, इस रेफ्रिजरेटर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Haier 215 L Direct Cool Single Door Refrigerator

अगर आपका घर छोटा है लेकिन आपको एक ही डोर वाले फ्रिज में थोड़ा ज्यादा स्टोरेज स्पेस और तेज बर्फ जमाने की सुविधा चाहिए, तो यह मॉडल एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें 1-आवर आइसिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो लंबी कंडेनसर कॉइल और मोटे पीयूएफ (PUF) इंसुलेशन की मदद से लगभग एक घंटे में बर्फ जमा देती है। अचानक मेहमान आने पर यह फीचर काफी काम आता है। 215 लीटर की बड़ी क्षमता के साथ इसमें एक बड़ा वेजिटेबल क्रिस्पर बॉक्स मिलता है, जिससे हफ्ते भर की सब्जियां एक साथ ताजा रखी जा सकती हैं। नीचे की तरफ लगा बेस ड्रॉअर आलू-प्याज रखने की जगह देता है, ताकि छोटे किचन में अलग से टोकरी ना रखनी पड़े। वहीं इसके टफन्ड ग्लास शेल्फ भारी पतीले आसानी से संभाल लेते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल का नाम - Haier HRD-225RFB-P
  • क्षमता - 215 लीटर
  • रंग - लाल
  • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
  • वारंटी - प्रोडक्ट पर 1 साल, कंप्रेसर पर 10 साल

खूबियां

  • तेज बर्फ जमाना
  • बड़ा वेजिटेबल बॉक्स

कमी

  • इसकी कूलिंग को लेकर कुछ यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ा है।
03

Whirlpool 184 L Direct Cool Single Door Refrigerator

कम बजट में एक कॉम्पैक्ट और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने वाला फ्रिज ढूंढ रहे? तो आपके छोटे परिवार के लिए यह एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें इंसुलेटेड कैपिलरी टेक्नोलॉजी और लैमिनार एयर फ्लो का इस्तेमाल किया गया है, जो ठंडी हवा को फ्रिज के हर कोने में एक समान फैलाता है। इसका बड़ा फायदा यह है कि बिजली कटने के बाद भी यह अंदर की ठंडक को करीब 9 से 12 घंटे तक लॉक करके रखता है, जिससे गर्मी में खाना जल्दी खराब नहीं होता। सब्जियों की नमी बनाए रखने के लिए क्रिस्पर कवर में हनीकॉम्ब मॉइस्चर लॉक डिजाइन दिया गया है, जो पत्तेदार सब्जियों को सूखने से बचाता है। साथ ही, इसमें बड़ा वेजिटेबल बॉक्स और बोतलों के लिए अलग रैक मिलता है, जिससे छोटे घर के सीमित सामान को सलीके से रखने में आसानी होती है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल का नाम - Whirlpool 205 WDE PRM
  • क्षमता - 184 लीटर
  • रंग - वाइन ब्लूम
  • एनर्जी रेटिंग - 2 स्टार
  • वारंटी - प्रोडक्ट पर 1 साल, कंप्रेसर पर 10 साल

खूबियां

  • लंबी कूलिंग रिटेंशन
  • हनीकॉम्ब मॉइस्चर लॉक

कमी

  • 2 स्टार रेटिंग के कारण बिजली खपत थोड़ी अधिक है।
04

Godrej 180 L Direct Cool Single Door Refrigerator

सीमित बजट और कम जगह वाले घरों के लिए गोदरेज का यह फ्रिज बढ़िया रहेगा। इस फ्रिज में 20 लीटर की जंबो वेजिटेबल ट्रे दी गई है, जो इस साइज के फ्रिज में काफी बड़ी मानी जाती है और रोजमर्रा की सब्जियों को आसानी से समेट लेती है। इसमें एडवांस्ड कैपिलरी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जो चारों तरफ से बेहतर कूलिंग देकर फ्रिज के अंदर का तापमान स्थिर रखती है। दरवाजे पर 2.25 से 2.5 लीटर तक की बड़ी पानी की बोतलें रखने के लिए चौड़ा रैक मिलता है, जिससे अंदर के शेल्फ पर बर्तन रखने की जगह खाली रहती है। इसकी एंटी-बैक्टीरियल रिमूवेबल गैस्केट दरवाजे पर फंगस और बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है और इसे निकालकर साफ करना भी बेहद आसान है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल का नाम - Godrej RD EDGE 205AN WRF ST GR
  • क्षमता - 180 लीटर
  • रंग - स्टील ग्रे
  • एनर्जी रेटिंग - 1 स्टार
  • वारंटी - प्रोडक्ट पर 1 साल, कंप्रेसर पर 5 साल

खूबियां

  • 20L वेजिटेबल ट्रे
  • रिमूवेबल एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट

कमी

  • इसमें बेस स्टैंड ड्रॉअर और टफन्ड ग्लास शेल्फ नहीं हैं।
05

सिंगल डोर फ्रिज के मॉडल्स की तुलना तालिका

यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल का नाम  

क्षमता  

एनर्जी रेटिंग  

खास सुविधा

Samsung RR20H27249R/NL  

183 लीटर  

4 स्टार  

सिंगल टच डीफ्रॉस्ट और बेस ड्रॉअर

LG GLD1956ZABW  

185 लीटर  

5 स्टार  

स्मार्ट इनवर्टर और होम इनवर्टर कनेक्ट

Haier HRD-225RFB-P 

215 लीटर  

5 स्टार  

1-आवर आइसिंग टेक्नोलॉजी 

Whirlpool 205 WDE PRM 2S WINE BLOOM-Z  

184 लीटर  

2 स्टार  

9 से 12 घंटे तक कूलिंग रिटेंशन

Godrej RD EDGE 205AN WRF ST GR  

180 लीटर  

1 स्टार  

20 लीटर जंबो वेजिटेबल ट्रे

इस तरह के लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • छोटे घरों और 2 से 3 सदस्यों के परिवार के लिए कितने लीटर का सिंगल डोर फ्रिज सही रहता है?
    +
    अकेले रहने वालों या 2 से 3 सदस्यों के छोटे परिवार के लिए 180 लीटर से 200 लीटर क्षमता वाला सिंगल डोर फ्रिज पर्याप्त रहता है।
  • सिंगल डोर फ्रिज में 4 स्टार और 5 स्टार रेटिंग में क्या अंतर होता है?
    +
    5 स्टार रेटिंग वाले फ्रिज 4 स्टार मॉडल की तुलना में सालाना कम बिजली की खपत करते हैं, जिससे लंबे समय में बिजली के बिल की बचत होती है।
  • क्या सिंगल डोर फ्रिज के साथ अलग से स्टेबलाइजर लगाना जरूरी है?
    +
    ज्यादातर आधुनिक सिंगल डोर फ्रिज स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन, जैसे 90V–310V या 100V–300V रेंज के साथ आते हैं, इसलिए सामान्य वोल्टेज उतार-चढ़ाव में अलग स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं पड़ती।
  • डायरेक्ट कूल सिंगल डोर फ्रिज में बर्फ जमने की समस्या कैसे ठीक होती है?
    +
    डायरेक्ट कूल फ्रिज में फ्रीजर के अंदर बर्फ जमती है, जिसे समय-समय पर डीफ्रॉस्ट करना पड़ता है। कई मॉडल्स में सिंगल-टच डीफ्रॉस्ट बटन मिलता है, जिससे बर्फ आसानी से पिघल जाती है।
  • क्या सिंगल डोर फ्रिज बिजली जाने पर घर के इनवर्टर से चल सकता है?
    +
    हां, इनवर्टर कंप्रेसर और होम-इनवर्टर कनेक्ट फीचर वाले सिंगल डोर फ्रिज बिजली कटौती के दौरान घर के इनवर्टर से आसानी से चल सकते हैं।