शाम की चाय के साथ कुरकुरे स्नैक्स या बच्चों के लिए झटपट फ्राइज बनाना सबको पसंद होता है, लेकिन कढ़ाई में ज्यादा तेल और चिपचिपी रसोई की परेशानी अक्सर स्वाद पर भारी पड़ती है। ऐसे में अगर आप बिना सेहत या स्वाद से समझौता किए कम तेल में क्रिस्पी खाना चाहते हैं, तो एक अच्छा Air Fryer आपकी रोजमर्रा की कुकिंग को काफी आसान बना सकता है। यहां हमने अमेजन पर उपलब्ध टॉप रेटेड एयर फ्रायर के बारे में बताया है, जो कम तेल में तरह-तरह के हेल्दी और स्वादिष्ट पकवान बनाने में सक्षम है। वहीं इनमें शामिल व्यूइंग विंडो, नॉन-स्टिक कोटिंग, प्रीसेट मेन्यू और टाइमर कंट्रोल जैसी सुविधाएं आपकी कुकिंग को अधिक आसान बनाने में मदद करती है।
नीचे आप टॉप रेटेड एयर फ्रायर के विकल्पों को देख सकते हैं।
Ninja Air Fryer PRO
अगर आप कम तेल में कुरकुरे स्नैक्स बनाना चाहते हैं, तो Ninja का यह 4.7 लीटर का एयर फ्रायर छोटे और मध्यम परिवारों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प रहेगा। इसकी 1750W मोटर और AirCrisp तकनीक खाने के चारों ओर गर्म हवा घुमाती है, जिससे फ्राइज़, टिक्की और स्नैक्स बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम बनते हैं। 4.7 लीटर बास्केट होने के कारण रोजमर्रा के स्नैक्स इसमें आसानी से बनाए जा सकते हैं और केमिकल-फ्री कुकिंग सरफेस व नॉन-स्टिक ड्रॉअर की वजह से इसकी सफाई भी आसान रहती है। इसमें एयर फ्राई, रोस्ट, बेक और रीहीट जैसे चार मोड मिलते हैं, जो इसे रोज की रसोई के लिए उपयोगी बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Ninja Air Fryer PRO (AF140IN)
- क्षमता - 4.7 लीटर
- वॉट क्षमता - 1750W
- मटेरियल - प्लास्टिक बॉडी
खूबियां
कमी
- इस एयर फ्रायर के तार की लंबाई काफी छोटी है।
01
Haier Air Fryer 5 Litre with Digital Control
अगर आपको भी थोड़ा बड़ा बास्केट वाला एयर फ्रायर चाहिए तो यह आपके लिए सही विकल्प रहेगा। इसकी 5 लीटर क्षमता और 1500W हीटिंग 3D हॉट एयर सर्कुलेशन के साथ मिलकर समोसे, फ्राइज़, पनीर टिक्का और केक जैसी चीजों को बराबर पकाने में मदद करती है। वहीं ट्रांसपेरेंट विंडो से आप बास्केट खोले बिना अंदर पकते खाने को देख सकते हैं। इसमें डिजिटल पैनल भी मिलता है, जिससे इसका इस्तेमाल अधिक आसान हो जाता है। वहीं इसका प्रीसेट रेसिपीज रोजमर्रा की कुकिंग को आसान बनाने में मदद करता है। इसमें ऑटो शट-ऑफ की सुविधा भी मिलती है, जिससे खाना पकने के बाद यह अपने आप बंद हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Haier Air Fryer HAF-D503B
- क्षमता - 5 लीटर
- वॉट क्षमता - 1500W
- मटेरियल - प्लास्टिक बॉडी
खूबियां
कमी
- कॉर्ड की लंबाई कुछ ज्यादा छोटी है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Havells Prolife Brio Air Fryer 4.2L
क्या आप भी कम तेल में स्नैक्स और रोस्टेड डिशेज बनाने के लिए एक बढ़िया ब्रांड का एयर फ्रायर तलाश रहे हैं? तो हैवेल्स का यह एयर फ्रायर आपके लिए बढ़िया साबित हो सकता है। यह एयर फ्रायर 4.2 लीटर क्षमता में आता है, जिसमें आप आराम से 2 से 3 लोगों के लिए स्नैक्स तैयार कर सकते हैं। इसकी 1350W हीटिंग और AeroCrisp एयर सर्कुलेशन कम तेल में भी स्नैक्स को क्रिस्पी बनाने में मदद करते हैं। इसकी सी-थ्रू विंडो से पकते खाने का अंदाजा लगाना आसान रहता है। यह SafeServe टॉक्सिन-फ्री कोटिंग के साथ आता है, जिससे आपका खाना एकदम सुरक्षित और हेल्दी रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Havells Prolife Brio (GHCAFSTB135)
- क्षमता - 4.2 लीटर
- वॉट क्षमता - 1350W
- मटेरियल - ABS बॉडी
खूबियां
कमी
03
PHILIPS Air Fryer with Touch Panel
बड़े परिवार या ज्यादा मात्रा में स्नैक्स और डिनर तैयार करने के लिए यह एक मजबूत विकल्प रहेगा। इसकी 6.2 लीटर एक्स्ट्रा-लार्ज क्षमता में आप आराम से 4 से 5 लोगों के लिए स्नैक्स आदि तैयार कर सकते हैं। वहीं इसकी 1700W पावर रैपिड एयर टेक्नोलॉजी कम फैट में कुरकुरे पकवान पकाने में मदद करती है। यह टच पैनल के साथ आता है, जिससे समय और तापमान सेट करना आसान रहता है और इसमें लगी कुकिंग विंडो से आप पकते खाने को सीधे देख सकते हैं। इसकी नॉन-स्टिक बास्केट व ड्रॉअर की वजह से इस्तेमाल के बाद इसे साफ करना भी आसान होता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - PHILIPS Air Fryer NA231/00
- क्षमता - 6.2 लीटर
- वॉट क्षमता - 1700W
- मटेरियल - नॉन-स्टिक कोटेड
खूबियां
कमी
- फिलहाल इस एयर फ्रायर को लेकर यूजर्स की कोई शिकायत नहीं है।
04
KENT Classic Hot Air Fryer 4L
यह एयर फ्रायर आपके छोटे परिवार के लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह इस्तेमाल करने में बेहद आसान है और इसकी 4 लीटर क्षमता इसे छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त बनाती है। इसकी 1300W रैपिड हॉट एयर तकनीक और 4 लीटर क्षमता छोटे परिवार के लिए फ्राइज़, ग्रिल, रोस्ट, स्टीम और बेक जैसे कामों में मदद करते हैं। इसमें ऑटो कट-ऑफ फीचर दिया गया है, जो तय समय पूरा होने पर हीटिंग बंद कर देता है। मैनुअल कंट्रोल के कारण इसे कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। यह रोजमर्रा के स्नैक्स बनाने का एक उपयोगी विकल्प है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - KENT Classic (116096 / CLASSIC4L)
- क्षमता - 4 लीटर
- वॉट क्षमता - 1300W
- मटेरियल - प्लास्टिक बॉडी व स्टेनलेस स्टील
खूबियां
कमी
- डिजिटल डिस्प्ले नहीं मिलता है।
05
टॉप रेटेड एयर फ्रायर के मॉडल्स की तुलना तालिका
यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
इस तरह के लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।