क्या आपका परिवार भी बड़ा है? तो 25 लीटर क्षमता वाले स्टोरेज वॉटर हीटर आपके लिए बढ़िया विकल्प रहेंगे। इनमें एक बार में 5 से 6 सदस्यों के लिए आराम से पानी गर्म किया जा सकता है। 25 लीटर Water Heater ना केवल पानी को तेजी से गर्म करते हैं, बल्कि उच्च गुणवत्ता वाले PUF इंसुलेशन के कारण पानी को घंटों तक गर्म भी रखते हैं, जिससे बिजली की भारी बचत होती है। इनमें कठोर पानी से सुरक्षा देने वाली ग्लासलाइन व फेरोग्लास कोटिंग और बहुमंजिला इमारतों के लिए 8 बार तक का प्रेशर सहने की क्षमता मिलती है। तो अगर आपका परिवार भी बड़ा है और आप सर्दियों में एक अच्छा वॉटर हीटर लेने का प्लान कर रहे हैं, तो Haier, Havells, Crompton, Bajaj, और Orient जैसे ब्रांड्स के स्टोरेज वॉटर हीटर को चुन सकते हैं।
नहीं होगी गर्म पानी की किल्लत! ये 25 लीटर स्टोरेज Water Heaters रहेंगे बड़े परिवारों के लिए बढ़िया

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Haier Regenta Digi 25L Storage Water Heater Geyser
हायर का यह 25 लीटर स्टोरेज वॉटर हीटर एडवांस्ड डिजिटल टच स्क्रीन और रीयल-टाइम टेम्परेचर डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 2.2kW की पावरफुल हीटिंग मिलती है जो पानी को तेजी से गर्म करती है। इसकी खास सेफकेयर शॉक-प्रूफ टेक्नोलॉजी अर्थिंग की समस्या या बिजली के लीकेज होने पर भी झटके के खतरे से पूरी सुरक्षा देती है। इसमें लगा अल्ट्रा माइक्रो कोटेड यूएमसी टैंक जंग और खारे पानी के असर को रोकता है। वहीं स्मार्ट मेमोरी फीचर आपके पसंदीदा तापमान को याद रखता है, जबकि 8 बार प्रेशर रेटिंग इसे ऊंची इमारतों और अपार्टमेंट्स के लिए पूरी तरह उपयुक्त बनाती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Haier Regenta Digi 25L
- क्षमता - 25 लीटर
- रंग - सफेद और काला
- वॉट क्षमता - 2200W (2.2kW)
- टैंक वारंटी - 7 साल टैंक
- हीटिंग वारंटी - 4 साल
- प्रोडक्ट वारंटी - 2 साल
खूबियां
- डिजिटल टच स्क्रीन
- शॉक-प्रूफ सुरक्षा
कमी
- फिलहाल इस वॉटर हीटर को लेकर अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
Havells Instanio Prime 25 Litre Storage Water Heater
हैवेल्स इंस्टैनियो प्राइम 25 लीटर स्टोरेज गीजर आधुनिक तकनीक और आकर्षक डिजाइन के साथ आता है। इसमें तापमान को भांपने वाला विशेष कलर-चेंजिंग LED इंडिकेटर दिया गया है, जो पानी ठंडा होने पर नीला और नहाने योग्य गर्म होने पर नारंगी रंग में बदल जाता है। इस 25 लीटर वॉटर हीटर का इनर टैंक अल्ट्रा-थिक कोल्ड रोल्ड स्टील प्लेट से बना है, जिस पर ग्लास-कोटेड एंटी-रस्ट परत चढ़ाई गई है। इससे टैंक के खराब होने का खतरा नहीं रहता है। इसमें लगा मैग्नीशियम एनोड रोड टैंक को जंग से बचाता है। वहीं यह 0.8 MPa तक प्रेशर झेल सकता है, जिससे यह हाई-राइज बिल्डिंग्स के लिए एकदम सही रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Havells Instanio Prime 25L
- क्षमता - 25 लीटर
- रंग - सफेद और नीला
- वॉट क्षमता - 2000W
- टैंक वारंटी - 5 साल
- हीटिंग एलिमेंट वारंटी - 2 साल
- प्रोडक्ट वारंटी - 2 साल
खूबियां
- रंग बदलने वाला एलईडी
- जंग-रोधी टैंक
कमी
- इस वॉटर हीटर को लेकर अमेजन यूजर्स ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Bajaj Shield Series New Shakti 25L Storage Wall Mount Water Heater
बजाज का यह 25 लीटर स्टोरेज वॉटर हीटर 5-स्टार BEE एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो न्यूनतम बिजली खपत करता है। इससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। इसमें मरीन-ग्रेड ग्लासलाइन कोटिंग वाला ड्युरा-एस टैंक दिया गया है, जो खारे पानी से टैंक को सुरक्षा प्रदान करता है। बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड सेफ्टी मोड मिलता है जो तापमान को 50°C तक सीमित रखता है। इसकी स्विरल-फ्लो तकनीक 20% अधिक गर्म पानी आउटपुट देती है। इसके अलावा इसमें 4.5kV वोल्टेज सर्ज प्रोटेक्शन और फायर-रिटार्डेंट केबल जैसे कई मल्टीपल सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिससे नहाते समय किसी तरह का खतरा नहीं रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bajaj Shield Series
- क्षमता - 25 लीटर
- रंग - सफेद और ग्रे
- वॉट क्षमता - 2000W
- टैंक वारंटी - 7 साल
- हीटिंग एलिमेंट वारंटी - 6 साल
- प्रोडक्ट वारंटी - 2 साल
खूबियां
- चाइल्ड सेफ्टी मोड
- 5-स्टार बिजली बचत
कमी
- कुछ यूजर्स को इस वॉटर हीटर में लीकेज की समस्या देखने को मिली है।
Crompton Arno Neo 25-L 5 Star Rated Storage Water Heater
25 लीटर क्षमता वाला यह क्रॉम्पटन वॉटर हीटर 5-स्टार एनर्जी एफिशिएंसी और एडवांस्ड 3-लेवल सेफ्टी प्रोटेक्शन के साथ तैयार किया गया है। यह हीटर ऑटोमैटिक थर्मल कट-ऑफ, सेफ्टी वाल्व और फ्यूजिबल प्लग के साथ सुरक्षा प्रदान करता है, जो इस गीजर को सुरक्षित बनाता है। इसका टैंक नैनो पॉलीमर कोटिंग से बना है, जो खारे पानी में भी जंग नहीं लगने देता और हीटिंग एफिशिएंसी बढ़ाता है। इसमें लगी PUF इंसुलेशन पानी को लंबे समय तक गर्म रखती है और यह 8 बार प्रेशर हैंडलिंग क्षमता के साथ आता है, जिसके कारण इसे बहुमंजिला इमारतों में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Crompton Arno Neo 25-L
- क्षमता - 25 लीटर
- रंग - सफेद
- वॉट क्षमता - 2000W
- टैंक वारंटी - 5 साल
- हीटिंग एलिमेंट - 2 साल
- प्रोडक्ट वारंटी - 2 साल
खूबियां
- 3-लेवल सुरक्षा
- 5-स्टार ऊर्जा बचत
कमी
- कुछ यूजर्स ने इसकी हीटिंग परफॉर्मेंस को खराब बताया है।
Orient Electric Enamour Classic Pro Geyser
ओरिएंट का यह क्लासिक प्रो 25 लीटर गीजर 5-स्टार रेटिंग और हाई-परफॉरमेंस हीटिंग तकनीक के साथ आता है। इसमें लगी कटिंग-एज व्हर्लफ्लो टेक्नोलॉजी ठंडे और गर्म पानी के सीधे मिश्रण को कम करके 20% अधिक गर्म पानी देती है। इसका टैंक निकल-कोटेड कॉपर हीटिंग एलिमेंट और HPE कोटिंग से सुरक्षित है, जिससे टैंक में जंग लगने की समस्या नहीं रहती है। वहीं इसका आउटर बॉडी IPX2 स्प्लैश-प्रूफ और शॉक-प्रूफ है यानी पानी पड़ने पर भी इसमें झटका लगने का खतरा नहीं रहता है। इसमें बाहरी टेम्परेचर कंट्रोल नॉब और पावर इंडिकेटर्स भी मिलते हैं, जो इस्तेमाल को बेहद आसान बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Orient Electric Enamour
- क्षमता - 25 लीटर
- रंग - सफेद और स्मोक ग्रे
- वॉट क्षमता - 2000W
- टैंक वारंटी - 5 साल
- हीटिंग एलिमेंट - 2 साल
- प्रोडक्ट वारंटी - 2 साल
खूबियां
- 20% अधिक गर्म पानी
- शॉक व वॉटर-प्रूफ
कमी
- कुछ यूजर्स ने इसकी हीटिंग स्पीड को धीमा बताया है।
स्टोरेज वॉटर हीटर के मॉडल्स की तुलना तालिका
यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
|
मॉडल नाम |
क्षमता |
टैंक कोटिंग |
खास फीचर |
|
Haier Regenta Digi 25L |
25 लीटर |
क्रिस्टल शील्ड |
डिजिटल टच स्क्रीन & शॉक-प्रूफ |
|
Havells Instanio Prime 25L |
25 लीटर |
ग्लास कोटेड स्टील |
रंग बदलने वाला LED इंडिकेटर |
|
Bajaj Shield Series New Shakti 25L |
25 लीटर |
Marine-Grade ग्लासलाइन |
चाइल्ड सेफ्टी मोड |
|
Crompton Arno Neo 25L |
25 लीटर |
नैनो पॉलीमर कोटेड |
3-लेवल एडवांस्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन |
|
Orient Electric Enamour Classic Pro 25L |
25 लीटर |
HPE कोटेड टैंक |
व्हर्लफ्लो टेक्नोलॉजी |
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या 4 से 6 सदस्यों वाले बड़े परिवार के लिए 25 लीटर का गीजर काफी है?+हां, 25 लीटर क्षमता वाला स्टोरेज गीजर 4 से 6 सदस्यों वाले परिवार के लिए सबसे सही माना जाता है। यह एक बार में पर्याप्त पानी गर्म करके स्टोर रखता है, जिससे बैक-टू-बैक 2-3 लोग आसानी से बकेट बाथ ले सकते हैं और बाकी सदस्यों के लिए रिफिल पानी तुरंत गर्म हो जाता है।
- 25 लीटर गीजर चलाने से बिजली का बिल बहुत ज्यादा तो नहीं आएगा?+नहीं, अगर आप BEE 5-Star रेटिंग वाला वॉटर हीटर चुनते हैं, तो इसमें हाई-डेंसिटी PUF इंसुलेशन लगा होता है जो टैंक में पानी को घंटों तक गर्म रखता है। इससे बार-बार एलिमेंट ऑन नहीं होता और बिजली की खपत काफी कम होती है।
- क्या 25 लीटर वॉटर हीटर हाई-राइज बिल्डिंग्स के लिए सुरक्षित हैं?+जी बिल्कुल, 25L गीजर्स 8 Bar प्रेशर रेटिंग के साथ आते हैं। यह क्षमता हाई-राइज अपार्टमेंट्स में प्रेशर पंप्स द्वारा बनने वाले उच्च जल-दबाव को बिना किसी नुकसान के आसानी से झेल सकती है।
- 25 लीटर स्टोरेज गीजर को पूरी तरह से गर्म होने में कितना समय लगता है?+2000W पावर एलिमेंट वाले 25 लीटर गीजर को पानी को सामान्य तापमान से लगभग 50°-60°C तक गर्म करने में 20 से 25 मिनट का समय लगता है।
- वॉटर हीटर में कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स होते हैं?+सुरक्षित उपयोग के लिए गीजर में Thermostat कंट्रोल, ऑटोमैटिक थर्मल कट-ऑफ और IPX4 वॉटर व स्प्लैश रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स शामिल होते हैं।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads