की-लेस एंट्री वाले बेहतरीन Smart Door Lock जो आपके घर को देंगे 360 डिग्री सुरक्षा

Smart Lock बिना चाबी के मुख्य दरवाजा खोलने की सुविधा देते हैं। Godrej, Yale, Qubo और LAVNA जैसे ब्रांड्स के विकल्पों में फिंगरप्रिंट, PIN, कार्ड और ऐप कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। जानिए सही लॉक चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
मुख्य दरवाज़ों के लिए स्मार्ट लॉक
मुख्य दरवाज़ों के लिए स्मार्ट लॉक

घर से निकलते समय चाबी ढूंढना या परिवार के किसी सदस्य के पास चाबी न होने पर दरवाजा खोलने का इंतजार करना परेशानी भरा हो सकता है। ऐसे में Smart Door Lock एक उपयोगी विकल्प है, जिससे आप फिंगरप्रिंट, PIN, RFID कार्ड या मोबाइल ऐप की मदद से दरवाजा खोल सकते हैं। भारत में Godrej Advantis GSL D1, Yale Zuri S, Qubo स्मार्ट डोर लॉक और LAVNA के डिजिटल लॉक जैसे विकल्प मिलते हैं। इनके कुछ मॉडल मेहमानों के लिए टेंम्प्ररेरी PIN और मोबाइल अलर्ट जैसी सुविधाएं भी देते हैं। हालांकि, हर लॉक में सभी फीचर नहीं मिलते। इसलिए अपने मुख्य दरवाजे के लिए लॉक चुनते समय अनलॉक करने के तरीकों, दरवाजे की बनावट, बैटरी बैकअप और इंस्टॉलेशन की सुविधा पर ध्यान देना जरूरी है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें घर के मुख्य दरवाजे को स्मार्ट तरीके से सुरक्षित और लॉक रखने वाले 5 स्मार्ट डोर विकल्प।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

QUBO Smart Door Lock Select from Hero Group

मेहमानों के आने पर घर पर मौजूद रहना जरूरी नहीं

  • कभी रिश्तेदार आपसे पहले घर पहुँच जाते हैं, कभी किसी जरूरी काम से बाहर रहते हुए हाउस हेल्प को अंदर आने देना पड़ता है। ऐसे समय चाबी किसी के पास छोड़ने की परेशानी से बचने के लिए यह Smart Lock उपयोगी हो सकता है। QUBO के इस लॉक में सात तरह से दरवाजा खोलने की सुविधा है, इसलिए परिवार के अलग-अलग मेंबर्स को अपनी सुविधानुसार तरीका चुनने का विकल्प मिलता है।
  • फिंगरप्रिंट और PIN से रोजाना अंदर आना आसान हो सकता है, जबकि RFID कार्ड उन लोगों के काम आता है जो कोड याद नहीं रखना चाहते। मोबाइल ऐप और OTP की सुविधा मेहमानों के प्रवेश को व्यवस्थित करने में मदद करती है। मैकेनिकल चाबी भी उपलब्ध है।
  • इसमें पाँच बोल्ट और ऑटो-लॉक जैसी सुविधाएँ हैं। यह लकड़ी के दरवाजों के लिए बनाया गया है। लेने से पहले दरवाजे की मोटाई और बनावट की कंपैटेबिलिटी जरुर देख लें।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड - QUBO Smart Door Lock
  • लॉक टाइप - बोयमैट्रिक, कीपैड
  • मटेरियल - एल्युमिनियम
  • वजन - किलोग्राम

खूबियां

  • स्लीक और स्टर्डी डिजाइन
  • एडवांस फिंगरप्रिंट सिक्योरिटी

कमी

  • लॉक को लेकर अभी तक किसी तरह की शिकायत नही है।
01

LAVNA Digital Smart Door Lock

परिवार के हर सदस्य के लिए अलग प्रवेश का आसान तरीका

  • सुबह बच्चे स्कूल के लिए निकलते हैं, कोई आदमी ऑफिस जाता है और घर लौटने का समय भी सबका अलग होता है। ऐसे परिवार में चाबियों का हिसाब रखना मुश्किल हो सकता है। LAVNA का यह Digital Door Lock लकड़ी के दरवाजों के लिए बनाया गया है और छह तरीकों से प्रवेश की सुविधा देता है, जिससे रोजमर्रा आने-जाने में सुविधा रहती है।
  • फिंगरप्रिंट से दरवाजा खोलना उन लोगों के लिए सुविधाजनक है जो बाहर निकलते समय चाबी साथ ले जाना भूल जाते हैं। PIN और RFID कार्ड वैकल्पिक तरीके देते हैं, जबकि मैकेनिकल चाबी जरूरत के समय काम आ सकती है। इससे घर के अलग-अलग मेंबर्स को अपनी पसंद का तरीका अपनाने की सुविधा मिलती है।
  • इसमें मोबाइल ऐप और OTP से प्रवेश की सुविधाएँ भी हैं। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए फोन से कंट्रोल किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड - LAVNA Digital Door Lock
  • लॉक टाइप - बोयमैट्रिक, मोबाइल ऐप
  • मटेरियल - जिंक
  • वजन - 1.92 किलोग्राम

खूबियां

  • लो पॉवर इंडिकेशन
  • स्पाई कोड

कमी

  • लॉक लंबे समय तक भरोसेमंद नही हो सकता है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Yale Zuri Smart Door Lock

आधुनिक घर के मुख्य दरवाजे के लिए सादगी और सुरक्षा

  • घर का मुख्य दरवाजा पहली नजर में ही उसके इंटीरियर का अंदाज देता है। अगर आप चाबी वाले लॉक की जगह ऐसा विकल्प चाहते हैं जो देखने में मार्डन हो और रोजाना इस्तेमाल में भी सुविधाजनक लगे, तो यह Yale Lock देखने लायक है। इसका काला रंग मुख्य दरवाजे के साथ सादगी भरा लुक दे सकता है।
  • फिंगरप्रिंट से प्रवेश करने पर हर बार चाबी खोजने की जरूरत नहीं रहती। PIN और RFID कार्ड उन मेंबर्स के लिए वैकल्पिक तरीके देते हैं जो बायोमेट्रिक सेंसर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते। मैकेनिकल चाबी भी उपलब्ध है, इसलिए जरूरत पड़ने पर सामान्य तरीके से दरवाजा खोला जा सकता है।
  • इसमें बिल्ट-इन ब्लूटूथ है, जिससे होम ऐप के जरिए फोन से लॉक का इस्तेमाल किया जा सकता है। तीन बोल्ट वाला लॉकिंग सिस्टम दरवाजे को बंद रखने में मदद करता है। 

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड - Yale Zuri Smart Door Lock
  • लॉक टाइप - बोयमैट्रिक, कॉम्बिनेशन लॉक, डेडबोल्ट
  • मटेरियल - ब्रास
  • वजन - 100 ग्राम

खूबियां

  • इमरजेंसी पावर बैंक स्पलाई
  • अलार्म इंडिकेटर

कमी

  • लॉक का बैटरी सिस्टम काफी कमजोर लग सकता है।
03

Godrej Smart Lock I Catus Touch Pro

घर में निजता चाहिए तो PIN और फिंगरप्रिंट का विकल्प

  • घर में कभी ऐसा भी होता है जब कोई बाहर से दरवाजा खोलने की कोशिश करे, लेकिन अंदर मौजूद सदस्य अपनी निजता बनाए रखना चाहें। ऐसे मामलों में केवल अंदर के तरीके नहीं, बल्कि अतिरिक्त सुरक्षा सुविधाएँ भी मायने रखती हैं। यह Godrej Digital Lock मुख्य और अंदरूनी लकड़ी के दरवाजों के लिए बनाया गया है और इसका डिजाइन मार्डन घरों के साथ मेल खा सकता है।
  • इसमें फिंगरप्रिंट और PIN से प्रवेश किया जा सकता है, जबकि मैकेनिकल चाबी वैकल्पिक तरीका देती है। फिंगरप्रिंट सेंसर उँगलियों को पहचानता है और PIN की सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी है जो बायोमेट्रिक प्रवेश के बजाय कोड पसंद करते हैं।
  • इसमें प्राइवेसी फ़ंक्शन और एंटी-प्रैंक अलार्म जैसी सुविधाएँ दी गई हैं। लगातार गलत प्रवेश प्रयास होने पर अलार्म सुरक्षा के प्रति सतर्क कर सकता है। कम बैटरी का इंडिकेटर भी मिलता है, ताकि समय रहते बैटरियाँ बदली जा सकें।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड - Godrej Smart Lock
  • लॉक टाइप - बायोमैट्रिक
  • मटेरियल - अलॉय स्टील
  • वजन - 1.49 किलोग्राम

खूबियां

  • एडजस्टेबल SPY कोड
  • एंटी-प्रेंक अलार्म

कमी

  • लॉक को लेकर अभी तक किसी तरह की परेशानी नही है।
04

Atomberg SL 1 Smart Door Lock

चाबी भूलने की आदत से छुटकारा पाने के लिए

  • ऑफिस के लिए देर हो रही हो, हाथ में सामान हो और तभी याद आए कि घर की चाबी अंदर रह गई है, तो छोटी-सी भूल भी परेशानी बन जाती है। Atomberg का यह स्मार्ट लॉक ऐसे रोजमर्रा के झंझट कम करने के लिए कई प्रवेश विकल्प देता है। फिंगरप्रिंट से दरवाजा खोलना तेज और सुविधाजनक हो सकता है, जबकि PIN उन स्थितियों में काम आता है जब आप सेंसर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते।
  • इसमें NFC कार्ड और मैकेनिकल चाबी भी मिलती है, इसलिए घर के अलग-अलग मेंबर्स के पास विकल्प रहते हैं। OTP से प्रवेश की सुविधा मेहमानों या जरूरत पड़ने पर किसी दूसरे व्यक्ति को पहुँच देने में मदद कर सकती है।
  • मोबाइल ऐप से कंट्रोल और भारत में डेटा सेफ होने की सुविधा इसे जुड़े हुए घरों के लिए दिलचस्प बनाती है। इसमें पाँच स्टेनलेस स्टील बोल्ट दिए गए हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड - Atomberg SL ! Smart Door Lock
  • लॉक टाइप - फिंगरप्रिंट
  • मटेरियल - एल्युमिनियम
  • वजन - 3.50 किलोग्राम

खूबियां

  • 6 स्मार्ट लॉक
  • 360 डिग्री सिक्योरिटी मैनजमेंट

कमी

  • लॉक में ब्लूटूथ कनेक्शन की रेंज लिमिटेड होने से परेशानी हो सकती है।
05

तुलना - घर के मुख्य दरवाजे के लिए स्मार्ट लॉक

यहां पर हमने ऊपर बताए गए घर के मुख्य दरवाजे के लिए 5 बेहतरीन Smart Door Lock की अलग-अलग फीचर्स के साथ में तुलनात्मक जानकारी दी है। यह जानकारी आपको मार्केट में उपलब्ध टॉप मॉडल्स में से आपकी जरुरतों को पूरा करने वाला विकल्प चुनने में उपयोगी हो सकती है।

ब्रांड

लॉक टाइप

खास फीचर्स

QUBO Smart Door Lock

बोयमैट्रिक, कीपैड

स्लीक और स्टर्डी डिजाइन, एडवांस फिंगरप्रिंट सिक्योरिटी

LAVNA Digital Door Lock

बोयमैट्रिक, मोबाइल ऐप

लो पॉवर इंडिकेशन, स्पाई कोड

Yale Zuri Smart Door Lock

बोयमैट्रिक, कॉम्बिनेशन लॉक, डेडबोल्ट

इमरजेंसी पावर बैंक स्पलाई, अलार्म इंडिकेटर

Godrej Smart Lock

बायोमैट्रिक

एडजस्टेबल SPY कोड, एंटी-प्रेंक अलार्म

Atomberg SL ! Smart Door Lock

फिंगरप्रिंट

6 स्मार्ट लॉक, 360 डिग्री सिक्योरिटी मैनजमेंट

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्मार्ट डोर लॉक को किन तरीकों से खोला जा सकता है?
    +
    मॉडल के अनुसार दरवाजा फिंगरप्रिंट, PIN, RFID कार्ड, मोबाइल ऐप या सिंपल चाबी से खोला जा सकता है। कुछ मॉडल में अतिरिक्त तरीके भी मिलते हैं।
  • क्या स्मार्ट डोर लॉक इंटरनेट बंद होने पर भी काम करता है?
    +
    कई स्मार्ट लॉक में फिंगरप्रिंट, PIN और कार्ड से दरवाजा खोलने की सुविधा इंटरनेट के बिना भी काम करती है। हालांकि, मोबाइल से दूर बैठकर लॉक खोलने जैसी सुविधाओं के लिए इंटरनेट या अतिरिक्त डिवाइस की जरूरत हो सकती है।
  • स्मार्ट डोर लॉक की बैटरी खत्म होने पर क्या होगा?
    +
    यह लॉक के मॉडल पर निर्भर करता है। कुछ लॉक में इमेंरजेंसी पावर सप्लाई या मैकेनिकल चाबी का विकल्प मिलता है। लॉक लेने से पहले बैटरी कम होने की चेतावनी और बैकअप से जुड़ी जानकारी जरूर जांचें।
  • क्या स्मार्ट डोर लॉक हर मुख्य दरवाजे पर लगाया जा सकता है?
    +
    नहीं, हर लॉक हर दरवाजे के अनुकूल नहीं होता। दरवाजे की मोटाई, सामग्री, मौजूदा लॉक की बनावट और फिटिंग की जरूरत जांचना जरूरी है। कुछ मॉडल खास तौर पर लकड़ी के दरवाजों के लिए बनाए जाते हैं।
  • स्मार्ट डोर लॉक लेते समय किन सुरक्षा फीचर को प्राथमिकता देनी चाहिए?
    +
    फिंगरप्रिंट या PIN के साथ ऑटो-लॉक, गलत PIN पर अलर्ट, छेड़छाड़ की चेतावनी और आपातकालीन अनलॉक जैसे फीचर उपयोगी हो सकते हैं। अपनी जरूरत के अनुसार बैटरी बैकअप और ब्रांड की इंस्टॉलेशन सेवा भी जांचें।