स्क्रीन साइज से बढ़कर बहुत कुछ देते हैं Samsung के ये 5 बेहतरीन 65 Inch TV, एक बार जरुर डालें नज़र!

सैमसंग के 65 इंच टीवी में स्क्रीन साइज समान होने के बावजूद डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और फीचर्स का अंतर देखने को मिलता है। क्रिस्टल UHD से OLED और Neo QLED तक, पांच मॉडल समझने में मदद करेंगे कि अलग-अलग बजट में क्या बदलता है।
सैमसंग 65 इंच टीवी
सैमसंग 65 इंच टीवी

65 इंच सैमसंग टीवी की रेंज में अब सिर्फ स्क्रीन बड़ी होने का अंतर नहीं है। इसी साइज में Crystal UHD जैसे एंट्री-लेवल विकल्प से लेकर OLED, Neo QLED और Micro RGB जैसी एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी वाले मॉडल भी मिलते हैं। यही वजह है कि दो 65 Inch Samsung TV देखने में एक जैसे लगने के बावजूद उनकी पिक्चर क्वालिटी, ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और कीमत में काफी अंतर हो सकता है। सैमसंग की नई टीवी रेंज में Vision AI जैसे फीचर्स भी अलग-अलग सीरीज में शामिल किए गए हैं। ऐसे में पांच मॉडल चुनते समय केवल ब्रांड और स्क्रीन साइज देखना काफी नहीं होगा। इनकी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, इस्तेमाल के उद्देश्य और मिलने वाले फीचर्स का अंतर समझना ज्यादा जरूरी है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें सैमसंग के अलग-अलग प्राइस रेंज और फीचर्स के साथ आने वाले 5 बेहतरीन 65 इंच स्मार्ट टीवी।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Samsung 65 inch (163cm) Mini LED 4K Vision AI 2026 Smart TV

रंगों और पिक्चर डिटेल्स की बारीकियों पर ज्यादा ध्यान

  • बड़ी स्क्रीन का असली मजा तभी आता है, जब तस्वीर में सिर्फ साइज नहीं, बल्कि बारीकियां भी नजर आएं। इस टीवी की Mini LED टेक्नोलॉजी बैकलाइट को ज्यादा एक्यूरेट तरीके से कंट्रोल करती है, जिससे सीन में कॉन्ट्रास्ट बेहतर दिखता है और डिटेल्स उभरकर सामने आती हैं। Pure Spectrum Color फीचर भी रंगों को ज्यादा असली बनाने पर काम करता है, जिससे फिल्में, डॉक्यूमेंट्री और नेचर कंटेंट देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है।
  • इसमें 4K Upscaling भी दिया गया है, जो कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए बेहतर तरीके से तैयार करता है। साथ ही Vision AI कंपैनियंन टीवी पर कंटेंट और रोजमर्रा के सवालों के जवाब देने में मदद करता है।
  • सिर्फ आज की स्ट्रीमिंग तक सीमित न रहकर, इसमें 7 साल तक Tizen OS अपग्रेड का सपोर्ट भी मिलता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - Samsung {UA65M2EHAULXL} 
  • स्क्रीन साइज - 65 इंच
  • डिस्पले तकनीक - Mini LED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
  • रिफ्रेश रेट - 50 Hz 
  • साउंड आउटपुट - 30 वॉट

खूबियां

  • स्मार्टथिंग्स ऐप सपोर्ट
  • 150+ फ्री लाइव टीवी चैनल्स

कमी

  • टीवी की डिस्पले ब्राइटनेस थोड़ी कम लग सकती है।
01

Samsung 65 inch (163cm) Crystal UHD 4K Vision AI 2026 Smart TV

हर दिन के कंटेंट के लिए बैलेंस्ड टीवी मॉडल

  • टीवी पर हर बार 4K फिल्म ही नहीं चलती - कभी लाइव टीवी, कभी पुराना वीडियो, कभी यूट्यूब और कभी कोई सीरीज। ऐसे मिक्स कंटेंट के बीच 4K अपस्केलिंग काम आता है, जो कम रिजॉल्यूशन वाली पिक्चर को बड़ी स्क्रीन पर ज्यादा साफ दिखाने की कोशिश करता है। यह 4K Smart TV रोजमर्रा के देखने के अनुभव को बेहतर बनाने पर फोकस करता है।
  • HDR10+ सपोर्ट तस्वीरों में ब्राइट और डार्क हिस्सों की डिटेल्स को बेहतर तरीके से दिखाने में मदद करता है, जबकि Motion Xcelerator फीचर तेज मूवमेंट वाले कंटेंट को देखने में उपयोगी है। इसलिए सिर्फ फिल्मों तक इसका इस्तेमाल सीमित नहीं रहता।
  • सैमसंग का 2026 मॉडल होने के चलते इसमें Vision AI फीचर्स और 7 साल तक Tizen OS अपग्रेड का सपोर्ट भी मिलता है, यानी स्मार्ट टीवी का सॉफ्टवेयर अनुभव लंबे समय तक अपडेटेड रखने की सुविधा।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - Samsung {UA65UE85AHULXL} 
  • स्क्रीन साइज - 65 इंच
  • डिस्पले तकनीक - LED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
  • रिफ्रेश रेट - 50 Hz 
  • साउंड आउटपुट - 30 वॉट

खूबियां

  • मोबाइल-टू-टीवी-मिररिंग
  • मल्टी आउटपुट ऑडियो

कमी

  • टीवी थोड़ा लैग करके चलने से परेशानी आ सकती है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Samsung 65 inch (163cm) Neo QLED 4K Vision AI 2026 Smart TV

डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की अगली सीढ़ी

  • Neo QLED नाम सिर्फ एक नया लेबल नहीं है; यहां डिस्प्ले के पीछे की टेक्नोलॉजी भी अलग है। क्वांटम मिनी एलईडी बैकलाइट को ज्यादा बारीकी से कंट्रोल करने के लिए डिजाइन की गई है, जिससे पिक्चर में ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट के बीच बेहतर संतुलन बनाने में मदद मिलती है। साथ में क्वांटम डोट टेक्नोलॉजी रंगों को ज्यादा बेहतर दिखाने पर फोकस करती है।
  • इस टीवी का NQ4 AI Processor 4K तस्वीर को प्रोसेस करता है और अपस्केलिंग के जरिए अलग-अलग रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को स्क्रीन के हिसाब से बेहतर बनाने की कोशिश करता है। NQ HDR और HDR10+ सपोर्ट भी तस्वीर की डायनैमिक रेंज को बेहतर तरीके से दिखाने में भूमिका निभाते हैं।
  • एयर स्लिम डिजाइन इसकी दूसरी खासियत है। 65 इंच की स्क्रीन के साथ टीवी दीवार पर लगने के बाद ज्यादा पतला और साफ-सुथरा लुक दे सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - Samsung {QA65AN2EHAULXL} 
  • स्क्रीन साइज - 65 इंच
  • डिस्पले तकनीक - Neo QLED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
  • रिफ्रेश रेट - 50 Hz 
  • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

खूबियां

  •  NQ4 AI प्रोसेसर
  • आई कम्फर्ट मोड

कमी

  • टीवी को लेकर अभी तक किसी तरह की खास समस्या नही है।
03

Samsung 65 inches Mini LED 4K Samsung Vision AI Smart TV

तेज मूवमेंट वाली तस्वीरों के लिए तैयार

  • फुटबॉल मैच में गेंद का तेजी से स्क्रीन के एक कोने से दूसरे तक जाना या गेम में अचानक बदलता एक्शन - ऐसे कंटेंट में सिर्फ 4K रिजॉल्यूशन काफी नही होता, मूवमेंट भी स्मूद दिखना चाहिए। इस Samsung Smart TV में मिनी एलईडी डिस्प्ले के साथ Motion Xcelerator दिया गया है, जो तेज चलती तस्वीरों को बेहतर तरीके से दिखाने पर फोकस करता है।
  • इसमें 4K अपस्केलिंग, Mini LED HDR और सुप्रीम मिनी LED डिमिंग जैसी टेक्नोलॉजी भी शामिल हैं। यानी पिक्चर क्लैरिटी, ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाने के लिए डिस्प्ले और प्रोसेसिंग दोनों लेवल पर काम किया गया है।
  • गेमिंग के लिए ऑटो गेम मोड (ALLM), VRR और HGiG जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। इसके चलते यह टीवी सिर्फ फिल्में देखने वाला स्क्रीन नहीं, बल्कि कंसोल गेमिंग और स्पोर्ट्स के लिए भी उपयोगी सेटअप बन सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - Samsung {UA65M70HAULXL} 
  • स्क्रीन साइज - 65 इंच
  • डिस्पले तकनीक - Mini LED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
  • रिफ्रेश रेट - 50 Hz 
  • साउंड आउटपुट - 30 वॉट

खूबियां

  • AI एनर्जी मोड
  • मल्टीपल वॉइस अस्सिटेंट

कमी

  • टीवी की डिस्पले क्वालिटी थोड़ी फीकी लग सकती है।
04

Samsung 163 cm (65 inches) D Series Brighter Crystal 4K Vivid Pro Ultra HD Smart LED TV

बिना जरूरत से ज्यादा फीचर्स के बड़ी 4K स्क्रीन

  • हर टीवी लेने वाले को Mini LED या AI फीचर्स की लंबी लिस्ट की जरूरत नहीं होती। कई घरों में सबसे जरूरी बात यह होती है कि बड़ी स्क्रीन पर रोजाना का कंटेंट साफ दिखे, ऐप्स मिलें और टीवी इस्तेमाल करना आसान रहे। इस सैमसंग टीवी का Crystal UHD 4K डिस्प्ले उसी सीधे-सादे अनुभव पर काम करता है।
  • 4K अपस्केलिंग कम रिजॉल्यूशन वाले वीडियो को स्क्रीन पर बेहतर दिखाने में मदद करता है, जबकि HDR10+ सपोर्ट पिक्चर में डार्क और रोशनी वाले सीन्स में ज्यादा जानकारी दिखाने की कोशिश करता है। Filmmaker Mode भी मौजूद है, जिससे फिल्में देखने के दौरान तस्वीर को डायरेक्टर के ऑरिज़नल कट के करीब रखा जा सकता है।
  • इसके स्मार्ट फीचर्स में सैमसंग टीवी प्लस, एयरप्ले और Q-Symphony शामिल हैं। बड़ी स्क्रीन के साथ जरूरी एंटरटेनमेंट और कनेक्टिविटी सुविधाएं एक ही टीवी में मिल जाती हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - Samsung {UA65DUE77AKLXL} 
  • स्क्रीन साइज - 65 इंच
  • डिस्पले तकनीक - LED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
  • रिफ्रेश रेट - 50 Hz 
  • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

खूबियां

  • बाउंडलेस स्क्रीन
  • कंट्रास्ट एन्हेंसर

कमी

  • टीवी डिस्पले ठीक से काम ना करने से परेशानी आ सकती है।
05

तुलना: सैमसंग 65 इंच स्मार्ट टीवी

यहां पर हमने ऊपर बताए गए Samsung के 5 बेहतरीन 65 Inch Smart TV मॉडल्स की अलग-अलग फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है। 

मॉडल

रिफ्रेश रेट

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Samsung

{UA65M2EHAULXL}

50 Hz

30 वॉट

स्मार्टथिंग्स ऐप सपोर्ट, 150+ फ्री लाइव टीवी चैनल्स

Samsung

{UA65UE85AHULXL}

50 Hz

30 वॉट

मोबाइल-टू-टीवी-मिररिंग, मल्टी आउटपुट ऑडियो

Samsung

{QA65AN2EHAULXL}

50 Hz

20 वॉट

NQ4 AI प्रोसेसर, आई कम्फर्ट मोड

Samsung

{UA65M70HAULXL}

50 Hz

30 वॉट

AI एनर्जी मोड, मल्टीपल वॉइस अस्सिटेंट

Samsung

{UA65DUE77AKLXL}

50 Hz

20 वॉट

बाउंडलेस स्क्रीन, कंट्रास्ट एन्हेंसर

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली का पेज देखें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सैमसंग के 65 इंच टीवी में Crystal UHD, QLED और Neo QLED का क्या अंतर है?
    +
    Crystal UHD सामान्य 4K LED टीवी की रेंज है। QLED में क्वांटम डोट टेक्नोलॉजी बेहतर कलर रिप्रोडक्शन के लिए इस्तेमाल होती है, जबकि Neo QLED में Mini LED बैकलाइटिंग के जरिए ब्राइटनेस और बैकलाइट कंट्रोल को बेहतर बनाने पर फोकस किया जाता है।
  • क्या सैमसंग का 65 इंच OLED टीवी QLED से बेहतर पिक्चर क्वालिटी देता है?
    +
    OLED में पिक्सल खुद रोशनी पैदा करते हैं, जिससे ब्लैक लेवल और कॉन्ट्रास्ट का फायदा मिल सकता है। QLED और Neo QLED की ब्राइटनेस और स्क्रीन टेक्नोलॉजी अलग होती है। कौन-सा बेहतर है, यह कमरे की लाइटिंग और देखने की पसंद पर भी निर्भर करता है।
  • सैमसंग के 65 इंच टीवी में गेमिंग के लिए कौन-से फीचर्स देखने चाहिए?
    +
    रिफ्रेश रेट, HDMI 2.1, VRR, ALLM और गेमिंग मोड जैसे फीचर्स जांचें। सभी टीवी में एक जैसी गेमिंग सुविधाएं नहीं मिलतीं, इसलिए मॉडल के हिसाब से स्पेसिफिकेशन देखना जरूरी है।
  • क्या सैमसंग का 65 इंच टीवी छोटे कमरे में लगाया जा सकता है?
    +
    लगाया जा सकता है, लेकिन टीवी देखने की दूरी और कमरे का लेआउट महत्वपूर्ण है। 65 इंच स्क्रीन लेने से पहले सोफा और टीवी के बीच की दूरी, दीवार की जगह और टीवी स्टैंड का आकार मापना बेहतर रहता है।
  • Samsung Vision AI टीवी में क्या काम करता है?
    +
    सैमसंग के कुछ नए मॉडल Vision AI फीचर्स के साथ आते हैं, जिनमें कंटेंट और देखने की परिस्थितियों के अनुसार पिक्चर या साउंड को बेहतर बनाने वाले फीचर्स शामिल हो सकते हैं। हालांकि, कौन से AI फीचर्स उपलब्ध हैं, यह टीवी की सीरीज और मॉडल पर निर्भर करता है।