डिजिटल नोट्स और पढ़ाई के लिए बढ़िया हैं Pen वाले ये Tablets, बार-बार कॉपी बदलने का झंझट खत्म!

क्लास नोट्स, पढ़ाई-लिखाई या डिजिटल स्केचिंग के अलावा ऑफिस का काम भी टैबलेट पर आसानी से हो सकता है। कई ऐसे ब्रांड्स हैं जिनके टैबलेट्स के साथ स्टाइलस पेन भी आता है, जिसकी मदद से राइटिंग या एडिटिंग जैसे काम फटाफट हो जाते हैं।
स्टाइलस पेन वाले टैबलेट्स
स्टाइलस पेन वाले टैबलेट्स

अगर आप नया टैबलेट लेने के बारे में सोच रहे हैं और साथ में पेन यानी स्टाइलस भी चाहिए ताकि आप आसानी से नोट्स बना सकें, डिजिटल स्केचिंग कर सकें या फिर फोटो को बारीकी से एडिट कर सकें तो ऐसे कई विकल्प अमेजन पर मौजूद हैं। आप Lenovo और सैमसंग के अलावा XIAOMI और Redmi के टैबलेट का चयन कर सकते हैं, जो कि पेन के साथ आते हैं। इन सभी कंपनियों के टैब पढ़ाई-लिखाई या काम के लिहाज से अच्छे माने जाते हैं। इनका डिस्प्ले और ऑडियो-वीडियो क्वालिटी भी शानदार हैं। वहीं इनमें लगे प्रोसेसर भी बढ़िया प्रदर्शन और तेजी के लिए जाने जाते हैं। यानी आपका काम बिना लैग किए हो सकता है और इनके Stylus Pen को इस्तेमाल करना भी आसान है। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस पर पाएं ऐसी और जानकारी।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Lenovo Idea Tab (Smartchoice) with Tab Pen

    टैबलेट पर सुंदर-सुंदर क्लास नोट्स बनाना चाहते हैं तो Lenovo के आइडिया टैब की मदद से आप ऐसा आसानी से कर सकते हैं। पढ़ाई में आपका मन भी लगेगा साथ ही इसके लंबे समय तक इस्तेमाल किए जाने पर भी स्क्रीन के कारण आपकी आंखें ज्यादा थकेंगी नहीं। दरअसल, इस Lenovo Tab में TÜV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेट मिला हुआ है यानी यह हानिकारक नीली रोशनी से आंखों को बचाता है और आई-स्ट्रेनिंग की दिक्कत नहीं होती है। साथ ही इसका 11 इंच का 2.5K डिस्प्ले और 90 Hz का रिफ्रेश रेट है, जो कि क्रिस्प विजुअल्स दिखाने में बढ़िया है। वीडियो देखनी हो या ई-बुक पढ़नी हो, आप इस टैबलेट का चयन कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Lenovo
    • मॉडल का नाम- आइडिया टैब
    • मेमोरी स्टोरेज की क्षमता - 128 GB
    • स्क्रीन साइज- 11 इंच
    • अधिकतम डिस्प्ले रिजॉल्यूश- 2560x1600p

    खूबियां

    • ऑनलाइन क्लास लेनी हो या एजुकेशनल ऐप्स का इस्तेमाल करना हो या फिर वीडियो स्ट्रीमिंग करनी हो, लेनोवो के इस टैबलेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 octa-core वाला शक्तिशाली प्रोसेसर लगा है, जिसमें 2 हाई-परफॉर्मेंस कोर्टेक्स लगे हैं। यानी आपके सारे जरूरी काम भी हो जाएंगे और टैब हैंग भी नहीं होगा। आप इसके पेन की मदद से आसानी से क्लास नोट्स भी बना सकते हैं।
    • इसमें 6GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है ताकि ऐप्स आराम से चलें, डेटा आसानी से एक्सेस हो सके। आप इसे ढेर सारी ई-बुक्स और स्टडी मटेरियल डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया भी जा सकता है।

    कमी

    लेख लिखने के समय तक अमेजन यूजर्स द्वारा इस टैब से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

    01
  • Samsung Galaxy Tab S10 Lite [Smartchoice]

    फोटो एडिटिंग के लिहाज से लैपटॉप लेना चाहते हैं तो सैमसंग की गैलेक्सी सीरीज का Tab S10 Lite मॉडल चुन सकते हैं। इसमें ऑब्जेक्ट इरेजर का फीचर भी मौजूद है। यानी अगर आपको अपनी तस्वीर में से किसी चीज को हटाना हो तो आप उसे आसानी से रिमूव कर सकते हैं। इस टैबलेट में पहले से ही प्रो-ग्रेड ऐप्स इंस्टॉल्ड हैं। जैसे कि नोट्स बनाने के लिए सैमसंग नोट्स और प्रोफेशनल काम करने के लिए Samsung DeX मिल सकते हैं। साथ ही मूवी देखनी हो या सीरीज, इस पर आपको शानदार ऑडियो-वीडियो क्वालिटी मिलेगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • मॉडल का नाम- Samsung Galaxy Tab S10 Lite
    • मेमोरी स्टोरेज की क्षमता - 128 GB
    • स्क्रीन साइज- 10.9 इंच
    • अधिकतम डिस्प्ले रिजॉल्यूश- 2112 × 1320p

    खूबियां

    • इसकी 10.9 इंच की TFT LCD टच स्क्रीन पर विजुल्स काफी वाइब्रेंट दिखाई देते हैं यानी यह वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए अच्छा विकल्प है।
    • इसमें 256GB स्टोरेज है यानी आप आराम से बड़े साइज वाली फाइल्स सेव कर सकते हैं। इसकी स्टोरेज को 2 TB तक बढ़ाया भी जा सकता है।
    • इस टैब के स्पीकर्स भी दमदार हैं। इसमें डॉल्बी एटमॉस साउंड वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मौजूद हैं। यानी मनोरंजन के लिहाज से भी आप इसका चुनाव कर सकते हैं।

    कमी

    चार्जिंग के दौरान हीटिंग की दिक्कत हो सकती है।

    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lenovo Idea Tab (Smartchoice) with Folio Keyboard + Tab Pen

    मॉडर्न जमाने में जब हर काम इंसान एक क्लिक में चाहता है, जब काम और पढ़ाई को आसान और मजेदार बनाने के लिए आप लेनोवो के टैब का चुनाव कर सकते हैं। इसमें मौजूद AI टूल्स और साथ में मिलने वाले स्टाइलस पेन की मदद से लर्निंग और राइटिंग का काम आसानी से हो सकता है। आप टैब पेन की मदद से किसी इमेज पर गोला बना कर उसे सर्च कर सकते हैं। साथ ही ट्रांस्लेशन का काम हो, ब्राउजिंग करनी हो या स्ट्रीमिंग, हर टास्क आसानी से किया जा सकता है। टैब के साथ फोलियो कीबोर्ड भी आता है। यानी टैबलेट के प्रोटेक्टिव केस के साथ कीबोर्ड भी आता है, जिसे डिटैच किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Lenovo
    • मॉडल का नाम- Idea Tab
    • मेमोरी स्टोरेज की क्षमता - 256 GB
    • स्क्रीन साइज- 11 इंच
    • अधिकतम डिस्प्ले रिजॉल्यूश- 2560 × 1600p

    खूबियां

    • टैब में 3-प्वाइंट पोगो-पिन कनेक्टर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आपको सिक्योर और तेज कनेक्शन मिलेगा। साथ ही इसमें प्रोडक्टिविटी से जुड़ी 12 Hotkeys हैं, जो कि इसके फोलियो कीबोर्ड पर लगी होती हैं। यानी लैपटॉप के कीबोर्ड की तरह आप इसमें भी बटन की मदद से ब्राइटनेस कम या ज्यादा कर सकते हैं। साथ ही डिलीट और वॉल्यूम बटन भी इसमें होते हैं।
    • 7040mAh की बैटरी करीब 12 घंटे तक चलती है। यानी यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग करनी हो, मूवी या सीरीज देखनी हो, एक बार चार्ज करने के कई घंटे बाद तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में लंबे सफर पर बिना रुकावट के आपका एंटरटेनमेंट हो सकता है। 

    कमी

    कैमरा क्वालिटी खास नहीं है।

    03
  • XIAOMI Pad 8 Creator's Edition with Focus Pen Pro

    आमतौर पर PC पर काम फटाफट हो जाता है। ऐसे में पीसी लेवल प्रोडक्टिविटी के लिए आप XIAOMI के टैबलेट का चयन कर सकते हैं, जो कि भारी-भरकम पीसी के मुकाबले काफी हल्का रहेगा और काम में भी कोई कोताही नहीं बरतेगा। इसमें मौजूद वर्कस्टेशन मोड की मदद से आप स्प्लिट-स्क्रीन लेआउट पर काम या क्रॉस-डिवाइस कोलैबोरेशन आारम से कर सकते हैं। यानी आपको इस पर काम करते हुए डेस्कटॉप जैसा अनुभव मिलेगा। काम करते-करते थकान हो जाती है, ऐसे में ब्रेक के दौरान आप गाने या मेडिटेशन म्यूजिक की मदद से रिलेक्स हो सकते हैं। इसके लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस साउंड वाले क्वाड स्पीकर्स लगे हैं, जो बेहतर ऑडियो क्वालिटी देने में सक्षम हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- XIAOMI
    • मॉडल का नाम- Xiaomi Pad 8
    • मेमोरी स्टोरेज की क्षमता - 256 GB
    • स्क्रीन साइज- 11.2 इंच
    • अधिकतम डिस्प्ले रिजॉल्यूश- 3200 x 2136p

    खूबियां

    • इसका 11.2 इंच का LCD डिस्प्ले एकदम शार्प और क्लीयर रिजॉल्यूशन देता है। इसमें डॉल्बी विजन, प्रो-HDR रीडिंग मोड के साथ-साथ सनलाइट मोड भी है। ये सभी फीचर्स आपके स्क्रीन देखने के अनुभव को बेहतर बना सकते हैं।
    • इस टैबलेट में AI कैल्कुलेटर के अलावा Xiaomi क्रिएशन, AI राइटिंग, एआई लाइव सबटाइटल्स और वॉइस एन्हांसमेंट जैसे बढ़िया फीचर्स भी मौजूद हैं। ये आपकी वर्क प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में सहायक साबित हो सकते हैं।

    कमी

    सिम कार्ड नहीं लगता है।

    04
  • Redmi Pad 2, 11-inch (27.94 CM CM), LCD Display

    नोट्स बनाने हो, पढ़ाई या ड्राइंग करनी हो या फिर बेहतर प्रोडक्टिविटी के लिहाज से टैबलेट चाहिए हो, आप रेडमी के टैब का चयन कर सकते हैं। TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेट वाले इस टैबलेट को लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी आंखों पर जोर नहीं पड़ता है। ना ही स्क्रीन फ्लिकर करती है। इसमें मौजूद स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यानी आप हेवी फाइल्स आसानी से सेव कर सकते हैं और उसके बाद भी टैब हैंग नहीं करेगा। इस Redmi Tab की ऑडियो क्वालिटी भी दमदार है। जानकारी के लिए बता दें कि इसमें 270 घंटों तक नॉन-स्टॉप म्यूजिक स्ट्रीमिंग हो सकती है। इसमें Dolby Atmos साउंड और Hi-Res ऑडियो वाले क्वाड स्पीकर्स लगाए गए हैं जो कि शानदार आवाज देते हैं। आप टैब पर मूवी देखें या सीरीज, एक-एक डॉयलाग और म्यूजिक बीच अच्छे से सुनाई देंगे।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Redmi 
    • मॉडल का नाम- Redmi Pad 2
    • मेमोरी स्टोरेज की क्षमता - 128 GB
    • स्क्रीन साइज- 11 इंच
    • अधिकतम डिस्प्ले रिजॉल्यूश- 2560x1600p

    खूबियां

    • इस AI-पावर्ड टैबलेट में सर्किल-टू-सर्च का फीचर मौजूद है यानी Gemini की मदद से कोई भी इमेज या उससे जुड़ी जानकारी आसानी से जुटाई जा सकती है। 
    • स्केचिंग करनी हो या अपनी कल्पना को डिजिटल कैनवाल पर उतारना हो या फिर क्लास नोट्स तैयार करने हो, आप Redmi के स्मार्ट पेन की मदद से सभी काम आसानी से कर सकते हैं। पेन बहुत स्मूद चलता है लेकिन साथ ही काफी सेंसिटिव भी है।

    कमी

    चार्जिंग धीमे होती है।

    05

पैन के साथ आने वाले टैबलेट्स की तुलना

किस ब्रांड के टैबलेट में कौन सा प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम है, साथ ही क्या खास है, ये नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें

टैबलेट के मॉडल्स

प्रोसेसर

ऑपरेटिंग सिस्टम

खास फीचर

Lenovo आइडिया टैब (Smartchoice) with Tab Pen

मीडियाटेक Dimensity 6300

Android, Android 15

डॉल्बी एटमॉस

Samsung गैलेक्सी टैब S10 Lite

सैमसंग Exynos 1380

Android 15

डेडिकेटेड गैलेक्सी AI key

Lenovo आइडिया टैब (Smartchoice) with Folio Keyboard + Tab Pen

मीडियाटेक Dimensity 6300

Android, Android 15

फोलियो कीबोर्ड

XIAOMI Pad 8 Creator's Edition with फोकस पेन प्रो

Snapdragon® 8s Gen 4

Android, Xiaomi HyperOS 3, Android 16

वर्कस्टेशन मोड

Redmi पैड 2, 11-inch 

मीडियाटेक Helio G100-Ultra

Android, HyperOS 2

Hi-Res ऑडियो

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:- 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कौन से ब्रांड के टैबलेट के साथ स्टाइलस पेन मिलते हैं?
    +
    लेनोवो, सैमसंग, XIAOMI और Redmi के कई टैबलेट मॉडल्स के साथ स्टाइलस पेन मिलता है। आप बेहतर प्रोडक्टिविटी के लिए उन मॉडल्स का चयन कर सकते हैं।
  • टैबलेट पर स्टाइलस पेन का इस्तेमाल करना क्यों सही रहता है?
    +
    अगर आपको पिनपॉइंट प्रिसिजन चाहिए या आप चाहते हैं कि नोट्स बनाते समय या टैब पर ड्रॉइंग करते समय स्क्रीन पर ज्यादा जोर न पड़े और काम भी फटाफट हो जाए तो स्टाइलस पेन का इस्तेमाल करना सही रहता है।
  • ऑब्जेक्ट इरेजर फीचर क्या करता है?
    +
    यह एक AI टूल है। इसकी मदद से फोटो में कैप्चर हुई उन चीजों को बैकग्राउंड हटाया जा सकता है, जिनकी जरूरत नहीं है या जो तस्वीर की खूबसूरती को बिगाड़ रही हों।
  • फोलियो कीबोर्ड कैसा होता है?
    +
    टैबलेट जैसे उपकरणों के कई मॉडल्स के साथ खास तरह का कीबोर्ड मिलता है, जो कि प्रोटेक्टिव केस का भी काम करता है और कीबोर्ड का भी। इसमें आसानी से डिटैच भी कर सकते हैं और यह फोल्डेबल भी होता है।