चाहे ऑनलाइन पढ़ाई हो या फिर नॉन-स्टॉप मूवीज देखने और एडवांस लेवल गेमिंग के अनुभव को बेहतर बनाना हो, सैमसंग के Galaxy टैबलेट्स हर एक सेगमेंट में बेजोड़ परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। ये अपनी प्रीमियम डिजाइन, शानदार डिस्प्ले, S Pen सपोर्ट और दमदार बैटरी लाइफ की वजह से भारतीय मार्केट में टैबलेट यूज़र्स की पहली पसंद बने हुए हैं। हालांकि, अमेज़न पर सैमसंग गैलेक्सी टैबलेट्स के इतने सारे अलग-अलग वेरिएंट्स और मॉडल मौजूद हैं कि अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से किसी एक टैब को चुनना थोड़ा मुश्किल और उलझन भरा हो सकता है। आपकी इसी उलझन को आसान बनाने के लिए, हमने अमेज़न पर उपलब्ध 5 Samsung Galaxy Tabs की एक खास सूची तैयार की है। इस लिस्ट में हमने एंट्री-लेवल बजट टैबलेट्स से लेकर हाई-एंड फ्लैगशिप मॉडल तक को शामिल किया है जिसे आप चुन सकें।
अन्य लेख के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पर क्लिक करके।
Samsung Galaxy Tab S10 FE+, S Pen in-Box, 27.7 cm
यह टैबलेट Samsung ब्रांड का है जो S पेन को स्पोर्ट करता है, जिससे नोट बनाने से लेकर ड्रॉइंग करना आसान हो जाता है। इसमें 13.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे आपको हर एक विजुअल साफ और हाई क्वालिटी में नजर आते हैं।
इसे क्यों चुनें?
- अगर आप अपने लिए एक ऐसे टैब की तलाश में हैं जिस पर आप मल्टीटास्किंग कर सकें, तो यह एक बढ़िया विकल्प होगा, क्योंकि इसमें 12 GB RAM और 256 GB स्टोरेज मिलता है, जिससे हैवी फ़ाइल वाले एप्लिकेशन को बिना अटके चला सकते हैं। साथ ही, बढ़िया स्टोरेज की वजह से वीडियो भी आसानी से चलते हैं।
- इसे इसलिए चुन सकते हैं क्योंकि यह डेस्कटॉप मोड के साथ आता है, जिसे ऑन करते ही टैबलेट का इंटरफ़ेस किसी कंप्यूटर या लैपटॉप जैसा बन जाता है। कीबोर्ड कनेक्ट करके आप इसे पूरी तरह लैपटॉप की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, इसमें पर्सनल काम करने के साथ-साथ प्रोफेशनल काम करने में भी आसानी होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Samsung
- मॉडल - Samsung Galaxy Tab S10 FE+
- मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 256 GB
- स्क्रीन साइज़ - 13.1 इंच
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन - 2880 x 1800 पिक्सल
खूबियां
- AI राइटिंग
- प्री लोडेड प्रो एप्स
कमी
01
Samsung Galaxy Tab S9, 11-inch (27.81 CM)
ग्रे रंग में आने वाले इस टैब में 11 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इससे आपको विजुअल्स तो बड़े दिखते ही हैं, साथ ही ब्राइट और चमकदार भी नजर आएंगे, ताकि आपको वीडियो देखने में कोई समस्या नहीं होगी।
इसे क्यों चुनें?
- आपको गेमिंग का अगर बहुत ज्यादा शौक है, साथ ही ऐसे टैबलेट की तलाश कर रहे हैं जिसमें आप अपना काम करने के साथ एडवांस लेवल गेमिंग का भी मज़ा ले सकें, तो इसका चुनाव बेहतर होगा। क्योंकि इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो 3.36 GHz की गति से टैब को चलाने में मदद करता है। इससे आप गेम खेलने के साथ मल्टीटास्किंग भी कर सकते हैं।
- इस Samsung Galaxy Tab में 4 स्पीकर सेटअप के साथ Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है, जिससे बिना ईयरफोन के भी सिनेमा जैसा थिएटर साउंड मिलता है। इसकी वजह से आपको अलग से स्पीकर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, साथ ही दमदार ऑडियो का भी अनुभव मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Samsung
- मॉडल - Galaxy Tab S9
- मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 128 GB
- स्क्रीन साइज़ - 11
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन - 2560 x 1600 (WQXGA) पिक्सल पर इंच
खूबियां
- वाई-फाई कनेक्टिविटी
- 2560 x 1600 रेजोल्यूशन
कमी
- इसकी बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung Galaxy Tab S10 Plus [Smartchoice]
यह Samsung टैबलेट गैलेक्सी AI तकनीक को सपोर्ट करता है, जिससे आप बोलकर सर्च कर सकते हैं। 12.4 इंच के डिस्प्ले वाले इस डिवाइस में एंटी-रिफ्लेक्शन टेक्नोलॉजी और दमदार विज़न बूस्टर मिलता है जो विजुअल्स की क्वालिटी को बेहतर करने में मददगार होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप इसे फुल चार्ज करते हैं, तो यह लगभग 8 घंटे तक चल सकता है।
इसे क्यों चुनें?
- इसके साथ आपको S Pen भी मिलता है जो आपके क्राफ्ट को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने में मदद करता है। इसके अलावा राइटिंग में भी मदद करता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस पेन को IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट बनाया गया है जिससे पानी के छींटे और धूल-मिट्टी से खराब भी नहीं होता है।
- अगर आपको लंबे समय तक टैबलेट पर काम करना पड़ता है जिससे वह काफी जल्दी गर्म होने लगता है और हैंग करता है, तो आप इस सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 प्लस का चुनाव कर सकते हैं, क्योंकि यह पावरफुल प्रोसेसर को सपोर्ट करता है जिससे आपको मल्टीटास्किंग में मदद मिलती है। साथ ही, इसमें बेहतर वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे समय तक हैवी वर्कलोड और गेमिंग के दौरान टैबलेट को ठंडा रखता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Samsung
- मॉडल - Samsung Galaxy Tab S10+
- मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 256 GB
- स्क्रीन साइज़ - 12.4 इंच
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन - 2800 x 1752 पिक्सल
खूबियां
- AMOLED 2X डिस्प्ले
- 120 Hz रिफ्रेश रेट
कमी
- और विकल्पों के मुकाबलें इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है।
03
Samsung Galaxy Tab A9 22.10 cm (8.7 inch) Display
LCD डिस्प्ले वाले इस टैब में 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिसे खासकर विजुअल्स की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। साथ ही, इसमें 800 x 1340 रेजोल्यूशन भी है जो हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो देता है।
इसे क्यों चुनें?
- अगर आप बजट में रहते हुए सैमसंग का बढ़िया टैबलेट का चुनाव करना चाहते हैं, जिसे आप घर बैठे ऑफिस की मीटिंग से लेकर काम तक को कर सकें, तो यह सही विकल्प होगा। इसमें 8MP AF बैक कैमरा और 2 MP AF फ्रंट कैमरा दिए गए हैं, जिससे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं। साथ ही, आवाज़ भी साफ सुनने को मिलेगी, क्योंकि इसमें ड्यूल स्पीकर हैं और डॉल्बी एटमॉस तकनीक को भी सपोर्ट करता है।
- जब भी आप ऑफिस का काम घर से बाहर करते हैं, तो हमें एक ऐसे टैब की ज़रूरत होती है जिसमें अच्छी बैटरी मिले और जो एक बार फुल चार्ज करने पर लंबे समय तक चल सके, तो आप इसका चयन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें 5100 mAh बैटरी मिलती है जिससे फुल चार्ज करने पर 42.21 वॉट-आवर तक चल सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Samsung
- मॉडल - Galaxy Tab A9
- मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 64 GB
- स्क्रीन साइज़ - 22.1 सेंटीमीटर
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन - 1340 x 800 (WXGA) पिक्सल
खूबियां
- G99 प्रोसेसर
- USB 2.0 कनेक्टिविटी
कमी
- कभी-कभी यह सही से काम नहीं करता है।
04
Samsung Galaxy Tab A11+, 11-inch (27.82 CM), LCD Display
अगर आप खुद के लिए एक बढ़िया टैब लेने के बारे में सोच रहे हैं जिसमें आप मल्टीटास्किंग कर सकें, तो Samsung Tab A11+ का चुनाव कर सकते हैं। यह 11 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें विजुअल्स बड़े आकार में नजर आते हैं। ग्रे रंग वाले इस टैबलेट में Wi-Fi, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है जिससे आप दूसरे डिवाइस से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
इसको क्यों चुनें?
- अगर आप वीडियो देखने के लिए टैब लेने के बारे में सोच रहे हैं तो इस टैब का चुनाव कर सकते हैं क्योंकि इसमें 4 स्पीकर लगाए गए हैं। साथ ही इसमें 3D साउंड का भी अनुभव मिलता है। इससे आपको हर एक डायलॉग साफ और हाई क्वालिटी में सुनने को मिलता है।
- सबसे बेहतरीन बात यह है कि इसमें 6GB रैम मिलता है जिसकी मदद से मल्टीटास्किंग और ऐप्स के बीच स्विचिंग स्मूथ रहती है। इसके अलावा 128GB स्टोरेज में ढेर सारी फाइलें, ऐप्स और वीडियो सेव किए जा सकते हैं। साथ ही यह लैग-फ्री भी रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Samsung
- मॉडल - Galaxy Tab A9
- मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 64 GB
- स्क्रीन साइज़ - 22.1 सेंटीमीटर
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन - 1340 x 800 (WXGA) पिक्सल
खूबियां
- LCD डिस्प्ले
- 5 MP फ्रंट कैमरा
कमी
- इसकी आफ्टर-सेल्स सेवा सही नहीं है।
05
अमेजन पर मौजूद टॉप 5 सैमसंग गैलेक्सी टैब्स की तुलना
यहां पर अमेजन पर मौजूद 5 सैमसंग गैलेक्सी टैब्स की तुलना फीचर्स, बैटरी लाइफ और डिस्प्ले के आधार पर की गई है, जिन्हें आप ध्यान में रखकर अपने लिए बढ़िया विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
अन्य लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।