क्या आप रोज सफर करते हैं और रास्ते में अपने समय का सही उपयोग करना चाहते हैं? ऐसे में अगर आपको रास्ते में पढ़ाई करनी हो या अपना मनोरंजन करना हो, तो आपके पास एक अच्छे टैबलेट का होना जरूरी है। अगर आप Lenovo के टैबलेट्स और OnePlus Pads के बीच कंफ्यूज हैं तो अपनी जरूरत के अनुसार सारे फीचर्स को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन विकल्प चुन सकते हैं। ये टैब स्क्रीन साइज, ऑडियो-वीडियो क्वालिटी के लिए बढ़िया माने जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि टैबलेट में आपका जरूरी काम भी हो जाए और आप ब्रेक के बीच मूवी या सीरीज भी देख सकें तो आप प्रोडक्टिविटी और डिस्प्ले के लिहाज से Lenovo के टैबलेट्स देख सकते हैं। वहीं बजट फ्रेंडली और अच्छी बैटरी लाइफ वाला टैबलेट चाहिए तो आप OnePlus को चुन सकते हैं। दोनों ही टैबलेट्स Amazon पर उपलब्ध हैं।
जागरण स्मार्ट-चॉइस पर पाएं ऐसी और जानकारी।
