कपड़ों पर चाय, हल्दी, पसीने या कीचड़ के जिद्दी दाग लग जाएं, तो सामान्य धुलाई से वे पूरी तरह नहीं निकलते और हर बार हाथ से ब्रश लगाकर रगड़ने में काफी समय व मेहनत लगती है और बार-बार तेज रगड़ने से महंगे और नाजुक कपड़ों का रंग भी फीका पड़ने लगता है। ऐसे में सैमसंग की फ्रंट लोड Washing Machine एक सही विकल्प हो सकती है। दरअसल, सैमसंग फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनों में इको बबल तकनीक मिलती है, जो डिटर्जेंट को झाग में बदलकर कपड़ों के रेशों में तेजी से पहुंचाती है, जबकि इनमें शामिल बबल शॉक फीचर कपड़ों को झाग में भिगोकर जिद्दी दागों को ढीला करता है। वहीं इनमें हाईजीन स्टीम तकनीक भी मिलती है, जो भाप छोड़कर जमी हुई गंदगी और कीटाणुओं को साफ करने में मदद करती है। यही कारण है कि सैमसंग फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों की बेहतर और सुरक्षित धुलाई के लिए बढ़िया मानी जाती है।
नीचे आप सैमसंग की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के विकल्पों को देख सकते हैं।
Samsung Smart Choice Smart Choice 12 kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine
बड़े परिवारों में रोजाना निकलने वाले ढेर सारे कपड़ों और उन पर लगे पसीने, मिट्टी या खाने के जिद्दी दागों को साफ करना काफी समय लेता है। ऐसे में 12 किलोग्राम क्षमता वाली यह सैमसंग फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन एक बार में भारी लोड और कंबल तक आसानी से धो सकती है। इसमें मौजूद AI EcoBubble तकनीक डिटर्जेंट को झाग में बदलकर ठंडे पानी में भी कपड़ों के रेशों के अंदर तक पहुंचाती है, जिससे गहरे दाग बिना रगड़े साफ होते हैं। साथ ही, इन-बिल्ट हीटर के साथ हाईजीन स्टीम फीचर नीचे से भाप छोड़कर जमी हुई गंदगी और बैक्टीरिया को हटाता है। बिजी लोगों के लिए इसमें सुपर स्पीड मोड भी दिया गया है, जो धुलाई का समय कम करता है, जबकि इसमें शामिल Wi-Fi सपोर्ट स्मार्टफोन से मशीन को नियंत्रित करने की सुविधा देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Samsung
- मॉडल नंबर - WW12DG5B24AXTL
- क्षमता - 12 किलोग्राम
- रंग - Inox
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- RPM स्पीड - 1400 RPM
- वोल्टेज - 230 Volts
खूबियां
- गहरी भाप सफाई
- तेज सुपर स्पीड
कमी
- कुछ यूजर्स की शिकायत है कि यह मशीन काफी शोर करती है।
01
Samsung 12 kg 5star Fully-Automatic Front Load Washing Machine
कपड़ों के अलग-अलग फैब्रिक के हिसाब से सही वॉश सेटिंग चुनना और जिद्दी दागों को बिना कपड़ा खराब किए निकालना अक्सर मुश्किल होता है। ऐसे में आप 12 किलोग्राम वाली यह सैमसंग वॉशिंग मशीन चुन सकते हैं, जो AI कंट्रोल पैनल के साथ आती है। यह आपकी धुलाई की आदतों को समझकर उपयुक्त साइकिल का सुझाव देती है, जिससे कपड़ों की सफाई अधिक आसान हो जाती है। इसकी AI इकोबबल तकनीक झाग के जरिए रेशों में फंसी चिकनाई और दागों को ढीला करती है, जिससे हाथ से ब्रश लगाने की जरूरत कम हो जाती है। इसमें हाईजीन स्टीम और इन-बिल्ट हीटर शामिल है, जिसकी मदद से कॉलर, कफ और बच्चों के कपड़ों पर जमे सख्त दाग बेहतर तरीके से साफ होते हैं। वहीं इसमें शामिल Wi-Fi और SmartThings ऐप से आप बाहर रहते हुए भी वॉश साइकिल पर नजर रख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Samsung
- मॉडल नंबर - WW12DG6B24ASTL
- क्षमता - 12 किलोग्राम
- रंग - नेवी
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- RPM स्पीड - 1400 RPM
- वोल्टेज - 230 Volts
खूबियां
- स्मार्ट AI कंट्रोल
- शक्तिशाली झाग तकनीक
कमी
- कुछ यूजर्स ने इसमें वाइब्रेशन की समस्या बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung Smart Choice 9 kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine
3 से 4 लोगों के परिवारों के लिए 9 किलोग्राम वाली यह सैमसंग वॉशिंग मशीन बढ़िया रहेगी। यह रोजमर्रा के कपड़ों पर लगने वाले चाय, हल्दी या धूल-मिट्टी के दागों को हटाने में सक्षम मानी जाती है और सफाई के साथ बिजली की भी बचत करती है। 9 किलोग्राम क्षमता वाला यह मॉडल AI इको बबल और AI कंट्रोल के साथ काम करती है, जो कपड़ों के वजन व प्रकार के अनुसार पानी और डिटर्जेंट का ठीक तरह से मिलाकर बेहतर सफाई करती है। इससे झाग तेजी से कपड़ों में समाकर जिद्दी दागों को हल्का करता है और फैब्रिक का रंग भी सुरक्षित रहता है। इसमें इन-बिल्ट हीटर शामिल है, जो कपड़ों को गर्म पानी से साफ करता है। इससे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं। वहीं इसमें शामिल हाईजीन स्टीम मोड गर्म भाप से गहरी गंदगी और एलर्जी कणों को साफ करता है। यह वॉशिंग मशीन 1400 RPM स्पिन स्पीड से काम करती है, जो कपड़ों से अतिरिक्त पानी निचोड़कर उन्हें जल्दी सुखाती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Samsung
- मॉडल नंबर - WW90DG6U24ASTL
- क्षमता - 9 किलोग्राम
- रंग - नेवी
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- RPM स्पीड - 1400 RPM
- वोल्टेज - 230 Volts
खूबियां
- तेज कपड़ा सुखाना
- स्मार्ट वॉश सुझाव
कमी
- फिलहाल, इस वॉशिंग मशीन को लेकर यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
03
Samsung 8 kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine
अगर आपका भी परिवार छोटा है, तो 8 किलोग्राम क्षमता वाली यह वॉशिंग मशीन आपके लिए बढ़िया साबित हो सकती है। इसका छोटा साइज इसे आसानी से कहीं भी आसानी से रखने में मदद करता है। वहीं अगर फीचर्स की बात करें, तो 8 किलोग्राम क्षमता वाली यह सैमसंग मशीन AI इको बबल तकनीक वाली डिटर्जेंट को झाग में बदलती है, जो कम तापमान पर भी गहरे दागों को आसानी से निकालती है। इसमें दिया गया हाईजीन स्टीम फीचर ड्रम के नीचे से भाप छोड़कर कपड़ों की गहरी सफाई करता है। इसमें AI कंट्रोल पैनल दिया गया है, जो बार-बार सेटिंग बदलने की झंझट कम करता है और Wi-Fi कनेक्टिविटी से मोबाइल पर वॉश स्टेटस दिखाता है। डिजिटल इन्वर्टर मोटर लगे होने के कारण यह मशीन बिना ज्यादा कंपन के शांत तरीके से काम करती है और 5-स्टार रेटिंग बिजली की खपत को नियंत्रित रखती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Samsung
- मॉडल नंबर - WW80T504DAX1TL
- क्षमता - 8 किलोग्राम
- रंग - Inox
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- RPM स्पीड - 1400 RPM
- वोल्टेज - 230 Volts
खूबियां
- शांत इन्वर्टर मोटर
- कम बिजली खपत
कमी
- कुछ यूजर्स ने इस मशीन की परफॉर्मेंस में कमी बताई है।
04
Samsung 11 kg Digital Inverter Fully-Automatic Front Load Washing Machine
जिन घरों में बेडशीट, पर्दे और भारी कपड़ों की सफाई एक साथ करनी होती है, वहां 11 किलोग्राम क्षमता वाली यह मशीन काफी उपयोगी रहेगी। ब्लैक फिनिश के साथ आने वाला यह मॉडल इन-बिल्ट हीटर और हाईजीन स्टीम की मदद से तेल, पसीने व कीचड़ के सख्त दागों को रेशों से ढीला करके निकालता है। इसका AI कंट्रोल पैनल आपकी पिछली धुलाई के आधार पर सही प्रोग्राम सेट करता है, जिससे कपड़े की सफाई अधिक आसान हो जाती है। वहीं जो लोग अधिकतर घर से बाहर रहते हैं उनके लिए इसमें Wi-Fi सपोर्ट की सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से घर से बाहर रहकर भी आप वॉशिंग मशीन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें शामिल सुपर स्पीड तकनीक कम समय में प्रभावी धुलाई पूरी करती है, जिससे बड़े लोड के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ता। यह डिजिटल इन्वर्टर मोटर के साथ आता है, जो टिकाऊ प्रदर्शन के साथ बिजली की खपत को भी करता है। वहीं 1400 RPM की तेज स्पिन स्पीड कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Samsung
- मॉडल नंबर - WW11CG604DLBTL
- क्षमता - 11 किलोग्राम
- रंग - ब्लैक Caviar
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- RPM स्पीड - 1400 RPM
- वोल्टेज - 230 Volts
खूबियां
- बड़ी धुलाई क्षमता
- इन-बिल्ट हीटर
कमी
- फिलहाल, इस मशीन को लेकर यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
05
सैमसंग फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के मॉडल्स की तुलना तालिका
यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
इस तरह के लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।