4 बर्नर वाले Elica Gas Stove आपके मॉड्यूलर किचन को देंगे नया अंदाज़, खाना पकाने का मजा होगा दोगुना!

Elica गैस स्टोव में 4 बर्नर से लैस हाई क्वालिटी विकल्प देखने को मिलते हैं जो मॉड्यूलर डिजाइन वाले किचन के लिए सही पसंद हो सकते हैं। मजबूत बनावट और स्टाइलिश डिजाइन का सही बैलेंस बनाने वाले इन गैस स्टोव पर एक ही बार में चार डिशेज तैयार की जा सकती हैं जिससे समय की बचत होती है। वहीं, इन्हें साफ करना भी काफी आसान होता है।
मॉड्यूलर किचन के लिए 4 बर्नर Elica गैस स्टोव
मॉड्यूलर किचन के लिए 4 बर्नर Elica गैस स्टोव

अगर आपको अपने मॉड्यूलर किचन के लिए ऐसे 4 बर्नर वाले गैस स्टोव की तलाश है जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ प्रदर्शन में भी दमदार हो, तो एलिका के पास हाई क्वालिटी विकल्प देखने को मिलते हैं। इन गैस स्टोव पर एक ही बार में चार डिशेज तैयार की जा सकती हैं, जिसकी वजह से समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। 4 बर्नर वाले Elica Gas Stove स्लीक डिज़ाइन की वजह से काउंटर पर ज्यादा जगह भी नहीं घेरते हैं और सही पैन सपोर्ट की वजह से इन पर भारी बर्तनों के साथ भी आसानी से कुकिंग हो जाती है। वहीं, मजबूत मटेरियल इन्हें लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखता है और सफाई भी काफी आसानी से हो जाती है।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Elica Hob 4 Burner Auto Ignition Hobtop

  • हर तरह के बर्तनों के लिए है सही- Elica का यह 4 बर्नर गैस स्टोव हर भारतीय मॉड्यूलर किचन के लिए सही पसंद होगा। यह इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हर तरह के बर्तनों को रखकर आसानी से खाना पका सकते हैं और उनके गिरने की समस्या नहीं आती है। वहीं, बर्नर की सही दूरी के चलते बर्तन आपस में टकराते नहीं हैं।
  • लाइटर ढूंढने का झंझट खत्म- यह ऑटो इग्निशन सुविधा के साथ आता है जिस वजह से इसे ऑन करने के लिए बार-बार लाइटर ढूंढने का झंझट नहीं रहता है। इसी के साथ स्लीक डिजाइन के चलते काउंटर पर भी ज्यादा जगह नहीं घिरती है।
  • रखरखाव है आसान- अगर कभी गलती से इसकी बॉडी पर कुछ गिर भी जाता है तो सामान्य गीले कपड़े से पोंछकर सफाई की जा सकती है। इस गैस स्टोव पर आसानी से किसी चीज के दाग लगने की समस्या नहीं आती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Elica
  • कलर- ब्लैक
  • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 52D x 60W x 12H सेंटीमीटर
  • वजन- 15.800 किलोग्राम

खासियतें

  • मेटैलिक नॉब्स
  • मजबूत कांच मटेरियल
  • प्रीमियम फिनिश

कमी

  • कमजोर बर्नर क्वालिटी।
01

Elica Vetro Glass Top 4 Burner Gas Stove

  • मिलेंगे हर साइज के बर्नर- इस गैस स्टोव में छोटे, मीडियम और बड़े तीनों साइज के बर्नर दिए गए हैं जिस वजह से खाना पकाने का काम काफी सुविधाजनक बनता है। इसी के साथ भारी बर्तन रखने पर भी इसके बर्नर के आसानी से टूटने की समस्या नहीं आती है। 
  • सुरक्षित तरह से होगी कुकिंग- यह 4 Burner Gas Stove यूरो कोटेड ग्रिड सपोर्ट की वजह से बर्तनों को पूरी स्थिरता देता है। ऐसे में खाने को तेजी से मिक्स करते समय कढ़ाई या पतीले के अचानक पलटने की समस्या नहीं आती है और पूरी सुरक्षा बनी रहती है। 
  • काउंटर रहेगा साफ- स्लीक डिजाइन वाला एलिका का यह गैस स्टोव किचन काउंटर पर ज्यादा जगह का घेराव नहीं करत है जिस वजह से पूरी सफाई बनी रहती है और अन्य सामान रखने के लिए भी स्पेस मिल जाती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Elica
  • बर्नर- 4
  • हीटिंग एलिमेंट- ओपन
  • कलर- ब्लैक
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 65D x 60.5W x 16.5H सेंटीमीटर

खासियतें

  • सपोर्ट प्लेट
  • मजबूत नॉब
  • आसान रखरखाव

कमी

  • बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Elica 69 cm 4 Burner Gas Stove

  • काउंटर नहीं होगा गंदा- 4 बर्नर वाले इस गैस स्टोव में डबल ड्रिप ट्रे लगी है जो सफाई के लिहाज से काफी अच्छी है। अगर कभी दूध-चाय उबलाते समय या खाना बनाते समय अगर बर्तन से कोई चीज गिरती है तो वह इसी ट्रे में जम होती है जिस वजह से स्लैब गंदा नहीं होता है और बार-बार सफाई करने का झंझट नहीं होता है।
  • नहीं टकराएंगे बर्तन- इस Elica गैस स्टोव के सभी बर्नर सही दूरी पर लगाए गए हैं जिस वजह से बर्तन आपस में टकराते नहीं हैं। ऐसे में चारों बर्नर का इस्तेमाल साथ में किया जा सकता है और खाना जल्दी बनता है। वहीं, एंटी-स्किड बैस स्टोव को अपनी जगह से खिसकने से रोकते हैं। 
  • बॉडी है टिकाऊ- वहीं, मजबूत कांच मटेरियल से बनी इसकी बॉडी पर आसानी से स्क्रैच लगने की समस्या नहीं आती है। जिस वजह से हाई हीट या भारी बर्तनों को भी यह आसानी से झेल लेता है और इसे सालों-साल इस्तेमाल कर सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Elica
  • हीटिंग एलिमेंट- 4
  • कलर- ब्लैक
  • फिनिश- ग्लास
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 54.5D x 69W x 13H सेंटीमीटर

खासियतें

  • यूरो कोटेड ग्रिड
  • ग्लास टॉप
  • मजबूत डिजाइन

कमी

  • बर्नर सही तरह से काम न करने की समस्या। 


एप्लाइंसेस, गैजेट, फैशन और लाइफस्टाइल के तरह-तरह के प्रोडक्ट्स देखिए स्मार्ट चॉइस पर 

03

Elica 70cm 4 Burner Auto Ignition Hob

  • कैसे भी करिए इंस्टॉल- 70 सेंटीमीटर साइज वाला यह एलिका गैस स्टोव आपकी जरूरत के हिसाब से सेट हो सकता है। अगर आपको किचन काउंटर को एक स्टाइलिश लुक देना है तो इसे अंदर की तरफ फिट करिए और सामान्य लुक के लिए इसे स्लैब पर सीधा रखा जा सकता है। ऐसे में यह मॉड्यूलर के साथ-साथ सामान्य रसोईघरों के लिए भी सही पसंद बनता है।
  • मजबूत पैन सपोर्ट- चाहे बड़ा कूकर रखना हो या लोहे की कढ़ाई यह Elica का यह 4 बर्नर Gas Stove भारतीय रसोईघरों में इस्तेमाल होने वाला हर बर्तन सही पैन सपोर्ट की वजह से इसपर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी के साथ सही फ्लेम फ्लो की वजह से बार-बार आंच कम-ज्यादा करने की जरूरत नहीं होती है। 
  • किचन बनेगा आकर्षक- यह गैस स्टोव आपके मॉड्यूलर किचन को एक प्रीमियम लुक देगा और इसके साथ काउंटर की शोभो दोगुना होगी। सबसे अच्छी बात है कि इसे LPG और PNG दोनों तरह की सप्लाई के साथ काम करता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Elica
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 70D x 52W x 10.6H सेंटीमीटर
  • बर्नर- 4
  • कंट्रोल- नॉब
  • मटेरियल- टेंपर्ड ग्लास

खासियतें

  • ऑटो इग्निशन
  • मजबूत कांच मटेरियल
  • प्रीमियम डिजाइन

कमी

  • क्वालिटी पैसा वसूल नहीं है। 
04

Elica Slimmest 4 Burner Gas Stove

  • अपनी सुविधा के हिसाब से करिए कुकिंग- यह Elica गैस स्टोव अलग-अलग साइज वाले 4 बर्नर से लैस है जिनपर हर कोई अपनी जरूरत के हिसाब से खाना पका सकता है। फिर चाहे खाना पकान के लिए तेज आंच की जरूरत हो या हल्की; इसके साथ पूरी सुविधा मिलती है और ज्यादा गैस की खपत भी नहीं होती है।
  • आसानी से नहीं टूटेगी बॉडी- इस Gas Chulha की बॉडी मजबूत कांच मटेरियल से बनी है जिस वजह से तेज हीट या भारी बर्तनों की वजह से इसके टूटने की चिंता नहीं रहती है। ऐसे में हर तरह के भारतीय बर्तनों का इस्तेमाल इसपर किया जा सकता है और यह लंबे समय तक टिकाऊ बना रहता है। 
  • मजबूत नॉब- गोल डिजाइन वाले स्टाइलिश नॉब के साथ पूरा नियंत्रण बना रहता है और इनके आसानी से टूटने या खराब होने की समस्या नहीं आती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Elica
  • बर्नर- 4
  • वॉटेज- 3000 Watts 
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 55D x 69W x 10.6H सेंटीमीटर
  • कलर- ब्लैक

खासियतें

  • आसान सफाई
  • कॉम्पैक्ट डिजाइन
  • ब्रास बर्नर

कमी

  • कमजोर फ्लेम क्वालिटी। 
05

जानिए इन सभी गैस स्टोव के बीच का अंतर

Elica के इन 4 बर्नर वाले गैस स्टोव के बीच के अंतर को आसानी से समझने में यह तालिका मदद करेगी ताकि आप अपनी पसंद, बजट और जरूरत के हिसाब से एक सही मॉडल का चयन आसानी से कर सकें।

मॉडल

साइज

खासियत

Elica Hob 4 Burner Auto Ignition Hobtop

52D x 60W x 12H सेंटीमीटर

कास्ट आयरन पैन सपोर्ट

Elica Vetro Glass Top 4 Burner Gas Stove

65D x 60.5W x 16.5H सेंटीमीटर

योरो-कोटेड ग्रिड

Elica 69 cm 4 Burner Gas Stove

54.5D x 69W x 13H सेंटीमीटर

डबल ड्रिप ट्रे

Elica 70cm 4 Burner Auto Ignition Hob

70D x 52W x 10.6H सेंटीमीटर

फ्लेक्सिबल इंस्टॉलेशन

Elica Slimmest 4 Burner Gas Stove

55D x 69W x 10.6H सेंटीमीटर

ब्रास बर्नर

चिमनी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, गैस स्टोव और अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एलिका 4 बर्नर गैस स्टोव की औसत लाइफ कितनी होती है?
    +
    एलिका 4 बर्नर गैस स्टोव की लाइफ 5 से 10 साल या उससे अधिक हो सकता है, यह उपयोग, रखरखाव और मॉडल की क्वालिटी पर निर्भर करता है।
  • क्या एलिका गैस स्टोव ऑटो-इग्निशन के साथ आते हैं?
    +
    हां, एलिका के कई 4 बर्नर गैस स्टोव मॉडल ऑटो-इग्निशन सुविधा के साथ आते हैं, जिससे आपको लाइटर या माचिस की आवश्यकता नहीं होती।
  • मॉड्यूलर किचन के लिए हॉबटॉप और फ्रीस्टैंडिंग गैस स्टोव में क्या अंतर है?
    +
    हॉबटॉप मॉड्यूलर किचन काउंटरटॉप में फिट हो जाता है और एक इंटीग्रेटेड लुक देता है, जबकि फ्रीस्टैंडिंग स्टोव को कहीं भी रखा जा सकता है। हॉबटॉप अधिक आधुनिक और जगह बचाने वाला होता है।
  • एलिका 4 बर्नर गैस स्टोव की सुरक्षा विशेषताएं क्या हैं?
    +
    एलिका स्टोव में आमतौर पर फ्लेम फेल्योर डिवाइस, मजबूत बॉडी, लीक-प्रूफ गैस वाल्व और टेम्पर्ड ग्लास जैसे सुरक्षा फीचर्स होते हैं।
  • 4 बर्नर वाले एलिका गैस स्टोव किस बजट रेंज में आते हैं?
    +
    इनकी कीमत आमतौर पर मॉडल, सुविधाओं और डिजाइन के हिसाब से अलग-अलग होती है। ये करीब ₹10,000-₹20,000 तक की रेंज में मिलते हैं। हालांकि, कुछ प्रीमियम विकल्प इससे महंगे भी हो सकते हैं।