सोनी की ब्राविया रेंज में हर टीवी सिर्फ स्क्रीन साइज के आधार पर अलग नहीं होते हैं। उदाहरण के लिए, BRAVIA 2 II रोजमर्रा की स्ट्रीमिंग और 4K एंटरटेनमेंट के लिए बेसिक स्मार्ट टीवी फीचर्स देता है, जबकि BRAVIA 3 में Triluminos Pro कलर टेक्नोलॉजी और X-बैलेंस्ड स्पीकर मिलते हैं। इससे आगे ब्राविया 3 II XR प्रोसेसर और XR Triluminos Pro के साथ बेहतर पिक्चर प्रोसेसिंग पर फोकस करता है। बड़ी स्क्रीन और ज्यादा कंट्रास्ट चाहने वालों के लिए BRAVIA 5 मिनी LED बैकलाइटिंग के साथ आता है, वहीं ब्राविया 7 भी मिनी एलईडी टेक्नोलॉजी और XR प्रोसेसर के जरिए ज्यादा प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। इन पांच मॉडलों में डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, पिक्चर प्रोसेसिंग और साउंड के अलग-अलग लेवल देखने को मिलते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें सोनी के 5 बेहतरीन एलईडी टीवी मॉडल और जानें विस्तार से।
Sony 164 cm (65 inches) Smartchoice BRAVIA 3II Ultra HD Smart LED Google TV
बड़ी स्क्रीन पर फिल्मों और स्पोर्ट्स का पूरा मजा
- 65 इंच की स्क्रीन पर फिल्म देखते समय सिर्फ कहानी नहीं, उसके विजुअल्स भी कमरे का माहौल बदल देते हैं। इस मॉडल में XR प्रोसेसर और XR Triluminos Pro टेक्नोलॉजी तस्वीर के रंगों और डिटेल्स को बेहतर बनाने का काम करती हैं। बड़ी स्क्रीन पर वाइल्डलाइफ डॉक्यूमेंट्री, स्पोर्ट्स और सिनेमैटिक कंटेंट देखने वालों को इसका फायदा मिल सकता है।
- डॉल्बी विजन सपोर्ट HDR कंटेंट में रोशनी और अंधेरे के बीच ज्यादा बारीक डिटेल्स दिखाने में मदद करता है। वहीं 120Hz पैनल और Motionflow XR 480 फास्ट सीन्स को स्मूद दिखाने के लिए काम करता है।
- गूगल स्मार्ट प्लेटफॉर्म के साथ स्ट्रीमिंग ऐप्स और कंटेंट एक जगह मिलते हैं। 20 वॉट स्पीकर्स डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट के साथ आते हैं, हालांकि ज्यादा दमदार थिएटर-जैसी आवाज के लिए अलग साउंडबार उपयोगी रहेगा।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony BRAVIA 3 II {K-65XR30M2}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- 2-फुल रेंज स्पीकर्स
- सोनी पिक्चर्स कोर
कमी
- टीवी स्क्रीन की ब्राइटनेस थोड़ी कम लग सकती है।
01
Sony 139 cm (55 inches) Smartchoice BRAVIA 3II Ultra HD Smart LED Google TV
लिविंग रूम के लिए प्रीमियम फीचर्स का बैलेंस
- हर घर में 65 इंच की स्क्रीन फिट नहीं बैठती। कई लिविंग रूम में 55 Inch TV देखने की दूरी और दीवार की जगह के लिहाज से ज्यादा सही रहता है। इस टीवी में वही BRAVIA 3 II पिक्चर प्रोसेसिंग मिलती है, जिसमें XR प्रोसेसर और XR Triluminos Pro रंगों और तस्वीर की क्लैरिटी बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
- इसकी खास बात यह है कि छोटा स्क्रीन साइज होने के बावजूद गेमिंग के जरूरी फीचर्स कम नहीं किए गए हैं। 4K 120Hz सपोर्ट के साथ VRR और ALLM जैसे HDMI 2.1 फीचर्स गेमिंग कंसोल के साथ स्मूद और कम लैग वाला अनुभव देने में मदद करते हैं।
- डॉल्बी विजन और गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम इसे फिल्मों, सीरीज और रोजाना स्ट्रीमिंग के लिए भी तैयार रखते हैं। यानी यह सिर्फ टीवी देखने के लिए नहीं, कंसोल गेमिंग के लिए भी एक उपयोगी विकल्प है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony BRAVIA 3 II {K-55XR30M2}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- डायनमिक इमर्सन
- वायरलेस स्ट्रीमिंग
कमी
- टीवी को लेकर अभी तक किसी तरह की खास समस्या नही है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Sony 189 cm (75 inches) BRAVIA 5 Series 4K Ultra HD Smart Mini LED Google TV
घर में सिनेमा हॉल जैसा बड़ा और दमदार अनुभव
- 75 इंच की स्क्रीन पर फिल्म का हर वाइड शॉट ज्यादा प्रभावशाली लगता है, लेकिन इतने बड़े डिस्प्ले पर लाइट और कॉन्ट्रास्ट का बैलेंस भी जरूरी है। यहां Mini LED बैकलाइट और लोकल डिमिंग की भूमिका अहम है। ये स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की रोशनी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, ताकि चमकदार और अंधेरे सीन में बेहतर अंतर दिखाई दे।
- XR प्रोसेसर, XR बैकलाइट मास्टर ड्राइव और XR कंट्रास्ट बूस्टर 10 तस्वीर के कॉन्ट्रास्ट और डिटेल्स को बेहतर बनाने के लिए साथ काम करते हैं। डॉल्बी विजन और IMAX Enhanced सपोर्ट भी मूवी देखने के अनुभव को खास बनाते हैं।
- इस 75 Inch TV में चार स्पीकर्स का 40 वॉट ऑडियो सिस्टम Acoustic Multi-Audio के साथ दिया गया है। बड़ी स्क्रीन और दमदार इन-बिल्ट साउंड इसे होम सिनेमा सेटअप के करीब ले जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony BRAVIA 5 {K-75XR55A}
- स्क्रीन साइज - 75 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- साउंड आउटपुट - 40 वॉट
खूबियां
- एडवांस AI XR प्रोसेसर
- प्राइम वीडियो कैलिब्रेटिड
कमी
- टीवी को लेकर अभी तक कोई भी तकनीकी परेशानी नही है।
03
Sony 55 Inch BRAVIA 7II True RGB Series 4K Ultra HD Google TV
स्क्रीन पर रंगों को दिखाने का नया तरीका
- टीवी की तस्वीर में कलर्स की भूमिका सिर्फ ब्राइटनेस बढ़ाने तक सीमित नहीं होती। स्किन के शेड्स, आसमान का नीला रंग और किसी सीन में मौजूद बारीक टोन उसे रियल दिखाते हैं। Sony BRAVIA 7 II में RGB LED बैकलाइट और RGB Triluminos Max टेक्नोलॉजी इसी पहलू पर काम करते हैं। True RGB सिस्टम लाल, हरे और नीले लाइट सोर्स का इस्तेमाल करके रंगों को ज्यादा बेहतर बनाने का काम करते हैं।
- XR Contrast Booster 20 और RGB बैकलाइट मास्टर ड्राइव प्रो ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। 55 Inch TV के 120Hz पैनल के साथ तेज स्पोर्ट्स और गेमिंग भी इसके इस्तेमाल का हिस्सा बन सकते हैं।
- चार स्पीकर्स वाला 40 वॉट ऑक्सिटक मल्टी ऑडियो सिस्टम आवाज को स्क्रीन पर हो रही एक्टिविटीज के साथ जोड़ने की कोशिश करता है। यह मॉडल उन दर्शकों के लिए है जो पिक्चर टेक्नोलॉजी को प्राथमिकता देते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony BRAVIA 7II {K-55XR70M2}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- साउंड आउटपुट - 40 वॉट
खूबियां
- X-वाइड एंगल प्रो
- प्रीसीजन ऑडियो+
कमी
- टीवी की पिक्चर क्वालिटी थोड़ी फीकी लग सकती है।
04
Sony 108 cm (43 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
छोटे कमरे में 4K और स्मार्ट टीवी का अनुभव
- बेडरूम, स्टडी रूम या छोटे अपार्टमेंट में बहुत बड़ी स्क्रीन हमेशा जरूरी नहीं होती। 43 इंच का यह Sony Smart TV सीमित जगह में 4K एंटरटेनमेंट का विकल्प देता है। इसकी डायरेक्ट एलईडी स्क्रीन और 4K X-Reality Pro प्रोसेसिंग कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को बेहतर क्लैरिटी के साथ दिखा सकती है।
- इसमें 4K Processor X1 और लाइव कलर टेक्नोलॉजी दी गई है। HDR10 और HLG सपोर्ट भी मिलता है, जिससे कंटेंट में तस्वीर के उजले और गहरे हिस्सों की जानकारी बेहतर तरीके से दिखाई जा सकती है।
- गूगल स्मार्ट प्लेटफॉर्म के चलते स्ट्रीमिंग ऐप्स, वॉइस सर्च और कंटेंट रिकमेंडेशन मिलते हैं। 20 वॉट स्पीकर्स डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट के साथ आते हैं। हालांकि इसका पैनल 50Hz का है, इसलिए हाई-रिफ्रेश-रेट गेमिंग चाहने वालों को बड़े ब्राविया मॉडल देखने चाहिए।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony BRAVIA 2M2 {K-43S22M2}
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- फ्लोटिंग डिजाइन
- X-प्रोटेक्शन प्रो
कमी
- टीवी की बिल्ड क्वालिटी थोड़ी कमजोर लग सकती है।
05
तुलना: सोनी के 5 बेहतरीन एलईडी टीवी
यहां पर हमने ऊपर बताए गए 5 बेहतरीन Sony LED TV मॉडल्स की अलग-अलग फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली का पेज देखें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।