शादी में छा जाने वाले 5 ट्रेंडिंग भारी Anarkali Suits: हर फंक्शन में दिखाएंगे शाही

शादी के फंक्शन में कुछ हटकर पहनना चाहती हैं, जो आपको बोल्ड और पारंपरिक दिखाए, तो आप खुद के लिए आजकल ट्रेंड में चल रहे हैवी अनारकली सूट का चुनाव कर सकती हैं। इनकी आकर्षक कढ़ाई और डिज़ाइन हल्दी से बारात तक के फंक्शन में सबसे अलग दिखने में मदद करेंगे।
हैवी आनारकली सूट
हैवी आनारकली सूट

शादियों में हैवी अनारकली सूट पहनने का चलन कभी पुराना नहीं होता, बल्कि यह हर साल नए अंदाज़ में वापस आता है जो महिलाओं को शादियों के अलग-अलग फ़ैशन जैसे कि मेहंदी, हल्दी, बारात, रिसेप्शन जैसे मौकों पर पहनकर भीड़ से सबसे अलग दिखने में मदद करता है। अगर आप इस वेडिंग फंक्शन के लिए कुछ खास और ट्रेंडिंग ढूंढ रही हैं, तो आप सही जगह पर हैं! यहां पर आजकल ट्रेंड में चल रहे 5 ऐसे हैवी अनारकली Suit Set For Women के विकल्प दिए गए हैं, जो इस समय सबसे ज़्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इन सूट्स पर हैवी ज़री की कढ़ाई देखने को मिलेगी, जो आपको रानियों जैसा दिखने में मदद करेगी।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Womens Georgette Embroidered Anarkali Gown

लाल रंग में आने वाले इस अनारकली सूट को बारात के खास मौके पर पहनकर आप भीड़ में सबसे अलग दिख सकती हैं। इसमें आपको वाइन, रामा और काला रंग भी मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। यह जॉर्जेट फैब्रिक से तैयार किया गया है, जिससे आपको हल्केपन का एहसास होगा। इस Anarkali Suit की फ्लोर लेंथ और सॉलिड पैटर्न शानदार दिखने में मदद करते हैं। इसको गोल गले के डिज़ाइन में तैयार किया गया है, जिसके गले, बॉर्डर और स्लीव पर सुनहरे रंग की ज़री की कढ़ाई की गई है जो इसे रॉयल लुक देने में मदद करती है। इसके साथ सुनहरे बॉर्डर वाला दुपट्टा भी मिलता है, जिसे आप कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं।

कैसे स्टाइल करें?

  • इस सुंदर सूट को अगर आप बारात के खास मौके पर पहन रही हैं, तो इसे चांद-बाली झुमके, पतली सी चेन, हाई हील सैंडल और ग्लिटरी मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं। 
01

SHOPPING QUEEN Women's Silk Embroidered

अगर आप शादी के दौरान होने वाली पार्टी में क्लासिक और एलिगेंट दिखना चाहती हैं और साथ ही पारंपरिक आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो इस स्लीक फैब्रिक से तैयार इस सुंदर अनारकली सूट को चुन सकती हैं। इस फ्रॉक सूट को पीच रंग में तैयार किया गया है जिस पर रोज़ डिज़ाइन वाली आकर्षक ज़री की कढ़ाई की गई है। इसके साथ प्रिंटेड दुपट्टा भी मिलता है जो आपके लुक को पूरा करने में मदद करेगा। अनारकली कुर्ते को वी-नेक डिज़ाइन में बनाया गया है, जिस पर चिकनकारी कढ़ाई हुई है।

कैसे स्टाइल करें?

  • इस खूबसूरत सूट सेट को सैंडल, पर्ल पर्स, AD ज्वेलरी सेट के साथ कैरी कर सकती हैं। वहीं अपने लुक को पूरा करने के लिए लाइट मेकअप और कर्ल हेयरस्टाइल किया जा सकता है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

MOKOSH Womens Silk Embroidery Anarkali Kurta Pant

अगर आप शादी के दौरान होने वाले मेहंदी फंक्शन में क्लासिक दिखना चाहती हैं तो दुपट्टे के साथ आने वाले अनारकली कुर्ता पैंट को चुन सकती हैं। इसके साथ हरे रंग का दुपट्टा मिलता है जो आपके मेहंदी फंक्शन को सुंदर दिखाएगा। इसमें मिलने वाले कुर्ते को वी-नेक डिजाइन और रेगुलर फिट में तैयार किया गया है। साथ ही इसकी लंबाई घुटने तक है। इसमें XS से लेकर 2XL तक के साइज भी मिल जाएंगे। स्लीक फैब्रिक से बने होने की वजह से इसमें काफी प्राकृतिक चमक होती है। वहीं यह हल्का और लंबे समय तक पहनने के लिए आरामदायक है। इस सूट के बॉर्डर पर ज़री की कढ़ाई भी की गई है, जो इसे सुंदर दिखाने में मदद करती है।

कैसे स्टाइल करें?

  • मेहंदी के फंक्शन में सबसे शानदार दिखना चाहती हैं तो इसको आप गोल्ड ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
03

MOKOSH Women's Silk Embroidered Anarkali Kurta Set

अगर आप भी शादी के फंक्शन के दौरान वही लाल, पीला जैसे अलग-अलग रंग के आउटफिट को नहीं पहनना चाहती हैं तो बैरी रंग में आने वाले इस अनारकली कुर्ता सेट को पहन सकती हैं। इसमें रोज पिंक, गोल्डन, बेज जैसे कई तरह के रंग मिल जाएंगे जिन्हें आप अपनी पसंद के आधार पर ले सकती हैं। यह Frock Suit आपको फंक्शन में रॉयल दिखाने में मदद करेगा क्योंकि इसको स्लीक फैब्रिक से तैयार किया गया है। एम्ब्रॉयडरी कढ़ाई वाली इस सुंदर सी कुर्ती को अलग-अलग मौकों पर पहन सकती हैं।

कैसे स्टाइल करें?

  • फंक्शन के अनुसार स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप रात को पहन रही हैं तो इसके साथ ग्लिटरी मेकअप जचेगा। वहीं दिन में पहन रही हैं तो नो-मेकअप लुक भी आकर्षक लगेगा।
04

Women's Embroidered Anarkali Kurta Set

पारंपरिक डिज़ाइन वाले इस अनारकली सूट को मैरून रंग में तैयार किया गया है जो आपको आकर्षक दिखाने में मदद करेगा। इसमें नारंगी और पर्पल रंग भी मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी पसंद के आधार पर चुन सकती हैं। इसमें S, M, L, XL और 2XL जैसे साइज़ हैं जिन्हें आप फिटिंग के आधार पर चुन सकती हैं। यह फेंडी स्लीक फैब्रिक से तैयार किया गया है जो हल्का और पहनने में आरामदायक होता है। स्लीवलेस डिज़ाइन वाले इस सूट सेट को स्वीटहार्ट नेक डिज़ाइन में तैयार किया गया है जो देखने में आकर्षक लगेगा।

कैसे स्टाइल करें?

  • इस हैवी अनारकली सूट को आप लाइट मेकअप, गोल्डन ज्वेलरी सेट और कर्ली हेयरस्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं, जिससे आप आकर्षक दिखेंगी।

इस तरह के लेख पढ़ने के लिए स्मार्ट चॉइस पर क्लिक कर सकते हैं। ।

05

इस तरह के लेख के लिए स्टाइल स्ट्रीट पर क्लिक कर सकते हैं।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • शादी के लिए भारी अनारकली सूट चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    शादी के लिए भारी अनारकली सूट चुनते समय फैब्रिक, वर्क, रंग और आपकी बॉडी टाइप के अनुसार फिटिंग का विशेष ध्यान रखें।
  • क्या भारी अनारकली सूट सभी प्रकार के विवाह समारोहों के लिए उपयुक्त होते हैं?
    +
    जी हां, भारी अनारकली सूट Wedding के संगीत, मेहंदी, रिसेप्शन और मुख्य शादी समारोह जैसे विभिन्न फंक्शन्स के लिए उपयुक्त होते हैं, बस डिज़ाइन और भारीपन का चयन अवसर के अनुसार करें।
  • भारी अनारकली सूट को एक्सेसराइज़ कैसे करें?
    +
    भारी अनारकली सूट को स्टेटमेंट इयररिंग्स, मांग टीका, एक क्लासी क्लच और मैचिंग हील्स के साथ पेयर करें। बहुत अधिक ज्वेलरी से बचें।
  • कौन से फैब्रिक भारी अनारकली सूट के लिए सबसे अच्छे होते हैं?
    +
    सिल्क, वेलवेट, जॉर्जेट और नेट जैसे फैब्रिक भारी अनारकली सूट के लिए लोकप्रिय हैं क्योंकि वे ड्रेप को सुंदर बनाते हैं और भारी वर्क को अच्छी तरह से सपोर्ट करते हैं।