भारी झुमकों को कहें अलविदा! लाइटवेट Gold Earrings के साथ साड़ी वाला लुक बनेगा खास

अगर आप साड़ी के साथ खूबसूरत, स्टाइलिश और आरामदायक ज्वेलरी पहनना चाहती हैं, तो लाइटवेट गोल्ड ईयररिंग्स पहन सकती हैं। कम वजन में मिलने वाला इनका आकर्षक डिजाइन आपके ट्रेडिशनल लुक को नया अंदाज दे सकता है।
लाइटवेट गोल्ड ईयररिंग्स
लाइटवेट गोल्ड ईयररिंग्स

साड़ी एक ऐसा ट्रेडिशनल आउटफिट है, जो हर महिला की खूबसूरती को और भी निखार देता है। लेकिन साड़ी के लुक को पूरा करने में सही ज्वेलरी का चुनाव भी उतना ही जरूरी माना जाता है। खासकर जब बात ईयररिंग्स की हो, तो लाइटवेट स्टाइल वाले सोने के ईयररिंग्स आपके ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा सकते हैं। आजकल महिलाओं के बीच लाइटवेट Gold Earrings Design काफी पसंद किए जा रहे हैं। इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि ये दिखने में बेहद खूबसूरत होते हैं और पहनने में भी काफी आरामदायक रहते हैं। अगर आपको लंबे समय तक झुमके पहनना पसंद है, तो यहां 5 ऐसे ही विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आराम से चुन सकती हैं। आप बनारसी, सिल्क, कांजीवरम या फिर सिंपल कॉटन साड़ी के साथ छोटे गोल्ड स्टड्स, खूबसूरत गोल्ड झुमके या ट्रेडिशनल डिजाइन वाले ईयररिंग्स पहन सकती हैं। वहीं, किसी शादी या खास मौके के लिए हल्के गोल्ड ड्रॉप ईयररिंग्स भी आपके लुक को खास बना सकते हैं।

देखें 5 लाइटवेट सोने के ईयररिंग्स - 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य कैटेगरी के बारे में पढ़ें।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

P.C. Chandra Jewellery 22K Yellow Gold Twisted Bead Hoop Women

साड़ी के साथ अगर आपको भी कुछ हल्का लेकिन ट्रेडिशनल पहनना है तो आप 22K येलो गोल्ड वाली हूप ईयररिंग्स को चुन सकती हैं। आपको बता दें, यह छोटी-सी बाली के आकार में बनी हुई है जो BIS 916 हॉलमार्क के साथ आती है। इसमें कोई भी भारी नग, मोती या मीनाकारी नहीं लगी है, जिससे आप इसे पूरे दिन आराम से पहन कर रह सकती हैं। मात्र 1.22 ग्राम वजन होने के कारण यह Earring Design कानों पर बिल्कुल भारी नहीं लगेगी और साथ ही, इसमें बना हुआ ट्रेंडी ट्विस्टेड बीड डिज़ाइन इसे फॉर्मल से लेकर फेस्टिव लुक के लिए भी सही रहेगा।

01

WHP JEWELLERS Drop Leaf 22K(916) Yellow Gold Minimal Stud Earrings

22 कैरेट सोने से बना और सरकारी BIS 916 हॉलमार्क के साथ आने वाला यह झुमका पूरी तरह शुद्ध है और साथ ही, 1.25 ग्राम में आने की वजह से वजन में भी काफी हल्का है जिससे आप इसे लंबे समय तक आराम से पहन कर रह सकती हैं। यह बिना कानों में भारी लगे साड़ी वाले लुक को आकर्षक बना सकता है। इसमें नेट वेट और ग्रॉस वेट दोनों 1.25 ग्राम हैं, यानी इसमें कोई नकली पत्थर, मोती या मीनाकारी का वजन नहीं जोड़ा गया है। वहीं, स्क्रू बैक क्लोजर की वजह से इसे पहनना और उतारना काफी आसान होता है। पॉलिश फिनिश के साथ इसका मिनिमल पत्ती वाला डिज़ाइन बहुत ही क्लासी लुक दे सकता है।

02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Joyalukkas 22KT Classic Golden Drop Earring

लगभग 2.30 ग्राम वजन होने के कारण यह कानों पर बिल्कुल भी भारी महसूस नहीं होगा और इसे आप बिना किसी दर्द या खिंचाव के पूरे दिन आसानी से पहन सकती हैं। यह इयररिंग 22 कैरेट शुद्ध सोने से बना है और इस पर BIS हॉलमार्क के साथ-साथ HUID नंबर भी दिया गया है। इसकी ऊंचाई 2.24 सेमी और चौड़ाई 0.80 सेमी है, जो न तो बहुत छोटा है और न ही जरूरत से ज्यादा बड़ा लगता है। यह साइज चेहरे को एक शालीन लुक देने में मदद कर सकता है। इस Jhumka का क्लासिक ड्रॉप डिजाइन ऐसा है जो साड़ी के साथ तो बढ़िया लगेगा ही, साथ ही वेस्टर्न और ऑफिस वियर पर भी उतना ही जंचेगा। इसका क्लासिक डिजाइन हर उम्र की महिलाओं और लड़कियों को पसंद आ सकता है।

03

Joyalukkas 22KT Oasis Gold Earrings

साड़ी के साथ आप भारी-भरकम झुमके को पहनने से बचना चाहती हैं तो 2.64 ग्राम वाले इस इयरिंग को चुनना सही रहेगा जो वजन में काफी हल्की है और इसे आप रोजाना आराम से पहन सकती हैं। यह शादी के मेहंदी-हल्दी जैसे फंक्शन से लेकर ऑफिस पार्टी या त्योहार में भी आपके लुक को खास दिखा सकता है। इसकी लंबाई 2.87 सेमी और चौड़ाई 0.64 सेमी है। यानी यह न तो बहुत छोटा है और न ही जरूरत से ज़्यादा बड़ा लगता है। यह साइज चेहरे को एक एलिगेंट लुक दे सकता है। किसी खास मौके जैसे जन्मदिन, सालगिरह या त्योहार पर इसे आप अपनी पत्नी, बहन, माँ या किसी खास सहेली को उपहार के तौर पर भी दे सकते हैं जो हमेशा के लिए एक यादगार गिफ्ट बन सकता है।

04

P.C. Chandra Jewellers 22K Yellow Gold Elegant Tushi Stud Earrings for Women

बारीक मनकों और पॉलिश्ड गोल्ड फिनिश वाला यह ट्रेडिशनल तुशी डिज़ाइन ईयरिंग्स एवरग्रीन है, जो साड़ी, सूट और किसी भी फेस्टिव या ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लगेगी। अगर आपको लगता है कि इसे पूरा दिन नहीं पहना जा सकता है तो बता दें, यह मात्र 0.82 ग्राम है जिससे आप इसे आराम से लंबे समय तक पहन सकती हैं। 22K सोने से बना हुआ यह Earrings For Women क्लासिक डिज़ाइन के साथ आता है जो हर उम्र की महिलाओं पर खूब आकर्षक लगेगा। वहीं, इसमें सुरक्षित क्लोजर दिया गया है जिससे ईयररिंग्स के गिरने या खोने का डर कम रहता है।

05

स्टाइल स्ट्रीट पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • साड़ी के साथ कौन-से लाइटवेट गोल्ड ईयररिंग्स लगते हैं?
    +
    साड़ी के साथ छोटे गोल्ड स्टड्स, हल्के झुमके, गोल्ड ड्रॉप ईयररिंग्स और ट्रेडिशनल डिजाइन वाले ईयररिंग्स काफी खूबसूरत लगते हैं। आप अपनी साड़ी के डिजाइन और मौके के हिसाब से इन्हें चुन सकती हैं।
  • क्या लाइटवेट गोल्ड ईयररिंग्स रोजाना पहन सकते हैं?
    +
    आपको बता दें, हल्के गोल्ड ईयररिंग्स रोजाना पहनने के लिए एक अच्छा विकल्प हैं। ये वजन में हल्के होते हैं और ऑफिस, घर या छोटी-मोटी आउटिंग के लिए भी आसानी से पहने जा सकते हैं।
  • शादी या पार्टी में साड़ी के साथ कैसे गोल्ड ईयररिंग्स पहनने चाहिए?
    +
    शादी या पार्टी के लिए आप हल्के गोल्ड झुमके, चांदबाली या स्टोन वर्क वाले ईयररिंग्स चुन सकती हैं। ये आपके ट्रेडिशनल लुक को खूबसूरत और थोड़ा रॉयल टच देने में मदद करेंगे।
  • लाइटवेट गोल्ड ईयररिंग्स लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    ईयररिंग्स लेते समय उनके गोल्ड की शुद्धता, हॉलमार्क, वजन, डिजाइन और पहनने में आराम का ध्यान रखना सही माना जाता है। आप ऐसा डिजाइन चुन सकती हैं जिसे आप अलग-अलग मौकों पर भी पहन सकें।