आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि किचन का काम कम समय में और आसानी से पूरा हो जाए। चाहे सुबह का नाश्ता तैयार करना हो, मसाले पीसने हों या फिर स्वादिष्ट चटनी बनानी हो, एक अच्छा मिक्सर ग्राइंडर इन सभी कामों को काफी आसान बना सकता है। ऐसे में अगर आप एक दमदार मशीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो Butterfly Mixer Grinder अच्छा विकल्प हो सकता है जिसके5 टॉप रेटेड मॉडल्स यहां देखने को मिलेंगे। इनमें आपको जरूरत के हिसाब से अलग-अलग फीचर्स, मोटर पावर, जार कैपेसिटी और ग्राइंडिंग की सुविधाएं मिल जाएंगी। इन मिक्सर ग्राइंडर की मदद से आप मसालों की बारीक पिसाई, नारियल की चटनी, टमाटर की प्यूरी और कई तरह की कुकिंग तैयारियां आसानी से कर सकते हैं। साथ ही, इनका इस्तेमाल रोजाना के किचन कामों में आपका समय और मेहनत दोनों बचा सकता है।
देखें 5 टॉप रेटेड विकल्प यहां -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें अन्य कैटेगरी के बारे में लेख।
Butterfly Rapid Food Processor 750 W Juicer Mixer Grinder
किचन के लिए इसे चुनना क्यों सही रहेगा?
- भारतीय रसोई में हल्दी, धनिया, गरम मसाले और इडली-डोसा के लिए दाल-चावल पीसने के लिए ज्यादा पावर की जरूरत होती है। इस Mixer Grinder की 750W की मोटर कठोर चीजों को भी बिना रुके या ओवरहीट हुए बेहद बारीक पीसने में सक्षम है। साथ ही, इसमें मोटर की सुरक्षा के लिए ओवरलोड प्रोटेक्टर भी दिया गया है जिससे यह जल्दी गर्म नहीं होगा।
- लगातार पीसने से सामान्य स्टील के जार बहुत गर्म हो जाते हैं, जिससे न केवल जार को पकड़ना मुश्किल हो जाता है बल्कि चटनी या मसालों का स्वाद और रंग भी बदल सकता है। इसमें दी गई एयर-गैप कूलिंग तकनीक जार की बाहरी सतह को ठंडा रखने में मदद करती है जिससे गर्म होने का खतरा खत्म हो सकता है और चटनी की ताजगी व स्वाद बरकरार रह सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - MAGIC / MAGIC 5 JAR
- ऊर्जा खपत - 750 W
- जार की संख्या - 5
- वजन - 5.7 किलोग्राम
खासियत
- 5 अलग-अलग जार
- कॉम्पैक्ट साइज़
कमी
- इसके स्पीड बटन कभी भी काम करते हुए रुक सकते हैं।
01
Butterfly Plus 750 W Juicer Mixer Grinder (Rapid Plus 5J | 5 Jars | Ink Blue)
किचन के लिए इसे चुनना क्यों सही रहेगा?
- 5 अलग-अलग जार की सुविधा के साथ आने वाला यह ग्राइंडर ऑल-राउंडर किचन अप्लायंस है जिसमें आपको ताज़े फलों और सब्जियों का जूस निकालने के लिए जूसर जार मिलेगा जो पल्प एक्सट्रैक्टर के साथ आता है। इसके साथ ही, इडली-डोसा बैटर, लस्सी या शेक बनाने के लिए बड़ा वेट ग्राइंडिंग जार, सूखे मसाले, दाल या चावल पीसने के लिए मीडियम ड्राई ग्राइंडिंग जार वहीं, चटनी, अदरक-लहसुन का पेस्ट या कम मात्रा में मसाले पीसने के लिए छोटा चटनी जार और सलाद के लिए सब्जियां बारीक काटने या स्लाइस करने के लिए चॉपर दिया गया है।
- बटरफ्लाई के इस मिक्सर ग्राइंडर में हाई-ग्रेड स्टेनलेस स्टील के ब्लेड दिए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग कामों जैसे गीली पिसाई, सूखी पिसाई, व्हिपिंग और जूसिंग के हिसाब से तैयार किया गया है। ये ब्लेड लंबे समय तक अपनी धार बनाए रखते हैं और जार के कोनों तक पहुंचकर एकसमान ग्राइंडिंग करने में मदद कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - Rapid Plus 5J
- ऊर्जा खपत - 750 W
- जार की संख्या - 5
- वजन - 5.5 किलोग्राम
खासियत
- ऑटो कट-ऑफ
- एंटी-स्लिप वैक्यूम फीट
कमी
- जार के ब्लेड सही से ग्राइन्ड करने में समस्या दे सकते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Butterfly Rapid 750 W Juicer Mixer Grinder (Rapid - 4J / Rapid | 4 Jars | Black)
किचन के लिए इसे चुनना क्यों सही रहेगा?
- भारी मसाले या ज्यादा मात्रा में कुछ भी पीसते समय अक्सर मोटर गर्म होकर जलने का डर रहता है। लेकिन इस मॉडल में ऑटोमैटिक ओवरलोड प्रोटेक्शन दिया गया है। अगर मोटर पर जरूरत से ज़्यादा लोड पड़ता है या वह गर्म होती है, तो यह अपने आप बंद होकर मोटर को खराब होने से बचा लेता है।
- शॉक-प्रूफ और मजबूत ABS प्लास्टिक से बना हुआ यह Juicer Mixer 750 वॉट की हैवी-ड्यूटी मोटर के साथ आता है। आपको बता दें, भारतीय खाना पकाने में हल्दी, धनिया, साबुत गरम मसाले और इडली-डोसा के घोल जैसी सख्त चीज़ों को पीसना पड़ता है। इसमें लगी हैवी-ड्यूटी मोटर 18,500 RPMकी रफ़्तार से चलती है, जिससे यह कम समय में बिना रुके बेहद बारीक पिसाई कर देगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - Rapid - 4J / Rapid
- ऊर्जा खपत - 750 W
- जार की संख्या - 4
- वजन - 4.65 किलोग्राम
खासियत
- लीक-प्रूफ जार
- नॉन-स्लिप फीट
कमी
- इस्तेमाल करने पर यह शोर तेज कर सकता है।
03
Butterfly 4J 750 W Juicer Mixer Grinder (Speedy 4J | 4 Jars | Ink Blue)
किचन के लिए इसे चुनना क्यों सही रहेगा?
- 3 अलग-अलग स्पीड सेटिंग्स के साथ आने वाले इस मिक्सर में एक व्हिप मोड भी मौजूद है। इस मोड की मदद से आप क्रीम फेंट सकते हैं, दही मथ सकते हैं या किसी सामग्री को दरदरा पीसने के लिए मोटर को अपनी सुविधा के अनुसार पल-भर के लिए चला सकते हैं।
- Butterfly के इस मिक्सर के मुख्य ग्राइंडिंग जार उच्च गुणवत्ता वाले फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील के बने हैं, जिनमें जंग नहीं लगेगा और गर्म चीज़ें पीसने पर भी कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही, इसके तेज धार वाले स्टेनलेस स्टील ब्लेड्स सामानों को समान रूप से काटते और पीसते हैं, जिससे पेस्ट या पाउडर में गुठलियां नहीं मिलेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - Speedy 4J
- ऊर्जा खपत - 750 W
- जार की संख्या - 4
- वजन - 4.2 किलोग्राम
खासियत
- ओवरलोड प्रोटेक्टर
- 750 वॉट की शक्तिशाली मोटर
कमी
- इसकी क्वालिटी में दिक्कत आ सकती है।
04
Butterfly Arrow 500 W Juicer Mixer Grinder (Arrow Pro Blend | 4 Jars | Ink Blue)
किचन के लिए इसे चुनना क्यों सही रहेगा?
- 500 वॉट की मोटर के साथ आने वाला यह मिक्सर भारतीय घरों की सामान्य जरूरतों जैसे मसाले पीसना, चटनी बनाना और जूस निकालना के लिए पर्याप्त ताकत प्रदान कर सकती है। यह 750W या 1000W की भारी मोटरों की तुलना में कम बिजली की खपत करने में मदद करेगी और चलते समय शोर भी कम करेगी। साथ ही, इस Mixer के ग्राइंडिंग जार उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील के बने हैं, जो जंग-रोधी हैं।
- पारंपरिक सफेद मिक्सर ग्राइंडर पर हल्दी या मसालों के दाग जल्दी दिखने लगते हैं। इसका इंक ब्लू फिनिश न केवल मॉडर्न किचन के इंटीरियर को आकर्षक लुक दे सकता है, बल्कि हल्के दाग-धब्बों को भी छिपाए रख सकता है, जिससे इसकी सफाई और रखरखाव आसान हो जाएगा। वहीं, मिक्सर के निचले हिस्से में मजबूत रबर ग्रिप दी गई है, जो हाई स्पीड पर चलते समय मशीन को किचन स्लैब पर फिसलने या हिलने से रोक सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - Arrow Pro Blend
- ऊर्जा खपत - 500 W
- जार की संख्या - 4
- वजन - 3.15 किलोग्राम
खासियत
- ओवरलोड प्रोटेक्शन
- आसान स्पीड कंट्रोल
कमी
- इसमें शुरुआती इस्तेमाल में जलने की गंध आ सकती है।
05
जानें आपके लिए कौन-सा बटरफ्लाई का मिक्सर ग्राइंडर सही रहेगा
ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य बातों को यहां तालिका के माध्यम से बताया गया है जिसकी मदद से आप अपनी किचन के लिए एक बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर ले सकते हैं -
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।