शक्तिशाली प्रोसेसर वाले MAC, Acer और Lenovo के Laptop, जो गेमर्स के लिए रहेंगे बढ़िया!

गेमिंग लैपटॉप लेना इतना आसान नहीं जितना आपको लगता है, इन्हें लेने से पहले कुछ बातों का पता होना बहुत जरूरी है, अन्यथा गलत लैपटॉप लेने पर गेम खेलते हुए रूकावट आ सकती है। यहां देखें लैपटॉप के कुछ दमदार विकल्प जो आपके सभी डिमांड्स पूरे करेंगे।
गेमर्स के लिए शक्तिशाली प्रोसेसर वाले लैपटॉप्स।
गेमर्स के लिए शक्तिशाली प्रोसेसर वाले लैपटॉप्स।

बाजार में गेमिंग लैपटॉप की डिमांड बढ़ती जा रही है। आज के समय में गेमिंग सिर्फ बच्चों तक सीमित नहीं है, एंटरटेनमेंट के लिए बड़े भी खाली समय में गेम खेलते हैं। इतना ही नहीं आजकल गेमिंग कई लोगों का प्रोफेशन भी है। मनोरंजन के लिए गेम खेलना चाहते हैं या गेमिंग में प्रोफेशनल शुरुआत करना चाहते हैं, आपके पास एक अच्छी क्वालिटी का Gaming Laptop होना चाहिए। ज़रूरी नहीं आप लाखों का गेमिंग लैपटॉप ले, किफायती दाम में भी कई प्रभावी गेमिंग लैपटॉप उपलब्ध हैं। 

गेमिंग लैपटॉप लेना आसान नहीं है, इसे लेने से पहले कुछ बातों का पता होना बहुत जरुरी है, अन्यथा गलत लैपटॉप लेने पर गेम खेलते हुए रूकावट आ सकती है। कभी गेम अचानक रुक जाता है, तो कभी लैपटॉप इतना गर्म हो जाता है कि आप उसे छू नहीं पाओगे। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए हम लाए हैं दमदार प्रोसेसर, कूलिंग कैपेसिटी के साथ ही बेहतर बैटरी पावर वाले ऐसे 5 लैपटॉप, जिनमें गेम खेलते हुए उंगलियां मक्खन की तरह दौड़ती हैं और आप बिना किसी रुकावट के खेल का आनंद ले सकते हैं। साथ ही जानेंगे गेमिंग लैपटॉप लेते वक़्त किन बातों का ध्यान रखना जरुरी है। 

गेमिंग लैपटॉप लेने से पहले इन बातों का ध्यान रखना जरुरी है: 

  • ग्राफिक्स कार्ड है महत्वपूर्ण - गेमिंग लैपटॉप में डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड सबसे जरूरी हिस्सा है। 4GB VRAM कार्ड वाले लैपटॉप का चयन करें। इसके अलावा भी आप अन्य विकल्प देख सकते हैं।
  • लैपटॉप का दिमाग है प्रोसेसर: प्रोसेसर लैपटॉप का दिमाग होता है। अपने गेमिंग लैपटॉप के बेहतर प्रदर्शन के लिए Intel Core i5/i7 या AMD Ryzen 5/7 का प्रोसेसर देखें। 
  • रैम और स्टोरेज जरूर देखें: स्मूथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए कम से कम 16GB RAM वाला लैपटॉप चुनें। बच्चों के लिए ले रहे हैं, तो 8GB भी चुन सकते हैं।
  • बेहतर अनुभव के लिए सही डिस्प्ले चुनें: गेमिंग के दौरान साफ और स्मूथ विजुअल के लिए कम से कम 1080p फुल एचडी और 144Hz या अधिक रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन चुनें। 
  • कूलिंग और बैटरी का रखना है ध्यान: गेमिंग लैपटॉप में कूलिंग पावर और बैटरी को नज़रअंदाज करना भारी पड़ सकता है। गेमिंग के दौरान लैपटॉप तेजी से गर्म होते हैं, इसलिए अच्छा कूलिंग सिस्टम जरूरी है। डुअल फैन और वेंटिलेशन वाले गेमिंग लैपटॉप्स चुन सकते हैं। गेम खेलते हुए बैटरी भी तेजी से खत्म होती है, इसलिए बेहतर बैटरी लाइफ वाले विकल्प खोजें।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पाएं ऐसी और जानकारी

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Apple 2026 MacBook Neo 13 Laptop

    गेमिंग के साथ ही रोजमर्रा के मल्टीटास्किंग के लिए पावरफूल लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, तो Apple 2026 MacBook Neo एक किफायती और बेहतरीन है। यह लैपटॉप A18 Pro चिप और Apple Intelligence (AI) क्षमताओं के साथ आता है। जो अपने तेज और दमदार परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है। साथ ही इसका मजबूत एल्युमिनियम डिजाइन देखने में आकर्षक है, जो इस लैपटॉप को स्मार्ट लुक देता है। इसमें 13 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले आएगा, जो गेमिंग या अन्य टास्क परफॉर्म करते हुए आंखों को थकान से बचाता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स: 

    • प्रोसेसर: Apple A18 Pro चिप 
    • डिस्प्ले: 13 इंच (33.02 सेमी) लिक्विड रेटिना डिस्प्ले 
    • रैम: 8GB यूनिफाइड रैम
    • स्टोरेज: 256GB SSD 
    • बैटरी लाइफ: 16 घंटे तक का बैटरी बैकअप
    • ऑपरेटिंग सिस्टम: macOS

    खूबियां: 

    • एक बार चार्ज करने पर 16 घंटे तक चलती है।
    • लिक्विड रेटिना स्क्रीन बेहतर विसूयल्स प्रदान करता है।

    कमी:

    • बड़ी फाइल्स और ऐप्स के कारण स्टोरेज जल्दी भर सकता है।
    01
  • MSI Thin 15, Intel 12th Gen. Core i5-12450H, 40CM FHD 144Hz Gaming Laptop

    प्रोफेशनल या हाई एंड  कंप्यूटर गेमिंग के लिए लैपटॉप की तलाश है, तो MSI Thin 15 (B12UC-1692IN) आपको पसंद आएगा। बेहतर परफॉरमेंस और दमदार बैटरी लाइफ के साथ आने वाला यह लैपटॉप बेस्ट बजट में उपलब्ध है, इस मौके का लाभ उठाएं और इसे घर बैठे ऑर्डर करें। यह 12वीं जनरेशन के कोर i5 प्रोसेसर और इंटीग्रेटेड NVIDIA RTX ग्राफिक्स के साथ आता है। साथ ही सामान्य गेमिंग लैपटॉप्स की तुलना में ये स्लिम और पावरफुल है, इसे गेमिंग के अलावा वीडियो एडिटिंग और भारी मल्टीटास्किंग के लिए डिज़ाइन किया गया है। एडिटिंग सीखने और करने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प है।

    स्पेसिफिकेशन: 

    • प्रोसेसर: Intel Core i5-12450H
    • RAM: 16GB, DDR4 डुअल-चैनल
    • स्टोरेज: 512GB NVMe PCIe Gen4x4 SSD
    • डिस्प्ले :15.6 इंच FHD 1920 x 1080
    • ग्राफिक्स: इंटीग्रेटेड NVIDIA GeForce RTX 3050 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम: Windows 11 Home
    • कनेक्टिविटी: Wi-Fi 6E, Bluetooth v5.3
    • कैमरा: HD टाइप 720p @ 30fps
    • वजन: 1.86 किलोग्राम का हल्का और पतला लैपटॉप।

    खूबियां: 

    • दमदार बैटरी लाइफ मिल जाता है। 
    • काफी पतला और स्मार्ट लुक में आता है। 

    कमी:

    • कीवर्ड परफॉरमेंस को लेकर शिकायत आई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lenovo V15 G4 AMD Ryzen 5 7520U 15.6 inch FHD Laptop

    Lenovo V15 G4 दमदार आधुनिक लैपटॉप है, जो इस समय किफायती दाम में उपलब्ध है। गेमिंग, पढ़ाई के अलावाहल्की कोडिंग के लिए भी अच्छा विकल्प है। इतना ही नहीं रोजमर्रा की मल्टीटास्किंग के लिए एकदम सही है। 15.6 इंच के इस लैपटॉप में शक्तिशाली AMD Ryzen 5 प्रोसेसर, तेज DDR5 RAM और विंडोज 11 के साथ माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2024 प्री-इंस्टॉल मिल जाता है। यह सभी खूबियाँ बजट में मिल रही हैं, तो समय का महत्व समझें और डिस्काउंट ऑफर्स का लाभ उठाएं।

    स्पेसिफिकेशन: 

    • प्रोसेसर: AMD Ryzen 5 7520U 
    • RAM: 16GB DDR5 
    • स्टोरेज: 512GB PCIe NVMe SSD
    • डिस्प्ले: 15.6 इंच Full HD 1920 x 1080, एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले
    • ग्राफिक्स: इंटीग्रेटेड AMD Radeon Graphics
    • ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर: Windows 11, Microsoft Office 2024 प्री-इंस्टॉल
    • ऑडियो: डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट 

    खूबियां: 

    • यह पतला और हल्का होने के साथ ही पोर्टेबल भी है। 
    • हाई स्पीड में मल्टीटास्किंग कर सकता है। 

    कमी:

    • लैपटॉप के आवाज कि क्वालिटी को लेकर शिकायत आई है।
    03
  • Acer ALG, 13th Gen Intel Core i5-13420H

    हाई परफ़ॉर्मेंस गेमिंग लैपटॉप की तलाश है, तो Acer ALG (AL15G-53) का ये मॉडल एक अच्छा विकल्प है। ये आपके सभी अपेक्षाओं को पूरा करेगा। यह लैपटॉप गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और भारी सॉफ्टवेयर चलाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। स्टील बॉडी से तैयार 15.6 इंच का गेमिंग लैपटॉप हल्का विकल्प है। इसमें 13वीं जनरेशन के पावरफुल इंटेल कोर i5 प्रोसेसर मिलता है और डेडिकेटेड NVIDIA RTX ग्राफिक्स लगे हैं। इसका डिस्प्ले कमाल का है, जो स्मूथ और शानदार विजुअल का अनुभव देता है। संतुलित बजट में दमदार लैपटॉप चाहिए, तो इस विकल्प से बेहतर और कुछ भी नहीं! 

    स्पेसिफिकेशन: 

    • प्रोसेसर: 13th Gen Intel Core i5-13420H 
    • RAM: 16GB DDR4 
    • स्टोरेज: 512GB 
    • डिस्प्ले: 15.6 इंच Full HD 1920 x 1080 
    • ग्राफिक्स: इंटीग्रेटेड NVIDIA GeForce RTX 3050
    • ऑपरेटिंग सिस्टम: Windows 11 Home
    • कीबोर्ड: मल्टी-कलर इल्यूमिनेटेड फुल-साइज़ 
    • वजन: 1.99kg 
    • कैमरा: 1.0M HD वीडियो कैमरा 

    खूबियां: 

    • बेहतरीन डिस्प्ले क्वालिटी, आंखों को थकान से बचाती है। 
    • स्टील बॉडी पतली और पोर्टेबल है। 

    कमी:

    • बैटरी लाइफ कमजोर बताई गई है।
    04
  • Dell 15, Intel Core i3 13th Gen -1305U, 16GB DDR4, 512GB SSD

    बजट में गेमिंग लैपटॉप की तलाश है, तो Dell 15 Vostro 3530 एक अच्छा विकल्प है। बिना अधिक खर्च किए यह दमदार गेमिंग लैपटॉप ले सकते हैं। आमतौर पर गेमिंग लैपटॉप भारी होते हैं मगर यह हल्का और पतला विकल्प है। यह गेमिंग के साथ पढ़ाई, डेटा स्टोरेज और मल्टीटास्किंग के लिए उपयोग में आता है। इसमें दमदार प्रोसेसर सहित पर्याप्त RAM और स्टोरेज भी मिलता है। Intel UHD ग्राफिक्स गेमिंग के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करेगा।  

    स्पेसिफिकेशन: 

    • वजन:15.6 इंच का 1.66Kg 
    • प्रोसेसर: 13th Gen Intel Core i3-1305U 
    • RAM: 16 GB DDR4 
    • स्टोरेज: 512GB SSD
    • डिस्प्ले: 15.6 इंच FHD 1920 x 1080,
    • ग्राफिक्स: Intel UHD ग्राफिक इंटीग्रेटेड
    • ऑपरेटिंग सिस्टम: Windows 11 Home + Microsoft Office Home 2024

    खूबियां:  

    • यह हल्का और पतला विकल्प है।
    • लंबे समय तक स्मूद चलता है। 

    कमी: 

    • बैटरी लाइफ को लेकर मिले-जुले फीडबैक आए हैं। 
    05

ऊपर बताए गए गेमिंग लैपटॉप के मॉडेल्स की तुलना:

यहां हमने ऊपर बताए गए सभी 5 मॉडल्स कि आपस में तुलना कि है, ताकि आपको समझने में आसानी हो की इनमें से कौन सा मॉडल आपके जरूरत के हिसाब से सही विकल्प हो सकता है। 

मॉडल 

प्रोसेसर 

स्क्रीन साइज 

खास फीचर्स 

MacBook Neo 

Apple A18 Pro चिप

13 इंच (33.02 सेमी)

लिक्विड रेटिना डिस्प्ले

Thin 15 

इंटेल कोर i5-12450H Up To 4.4GHz 

40cm FHD 

दमदार बैटरी लाइफ

V15 G4 AMN 

AMD Ryzen 5 7520U

15.6 इंच Full HD

हाई स्पीड में मल्टीटास्किंग

Acer ALG 

13th Gen इंटेल कोर i5-13420H

15.6 इंच Full HD

स्टील बॉडी पतली और पोर्टेबल

Dell 15 

13th Gen इंटेल कोर i5-13420H

15.6 इंच FHD

हल्का और पतला विकल्प

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • गेमिंग लैपटॉप लेते समय किन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
    +
    गेमिंग लैपटॉप लेते समय कुछ महत्वपूर्ण बातें जैसे डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड, कम से कम 4GB VRAM वाले ग्राफिक्स कार्ड सहित 1080p फुल एचडी और 144Hz या अधिक रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन का ध्यान रखें।
  • गेमिंग लैपटॉप में कितनी RAM और स्टोरेज होनी चाहिए?
    +
    बिना किसी रुकावट के गेमिंग और मल्टीटास्किंग का आनंद उठाने के लिए कम से कम 16GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज होना चाहिए, इससे लैपटॉप स्मूद चलता है।
  • गेमिंग लैपटॉप में स्क्रीन और डिस्प्ले कैसा होना चाहिए?
    +
    साफ और स्मूथ विजुअल्स के लिए 1080p Full HD डिस्प्ले और 144Hz या उससे अधिक रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन का चुनाव जरूरी है। लैपटॉप लेते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें।
  • गेमिंग लैपटॉप में कूलिंग सिस्टम और बैटरी का ध्यान रखना क्यों जरूरी है?
    +
    गेम खेलते समय लैपटॉप बहुत तेजी से गर्म होता है, इसलिए डुअल फैन और अच्छे वेंटिलेशन वाले कूलिंग सिस्टम का ध्यान रखना जरूरी है। साथ में बेहतर बैटरी लाइफ वाला मॉडल चुनें।