गेमिंग करना सिर्फ शौक तक ही सीमित नहीं रह गया है बल्कि कुछ लोग इसके जरिए कमाई भी करते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऑनलाइन प्रोफेशनल तरीके से गेमिंग करने का बेहतर अनुभव चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए टॉप रेटेड Dell गेमिंग Laptop के 5 मॉडल्स लेकर आए हैं। ये अपनी लंबी बैटरी लाइफ, बेजोड़ ग्राफिक्स, शानदार कूलिंग सिस्टम और बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से जाने जाते हैं। इनमें G Series, DELL 15 और Vostro 3530 के मॉडल्स मिलेंगे, जिनमें इंटेल कोर i5 और इंटेल कोर अल्ट्रा 5 का प्रोसेसर मिलता है, जो गेमिंग करते समय स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करते हैं। 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले वाले इन गेमिंग लैपटॉप में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जो विजुअल्स को बेहद साफ और जीवंत बनाता है साथ ही मोशन ब्लर को कम करता है।
यहां आपको टॉप रेटेड Dell गेमिंग लैपटॉप के विकल्प मिलेंगे
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
Dell G15 5520 Gaming Laptop
अगर आप भी गेमिंग के लिए स्मूथ परफॉर्मेंस वाला लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो डेल ब्रांड का चयन करना सही रहेगा। इसमें 12वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर मिलता है, जिसमें 12 कोर और 16 थ्रेड्स शामिल है। 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले वाले इस i5 Laptop में एंटी ग्लेयर डिस्प्ले है, जो स्क्रीन के रिफ्लेक्शन को कम करती है। इस गेमिंग लैपट़ॉप का बैकलिट कीबोर्ड गेमर्स को कम रोशनी या अंधेरे में भी टाइपिंग करने की सुविधा देता है। इस गेमिंग लैपटॉप में NVIDIA GeForce RTX 3050 4 GB GDDR6 ग्राफिक्स कार्ड है, जो वीडियो गेम खेलने, वीडियो एडिटिंग करने और 3D ग्राफिक्स बनाने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क - 1TB
- सीपीयू मॉडल - Core i5-12500H
- रैम मेमोरी - 16GB
- मेमोरी स्पीड - 4800 MHz
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
खासियत
- इस डेल लैपटॉप में 250 निट्स ब्राइटनेस है, जिस वजह से स्क्रीन रोशनी सूरज की तेज धूप में भी दिखाई देती है।
- हल्के वजन और स्लिम डिजाइन में आने वाला यह i5 लैपटॉप रोजाना में ऑफिस और कॉलेज लेकर जाने के लिए बढ़िया रहेगा।
कमी
- इस लैपटॉप की बैटरी में समस्या हो सकती है।
01
Dell 15 AI Powered Laptop, Intel Core Ultra 5 225H
स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इस डेल लैपटॉप में AI पावर्ड इंटेल कोर अल्ट्रा 5 225H का प्रोसेसर मिलता है, जो गेमिंग के काम को स्मूथ बनाने में मदद करता है। 15.6 इंच की FHD एंटी ग्लेयर डिस्प्ले आंखों पर दबाव पड़ने से रोकती है। इस Gaming Laptop में स्टोरेज के लिए 512GB का हार्ड डिस्क स्टोरेज मिलता है, जो आपकी सभी फाइलें, सॉफ्टवेयर, फोटो, वीडियो और ऑपरेटिंग सिस्टम को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करता है। वहीं इसमें 16GB का रैम मिलेगा, जिससे आप कई ऐप्स और हेवी सॉफ्टवेयर को आसानी से चला सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- हार्ड डिस्क - 512GB
- सीपीयू मॉडल - Intel Core Ultra 5
- रैम मेमोरी - 16GB
- प्रोसेसर स्पीड - 4.9 GHz
- सीपीयू मॉडल अधिकतम स्पीड - 4.9 GHz
खासियत
- डेल के इस गेमिंग लैपटॉप को एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 7 घंटे तक उपयोग किया जा सकता है।
- इसमें इंटेल आर्क ग्राफिक्स मिलता है, जो मल्टीमीडिया, वीडियो एडिटिंग और हल्के गेमिंग कार्यों करते समय शानदार प्रदर्शन देता है।
कमी
- इस डेल लैपटॉप की डिस्प्ले में समस्या हो सकती है
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Dell G Series, Intel Core i5-13450HX
डेल के G सीरीज वाले इस गेमिंग लैपटॉप में 13वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर मिलता है, जो गेमर्स को बेहद स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले वाला यह मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो बिना लैग किए विजुअल्स को प्रदर्शित करता है। इस i5 लैपटॉप में NVIDIA GeForce RTX 3050 GPU ग्राफिक्स है, जो आपको गेमिंग के अलावा विभिन्न तरह के ग्राफिक्स कार्यों को आसानी से करने की सुविधा देता है। स्टोरेज के लिए इसमें 1TB का हार्ड डिस्क मिलता है। वहीं इसमें 16GB का रैम भी मिलेगा, जो हैवी फाइल्स को आसानी से चलाने में मदद करेगा।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन रिजॉल्यूशन - 1080p
- हार्ड डिस्क - 1TB
- रैम मेमोरी - 16GB
- सीपीयू मॉडल - Core i5
- प्रोसेसर स्पीड - 4.6 GHz
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
खासियत
- 2.65 किलोग्राम के वजन में आने वाले इस गेमिंग लैपटॉप को ऑफिस और कॉलेज में लेकर जाने के लिए काफी बढ़िया रहेगा।
- यह लैपटॉप विंडोज 11 होम के ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है, जिसका उपयोग गेमिंग के अलावा कई अन्य कार्यों के लिए किया जा सकता है।
कमी
- इस लैपटॉप में सॉफ्टवेयर संबंधी समस्या हो सकती है।
03
Dell Gaming G15-5530, Intel Core i5 13th Gen-13450HX
अगर आप गेमिंग करने के शौकीन हैं और अपने लिए स्मूथ परफॉर्मेंस वाला लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो डेल का चुनाव करना सही रहेगा। इसमें 13वीं पीढ़ी का intel Core i5 प्रोसेसर मिलेगा, जिसका उपयोग गेमिंग के अलावा, अन्य कार्यों के लिए किया जा सकता है। इस डेल लैपटॉप में 512GB M2 PCIe NVMe SSD स्टोरेज मिलता है, जो आपकी फाइलों को तेजी से स्टोर करता है और लंबे समय तक सुरक्षित रखता है। यह i5 लैपटॉप उन लोगों के लिए बढ़िया रहेगा, जो वीडियो एडिटिंग, 3D ग्राफिक्स, मल्टीमीडिया और अन्य कार्यों को आसानी से पूरा करना चाहते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- हार्ड डिस्क - 512GB
- सीपीयू मॉडल - Core i5
- मेमोरी - 16GB
- प्रोसेसर स्पीड - 4.6 GHz
- वायरलेस कनेक्टिविटी - WIFI
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
खासियत
- इस i5 लैपटॉप में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन एक सेकंड में 120 बार नए फ्रेम को अपडेट करती है। साथ ही बिना लैग हुए विजुअल्स को प्रदर्शित करती है।
- 15.6 इंच के डिस्प्ले वाले इस मॉडल में बैकलिट कीबोर्ड मिलता है, जो गेमर्स को अंधेरे और कम रोशनी में भी टाइपिंग करने की सुविधा देगा।
कमी
- इस गेमिंग लैपटॉप के प्रदर्शन में समस्या हो सकती है।
04
Dell 15, Intel Core 13th Gen i5-1334U
7 घंटे तक की बैटरी लाइफ वाला यह डेल लैपटॉप गेमिंग के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि इससे बार-बार चार्जिंग की समस्या नहीं होती है। 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले वाले इस Dell Laptop में 13वीं पीढ़ी का इंटेल कोर I5 13450HX प्रोसेसर मिलता है, जो आपको आसानी से गेमिंग और अन्य कार्यों को करने की सुविधा देता है। अगर स्टोरेज की बात करें तो इस i5 लैपटॉप में 512GB का हार्ड डिस्क मिलेगा, जो आपके डॉक्यूमेंट्स, फाइल, फोटो और अन्य चीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखता है। इसके अलावा, इस गेमिंग लैपटॉप में 16GB मेमोरी रैम है, जो हेवी फाइल्स को आसानी से चलाने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- प्रोसेसर - Core i5
- प्रोसेसर स्पीड - 4.6 GHz
- सीपीयू मॉडल पीढ़ी - 13th Generation
- मेमोरी - 16 GB
- हार्ड डिस्क - 512 GB
- बैटरी लाइफ - 7 घंटे
खासियत
- वायरलेस तरीके से कनेक्टिविटी के लिए इसमें WIFI 5 और ब्लूटूथ की सुविधा मिलती है, जिससे आपको सेटअप करने में भी कोई समस्या नहीं होगी।
- 250 निट्स नैरो बॉर्डर वाला यह गेमिंग लैपटॉप सूरज की तेज चमक में भी स्क्रीन पर प्रदर्शित होने वाले विजुअल्स को साफ और स्पष्ट तरीके से प्रदर्शित करता है।
कमी
- इस लैपटॉप में हीटिंग की समस्या हो सकती है।
05
टॉप रेटेड Dell गेमिंग लैपटॉप की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से डेल ब्रांड के डेल लैपटॉप के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिन्हें अमेजन पर ग्राहकों ने टॉप रेटिंग व रिव्यू दिए हैं। इन मॉडल्स का चयन आप अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार करें।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।