बढ़िया HP Laptops: जानें 2026 की लेटेस्ट कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

HP लैपटॉप्स को मजबूती, परफॉर्मेंस और प्राइस रेंज के लिए जाना जाता है। टेक की सबसे पुरानी कंपनी में से एक HP अपने ग्राहकों के लिए किफायती, मध्यम और प्रीमियम रेंज में हर प्रकार के मॉडल्स पेश करती है। ऐसे में साल 2026 में अमेजन इंडिया पर इनकी कीमत कितनी है, और अगर आप एक नया लैपटॉप लेने का सोच रहे हैं, तो उसमें कौन-से फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स देखनी चाहिए इस बारे में यहां जानें।
भारत में शीर्ष HP लैपटॉप मॉडल और उनकी कीमतें
भारत में शीर्ष HP लैपटॉप मॉडल और उनकी कीमतें

बढ़िया HP लैपटॉप्स की बात करें तो इस लिस्ट में कम से लेकर ज्यादा प्राइस रेंज वाले सभी मॉडल्स आ जाते हैं। इन्हें ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार लेना पसंद करते हैं। कभी काम, तो कभी पढ़ाई से लेकर गेमिंग तक के लिए एचपी के पास हर प्रकार का लैपटॉप मिल जाएगा। साफ डिस्प्ले, तेज आवाज, बेहतरीन प्रोसेसर, दमदार ग्राफिक्स कार्ड से लेकर लंबी बैटरी लाइफ और शानदार आफ्टर सेल सर्विस के लिए मशहूर HP कंपनी के Laptops उन लोगों के लिए अच्छे रहते हैं जो सही दाम में एक दमदार विकल्प चाहते हैं। ऐसे में अमेजन इंडिया पर 2026 में इनके लेटेस्ट दाम कितने हैं, कौन-से फीचर्स इन्हें ग्राहकों का पसंदीदा बना रहे हैं से लेकर आपकी जरूरतों के लिए कौन-सा सही रहेगा, इस बात की सभी जानकारी यहां मिलेगी। 

सबसे पहले करते हैं दाम की बात:-

यूं तो एचपी कंपनी अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग दाम में मॉडल्स की पेशकश करती है, जो उनके प्रोसेसर, स्टोरेज और बाकी की खासियतों के अनुसार निर्भर करती है। ऐसे में यहां पर HP के i5, i7, i9 और गेमिंग Laptops के डिस्काउंट प्राइस और अधिकतम दामों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

एचपी i5 लैपटॉप्स के तीन बढ़िया मॉडल्स, उनकी कीमत और डिस्काउंट प्राइस

HP i5 Laptops:- इन मॉडल्स में आपको परफॉर्मेंस, मल्टीटास्किंग और कीमत तीनों एक ही मॉडल में आसानी से मिल जाती हैं। 16 जीबी रैम, 512 जीबी एसएसडी से लेकर बेहतरीन डिस्प्ले और दमदार बैटरी बैक-अप के साथ आने वाले इन लैपटॉप्स को खासतौर से कंपनी कॉलेज के छात्रों, ऑफिस में काम करने वाले लोगों, और हल्की कोडिंग, वीडियो एडिटिंग एवं मल्टी-टैब ब्राउज़िंग के लिए डिजाइन किया जाता है।

एचपी i7 लैपटॉप्स के तीन बढ़िया मॉडल्स, उनकी कीमत और डिस्काउंट प्राइस

HP i7 Laptops:- आसान भाषा में इन मॉडल्स के बारे में समझे तो इन्हें आप हाई-परफॉर्मेंस देने वाले वो लैपटॉप्स मान सकते हैं जो प्रोफेशनल्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाते हैं। अगर आपको हैवी कोडिंग, वीडियो एडिटिंग या फिर ग्राफिक्स डिजाइन करने हैं, या आप एक क्रिएटर एवं गेमर हैं तो एचपी i7 लैपटॉप्स को देख सकते हैं। इनके मॉडल्स में 16GB से 32GB तक रैम, तेज NVMe SSD स्टोरेज, बेहतरीन डेडिकेटेड ग्राफिक्स जैसे की NVIDIA RTX सीरीज और शानदार कलर-एकुरीट डिस्प्ले मिल जाता है।

मॉडल

डिस्काउंट प्राइस

छूट

अधिकतम दाम

HP Omen, Intel Core i7-14650HX 14th Gen, 8GB RTX 5050

₹1,50,490

8%

₹1,62,996

HP 15, Ci7-13620H 13th Gen Laptop

₹99,900

23%

₹1,29,900

HP Premium EP Series (Intel 13th Gen Core i7-1355U

₹79,990 

46%

₹1,49,270

एचपी लैपटॉप्स के तीन बढ़िया मॉडल्स, उनकी कीमत और डिस्काउंट प्राइस

HP Gaming Laptops:- सिर्फ स्टूडेंट, ऑफिस वर्क या फिर बिजनेस मॉडल ही नहीं, बल्कि एचपी के पास गेमिंग के लिए भी बेहतरीन मॉडल्स उपलब्ध हैं। इसमें HP Omen और HP Victus दो खास सीरीज हैं, जिसमें अलग-अलग कीमत और प्रोसेसर वाले विकल्प मिलते हैं। इनमें बिगिनर्स से लेकर प्रोफेशनल गेमिंग तक के लिए शक्तिशाली मॉडल उपलब्ध है, जो अपनी हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। ये गेमिंग लैपटॉप 16GB रैम से लेकर 1TB तक के SSD स्पेस के साथ आते हैं। वहीं, डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड के साथ बेहतरीन प्रदर्शन मिलता है।

मॉडल

डिस्काउंट प्राइस

छूट

अधिकतम दाम

HP Smartchoice Victus, AMD Ryzen 7 7445HS, 6GB RTX 3050

₹1,06,990

31%

₹1,54,384

HP Smartchoice HyperX OMEN 15

₹1,67,990

30%

₹2,41,251.17

HP Omen Smartchoice, Intel Core Ultra 9 285H

₹2,59,990 

19%

₹3,19,075

आइए अब इन विभिन्न प्रोसेसर से लैस और अलग-अलग कामों के लिए उपयुक्त रहने वाले HP लैपटॉप मॉडलों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • HP 15 Laptop | Intel Core i5-13420H,13th Gen |16GB RAM | 512GB SSD

    i5 प्रोसेसर से लैस यह एचपी लैपटॉप इंटेल टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ 4.6 GHz तक की तेज स्पीड के साथ काम करता है। इसकी 16GB RAM लैगिंग को कम करके स्मूद स्पीड और परफॉर्मेंस देती है। वहीं, 512GB SSD के साथ बड़ी फाइलों और डेटा को स्टोर करना आसान रहता है। यह 15.6 इंच स्क्रीन साइज वाले फुल HD डिस्प्ले के साथ आता है, जो 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ बेहतरीन चमक वाले विजुअल्स प्रदान करता है। इसमें एंटी-ग्लेयर कोटिंग भी की गई है, ताकी लंबे स्क्रीन टाइम में भी आंखों पर ज्यादा दबाव ना पड़े। इस i5 लैपटॉप का H सीरीज प्रोसेसर अपनी हाई-परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- 15-fr0045TU
    • प्रोसेसर स्पीड- 4.6 GHz
    • बैटरी लाइफ- 6.5 घंटा
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी
    • रिजॉल्यूशन- 1920 x 1080 पिक्सल
    • पोर्ट्स की संख्या- 6

    खूबियां

    • कम लाइट के लिए बैकलिट कीबोर्ड
    • तेज इनपुट के लिए न्यूमैरिक कीपैड
    • स्मार्ट कंट्रोल के लिए HP इमेजपैड

    कमी

    • लैपटॉप का साउंड धीमा है।
    01
  • HP Professional 15 (2026), Intel (i5 14th Gen) Core 5 120U

    इस एचपी लैपटॉप का इस्तेमाल बिजनेस करने वाले लोग आराम से कर सकते हैं। यह 5.0 GHz तक की तेज स्पीड के साथ काम करने वाले इंटेल कोर 5-120U प्रोसेसर से लैस है। इसमें प्राइवेसी शटर के साथ 720p एचडी कैमरा भी दिया गया है, जिससे बिजनेस मीटिंग करना आसान रहता है। इसकी 8 जीबी रैम को भविष्य में जरूरत पड़ने पर 32GB तक अपग्रेड किया जा सकता है। वहीं, अगर आपकी फाइलों ने 512GB SSD भर दी है, तो इसे 1TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। HP के इस i5 Laptop का 15.6 इंच वाला डाइग्नल फुल एचडी डिस्प्ले शानदार पिक्चर क्वालिटी देता है, जिससे शीट के टेक्स्ट से लेकर प्रेजेंटेशन की तस्वीरें सबकुछ स्पष्ट दिखाई पड़ता है। डिस्प्ले के किनारे काफी पतले हैं, जो देखने के अनुभव को और भी बेहतर बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- HP 15
    • प्रोसेसर काउंट- 10
    • बैटरी लाइफ- 6 घंटा
    • रीफ्रेश रेट- 60Hz
    • रिजॉल्यूशन- 1920 x 1080 पिक्सल
    • पोर्ट्स की संख्या- 4

    खूबियां

    • वायरलेस कनेक्टिविटी ब्लूटूथ 5.4 और WiFi 6 सपोर्ट
    • सुरक्षित इस्तेमाल के लिए स्पिल रेजिस्टेंट कीबोर्ड
    • बढ़िया साउंड देने वाले स्टीरियो स्पीकर्स

    कमी

    • बैटरी बैकअप कम लग सकता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • HP 15, 13th Gen Intel Core i5-1334U, (16GB DDR4,512GB SSD)

    एचपी 15 सीरीज का यह i5 लैपटॉप स्टूडेंट्स से लेकर उन सभी लोगों के लिए आदर्श है, जो सामान्य डिजिटल कामों को करने के लिए एक विश्वसनीय लैपटॉप चाहते हैं। इसमें फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाला 15.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसकी एंटी ग्लेयर कोटिंग लंबे स्क्रीन टाइम में भी आंखों पर ज्यादा ज़ोर नहीं पड़ने देती है। वहीं, 250 निट्स ब्राइटनेस और 45% NTSC कलर सपोर्ट शानदार चमक व रंग से भरे विजुअल्स प्रदान करते हैं। इसका HP ट्रू विजन वाला 1080p फुल एचडी कैमरा टेंपोरल नॉइज रिडक्शन और डुअल डिजिटल माइक के साथ ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और मीटिंग्स करने की सुविधा देता है। बेहतर प्रदर्शन और सुविधाजनक स्टोरेज के लिए इसमें 16 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- fd0577TU
    • प्रोसेसर स्पीड- 4 GHz
    • मेमोरी स्पीड- 3200 MHz
    • बैटरी लाइफ- 8 घंटे
    • रिजॉल्यूशन- 1920 x 1080 पिक्सल
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी

    खूबियां

    • 7 घंटे से ज्यादा चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ
    • तेज चार्जिंग के लिए फास्ट चार्ज सपोर्ट
    • क्लीयर ऑडियो के लिए टेंपोरल नॉइज रिडक्शन

    कमी

    • लैपटॉप हीट करने की समस्या।
    03
  • HP Omen, Intel Core i7-14650HX 14th Gen, 8GB RTX 5050

    अगर आप कोडिंग-प्रोग्रामिंग, वीडियो एडिटिंग या ग्राफिक्स जैसे काम करते हैं, तो इंटेल कोर i7-14650HX प्रोसेसर से लैस यह एचपी लैपटॉप बढ़िया रहेगा। इसकी इंटेल टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी 5.2 GHz तक की तेज स्पीड देती है, जिससे मल्टीटास्किंग भी बिना किसी रूकावट के की जा सकती है। बेहतरीन प्रदर्शन, तेज ब्राउज़िंग और फाइल लोडिंग के लिए इसमें 24GB रैम दी गई है। इसके साथ ही, 1TB एसएसडी बड़ी फाइलों, मीडिया और अन्य डेटा को स्टोर करना आसान बनाती है। यह HP Omen लैपटॉप 16 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका 2K रिजॉल्यूशन पिक्चर क्वालिटी को शार्प और डिटेल्ड बनाता है। इसका 3 मिलीसेकेंड का तेज रिस्पॉन्स टाइम विजुअल्स को अटकने से बचाता है और स्मूद परफॉर्मेंस देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- C25MXPA
    • प्रोसेसर स्पीड- 5.2 GHz
    • मेमोरी स्पीड- 5600 MHz
    • रिजॉल्यूशन- 2K
    • स्क्रीन साइज- 16 इंच
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी

    खूबियां

    • AI-ड्रिवन सेटिंग्स के साथ पर्सनलाइज्ड परफॉर्मेंस
    • ओमेन लाइट स्टूडियो वाला बेहतरीन कीबोर्ड
    • HP ऑडियो बूस्ट वाले डुअल स्पीकर

    कमी

    • बैटरी बैकअप कम रहता है।
    04
  • HP 15, Ci7-13620H 13th Gen Laptop (16GB DDR4, 512GB SSD)

    16 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी के साथ आने वाला यह HP 15 लैपटॉप तेज बूट टाइम के साथ काम करते हुए लैगिंग की समस्या से बचाता है। इसका 13वीं जेनरेशन वाला इंटेल कोर i7-13620H प्रोसेसर टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ तेज स्पीड के जरिए परफॉर्मेंस को स्मूद व पावरफुल बनाता है। इस i7 Laptop का पतले किनारों वाला 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले शानदार पिक्चर क्वालिटी देता है, ताकी काम और मनोरंजन दोनों में विजुअल्स से समझौता ना करना पड़े। मल्टीपल कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 USB, 1 HDMI, 1 डिस्प्ले पोर्ट, 1 AC स्मार्ट पिन और हेडफोन कॉम्बो जैक भी मिलता है। लंबी बैटरी लाइफ के साथ ही एचपी फास्ट चार्ज बैटरी खत्म होने पर 45 मिनट के अंदर उसे 50% तक चार्ज करने में सक्षम है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- FR0025TU
    • प्रोसेसर स्पीड- 4.9 GHz
    • मेमोरी स्पीड- 3200 MHz
    • रिजॉल्यूशन- 1920 x 1080
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी

    खूबियां

    • प्राइवेसी शटर के साथ आने वाला FHD कैमरा
    • नॉइज रिडक्शन के साथ डुअल माइक सपोर्ट
    • बेहतरीन विजुअल्स के लिए 250 निट्स ब्राइटनेस

    कमी

    • साउंड क्वालिटी सामान्य है।
    05
  • HP Premium EP Series (Intel 13th Gen Core i7-1355U, 16GB RAM, 512GB SSD

    एचपी का यह प्रीमियम EP सीरीज वाला लैपटॉप 13वीं जेनरेशन के इंटेल कोर i7-1355U प्रोसेसर से लैस है, जो कि हैवी वर्क लोड में भी बढ़िया परफॉर्मेंस देता है। यह 16 जीबी रैम के साथ लैगिंग और बूट टाइम को कम करता है, ताकी स्मूद परफॉर्मेंस मिल सके। इसके अलावा 512 जीबी SSD बड़ी फाइलों की लोडिंग और अपलोडिंग को आसान बनाता है, जिससे डेटा सुरक्षित रहे और स्टोरेज की समस्या ना आए। इसमें पतले किनारों वाला 14 इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 250 निट्स रहने वाली है। इसका इंटेल Arc ग्राफिक्स विजुअल्स की क्वालिटी को बेहतर करता है, जिससे छोटी स्क्रीन पर भी पिक्चर और टेक्स्ट साफ दिखाई देते हैं। इसमें अतिरिक्त डिस्प्ले, हेडफोन, यूएसबी डिवाइसों को कनेक्ट करने के लिए मल्टीपल पोर्ट मिलते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- EP0159TU
    • प्रोसेसर स्पीड- 5 GHz
    • मेमोरी स्पीड- 3200 MHz
    • रिजॉल्यूशन- 1920 x 1080
    • स्क्रीन साइज- 14 इंच
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी

    खूबियां

    • तेज चार्जिंग के लिए एचपी फास्ट चार्ज
    • 1080p का एचपी ट्रू विजन कैमरा
    • 8 घंटे से ज्यादा चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ

    कमी

    • कमजोर बिल्ड क्वालिटी की शिकायत।
    06
  • HP Smartchoice Victus, AMD Ryzen 7 7445HS, 6GB RTX 3050

    अगर आपको गेमिंग के लिए एक तेज और विश्वसनीय प्रदर्शन वाले लैपटॉप की तलाश है, तो आप HP के इस स्मार्टच्वाइस विक्टस मॉडल को चुन सकते हैं। यह एएमडी राइज़ेन 7 7445HS प्रोसेसर से लैस है, जो हैवी लोड वाले गेम को भी बिना किसी रूकावट के चलाता है। इसमें अधिक तेज और बेहतर प्रदर्शन के लिए 16 जीबी रैम मिलती है। वहीं, गेमिंग के हैवी ऐप्स और फाइलों को 512 जीबी एसएसडी में आराम से स्टोर किया जा सकता है। इस एचपी गेमिंग लैपटॉप का 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले 144Hz रीफ्रेश रेट के जरिए गेम के दौरान विजुअल्स को अटकने या धुंधला पड़ने से बचाता है। इसकी 300 निट्स ब्राइटनेस रोशनी वाले कमरे में भी स्क्रीन की चमक फीकी नहीं पड़ने देती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- BV3A8PA
    • प्रोसेसर स्पीड- 4.7 GHz
    • मेमोरी स्पीड- 5600 MHz
    • रिजॉल्यूशन- 1920 x 1080
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी

    खूबियां

    • 30 मिनट में 50% बैटरी चार्ज करने वाली फास्ट चार्जिंग
    • तेज वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 और WiFi 6
    • गेमिंग के लिए फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड

    कमी

    • कमजोर बैटरी बैकअप।
    07
  • HP Smartchoice HyperX OMEN 15, AMD Ryzen 7 260, 8GB-RTX 5050

    यह गेमिंग लैपटॉप एचपी की Omen सीरीज का है, जो कि 15.3 इंच के 2.5K रिजॉल्यूशन वाले शानदार डिस्प्ले के साथ आता है। इसका 180Hz रीफ्रेश रेट और 3 मिलीसेकेंड रिस्पॉन्स टाइम हाई-एंड गेमिंग में पिक्चर को अटकने और फटने से बचाता है, ताकी आप स्मूद गेमिंग अनुभव पा सकें। वहीं, 500 निट्स की ब्राइटनेस और 100% sRGB कलर सपोर्ट हर एक पिक्चर को बेहतरीन चमक व रंगों के साथ पेश करने का काम करते हैं। इस Gaming Laptop में एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ लो ब्लू लाइट मिलती है, ताकी लंबे गेमिंग सेशन में भी आंखों में थकान कम महसूस हो। शार्प और डिटेल्ड विजुअल क्वालिटी के लिए यह 8GB के डेडिकेटेड NVIDIA GeForce RTX 5050 जीपीयू के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- D30WLPA
    • प्रोसेसर स्पीड- 5.1 GHz
    • मेमोरी स्पीड- 5600 MHz
    • पोर्ट्स की संख्या- 7
    • रिजॉल्यूशन- 2560 x 1600 पिक्सल
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी

    खूबियां

    • न्यूमैरिक कीपैड के साथ 4-ज़ोन RGB बैकलिट कीबोर्ड
    • हीटिंग से बचाने के लिए खास हाइपरबैरिक चैंबर
    • 5.1 GHz स्पीड वाला एएमडी राइज़ेन 7 260 प्रोसेसर

    कमी

    • बैटरी जल्दी खत्म होती है।
    08
  • HP Omen Smartchoice, Intel Core Ultra 9 285H, 8GB RTX 5070

    एचपी ओमेन गेमिंग सीरीज के इस लैपटॉप में हाई-एंड गेम खेलने या फिर स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए इंटेल कोर अल्ट्रा 9 285H प्रोसेसर मिलता है। यह 32GB की बड़ी रैम के साथ आता है, जिससे बिना लैगिंग के तेज और शक्तिशाली प्रदर्शन मिलता है। इसकी 1TB SSD गेमर्स के लिए आदर्श है, जिसमें बड़ी फाइलें और ऐप्स आराम से लोड हो जाते हैं। वहीं, गेमिंग सीन का भरपूर मजा लेने के लिए 16 इंच का बड़ा डिस्प्ले भी दिया गया है। हर विजुअल को डिटेल में पेश करने के लिए यह 2K रिजॉल्यूशन से लैस है और 400 निट्स ब्राइटनेस रोशनी में भी स्क्रीन को धुंधला नहीं पड़ने देती है। इसके अलावा, 4-ज़ोन वाला RGB बैकलिट कीबोर्ड गेमिंग को ना सिर्फ मजेदार बनाता है बल्कि कम रोशनी वाली जगह में भी आसानी से टाइपिंग की सुविधा देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- an0012TX
    • प्रोसेसर स्पीड- 5.4 GHz
    • मेमोरी स्पीड- 5600 MHz
    • पोर्ट्स की संख्या- 8
    • रिजॉल्यूशन- 1920 x 1200 पिक्सल
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी

    खूबियां

    • 26-Keys वाली एंटी घोस्टिंग कीबोर्ड टेक्नोलॉजी
    • नॉइज रिडक्शन वाले डुअल डिजिटल माइक्रोफोन
    • अच्छी वीडियो क्वालिटी देने वाला 1080p FHD कैमरा

    कमी

    • कभी-कभार डिस्प्ले में झिलमिलाहट की समस्या।
    09

नोट: लेख में बताई गई कीमतें और छूट अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं। ये समय के साथ कभी-भी बदल सकती हैं, जिनकी हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। पाठकों को सटीक कीमत और डिस्काउंट अमेजन पर ही देखने की सलाह दी जाती है।

जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखें अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारत में एचपी लैपटॉप की शुरुआती कीमत क्या है?
    +
    भारत में एचपी लैपटॉप की शुरुआती कीमत लगभग 30,000 रुपये से 40,000 रुपये तक हो सकती है, जो बेसिक मॉडल और कॉन्फ़िगरेशन पर निर्भर करता है।
  • एचपी लैपटॉप खरीदने के लिए सबसे अच्छा समय कब है?
    +
    आमतौर पर, त्योहारी सीजन (जैसे दिवाली, दशहरा) या ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर बड़ी बिक्री इवेंट (जैसे अमेज़न प्राइम डे, फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़) के दौरान एचपी लैपटॉप खरीदने का सबसे अच्छा समय होता है।
  • क्या एचपी लैपटॉप गेमिंग के लिए अच्छे हैं?
    +
    हाँ, एचपी ओमेन (HP Omen) और एचपी पवेलियन गेमिंग (HP Pavilion Gaming) जैसी सीरीज़ विशेष रूप से गेमिंग के लिए डिज़ाइन की गई हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदान करती हैं।
  • एचपी लैपटॉप की औसत बैटरी लाइफ कितनी होती है?
    +
    एचपी लैपटॉप की औसत बैटरी लाइफ मॉडल और उपयोग के आधार पर 6 से 12 घंटे तक भिन्न हो सकती है। प्रीमियम और अल्ट्राबुक मॉडल बेहतर बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं।
  • एचपी लैपटॉप पर वारंटी कितनी होती है?
    +
    भारत में अधिकांश नए एचपी लैपटॉप पर मानक 1 साल की निर्माता वारंटी आती है, जिसे अतिरिक्त शुल्क देकर बढ़ाया जा सकता है।