क्या आपका परिवार भी बड़ा है? क्या आप भी अपनी छोटी मशीन में भारी कंबल-रजाई और बेडशीट नहीं धो पाते हैं? तो आपके लिए 12 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन एक बढ़िया विकल्प रहेगी। 12 किलो का ड्रम आपको इतनी जगह देता है कि कंबल आसानी से घूम सकते हैं और डिटर्जेंट अंदर तक जाकर बेहतर सफाई करता है। इसके साथ ही, 12 kg फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में अब लोड सेंसिंग तकनीक भी आती है। इसका मतलब है कि रोजमर्रा के कपड़ों के लिए 12 kg Washing Machine चलाने पर भी यह उतना ही पानी और बिजली खर्च करती है, जितने कपड़ों का वजन होता है। इनकी मोटर भी शक्तिशाली होती है, जो भारी लोड के कारण जल्दी खराब नहीं होती है। वहीं इनकी बेहतर वॉश प्रोग्राम कपड़ों को बिना नुकसान पहुंचाए बेहतर सफाई देने में सक्षम मानी जाती है।
नीचे आप 12 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन के 5 शानदार विकल्पों को देख सकते हैं।
Samsung 12 kg 5 Star Fully-Automatic Front Load Washing Machine
ठंडे पानी में कपड़ों की गहराई से सफाई करना अक्सर मुश्किल होता है, लेकिन सैमसंग की इस वॉशिंग मशीन में आपको एआई इकोबबल तकनीक मिलती है, जो इस समस्या को हल करती है। यह डिटर्जेंट को झाग में बदलकर कपड़ों के रेशों के अंदर तक पहुंचाती है, जिससे बिना पानी गर्म किए भी जिद्दी मैल आसानी से निकल जाता है और बिजली की बचत होती है। वहीं अगर आप ऑफिस जाने की जल्दी में हैं या रोजमर्रा के ढेर सारे कपड़े कम समय में धोना चाहते हैं, तो इस Samsung Washing Machine का सुपर स्पीड मोड धुलाई का समय काफी कम कर देता है। सर्दियों के भारी कंबल और बच्चों के कपड़ों को कीटाणु-मुक्त रखने के लिए इसमें इन-बिल्ट हीटर के साथ हाइजीन स्टीम भी दी गई है। वाई-फाई और एआई कंट्रोल की मदद से आप इसे फोन से चला सकते हैं और यह आपकी धुलाई की आदतों को समझकर खुद सही प्रोग्राम सुझाती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Samsung
- मॉडल नंबर - WW12DG6B24ASTL
- क्षमता - 12 किलोग्राम
- रंग - नेवी
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन प्रकार - फुली-ऑटोमैटिक फ्रंट लोड
- RPM स्पीड - 1400 RPM
खूबियां
कमी
- कुछ यूजर्स की शिकायत है कि यह वॉशिंग मशीन काफी वाइब्रेट करती है।
01
LG 12 Kg Fully Automatic Front-Loading Washing Machine
भारी कंबल और नाज़ुक कपड़ों को एक ही मशीन में बिना किसी नुकसान के धोने के लिए 12 किलोग्राम की यह एलजी वॉशिंग मशीन बढ़िया रहेगी। इसमें एआई डायरेक्ट ड्राइव तकनीक शामिल है, जो मशीन ड्रम में डाले गए कपड़ों के सिर्फ वजन को ही नहीं, बल्कि उनकी कोमलता को भी पहचानती है और उसी हिसाब से ड्रम के घूमने का तरीका तय करती है। इससे कपड़े धोना अधिक आसान हो जाता है। इसके मोटर में बेल्ट और पुली का इस्तेमाल नहीं होता, जिससे 1400 RPM की तेज रफ्तार पर चलने के बावजूद मशीन ज्यादा शोर या कंपन नहीं करती। घर में छोटे बच्चे हों या किसी को धूल से एलर्जी हो, तो इसका एलर्जी केयर और स्टीम फीचर इन-बिल्ट हीटर की मदद से कपड़ों से एलर्जी पैदा करने वाले कणों को हटाने में मदद करता है, जिससे कपड़े साफ होने के साथ-साथ सुरक्षित भी रहते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - LG
- मॉडल नंबर - FHP1412Z3O
- क्षमता - 12 किलोग्राम
- रंग - ओनिक्स ब्लैक
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन प्रकार - फुली-ऑटोमैटिक फ्रंट लोड
- RPM स्पीड - 1400 RPM
खूबियां
- कम शोर वाली मोटर
- एलर्जी केयर स्टीम
कमी
- इस मशीन को लेकर यूजर्स की कोई शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Bosch 12 kg 5 Star Front Load Fully Automatic Washing Machine
अगर आप दिखावटी स्मार्ट फीचर्स के बजाय मजबूत बनावट और लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन चाहते हैं, तो Bosch की यह 12 kg वॉशिंग मशीन लेना आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकती है। इसका 66 लीटर का बड़ा ड्रम भारी रजाई, पर्दे और बेडशीट को फैलकर घूमने के लिए पर्याप्त जगह देता है। ड्रम के अंदर लगे सॉफ्टकेयर पैडल कपड़ों पर रगड़ कम करते हैं, जिससे महंगे और नाज़ुक कपड़े जल्दी पुराने नहीं दिखते। इस Front Load Washing Machine की एक बड़ी खासियत इसकी एआई एक्टिववॉटर तकनीक है, जो कपड़ों की मात्रा के अनुसार पानी की खपत को नियंत्रित करती है, यानी कम कपड़े धोने पर भी पानी बर्बाद नहीं होता। इसके 14 वॉश प्रोग्राम और इन-बिल्ट हीटर रोज के मैले कपड़ों से लेकर बैक्टीरिया-मुक्त धुलाई तक हर जरूरत को पूरा करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Bosch
- मॉडल नंबर - WGA27400IN
- क्षमता - 12 किलोग्राम
- रंग - सफेद
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन प्रकार - फुली-ऑटोमैटिक फ्रंट लोड
- RPM स्पीड - 1400 RPM
खूबियां
- 66 लीटर बड़ा ड्रम
- बिजली की कम खपत
कमी
- इस वॉशिंग मशीन को लेकर यूजर्स की फिलहाल कोई शिकायत नहीं है।
03
Haier 12Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washer
बड़े कंबल और मोटे कपड़ों की सफाई इस बात पर निर्भर करती है कि उन्हें ड्रम के अंदर गिरने और घूमने के लिए कितनी चौड़ी जगह मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी इस तरह की मशीन ढूंढ रहे हैं, तो हायर के इस 12 किलोग्राम वाले विकल्प को देख सकते हैं जिसमें 525 मिलीमीटर का सुपर ड्रम दिया गया है, जिससे भारी कपड़े आपस में उलझने के बजाय अच्छी तरह साफ होते हैं। इसकी डायरेक्ट मोशन मोटर सीधे ड्रम से जुड़ी होती है, जो भारी वजन पर भी स्थिर और शांत धुलाई देती है। वहीं आपने देखा होगा कि कई बार कपड़े गंदे नहीं होते, बस उनमें से पसीने या अलमारी में रखे रहने की गंध आती है। ऐसे कपड़ों के लिए इस मशीन में हाइजीन रिफ्रेश फीचर दिया गया है, जो बिना पानी और डिटर्जेंट के भाप की मदद से कपड़ों को तरोताजा कर देता है। साथ ही, इसकी एआई स्मार्ट वॉश और वाई-फाई कनेक्टिविटी मशीन को इस्तेमाल करने में आसानी देते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Haier
- मॉडल नंबर - EFL120-DM14IEIS8U1
- क्षमता - 12 किलोग्राम
- रंग - डार्क जेड सिल्वर
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन प्रकार - फुली-ऑटोमैटिक फ्रंट लोड
- RPM स्पीड - 1400 RPM
खूबियां
- 525 मिमी चौड़ा ड्रम
- हाइजीन रिफ्रेश
कमी
- हायर की इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई शिकायत नहीं है।
04
IFB 12 Kg 5 Star AI Powered Deepclean Fully Automatic Top Load Washing Machine
हर किसी के लिए झुककर फ्रंट लोड मशीन में भारी कपड़े डालना या निकालना सुविधाजनक नहीं होता। ऐसे में IFB की यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन उन परिवारों के लिए बढ़िया रहती है, जहां लोगों को कमर दर्द की समस्या है। इसमें इन-बिल्ट हीटर और स्टीम जैसी खूबियां भी हैं, जो कपड़ों को साफ करने के साथ-साथ उन्हें बैक्टीरिया फ्री बनाने में भी मदद करते हैं। इसमें एक्टिवमिक्स तकनीक दी गई है, जो पानी और डिटर्जेंट को कपड़ों पर गिरने से पहले ही अच्छी तरह घोल देती है, जिससे कपड़ों पर सर्फ के सफेद दाग नहीं पड़ते। इसकी पावर स्टीम और एआई आधारित डीपक्लीन तकनीक भारी कंबलों और जिद्दी दागों को गहराई से साफ करने में मदद करती है। Top Load Washing Machine होने के कारण इसकी स्पिन स्पीड 720 RPM है, जो रोजमर्रा की धुलाई के लिए काफी है और सबसे अच्छी बात है कि कंपनी की तरफ से इस पर 4 साल की मशीन वारंटी मिलती है, जो इसे अधिक भरोसेमंद बनाती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - IFB
- मॉडल नंबर - TL121RB2SID
- क्षमता - 12 किलोग्राम
- रंग - रॉयल ब्लू
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन प्रकार - फुली-ऑटोमैटिक टॉप लोड
- RPM स्पीड - 720 RPM
खूबियां
- 4 साल की वारंटी
- स्टीम के साथ हीटर
कमी
- कुछ यूजर्स ने इसकी आफ्टर सेल सर्विस को खराब बताया है।
05
12 किलोग्राम वॉशिंग मशीन के मॉडल्स की तुलना तालिका
यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
इस तरह के लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।