boAt से लेकर Fastrack तक! ₹1999 से भी कम में देखें 5 स्मार्टवॉच, जिनके फीचर्स हैं दमदार

कम बजट में प्रीमियम फीचर्स वाली स्मार्टवॉच की तलाश है? तो अमेजन पर ₹1999 के बजट में उपलब्ध ये 5 स्मार्टवॉच आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकते हैं। इनमें HD डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, हेल्थ ट्रैकिंग और हार्ट रेट व मजबूत बैटरी बैकअप जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
₹1999 के अंदर मिलने वाली 5 फीचर लैस स्मार्टवॉचेस
₹1999 के अंदर मिलने वाली 5 फीचर लैस स्मार्टवॉचेस

अगर आपका बजट ₹1999 है, तो भी आपको स्टाइल और फीचर्स से कोई समझौता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस बजट रेंज में ऐसी शानदार Smartwatches उपलब्ध हैं जो ना केवल देखने में प्रीमियम लगती हैं, बल्कि आपकी फिटनेस को ट्रैक करने के लिए हेल्थ ट्रैकिंग से लेकर फोन पर बिना हाथ लगाए बात करने के लिए ब्लूटूथ कॉलिंग तक की सुविधा देती हैं। वहीं इनका बैटरी बैकअप भी काफी दमदार होता है जिससे इन्हें बार-बार चार्ज करने की टेंशन नहीं रहती है।

नीचे आप इस रेंज में आने वाली स्मार्टवॉच के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • boAt Storm Call 4 India's first Smartwatch with Type-C Charging

    हमारा सुझाव: यह स्मार्टवॉच अपनी बजट कैटेगरी में तकनीक और स्टाइल के मामले में काफी बेहतरीन है। अगर आप बार-बार केबल ढूंढने की झंझट से बचना चाहते हैं, तो यह घड़ी आपके लिए सबसे सही विकल्प है, क्योंकि इसे आप अपने फोन के चार्जर से ही चार्ज कर सकते हैं। वहीं इसका बड़ा डिस्प्ले और मजबूत ब्रांड वैल्यू इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल और वर्कआउट के लिए काफी भरोसेमंद बनाते हैं।

    क्यों आया हमें पसंद?

    • यह भारत की पहली ऐसी बजट वॉच है जो आसान और टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
    • 1.96 इंच का बड़ा HD डिस्प्ले और नेविगेशन के लिए फंक्शनल क्राउन बटन दिया गया है।
    • ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ-साथ इसमें इमरजेंसी के लिए SOS फीचर भी मिलता है।
    • हेल्थ ट्रैकिंग के लिए हार्ट रेट, SpO2, स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटरिंग का पूरा सपोर्ट है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल का नाम - boAt Strom Call 4
    • स्क्रीन साइज - 1.96 इंच
    • डिस्प्ले - HD डिस्प्ले 
    • बैटरी बैकअप - 12 दिन की बैटरी

    खूबियां

    • IP68 वॉटरप्रूफ
    • टाइप-सी चार्जिंग

    कमी

    • फिलहाल इस स्मार्टवॉच को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    01
  • Fastrack New Limitless X2 Smart Watch

    हमारा सुझाव: युवाओं के लिए फास्ट्रैक की यह स्मार्टवॉच बढ़िया रहेगी। वहीं जो स्मूथ परफॉरमेंस, टिकाऊ बिल्ड क्वालिटी और एक भरोसेमंद ब्रांड की तलाश में हैं, उनके लिए भी यह काफी बढ़िया है। इस स्मार्टवॉच का स्टाइलिश डिजाइन भी काफी दमदार है, जो हर आउटफिट पर बढ़िया लगता है। रोजाना के कैजुअल और स्पोर्ट्स यूज के लिए यह बेहतरीन चॉइस है।

    क्यों आया हमें पसंद?

    • 60Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.91 इंच UltraVU डिस्प्ले बेहद स्मूथ टच एक्सपीरियंस देता है।
    • तेज और बिना रुकावट कॉलिंग के लिए इसमें एडवांस्ड चिपसेट और सिंगल-सिंक तकनीक दी गई है।
    • घड़ी को कंट्रोल करने के लिए एक प्रीमियम रोटेटिंग क्राउन दिया गया है।
    • फिटनेस लवर्स के लिए 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और ढेरों वॉच फेसेस मिलते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल का नाम - Fastrack New Limitless
    • स्क्रीन साइज - 1.91 इंच
    • डिस्प्ले - UltraVU डिस्प्ले 
    • बैटरी बैकअप - 5 दिन की बैटरी

    खूबियां

    • 60Hz स्मूथ डिस्प्ले
    • एडवांस्ड चिपसेट

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है कि इसका स्टेप काउंटर ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Noise Twist Go Round dial Smartwatch with BT Calling

    हमारा सुझाव: अगर क्लासिक और गोल वाली घड़ी पहनना पसंद है, तो नॉइज का यह मॉडल आपके लिए है। इसका मेटल बॉडी डिजाइन इसे बहुत ही टिकाऊ और लुक में काफी महंगा दिखाता है। यह फॉर्मल और कैजुअल दोनों तरह के ऑउटफिट्स के साथ शानदार लगेगी।

    क्यों आया हमें पसंद?

    • इसका गोल डायल और प्रीमियम मेटल बिल्ड कलाई पर काफी एलिगेंट लुक देता है।
    • 1.39 इंच का क्लैरिटी वाला डिस्प्ले और हैंड्स-फ्री ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है।
    • 24/7 हार्ट रेट ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटरिंग से सेहत पर लगातार नजर रखी जा सकती है।
    • हर दिन नया लुक पाने के लिए 100 से भी ज्यादा क्लाउड वॉच फेसेस दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल का नाम - Noise Twist GO 
    • स्क्रीन साइज - 1.39 इंच
    • डिस्प्ले - TFT डिस्प्ले 
    • बैटरी बैकअप - 7 दिन की बैटरी

    खूबियां

    • प्रीमियम मेटल बिल्ड
    • क्लासिक गोल डायल

    कमी

    • कुछ यूजर्स की शिकायत है कि कुछ समय बाद स्मार्टवॉच ने ठीक तरह से काम करना बंद कर दिया।
    03
  • Fire-Boltt Ninja Call Pro Bluetooth Calling Smart Watch

    हमारा सुझाव: कम बजट में अगर आप एक ऑल-राउंडर और फीचर लैस स्मार्टवॉच चाहते हैं, तो यह मॉडल आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। इसका स्लीक डिजाइन पुरुष और महिला दोनों के लिए उपयुक्त है। वहीं जो लोग पहली बार स्मार्टवॉच ले रहे हैं और कम दाम में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं, उनके लिए यह वैल्यू फॉर मनी है।

    क्यों आया हमें पसंद?

    • तेज कनेक्टिविटी और बिना लैग के काम करने के लिए इसमें डुअल चिपसेट दिया गया है।
    • वॉयस कमांड से वॉच को कंट्रोल कर सकते हैं।
    • फिटनेस और एथलीट एक्टिविटीज को ट्रैक करने के लिए 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।
    • 1.69 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है, जिससे सब काफी साफ दिखता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल का नाम - Fire-Boltt Ninja
    • स्क्रीन साइज - 1.69 इंच
    • डिस्प्ले - HD डिस्प्ले 
    • बैटरी बैकअप - 7 दिन की बैटरी

    खूबियां

    • AI वॉयस असिस्टेंट
    • डुअल चिप सपोर्ट

    कमी

    • इस स्मार्टवॉच को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत है कि इसके बैटरी में समस्या है।
    04
  • Pebble Hive Octa Display Smartwatch

    हमारा सुझाव: यह स्मार्टवॉच उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो थोड़ा हटकर, आकर्षक और फीचर से भरपूर अनुभव चाहते हैं। इसका अनोखा लुक और इन-बिल्ट फीचर्स इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में काफी बढ़िया बनाते हैं। जो यूजर्स अपनी वॉच में स्टाइल के साथ-साथ थोड़ा एंटरटेनमेंट भी चाहते हैं, उन्हें यह मॉडल काफी पसंद आएगा।

    क्यों आया हमें पसंद?

    • इसका अनोखा ऑक्टा डिजाइन और 3D डिस्प्ले इसे देखने में काफी यूनिक बनाता है।
    • टाइमपास और टाइम मैनेजमेंट के लिए इसमें इन-बिल्ट गेम्स और वर्ल्ड क्लॉक का फीचर मिलता है।
    • आसानी से मेन्यू स्क्रॉल करने के लिए इसमें फंक्शनल रोटेटिंग क्राउन दिया गया है।
    • क्रिस्टल क्लियर कॉलिंग और कंप्लीट हेल्थ सूट का सपोर्ट मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल का नाम - Pebble Hive Octa
    • स्क्रीन साइज - 1.39 इंच
    • डिस्प्ले - Octa HD डिस्प्ले 
    • बैटरी बैकअप - 7 दिन की बैटरी

    खूबियां

    • इन-बिल्ट गेम्स
    • यूनिक ऑक्टा डिजाइन

    कमी

    • कुछ यूजर्स की शिकायत है कि इसमें कनेक्टिविटी को लेकर थोड़ी समस्या रहती है।
    05

स्मार्टवॉच के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ऊपर जिन स्मार्टवॉच की जानकारी दी है यहां उनकी आपस में तुलान की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल का नाम  

डिस्प्ले 

खास फीचर्स 

बैटरी बैकअप

boAt Storm Call 4  

1.96 इंच HD  

Type-C चार्जिंग, SOS फीचर 

12 दिन की बैटरी

Fastrack Limitless X2  

1.91 इंच UltraVU

60Hz स्मूथ रिफ्रेश रेट, एडवांस्ड चिपसेट

5 दिन की बैटरी

Noise Twist Go  

1.39 इंच HD  

24/7 हेल्थ ट्रैकिंग, 100+ वॉच फेसेस 

7 दिन की बैटरी 

Fire-Boltt Ninja Call Pro  

1.69 इंच HD

AI वॉयस असिस्टेंट, 120+ स्पोर्ट्स मोड

7 दिन की बैटरी

Pebble Hive  

1.85 इंच Octa डिस्प्ले 

इन-बिल्ट गेम्स, वर्ल्ड क्लॉक

7 दिन की बैटरी

गैजेट गली कैटेगरी में देखिए ऐसी अन्य जानकारियां।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या ₹1999 के बजट में आने वाली स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग होती है?
    +
    हां, इस रेंज की ज्यादातर स्मार्टवॉच इन-बिल्ट माइक और स्पीकर के साथ आती हैं, जो साफ कॉलिंग का अनुभव देती हैं।
  • कम कीमत वाली स्मार्टवॉच की बैटरी कितने दिन चलती है?
    +
    सामान्य इस्तेमाल पर इनकी बैटरी 5 से 7 दिन और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 2 से 3 दिन तक आसानी से चल सकती हैं।
  • क्या कम बजट वाली स्मार्टवॉच का हेल्थ डेटा 100% सटीक होता है?
    +
    ये स्मार्टवॉच आपको एक सटीक अंदाजा देती हैं, लेकिन मेडिकल इमरजेंसी के लिए डॉक्टर के उपकरणों पर ही भरोसा करना चाहिए।
  • क्या ₹1999 बजट वाली स्मार्टवॉच पानी और पसीने में खराब नहीं होतीं?
    +
    IP67 या IP68 रेटिंग वाली स्मार्टवॉच पसीने, पानी के छींटों और हल्की बारिश में खराब नहीं होतीं।
  • बजट स्मार्टवॉच में एमोलेड डिस्प्ले मिलती है या एलसीडी?
    +
    ₹1999 के बजट में ज्यादातर HD LCD या TFT डिस्प्ले मिलती हैं, हालांकि कुछ ब्रांड्स ऑफर्स में एंट्री-लेवल AMOLED भी देते हैं।