₹5000 से कम में शानदार AMOLED स्मार्टवॉच: हाथ में दिखेंगी बेहद क्लासी!

अगर आप भी AMOLED डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच लेने का विचार कर रहे हैं, तो ₹5000 की रेंज में आपको आसानी से रेडमी, बोट, टाइटन और फास्टट्रैक जैसी कंपनियों के विकल्प मिलेंगे। इन वॉच की डिस्प्ले क्वालिटी काफी शानदार होती है, जिससे नोटिफिकेशन और ऐप आदि काफी साफ दिखते हैं।
एमोलेड स्मार्टवॉच
एमोलेड स्मार्टवॉच

आजकल एमोलेड डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। जाहिर है यह डिस्प्ले स्मार्टवॉच की स्क्रीन को बेहद साफ दिखाती है यानी धूप में भी स्क्रीन काफी ज्यादा क्लियर नजर आती है। इसके अलावा, अन्य डिस्प्ले के मुकाबले ये बैटरी की खपत भी कम करती है। आमतौर पर AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाली स्मार्टवॉचथोड़ी महंगी होती है, लेकिन रेडमी, बोट और टाइटन कुछ ऐसी कंपनियां हैं जो ₹5000 से भी कम में एमोलेड डिस्प्ले वाली वॉच पेश करती हैं।

नीचे आप इन स्मार्टवॉच के विकल्पों को देख सकते हैं।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Redmi Watch 5 Lite Smartwatch

    हमारी राय 

    अगर आप एडवांस फीचर्स से लैस स्मार्टवॉच चाहते हैं, लेकिन बजट भी कम है तो हमारे हिसाब से रेडमी की यह वॉच आपके लिए काफी बढ़िया रहेगी। इसका डिजाइन काफी शानदार है, जो इसे कैजुअल और फॉर्मल हर आउटफिट के लिए परफेक्ट बनाता है। वहीं जो लोग अधिकतर घर से बाहर रहते हैं उनके लिए भी Redmi स्मार्टवॉच काफी बढ़िया रहेगी, क्योंकि यह लंबी बैटरी के साथ आती है, जिससे इसे बार-बार चार्ज करने की टेंशन नहीं रहती है।

    हमने इसे क्यों चुना?

    • इसमें हमेशा ऑन रहने वाली डिस्प्ले लगी है, जिससे समय देखने के लिए बार-बार वॉच पर क्लिक नहीं करना पड़ता।
    • इसमें 18 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है, जिससे एक चार्जिंग पर इसे लंबे समय तक चला सकते हैं।
    • इसका AI नॉइज रिडक्शन फीचर कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड से आने वाले शोर को कम करता है।
    • यह 5 ATM तक वॉटरप्रूफ स्मार्टवॉच है यानी इसे पहनकर स्विमिंग भी कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Redmi Watch 5 Lite
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - xiaomi Hyperos
    • स्क्रीन साइज - 1.85 इंच
    • मेमोरी स्टोरेज - 24MB
    • बैटरी कैपेसिटी - 470Mh
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है।
    • 150 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं।

    किसे नहीं लेना चाहिए?

    • जो मेटल फिनिश या गोल डायल वाली स्मार्टवॉच पसंद करते हैं, क्योंकि इसका फ्रेम प्लास्टिक का है और डिजाइन चौकोर है।
    01
  • Titan Crest 1.43 AMOLED Smart Watch

    हमारी राय 

    किफायती कीमत में अगर भरोसेमंद ब्रांड की स्मार्टवॉच लेनी हो, तो हमारे हिसाब से टाइटन से बढ़िया कुछ नहीं हो सकता है। जाहिर है Titan ने सालों से वॉचेस के मामले में लोगों का भरोसा जीता हुआ है और इस रेंज में इतने एडवांस फीचर्स बेहद कम स्मार्टवॉच देते हैं। वहीं इसका डिजाइन इस तरह का है कि इसे पुरुष और महिलाएं दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए अगर आप एक बार स्मार्टवॉच में पैसा लगाकर सालों तक टेंशन फ्री रहना चाहते हैं, तो यह AMOLED स्मार्टवॉच आपके लिए काफी बढ़िया हो सकती है।

    हमने इसे क्यों चुना? 

    • यह ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा देता है, जिससे फोन उठाने या करने के लिए बार-बार फोन निकालना नहीं पड़ता।
    • इसमें फंक्शनल क्राउन की सुविधा मिलती है, जिससे इस वॉच को इस्तेमाल करना काफी आसान हो जाता है।
    • इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स शामिल हैं।
    • इसका AI मॉनिटरिंग फीचर आपकी हर एक्टिविटी पर नजर रखता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Titan Crest
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड
    • स्क्रीन साइज - 1.43 इंच
    • ब्राइटनेस - 550 निट्स
    • बैटरी कैपेसिटी - 300Mh
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए।
    • मजबूत एल्युमिनियम बॉडी।

    किसे नहीं लेना चाहिए?

    • जो बहुत कम बजट में स्मार्टवॉच लेना चाहते हैं, क्योंकि इसकी कीमत अन्य ब्रांड्स के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Fastrack Limitless FS2 Pro AMOLED Smart Watch

    हमारी राय 

    घड़ियों के मामले में फास्टट्रैक को टॉप ब्रांड्स में गिना जाता है। ऐसे में इतनी किफायती कीमत में इतने एडवांस फीचर्स मिलना आपके लिए एक पैसा वसूल डील हो सकती है। वहीं इसका स्टाइलिश लुक इसे अधिक आकर्षक बनाता है और इसे पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसका बैटरी बैकअप भी काफी दमदार है, जो लंबे समय तक चलती है।

    हमने इसे क्यों चुना? 

    • इसके AI वॉयस असिस्टेंट से आप स्मार्टवॉच को अपनी आवाज के जरिए नियंत्रित कर सकते हैं।
    • यह 5 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ आती है और इसके साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।
    • इसके ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर की मदद से आप सीधे अपनी कलाई से फोन उठा सकते हैं। 
    • इसमें पीरियड ट्रैकिंग की सुविधा भी है, जो महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Fastrack Limitless FS2 Pro
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Proprietary OS
    • स्क्रीन साइज - 1.96 इंच
    • बैटरी कैपेसिटी - 280Mh
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • हेल्थ ट्रैकिंग
    • 200 से अधिक वॉच फेस

    किसे नहीं लेना चाहिए?

    • उन लोगों को जिन्हें इन-बिल्ट जीपीएस की जरूरत है, क्योंकि इसमें जीपीएस की सुविधा नहीं है।
    03
  • Fire-Boltt Phoenix Nova Smartwatch

    हमारी राय 

    अगर आप बहुत ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं और एक ऐसी स्मार्टवॉच लेना चाहते हैं, जो बेसिक फीचर्स के साथ-साथ स्टाइलिश भी हो, तो Fire-Boltt की यह वॉच हमारे हिसाब से आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। वहीं इसकी स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप इसे अधिक आकर्षक और मजबूत बनाती है और इसकी बैटरी लाइफ भी काफी बढ़िया है, जिसे एक बार चार्ज करने पर 5 से 6 दिनों तक चार्ज करने की टेंशन नहीं रहेगी। 

    हमने इसे क्यों चुना?

    • यह हमेशा ऑन रहने वाली डिस्प्ले के साथ आती है, जिससे समय देखने में दिक्कत नहीं आती है।
    • इसमें आपको सीधे वॉच से कॉलिंग करने की सुविधा मिलती है।
    • यह वॉटर रेसिस्टेंस है, जिससे यह पानी में भी खराब नहीं होती।
    • इसमें वॉयस असिस्टेंट फीचर शामिल है, जिससे आप वॉच को अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Fire-Boltt Phoenix Nova
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड
    • स्क्रीन साइज - 1.43 इंच
    • बैटरी कैपेसिटी - 7 दिन
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • मजबूत व टिकाऊ 
    • बेहद किफायती 

    किसे नहीं लेना चाहिए?  

    • जो मजबूत और आउटडोर इस्तेमाल के लिए वॉच लेना चाहते हैं, क्योंकि यह काफी हल्की और स्लिम डिजाइन की है।
    04
  • Boat Chrome Eon Premium Smartwatch

    हमारी राय 

    बोट एक जाना-माना ब्रांड है, जिसकी स्मार्टवॉच युवाओं के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। ऐसे में अगर आप भी बोट का प्रीमियम मॉडल कम बजट में लेना चाहते हैं, तो हमारे हिसाब से यह काफी अच्छा विकल्प रहेगा, क्योंकि इसमें एडवांस S1 प्रोसेसर मिलता है जो इस बजट में हर ब्रांड नहीं देता है। इस प्रोसेसर के कारण वॉच बिना रुकावट काफी स्मूथ चलती है और इसे पुरुष और महिलाएं दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।

    हमने इसे क्यों चुना?

    • इसका ऑटो हार्ट रेट अपने आप आपके दिल की धड़कनों को ट्रैक करता है और जानकारी देता है।
    • इसका AI कॉच फीचर आपको आपके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी के साथ-साथ सही सलाह भी देता है।
    • यह IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस है, जो इस वॉच को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखता है।
    • इसका AI अलर्ट आपको सीधे वॉच पर बैंक और कैब से जुड़े नोटिफिकेशन देता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Boat Chrome Eon
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड
    • स्क्रीन साइज - 1.43 इंच
    • GPS - इन-बिल्ट GPS
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • एडवांस AI फीचर्स
    • प्रीमियम डिजाइन

    किसे नहीं चुनना चाहिए?

    • उनके लिए जिन्हें 10 से 15 दिन बैटरी की जरूरत होती है, क्योंकि इसका बैटरी बैकअप केवल 5 दिनों का है।
    05

AMOLED स्मार्टवॉच के मॉडल्स की तुलना

यहां हमने एमोलेड स्मार्टवॉच के मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल का नाम 

स्मार्ट फीचर्स 

हेल्थ फीचर्स 

किसके लिए सही?

Redmi Watch 5 Lite  

Alexa सपोर्ट 

हृदय गति और SpO2 ट्रैकिंग

आउटडोर रनर्स के लिए। 

Titan Crest  

AI मॉर्निंग ब्रीफ

REM स्लीप मॉनिटर, स्ट्रेस ट्रैकिंग

प्रीमियम ब्रांड चाहने वालों के लिए।

Fastrack Limitless FS2 Pro  

AI वॉयस असिस्टेंट

महिलाओं के स्वास्थ्य ट्रैकिंग, SpO2 मॉनिटर  

स्टाइलिश युवाओं के लिए।

Fire-Bolt Phoenix Nova  

AI वॉयस असिस्टेंट  

हार्ट रेट और स्लीप ट्रैकर, SpO2 अलर्ट  

फैशनेबल लुक चाहने वालों के लिए।

boAt Chrome Eon  

AI कोच  

HRV, VO2 मैक्स, ऑटो हार्ट रेट और स्ट्रेस ट्रैकिंग

फिटनेस एथलीट्स के लिए।

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या ₹5,000 के अंदर आने वाली स्मार्टवॉच में इन-बिल्ट जीपीएस होता है?
    +
    इस रेंज में यह सुविधा केवल कुछ ही स्मार्टवॉच में मिलती है, जैसे Boat Chrome Eon, Redmi Watch 5 Lite आदि।
  • क्या इस रेंज में आने वाली वॉच की बैटरी लाइफ अच्छी होती है?
    +
    जी हां, बिल्कुल बढ़िया होती है। इस रेंज में आने वाली घड़ियों में आपको 7 से 18 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलती है, जो सामान्य इस्तेमाल पर काफी लंबी चलती है।
  • क्या ₹5,000 की रेंज वाली स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग होती है?
    +
    हां, इस रेंज में आने वाली वॉचेस में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर होता है और इसी के साथ AI नॉइज रिडक्शन फीचर भी मिलता है, जो कॉलिंग के दौरान पीछे से आने वाले शोर को कम करता है।
  • क्या इन स्मार्टवॉच को पहनकर स्विमिंग की जा सकती है?
    +
    अगर वॉच 5 ATM वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आती है, तो आप इन वॉच को पहनकर स्विमिंग कर सकते हैं।
  • क्या इस प्राइस रेंज में मेटल बॉडी और प्रीमियम फिनिश वाली वॉच मिलती हैं?
    +
    हां, इस रेंज में boAt Chrome Eon और Titan Crest जैसी स्मार्टवॉचेस में आपको मेटल फिनिश और एल्युमिनियम बॉडी मिलती है।