Sarkari Naukri 2023 Live: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट, जानें कहां-कहां और निकली है नौकरी
Sarkari Naukri 2023 Live News Updates: राजस्थान हाउसिंग बोर्ड में 258 पदों की भर्ती। आज से करें बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 400 पदों के लिए आवेदन। यूपीएससी की ओर से भी विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। इनमे, लीगल ऑफिसर सहित अन्य पद शामिल हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क। Sarkari Naukri 2023 Live: आप स्टूडेंट हैं या फिर जॉब ढूंढ रहे हैं दोनों के लिए ही काम की खबर है। हम आपको शिक्षा और नौकरी से जुड़ी अपडेट देने जा रहे हैं, जिससे आपको यह मालूम चल पाएगा कि आखिर कहां-कहां सरकारी नौकरी के विकल्प हैं और कहां पर प्राइवेट जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ-साथ ही, हम आपको एजुकेशन की भी बड़ी खबरों से अपडेट करवाएं, जिससे आप उसके अनुसार अपनी परीक्षा या परिणाम पर अपडेट प्राप्त कर सकें। आइए डालते हैं एक नजर।
पीएसएसएसबी क्लर्क परीक्षा की नई तिथि घोषित हुई है। यह एग्जाम 06 अगस्त, 2023 को कराया जाएगा। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। नतीजों का एलान आज, 15 जुलाई, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर किया गया है।
एम्स भुवनेश्वर ने ग्रुप बी और सी के पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 700 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
एम्स भुवनेश्वर ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकली है। ऑल इंडिया इंस्ट्टीयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, (All India Institute of Medical Sciences, Jodhpur) भुवनेश्वर ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना रिलीज की है।
सीयूईटी यूजी रिजल्ट की घोषणा आज रात तक या फिर कल सुबह तक हो सकती है। यूजीसी अध्यक्ष ने इस संबंध में जानकारी दी है।
सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए जारी हुई प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट आज है। एनटीए आज, 15 जुलाई, 2023 को विंडो बंद कर देगा।
मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल ने 12वीं कक्षा के ओपन स्कूल ऑन डिमांड रिजल्ट (MPSOS 12th Open School on Demand Result 2023) जारी कर दिया है। परीक्षार्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने ऐलान कर दिया है कि परीक्षाएं 15 फरवरी से कराई जाएंगी।
बिहार में निकली 1 लाख 70 से ज्यादा सरकारी शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज खत्म होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर दे।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) ने टेक्निकल असिस्टेंट समेत अन्य पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे उम्मीदवरों के लिए अहम सूचना है। नतीजों का एलान जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा।
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप का मौका है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स बीपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.bharatpetroleum.in पर जाकर इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने आज 14 जुलाई, 2023 को 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटों पर दाखिले के लिए नीट काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।
यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। संघ लोक सेवा आयोग ने 14 जुलाई, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर एग्जाम के लिए हॉल टिकट रिलीज किए हैं।
राजस्थान हाईकोर्ट ने जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत, कुल 59 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल, शुरू नहीं हुई है।
क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया में 553 पदों पर भर्ती निकाली गई है। क्यूसीआई की ओर से इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन पोर्टल पर रिलीज किया गया है।
32वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जारी हो चुकी है। कैंडिडे्टस आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर उत्तरकुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
सीयूईटी पीजी रिजल्ट भी जल्द जारी किया जाएगा। प्रोविजनल आंसर-की रिलीज होने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही नतीजों का एलान भी कर दिया जाएगा।
आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च (NIMR) की ओर से टेक्नीशियन-1, लेबोरेटरी अटेंडेंट और तकनीकी सहायक के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी परीक्षा के नतीजे 17 जुलाई, 2023 तक जारी किए जाएंगे। इसकी जानकारी यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार ने दी है। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी 2023 के लिए प्रोविजिनल आंसर-की जारी कर दिए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज की है।
सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट की घोषणा जल्द की जाएगी। नतीजो का एलान आधिकारिक वेसबाइट पर किया जाएगा। कैंडिडेट्स पोर्टल पर नजर बनाएं रखें।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 15 जुलाई, 2023 को मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
वाइन इंड्रस्टी लगातार तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में कैंडिडेट्स वाइन टेस्टर बनकर अपना करियर संवार सकते हैं। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
यूजीसी नेट जून परीक्षा के नतीजे जल्द जारी होंगे। एनटीए की ओर से परीक्षा परिणामों का एलान जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा।
चंडीगढ़ पुलिस ने जारी किए कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज कर दिए हैं। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से आई टेस्टिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2023 से शुरू की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्य और उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जल्द जारी होगी। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
राजस्थान आवासन मण्डल द्वारा बुधवार 12 जुलाई 2023 को जारी विज्ञापन के अनुसार कनिष्ठ लेखाकार के 50 पदों कनिष्ठ सहायक के 50 पदों कनिष्ठ परियोजना अभियंता के 111 पदों समेत कुल 258 पदों पर भर्ती की जानी है। अधिक जानकारी इस लिंक से देखें।
यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही आधिकारिक सूचना रिलीज की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे।
बिहार 1.70 लाख शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। आयोग 15 जुलाई, 2023 को इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को समाप्त कर देगा। इसलिए जल्द से जल्द इन पदों के लिए आवेदन कर दें।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने ऑफिसर के 400 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी वीरवार 13 जुलाई से शुरू कर दी है। अधिसूचना देखनें और आवेदन के लिए इस लिंक पर जाएं।
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड (BECIL) की ओर से 250 रिक्त पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली गयी है। यह भर्ती फील्ड असिस्टेंट के पदों पर होनी है। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली सीजीएल परीक्षा की कल यानी कि 14 जुलाई, 2023 से शुरू हो रही है। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटोआईडी भी लेकर जानी होगी।
सीयूईटी यूजी परीक्षा की फाइनल आंसर-की रिलीज होने के बाद अब नतीजों का एलान होने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि आज परिणाामों का एलान कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी आधिकारिक सटीक डेट की जांच करने के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 250 फील्ड असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लि उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 250 फील्ड असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लि उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनटे सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से आई टेस्टिंग ऑफिसर (ETO) के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू की जाएगी। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर फेज 3 परीक्षा (National Aptitude Test in Architecture, NATA) के लिए आंसर-की रिलीज कर दी गई है। काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (Council of Architecture) ने NATA फेज 3 की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर रिलीज कर दी है।
34th International Biology Olympiad 2023 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 3 जुलाई से 11 जुलाई 2023 तक किया गया है। इसमें भारत के छात्रों ने परचम लहराते हैं 4 स्वर्ण पदक जीतकर 76 देशों में शीर्ष स्थान हासिल किया था। 34वें अंतर्राष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
मध्य प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन (MP NHM) की ओर से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 1200 पदों पर भर्ती निकाली गयी है। यह भर्ती संविदा के आधार पर हो रही है। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NIMR Recruitment 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च की ओर से तकनीकी सहायक तकनीशियन-1 एवं प्रयोगशाला परिचर के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑफलाइन माध्यम से 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। एनआईएमआर भर्ती 2023 से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जल्द समाप्त होने वाली है। सरकारी स्कूलों में 1.7 लाख शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 जुलाई, 2023 है। उम्मीदवारों के पास कम समय बचा है। इसलिए फटाफट आवेदन कर दें।
इसरो में साइंटिस्ट की बनने के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जाता है। इसरो के विभिन्न अंतरिक्ष केंद्रों और विभागों के लिए साइंटिस्ट की भर्ती इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (ICRB) द्वारा समय-समय पर की जा जाती है। ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
पंजाब एंड सिंड बैंक में निकली स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 12 जुलाई 2023 को समाप्त हो रही है।
दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में 32 ग्रुप ए ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी बुधवार 12 जुलाई से शुरू हो गई है जो कि 11 अगस्त तक चलेगी। आवेदन के लिए इस लिंक पर जाएं।
सीयूईटी पीजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जल्द रिलीज होगी। कैंडिडे्टस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर पाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल पर नजर बनाएं रखें।
बीईसीआईएल में फील्ड असिस्टेंट के 250 पदों पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का स्नातक होना अनिवार्य है। पात्र उम्मीदवार 20 जुलाई तक आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही यूजीसी नेट परीक्षा के परिणामों की घोषणा करेगा। संभावना जताई जा रही है कि एनटीए जल्द ही नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर देगी। कैंडिडेट्स पोर्टल पर नजर बनाएं रखें।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने साइंटिस्ट बी और लीगल ऑफिसर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत, कुल कुल 71 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) चंडीगढ़ ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 206 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। फिलहाल, इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।
पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) चंडीगढ़ ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 206 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। फिलहाल, इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।
