Haryana की प्रमुख खबरें 29th September 2025: करनाल में जीटी रोड पार कर रहे दो युवकों को पिकअप ने कुचला, एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल
Haryana News Highlights 29th September 2025: यहां आप हरियाणा की राजनीति, क्राइम और दिनभर की ताजा खबरों की हर एक अपडेट पढ़ेंगे। साथ ही 22 जिलों में शामिल रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, भिवानी, चरखी, दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़ से जुड़ी हर खबर से रूबरू हो सकेंगे। ताजा खबरों का एक-एक अपडेट यहां पढ़िए।
By Jagran Live News Mon, 29 Sep 2025 11:44 PM (IST)

29 Sept 202511:44:48 PM
करनाल में जीटी रोड पार कर रहे दो युवकों को पिकअप ने कुचला, एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

बसताड़ा चौक पर रविवार देर रात जीटी रोड पार करते समय दो युवकों एक पिकअप गाड़ी ने कुचल दिया। इससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप ...और पढ़े
29 Sept 202511:40:15 PM
यौन शोषण के आरोप में घिरे यमुनानगर के CMO की मौत, ननिहाल में मिला शव; US से बेटे के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार

अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया और उनके ब्लड का सैंपल भी जांच के लिए लिया गया। शव को डीप फ्रीजर में रखा गया है और उनके बेटे स्वास्तिक के यूएसए से लौटने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। 22 सितंब...और पढ़े
29 Sept 202511:31:34 PM
Panipat News: नहर में ट्रैक्टर ट्रॉली गिरने से चालक की मौत, धान लोड कर जा रहा था मंडी

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया। राजबीर अपने छह भाइयों में दूसरे नंबर पर था और उसके दो बेटे तथा दो बेटियां हैं। बच्चों की शिक्षा और विवाह की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। स्थ...और पढ़े
29 Sept 202511:26:04 PM
हरियाणा में 5 IPS का ट्रांसफर, नायब सरकार ने चारू बाली की बढ़ाई जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां मिली तैनाती?

हरियाणा सरकार ने आईपीएस अधिकारी चारू बाली को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। उनके साथ ही पांच अन्य आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। एडीजीपी आरटीसी भोंडसी चारू बाली को अब एडीजीपी राज्य सतर्कता एव...और पढ़े
29 Sept 202511:17:40 PM
हरियाणा: कांग्रेस ने 18 साल बाद बदली रणनीति, दलित की बजाय अब जाट-OBC गठजोड़ पर जोर; हुड्डा की ताकत नजरअंदाज नहीं

हरियाणा कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा फिर से विपक्ष के नेता बने और राव नरेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस ने जाट और ओबीसी समीकरण को साधने की कोशिश की है। अहीरवाल म...और पढ़े
29 Sept 202511:01:07 PM
गुरुग्राम सेक्टर 53 में CNG पंप स्टेशन का प्रस्ताव रद, एचएसवीपी का आदेश

गुरुग्राम के सेक्टर 53 में गोल्फ कोर्स रोड पर प्रस्तावित सीएनजी पंप स्टेशन को लेकर विरोध के बाद एचएसवीपी ने निर्माण रद्द कर दिया है। भूमि का कब्जा वापस ले लिया गया है और हरियाणा सिटी गैस लिमिटेड को नि...और पढ़े
29 Sept 202510:11:49 PM
सोनीपत के किसानों के लिए खुशखबरी, इस धान को बेचकर कमाएंगे अधिक पैसा

सोनीपत में सरकार द्वारा खरीद पोर्टल शुरू करने के बावजूद धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसान परेशान हैं। किसान मंडी में अपनी उपज लेकर चक्कर काट रहे हैं लेकिन खरीद नहीं हो पा रही है। हाथ से कटे ध...और पढ़े
29 Sept 202510:05:15 PM
खरखौदा में इस सड़क का नवीनीकरण 7 करोड़ रुपये की लागत से शुरू, केएमपी एक्सप्रेसवे तक का सफर होगा आसान

खरखौदा में विधायक पवन खरखौदा ने बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग के दूसरे चरण के निर्माण का उद्घाटन किया। सात करोड़ की लागत से बनने वाली यह सड़क खरखौदा को केएमपी एक्सप्रेसवे से जोड़ेगी। सड़क की खराब हालत स...और पढ़े
29 Sept 20259:41:31 PM
जब गांव में ईसाई परिवार ही नहीं तो चर्च का क्या काम? मतांतरण की आशंका पर ग्रामीणों ने रोका निर्माण

टीकली गांव में चर्च का निर्माण ग्रामीणों के विरोध के बाद रोक दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि चर्च की आड़ में मतांतरण की साजिश हो रही है। युवाओं ने महापंचायत कर साफ कर दिया कि किसी भी कीमत पर कृषि भू...और पढ़े
29 Sept 20259:01:14 PM
भूख लागन लाग री है खाना का कोई अता पता नहीं... फरीदाबाद में एथलेटिक्स लड़कियों के लिए बदतर सुविधाएं

फरीदाबाद में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने आई लड़कियों को खराब सुविधाओं का सामना करना पड़ा। सेक्टर 9 के एक स्कूल में उनके रहने की व्यवस्था की गई थी जहाँ पानी शौचालय और गद्दे जैसी बुन...और पढ़े