Back To Jagran
सोमवार, 22 सितंबर, 2025 - गुरुवार, 1 अक्टूबर, 2025

नवरात्रि के 9 दिन

मां दुर्गा की आराधना का महापर्व है शारदीय नवरात्रि। यह पर्व जगत जननी मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना के लिए समर्पित है।

नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है, जो हिमालय की पुत्री हैं।

दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है, जो तपस्या और त्याग की प्रतीक हैं।

तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा की जाती है, जो शांति और शक्ति का प्रतीक हैं।

चौथे दिन माँ कूष्माण्डा की पूजा होती है, जो ब्रह्मांड की निर्माता मानी जाती हैं।

पांचवें दिन माँ स्कंदमाता की पूजा की जाती है, जो कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं।

छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा होती है, जो महिषासुर मर्दिनी के नाम से जानी जाती हैं।

सातवें दिन माँ कालरात्रि की पूजा की जाती है, जो दुष्टों का नाश करती हैं

आठवें दिन माँ महागौरी की पूजा होती है, जो पवित्रता और सौंदर्य का प्रतीक हैं।

नौवें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है, जो सभी प्रकार की सिद्धियाँ प्रदान करती हैं।

नवरात्रि व्रत रेसिपी

और पढ़े

नवरात्रि की अन्य खबरें