A

क्रिकेट कमेंट्री

मुंबई VS दिल्ली क्रिकेट कमेंट्री

मैच 6921-May-2022

159/720.0 oversरन रेट: 7.95
VS
160/519.1 oversरन रेट: 8.35
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकटों से हराया
मुंबई इंडियंस पहली पारी
419.219.1: रमनदीप सिंह को खलील अहमद, चौका! इसी के साथ मुंबई ने दिल्ली को 5 विकटों से शिकस्त दे दी| यानी अब दिल्ली प्ले ऑफ्स से बाहर और बैंगलोर अंदर| वाह जी वाह!! मजा आ गया| मुंबई ने जाते-जाते पन्त को किया निराश और कोहली को किया खुश| लेकिन खेल कमाल का दिखाया मुंबई पलटन ने यहाँ पर| फ्री हिट गेंद पर लेग साइड पर मारने गए| फुलटॉस गेंद थी, बल्ले का टॉप एज लेती हुई थर्ड मैन की ओर गई एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
019.119.1: रमनदीप सिंह को खलील अहमद, पहली ही गेंद बीमर डाल दी खलील अहमद ने यहाँ पर!! ओहोहो!!! नो बॉल हो गई ये तो!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!!! अब मुंबई को जीत के लिए 6 गेंद पर 4 रन चाहिए| ये मौका है बड़ा शॉट लगाने का बल्लेबाज़ के लिए!! हाथ से गेंद छूटी और सीधा बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से कीपर के हाथ में गई| अम्पायर ने नो बॉल का इशारा किया| 
19 ओवर | रन : 156/5 | रन रेट : 8.21
018.618.6: डैनियल सैम्स को एनरिक नॉर्तजे, फुल टॉस गेंद लेकिन सीधा मिड विकेट फील्डर की तरफ खेल बैठे| रन का मौका नहीं बन सका यहाँ पर| अब 6 गेंद 5 रन की दरकार|
018.518.5: तिलक वर्मा को एनरिक नॉर्तजे, आउट!! कैच आउट!!! एक और विकेट यहाँ पर मुंबई टीम का गिरता हुआ!! एनरिक नॉर्तजे के हाथ लगी दूसरी विकेट| तिलक वर्मा 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद की गति से चकमा खा गए और बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठे| हवा में गई गेंद, कीपर ने उसे पकड़ा और कैच आउट की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| 155/5 मुंबई, जीत के लिए 7 गेंद पर 5 रन चाहिए|
318.418.4: रमनदीप सिंह को एनरिक नॉर्तजे, तिग्गी!! अब 8 गेंद 5 रनों की दरकार होगी| लैप शॉट लगाया था| थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| फील्डर खलील ने गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोकने के लिए अपनी पूरी जान झोंक दी| कुलदीप भी डाईव लगाकर वहां तक पहुंचे| खलील द्वारा गेंद को रोका गया| चौका तो बचाया लेकिन तीन रन मिल गए|
118.318.3: तिलक वर्मा को एनरिक नॉर्तजे, लो फुल टॉस गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| फील्डर तेज़ी से बॉल पर आये, एक ही रन मिला| 9 गेंद 8 रन की दरकार|
118.218.2: रमनदीप सिंह को एनरिक नॉर्तजे, डीप कवर्स की ओर फिर से रमनदीप सिंह ने ड्राइव किया| इस दफ़ा एक रन ही मिल सका| मुंबई को जीत के लिए 10 गेंद पर 9 रन चाहिए|
418.118.1: रमनदीप सिंह को एनरिक नॉर्तजे, चौका!!! रमनदीप सिंह के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स ड्राइव किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| मुंबई को जीत के लिए 11 गेंद पर 10 रन चाहिए|
18 ओवर | रन : 146/4 | रन रेट : 8.11
117.717.6: रमनदीप सिंह को शार्दूल ठाकुर, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 12 गेंदों पर 14 रनों की दरकार| फ्रंट फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया, एक रन मिला| 146/4 मुंबई|
017.617.5: टिम डेविड को शार्दूल ठाकुर, आउट!! कैच आउट!! मुंबई को लगा चौथा झटका!!! मैच में फिर से ट्विस्ट आता हुआ!! टिम डेविड 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे| शार्दूल ठाकुर के हाथ लगी दूसरी विकेट| लेग स्टंप पर डाली गई लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ लेग साइड की ओर फ्लिक करने गए| गेंद की गति से चकमा खा गए और बल्ले का लीडिंग एज दे बैठे| बॉल शॉर्ट कवर्स की ओर हवा में गई जहाँ से पृथ्वी शॉ ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 145/4 मुंबई, जीत के लिए 13 गेंद पर 15 रन चाहिए|
017.517.5: टिम डेविड को शार्दूल ठाकुर, वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
617.417.4: टिम डेविड को शार्दूल ठाकुर, छक्का! एक और सिक्स!! अपनी कद काठी के हिसाब से शॉट लगा रहे हैं| 14 गेंद 16 रनों की दरकार| मुंबई पूरी तरह से मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाती हुई| हालांकि ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं थी लेकिन ताक़त इतनी थी कि लॉन्ग ऑन बाउंड्री पार कर गई गेंद|
617.317.3: टिम डेविड को शार्दूल ठाकुर, छक्का!!! टिम डेविड ने यहाँ पर अपना पॉवर दिखाया और गेंद को स्टैंड्स तक पहुँचाया!! आगे की गेंद पर करारा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर बॉल दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| मुंबई को जीत के लिए 15 गेंद पर 22 रन चाहिए|
117.217.2: तिलक वर्मा को शार्दूल ठाकुर, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ बॉल| बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई| एक रन मिल गया|
017.117.1: तिलक वर्मा को शार्दूल ठाकुर, कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
17 ओवर | रन : 131/3 | रन रेट : 7.71
616.616.6: टिम डेविड को खलील अहमद, छक्का!!! टिम डेविड के बल्ले से आता एक और बड़ा शॉट यहाँ पर!!! आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| हवा में गई गेंद फील्डर वॉर्नर ने हवा में डाईव लगकर गेंद को पकड़ने का भरपूर प्रयास किया लेकिन गेंद उनके पकड़ से दूर रह गई और सीमा रेखा के पार गई छह रनों के लिए| मुंबई को जीत के लिए 18 गेंद पर 29 रन चाहिए|
116.516.5: तिलक वर्मा को खलील अहमद, फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन आ गया|
116.416.4: टिम डेविड को खलील अहमद, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
416.316.3: टिम डेविड को खलील अहमद, चौका!!! दूसरी बाउंड्री इस ओवर से मुंबई के बल्लेबाज़ हासिल करते हुए!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल तेज़ी के साथ सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
116.216.2: तिलक वर्मा को खलील अहमद, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
416.116.1: तिलक वर्मा को खलील अहमद, चौका! लैप शॉट और बाउंड्री आती हुई वर्मा जी के बल्ले से यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को फाइन लेग फील्डर के ऊपर से खेल दिया| बस उस घेरे के फील्डर के ऊपर से बॉल को टपाना था और उसमें कामयाब हुए और चौका हासिल किया|
16 ओवर | रन : 114/3 | रन रेट : 7.13
415.615.6: टिम डेविड को एनरिक नॉर्तजे, चौका! बाउंड्री के साथ हुई एक बड़े ओवर की समाप्ति| पटकी हुई गेंद को पुल कर दिया| स्क्वायर लेग फील्डर द्वारा एक भरसक प्रयास लेकिन बॉल को रोक नहीं पाए और चौका मिल गया| 114/3 मुंबई| 24 गेंदों पर 46 रनों की दरकार|
015.515.5: तिलक वर्मा को एनरिक नॉर्तजे, नॉट आउट!!! साथ ही लेग बाई के रूप में मिला एक रन!!! दिल्ली ने अपना रिव्यु गंवाया!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| कीपर ने अपने गेंदबाज़ के साथ बात की और रिव्यु ले लिया| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि पिंचिंग लेग थी गेंद| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
615.415.4: तिलक वर्मा को एनरिक नॉर्तजे, छक्का!!! तिलक वर्मा के बल्ले से आता हुआ मैक्सिमम!! आगे डाली गई धीमी गति की गेंद पर करारा परहार किया| सामने की ओर पॉवर से शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीमा रेखा के पार गई छह रनों के लिए|
015.315.3: तिलक वर्मा को एनरिक नॉर्तजे, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
115.215.2: टिम डेविड को एनरिक नॉर्तजे, ऑफ स्टंप पर पटकी हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
115.115.1: तिलक वर्मा को एनरिक नॉर्तजे, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
15 ओवर | रन : 101/3 | रन रेट : 6.73
614.714.6: टिम डेविड को शार्दूल ठाकुर, छक्का! मैक्सिमम के साथ डेविड ने खोला अपना खाता| पैरों पर डाली गई गेंद पर बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा मिड विकेट बाउंड्री के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा| 30 गेंदों पर 59 रनों की दरकार|
014.614.5: टिम डेविड को शार्दूल ठाकुर, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
014.514.4: टिम डेविड को शार्दूल ठाकुर, कैच की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| कीपर पन्त ने काफी देर सोचा लेकिन रिव्यु नहीं लिया| आउटस्विंग गेंद थी जिसपर बीट हुए थे बल्लेबाज़| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
014.414.3: डेवाल्ड ब्रेविस को शार्दूल ठाकुर, आउट!!! बोल्ड!!! प्ले डाउन हो गए बल्लेबाज़ यहाँ पर!! शार्दूल ठाकुर ने आते ही काम कर दिया| 37 रनों पर ब्रेविस की पारी समाप्त हुई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए| नकल गेंद थी जिसकी वजह से बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टम्प्स से जा टकराई बॉल| दिल्ली ने ली होगी चैन की सांस| 95/3 मुंबई, लक्ष्य से 65 रन दूर|
114.314.2: तिलक वर्मा को शार्दूल ठाकुर, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| डीप से सिंगल हासिल किया|
114.214.1: डेवाल्ड ब्रेविस को शार्दूल ठाकुर, लो फुल टॉस गेंद पर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल करते हुए एक रन हासिल किया|
014.114.1: डेवाल्ड ब्रेविस को शार्दूल ठाकुर, वाइड! धीमी गति से लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
14 ओवर | रन : 93/2 | रन रेट : 6.64
113.613.6: डेवाल्ड ब्रेविस को कुलदीप यादव, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला और एक रन से संतुष्ट हुए बल्लेबाज़| 36 गेंदों पर 68 रनों की दरकार| मुकाबला अब टाईट हो गया है|
013.513.5: डेवाल्ड ब्रेविस को कुलदीप यादव, एक और डॉट गेंद!! मिड ऑफ़ की दिशा में खेला, फील्डर ने उसे रोक रोक दिया|
113.413.4: तिलक वर्मा को कुलदीप यादव, सिंगल यहाँ भी मिलेगा| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
113.313.3: डेवाल्ड ब्रेविस को कुलदीप यादव, गुगली गेंद को मिड विकेट की तरफ हीव किया| एक ही रन मिला|
013.213.2: डेवाल्ड ब्रेविस को कुलदीप यादव, रिवर्स स्वीप का प्रयास किया था लेकिन असफल रहे| कोई रन नहीं हुआ|
113.113.1: तिलक वर्मा को कुलदीप यादव, सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जोड़ लिया|
13 ओवर | रन : 88/2 | रन रेट : 6.77
112.612.6: तिलक वर्मा को अक्षर पटेल, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला और फील्डर के आगे से रन चुरा लिया| 88/2 मुंबई, 42 गेंदों पर 72 रनों की दरकार|
112.512.5: डेवाल्ड ब्रेविस को अक्षर पटेल, विकेट लाइन की गेंद को बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
112.412.4: तिलक वर्मा को अक्षर पटेल, गुड लेंथ लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और एक रन लेकर दूसरे छोर पर गए|
112.312.3: डेवाल्ड ब्रेविस को अक्षर पटेल, सिंगल!! इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
012.212.2: डेवाल्ड ब्रेविस को अक्षर पटेल, डॉट गेंद!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
612.112.1: डेवाल्ड ब्रेविस को अक्षर पटेल, छक्का! डाउन द ट्रैक!! लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
12 ओवर | रन : 78/2 | रन रेट : 6.5
111.611.6: डेवाल्ड ब्रेविस को कुलदीप यादव, सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला और रन बटोर लिया| 78/2 मुंबई|
011.511.5: डेवाल्ड ब्रेविस को कुलदीप यादव, कैच ड्रॉप!!! डेवाल्ड ब्रेविस को मिला 25 रनों के स्कोर पर जीवनदान!! आगे डाली गई गुगली गेंद| बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का लीडिंग एज लेकर हवा में ऊँची खिल गई| कीपर ने कैच पकड़ने की कॉल की और गेंद के नीचे आये| गेंद हाथ में लगकर छिटकी और सीधा ज़मीन पर जा गिरी| बाल बाल बचे बल्लेबाज़| बड़ा मौका दिल्ली टीम के हाथ से निकलता हुआ|
111.411.4: तिलक वर्मा को कुलदीप यादव, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन आया|
011.311.3: ईशान किशन को कुलदीप यादव, आउट!! कैच आउट!! कॉट डेविड वॉर्नर बोल्ड कुलदीप यादव| मिस टाइम हो गई गेंद और दूरी हासिल नहीं हो पाई| 48 रन बनाकर किशन लौटे पवेलियन| आगे डाली गई फ्लाईटेड बॉल| बल्लेबाज़ उसपर बड़ा शॉट लगाने गए| घुटना टिकाया और लेग साइड पर मारा| पिच से रुककर बल्ले पर आई बॉल और इसी वजह से मिस टाइम हुआ| हवा में खिल गई गेंद और वॉर्नर ने नीचे आकर एक आसान सा कैच पकड़ लिया| 76/2 मुंबई, लक्ष्य से 84 रन दूर|
111.211.2: डेवाल्ड ब्रेविस को कुलदीप यादव, ऑफ़ स्टम्प की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| डीप से सिंगल हासिल किया|
111.111.1: ईशान किशन को कुलदीप यादव, लो फुल टॉस गेंद को स्वीप किया मिड विकेट की तरफ जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ|
11 ओवर | रन : 74/1 | रन रेट : 6.73
110.610.6: ईशान किशन को अक्षर पटेल, सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| 12 रन इस ओवर से आये| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 74/1 मुंबई|
210.510.5: ईशान किशन को अक्षर पटेल, पैड्स पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| वॉर्नर ने डाईव लगाकर बॉल को रोक दिया लेकिन दो रन नहीं बचा पाए|
110.410.4: डेवाल्ड ब्रेविस को अक्षर पटेल, सिंगल!! इस बार हलके हाथों से मिड विकेट की दिशा में खेला और रन हासिल किया|
110.310.3: ईशान किशन को अक्षर पटेल, इस बार मिड विकेट की तरफ ज़मीनी शॉट खेला गया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
610.210.2: ईशान किशन को अक्षर पटेल, सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी छह रनों के लिए| किशन ऑन फायर|
110.110.1: डेवाल्ड ब्रेविस को अक्षर पटेल, रूम बनाकर गेंद को कट किया ऑफ़ साइड पर जहाँ से एक ही रन मिला|
10 ओवर | रन : 62/1 | रन रेट : 6.2
69.69.6: ईशान किशन को कुलदीप यादव, छक्का!!! ईशान ने भी अपना हाथ खोला यहाँ पर!!! कुलदीप यादव के इस ओवर से आये 18 रन!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर बड़ा शॉट लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल| गेंद गई सीधा दर्शकों के बीच और मिला सिक्स| 10 ओवर के बाद 62/1 मुंबई, जीत के लिए 60 गेंद पर 98 रन चाहिए|
09.59.5: ईशान किशन को कुलदीप यादव, लेग स्टंप की गेंद पर ईशान ने डिफेंड करना सही समझा|
19.49.4: डेवाल्ड ब्रेविस को कुलदीप यादव, जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| एक रन मिल गया|
49.39.3: डेवाल्ड ब्रेविस को कुलदीप यादव, चौका! बेबी एबी ने अब मोमेंटम अपनी ओर खींचा है| इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| शॉट इतना तेज़ था कि फील्डर भी गेंद को रोक नहीं पाए और चौका मिल गया|
69.29.2: डेवाल्ड ब्रेविस को कुलदीप यादव, छक्का!!! डेवाल्ड ब्रेविस के बल्ले से आता हुआ एक और बड़ा शॉट यहाँ पर!!! आगे डाली गई स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने सीधा गेंदबाज़ के ऊपर से खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
19.19.1: ईशान किशन को कुलदीप यादव, ऊपर डाली गई गेंद| ईशान ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला| एक टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई गेंद| एक रन आया|
9 ओवर | रन : 44/1 | रन रेट : 4.89
18.68.6: ईशान किशन को अक्षर पटेल, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन आया|
18.58.5: डेवाल्ड ब्रेविस को अक्षर पटेल, क्रीज़ में रह कर कवर्स की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
08.48.4: डेवाल्ड ब्रेविस को अक्षर पटेल, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
18.38.3: ईशान किशन को अक्षर पटेल, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन निकाला|
18.28.2: डेवाल्ड ब्रेविस को अक्षर पटेल, सिंगल!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
08.18.1: डेवाल्ड ब्रेविस को अक्षर पटेल, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| रन नहीं आया|
8 ओवर | रन : 40/1 | रन रेट : 5
17.67.6: डेवाल्ड ब्रेविस को कुलदीप यादव, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
67.57.5: डेवाल्ड ब्रेविस को कुलदीप यादव, छक्का!!! डेवाल्ड ब्रेविस के बल्ले से आती हुई बड़ी हिट!!! डीप मिड विकेट पर खड़े फील्डर ने भरपूर प्रयास किया गेंद को लपकने का लेकिन गेंद हाथ में लगकर सीमा रेखा के पार गई छह रनों के लिए| स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
07.47.4: डेवाल्ड ब्रेविस को कुलदीप यादव, टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
07.37.3: डेवाल्ड ब्रेविस को कुलदीप यादव, बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| ईशान रन लेना चाहते थे लेकिन डेवाल्ड ने मना किया|
07.27.2: डेवाल्ड ब्रेविस को कुलदीप यादव, कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
07.17.1: डेवाल्ड ब्रेविस को कुलदीप यादव, विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
7 ओवर | रन : 33/1 | रन रेट : 4.71
46.66.6: ईशान किशन को मिचेल मार्श, चौका!!! ईशान के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! इसी तरह के शॉट की यहाँ पर मुंबई टीम को दरकार होगी| बल्लेबाज़ के ऊपर से कुछ दबाब अब कम होगा| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर ड्राइव किया| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
16.56.5: डेवाल्ड ब्रेविस को मिचेल मार्श, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| एक रन मिल गया|
06.46.4: डेवाल्ड ब्रेविस को मिचेल मार्श, विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने रोकना बेहतर समझा|
16.36.3: ईशान किशन को मिचेल मार्श, आगे की गेंद पर ईशान ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया| एक रन आया|
06.26.2: ईशान किशन को मिचेल मार्श, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
06.16.1: ईशान किशन को मिचेल मार्श, गुड लेंथ पर पटकी हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट खेला| गेंद एक टप्पा खाकर गेंदबाज़ के हाथ में गई| मार्श ने बॉल को पड़कर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो करना चाहा| बल्लेबाज़ क्रीज़ में थे तो मार्श ने थ्रो करना सही नहीं समझा|
6 ओवर | रन : 27/1 | रन रेट : 4.5
15.65.6: ईशान किशन को एनरिक नॉर्तजे, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से कवर्स की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|
15.55.5: डेवाल्ड ब्रेविस को एनरिक नॉर्तजे, आउटस्विंगर गेंद!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लेट खेला थर्ड मैन की दिशा में और एक रन हासिल किया|
05.45.4: डेवाल्ड ब्रेविस को एनरिक नॉर्तजे, एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!
05.35.3: डेवाल्ड ब्रेविस को एनरिक नॉर्तजे, लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
05.25.2: रोहित शर्मा को एनरिक नॉर्तजे, आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई को लगा पहला बड़ा झटका!! रोहित शर्मा 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| एनरिक नॉर्तजे के हाथ लगी पहली सफ़लता| फुल लेंथ की डाली हुई तेज़ गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने बस मिड ऑन की ओर चिप किया| गेंद की गति इतनी थी कि बल्ले के निचले भागकर पर लगकर सीधा मिड ऑन की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद शार्दूल ठाकुर जिन्होंने कोई ग़लती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 25/1 मुंबई, जीत के लिए 88 गेंद पर 135 रन चाहिए|
05.15.1: रोहित शर्मा को एनरिक नॉर्तजे, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
5 ओवर | रन : 25/0 | रन रेट : 5
04.64.6: ईशान किशन को मिचेल मार्श, कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
04.54.5: ईशान किशन को मिचेल मार्श, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
04.44.4: ईशान किशन को मिचेल मार्श, इस बार आगे आकर गेंद को खेलना चाहा लेकिन मिड ऑन फील्डर की तरफ खेल बैठे| रन नहीं मिला|
04.34.3: ईशान किशन को मिचेल मार्श, आउटस्विंगर! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| सुलझी हुई बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है यहाँ पर|
04.24.2: ईशान किशन को मिचेल मार्श, आउटस्विंगर!!! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
14.14.1: रोहित शर्मा को मिचेल मार्श, सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
4 ओवर | रन : 24/0 | रन रेट : 6
13.63.6: रोहित शर्मा को शार्दूल ठाकुर, दसवीं गेंद पर हिट मैन ने खोला अपना खाता| इस गेंद को कवर्स की तरफ ड्राइव किया जिसे शॉ ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर रोक दिया लेकिन एक रन मिल गया| 24/0 मुंबई|
03.53.5: रोहित शर्मा को शार्दूल ठाकुर, एक और डॉट बॉल रोहित के बल्ले से निकलती हुई| इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ| कोई रन नहीं|
13.43.4: ईशान किशन को शार्दूल ठाकुर, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
63.33.3: ईशान किशन को शार्दूल ठाकुर, छक्का! शॉर्ट पिच गेंद को पिक किया और पुल कर दिया फाइन लेग की दिशा में जहाँ से आधा दर्जन रन मिल गए| ये है किशन की क्लास| गेंद अब स्टैंड्स से मंगवानी पड़ेगी|
03.23.2: ईशान किशन को शार्दूल ठाकुर, एक और डॉट गेंद|इस बॉल को कवर्स की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ| समय लेकर खेलते हुए दोनों बल्लेबाज़|
03.13.1: ईशान किशन को शार्दूल ठाकुर, आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑफ़ फील्डर ने बॉल को रोक दिया| कोई रन नहीं|
3 ओवर | रन : 16/0 | रन रेट : 5.33
02.72.6: रोहित शर्मा को खलील अहमद, ये भी अच्छी गेंद| इस बार भी गति से डाला और रोहित को बीट करा दिया| अच्छी गेंदों का हिट मैन ने भी सम्मान किया| ये है बड़े खिलाड़ी की पहचान| कोई रन नहीं|
02.62.5: रोहित शर्मा को खलील अहमद, एक और अच्छी गेंद| बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| रोहित भी अब मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं|
02.52.5: रोहित शर्मा को खलील अहमद, वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
02.42.4: रोहित शर्मा को खलील अहमद, हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं| अच्छा ओवर गुज़रता हुआ गेंदबाज़ के लिए, रोहित इसे सम्भलकर खेल रहे हैं|
02.32.3: रोहित शर्मा को खलील अहमद, ओह!!! ब्यूटी!!! क्या कमाल की आउटस्विंगर थी गेंदबाज़ द्वारा| लाइन में आकर बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन फिर स्विंग हुई गेंद और उन्हें चकमा देती हुई कीपर के दस्तानों की ओर निकल गई| खलील ने रोहित को देखा और मुस्कुराया|
02.22.2: रोहित शर्मा को खलील अहमद, एक और डॉट गेंद!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
02.12.1: रोहित शर्मा को खलील अहमद, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
2 ओवर | रन : 15/0 | रन रेट : 7.5
01.61.6: ईशान किशन को एनरिक नॉर्तजे, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| 15/0 मुंबई| 
61.51.5: ईशान किशन को एनरिक नॉर्तजे, छक्का! बाउंसर और उसपर किया कड़ा प्रहार!! ऐसा लगा कि बल्लेबाज़ इस गेंद के लिए पहले से ही तैयार थे| जैसे ही गेंद आई उसपर पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीधा दर्शकों के बीच भेज दिया|
01.41.4: ईशान किशन को एनरिक नॉर्तजे, इस बार धीमी गति से डाली गई गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं|
41.31.3: ईशान किशन को एनरिक नॉर्तजे, चौका! आगे डालते जाइए सामने की तरफ खाते जाइए बाउंड्री!! इस बार ऊपर की गेंद को मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से खेला| गेंद गई चार रनों के लिए सीमा रेखा के पार|
01.21.2: ईशान किशन को एनरिक नॉर्तजे, डॉट गेंद!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
41.11.1: ईशान किशन को एनरिक नॉर्तजे, चौका! नोकिया को ईशान ने यस कर दिया| शानदार कवर ड्राइव पहली ही गेंद पर और चौका बटोरा| लाजवाब बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है हमें ईशान द्वारा|
1 ओवर | रन : 1/0 | रन रेट : 1
00.60.6: रोहित शर्मा को खलील अहमद, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
00.50.5: रोहित शर्मा को खलील अहमद, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
10.40.4: ईशान किशन को खलील अहमद, सिंगल!!! इसी के साथ ईशान किशन ने अपना खाता खोला!! पैड्स लाइन की गेंद पर लेग साइड की ओर फ्लिक किया| एक रन मिल गया|
00.30.3: ईशान किशन को खलील अहमद, गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा|
00.20.2: ईशान किशन को खलील अहमद, मिड ऑफ की ओर बल्लेबाज़ ने पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं मिल सका|
00.10.1: ईशान किशन को खलील अहमद, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| ईशान ने मिड ऑन की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
दिल्ली कैपिटल्स पहली पारी
019.719.6: अक्षर पटेल को रमनदीप सिंह, नॉट आउट!! इस आखिरी गेंद पर लेग बाई के रूप में रन आ गया| फील्डिंग टीम ने एलबीडबल्यू की अपील की, अम्पायर ने उसे नकार दिया| रिव्यु लिया गया और फैसला उनके हक़ में नहीं गया, अम्पायर्स कॉल के चलते रिव्यु बच गया| बोर्ड पर 159 रन दिल्ली ने लगाए यानी अब मुंबई को जीत के लिए 160 रनों की दरकार|
619.619.5: अक्षर पटेल को रमनदीप सिंह, छक्का! महवपूर्ण रन्स दिल्ली के लिए| गुड लेंथ गेंद को सामने की तरफ खेल दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
119.519.4: कुलदीप यादव को रमनदीप सिंह, सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
019.419.3: शार्दूल ठाकुर को रमनदीप सिंह, आउट!! कैच आउट!!! कॉट टिम डेविड बोल्ड रमनदीप सिंह| बढ़िया जज कैच टिम डेविड द्वारा सीमा रेखा पर| 4 रन बनाकर शार्दूल लौटे पवेलियन| दूसरी सफलता रमनदीप के हाथ लगती हुई| विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद को सामने की तरफ मारने गए लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई बॉल और लॉन्ग ऑन फील्डर के हाथों में चली गई|  151/7 दिल्ली|
019.319.3: शार्दूल ठाकुर को रमनदीप सिंह, वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
019.219.2: शार्दूल ठाकुर को रमनदीप सिंह, प्ले एंड मिस!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
219.119.1: शार्दूल ठाकुर को रमनदीप सिंह, दुग्गी, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
19 ओवर | रन : 148/6 | रन रेट : 7.79
218.618.6: अक्षर पटेल को जसप्रीत बुमराह, दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से कवर्स की तरफ पुश करते हुए दो रन बटोरे| 148/6 दिल्ली|
118.518.5: शार्दूल ठाकुर को जसप्रीत बुमराह, एक और अच्छी गेंद| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ लिया|
118.418.4: अक्षर पटेल को जसप्रीत बुमराह, सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
118.318.3: शार्दूल ठाकुर को जसप्रीत बुमराह, बेहतरीन प्रयास पॉइंट की ओर डेवाल्ड ब्रेविस के द्वारा देखने को मिली!!! हवा में उल्टा उछलकर गेंद को रोकने का प्रयास किया लेकिन गेंद हाथ में नहीं आ पाई| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| गति से चकमा खाए और बल्ले का लीडिंग एज लेकर गेंद पॉइंट की ओर हवा में गई| फील्डर ने उल्टा भागकर अपने बाँए ओर डाईव लगाई लेकिन गेंद हाथ में लगकर ज़मीन को जा गिरी| एक रन ही मिल सका|
018.218.2: रोवमन पॉवेल को जसप्रीत बुमराह, आउट!! क्लीन बोल्ड!! जसप्रीत बुमराह| सही समय पर विकेट हासिल हुई| 43 रनों की पॉवेल की पारी का अंत हुआ| बुमराह की खतरनाक यॉर्कर से पिछली बार तो बच गए थे लेकिन इस बार नहीं बच सकेंगे| ऐसी यॉर्कर मारी कि डंडा उड़ गया| बल्लेबाज़ पूरी तरह से इस गेंद पर चारो खाने चित हो गए थे| इस विकेट के गिरने से निश्चित ही स्कोर बोर्ड पर कुछ रन्स कम होंगे| 143/6 दिल्ली|
118.118.1: अक्षर पटेल को जसप्रीत बुमराह, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
18 ओवर | रन : 142/5 | रन रेट : 7.89
017.617.6: रोवमन पॉवेल को डैनियल सैम्स, कोई रन नहीं, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आखरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे लेकिन गति से बीट हो गए| 142/5 दिल्ली|
117.517.5: अक्षर पटेल को डैनियल सैम्स, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|
617.417.4: अक्षर पटेल को डैनियल सैम्स, छक्का! काफी शानदार शॉट सामने की तरफ| फ्लैट सिक्स!! बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
117.317.3: रोवमन पॉवेल को डैनियल सैम्स, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
017.217.2: रोवमन पॉवेल को डैनियल सैम्स, एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर ने इसे नकार दिया| रोहित ने कीपर और गेंदबाज़ से बात की लेकिन रिव्यु नहीं लिया| सही फैसला| गेंद की गति और लाइन से बल्लेबाज़ को छका दिया था| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
117.117.1: अक्षर पटेल को डैनियल सैम्स, यॉर्कर गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
17 ओवर | रन : 133/5 | रन रेट : 7.82
616.616.6: रोवमन पॉवेल को जसप्रीत बुमराह, छक्का! मैक्सिमम के साथ हुई एक बढ़िया ओवर की समाप्ति| पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई| बुमराह थोड़ा सा निराश दिखे यहाँ पर| 133/5 दिल्ली|
116.516.5: अक्षर पटेल को जसप्रीत बुमराह, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
016.416.4: अक्षर पटेल को जसप्रीत बुमराह, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
116.316.3: रोवमन पॉवेल को जसप्रीत बुमराह, बढ़िया यॉर्कर!! जैसे तैसे उसे ब्लॉक किया| लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
016.216.2: रोवमन पॉवेल को जसप्रीत बुमराह, शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
016.116.1: रोवमन पॉवेल को जसप्रीत बुमराह, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
16 ओवर | रन : 125/5 | रन रेट : 7.81
015.915.6: ऋषभ पंत को रमनदीप सिंह, आउट!! कैच आउट!! कॉट ईशान किशन बोल्ड रमनदीप सिंह| एक बड़े ओवर के बाद आखिरकार बड़ी मछली जाल में फंसा ही ली| 39 रन बनाकर पन्त लौटे पवेलियन| एक बढ़िया कैच कीपर किशन द्वारा| चतुराई से ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ उसे छेड़ बैठे| गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई| 125/5 दिल्ली|
615.815.5: ऋषभ पंत को रमनदीप सिंह, छक्का! छोटी गेंद थी ये लेग स्टम्प के बाहर| पन्त ने फाइन लेग की दिशा में उसे पुल कर दिया और छह रन बटोर लिए|
015.715.5: ऋषभ पंत को रमनदीप सिंह, वाइड! स्लोवर बाउंसर!! अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| रोहित निराश दिखे|
415.615.4: ऋषभ पंत को रमनदीप सिंह, चौका! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए कवर्स की तरफ मारने गए| पन्त की पहुँच से दूर थी गेंद| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
015.515.4: ऋषभ पंत को रमनदीप सिंह, वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|
015.415.4: ऋषभ पंत को रमनदीप सिंह, वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
415.315.3: ऋषभ पंत को रमनदीप सिंह, चौका! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को स्लाइस कर दिया पॉइंट की दिशा में जहाँ से गैप मिल गया उर बाउंड्री हासिल हो गई|
115.215.2: रोवमन पॉवेल को रमनदीप सिंह, गुड लेंथ की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| एक ही रन हासिल हुआ|
115.115.1: ऋषभ पंत को रमनदीप सिंह, लाजवाब फील्डिंग सैम्स द्वारा| बाउंड्री रोक दी| लेग साइड पर कड़क पुल शॉट था जिसे एक रन में तब्दील कर दिया गया|
15 ओवर | रन : 106/4 | रन रेट : 7.07
114.714.6: ऋषभ पंत को डैनियल सैम्स, सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल ले लिया| 15 ओवर के बाद 106/4 दिल्ली|
114.614.5: रोवमन पॉवेल को डैनियल सैम्स, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
114.514.4: ऋषभ पंत को डैनियल सैम्स, लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट खेला| एक रन मिल गया|
114.414.3: रोवमन पॉवेल को डैनियल सैम्स, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर कवर्स की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
214.314.2: रोवमन पॉवेल को डैनियल सैम्स, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| हवा में गई गेंद डैनियल ने उसे पकड़ने के लिए हाथ लगाया| बॉल उनके हाथ को लगकर लॉन्ग ऑफ की ओर गई जहाँ से दो रन मिल गया|
014.214.2: रोवमन पॉवेल को डैनियल सैम्स, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| इसी के साथ दोनी बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई| 
014.114.1: रोवमन पॉवेल को डैनियल सैम्स, ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
14 ओवर | रन : 99/4 | रन रेट : 7.07
013.713.6: ऋषभ पंत को राइली मेरेडिथ, बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की ओर जाने दिया|
013.613.5: ऋषभ पंत को राइली मेरेडिथ, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| रन नहीं आ सका|
013.513.4: ऋषभ पंत को राइली मेरेडिथ, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
113.413.3: रोवमन पॉवेल को राइली मेरेडिथ, कवर्स की ओर गेंद को पुश करते हुए एक रन ले लिया|
013.313.2: रोवमन पॉवेल को राइली मेरेडिथ, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
013.213.1: रोवमन पॉवेल को राइली मेरेडिथ, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नहीं हो सका|
013.113.1: रोवमन पॉवेल को राइली मेरेडिथ, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
13 ओवर | रन : 98/4 | रन रेट : 7.54
112.612.6: रोवमन पॉवेल को मयंक मार्कंडेय, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
012.512.5: रोवमन पॉवेल को मयंक मार्कंडेय, कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
112.412.4: ऋषभ पंत को मयंक मार्कंडेय, एक और सिंगल वो भी चतुराई भरा| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
112.312.3: रोवमन पॉवेल को मयंक मार्कंडेय, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
012.212.2: रोवमन पॉवेल को मयंक मार्कंडेय, बाई के रूप में आया चौका!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के पास गई| ईशान को चकमा देती हुई थर्ड मैन बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
612.112.1: रोवमन पॉवेल को मयंक मार्कंडेय, छक्का!!! पॉवेल के बल्ले से आता हुआ मैक्सिमम!!! ऊपर डाली गई गेंद पर लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| गेंद बल्ले के निचले भाग को लगकर सीधा लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के पार गई छह रनों के लिए| मिस टाइम हुआ था लेकिन ताक़त इतनी थी कि छह रनों के लिए निकल गई गेंद|
12 ओवर | रन : 84/4 | रन रेट : 7
111.811.6: रोवमन पॉवेल को ऋतिक शौकीन, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| एक रन आ गया|
011.711.6: रोवमन पॉवेल को ऋतिक शौकीन, वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
411.611.5: रोवमन पॉवेल को ऋतिक शौकीन, चौका!! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया| आखिरी समय में उसे शॉर्ट थर्ड की तरफ खेला| फील्डर वहां मौजूद जिनके हाथों के नीचे से निकलकर बॉल थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
611.511.4: रोवमन पॉवेल को ऋतिक शौकीन, छक्का! दूसरा सिक्स इस ओवर से आता हुआ| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक पहुंचे| हीव किया बॉल को मी विकेट बाउंड्री की तरफ और छह रन हासिल किया|
011.411.3: रोवमन पॉवेल को ऋतिक शौकीन, विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना बेहतर समझा|
611.311.2: रोवमन पॉवेल को ऋतिक शौकीन, छक्का!!! रोवमन पॉवेल के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
011.211.2: रोवमन पॉवेल को ऋतिक शौकीन, वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
111.111.1: ऋषभ पंत को ऋतिक शौकीन, बैक फुट से डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
11 ओवर | रन : 64/4 | रन रेट : 5.82
110.610.6: ऋषभ पंत को मयंक मार्कंडेय, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
410.510.5: ऋषभ पंत को मयंक मार्कंडेय, चौका! लेग स्पिन गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर बॉल को जज नहीं कर पाए और गेंद उनको छकाते हुए सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
210.410.4: ऋषभ पंत को मयंक मार्कंडेय, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किये| हवा में थी ये गेंद लेकिन फील्डर से काफी दूर| थोड़ा देर के लिए तो पन्त की जान हलक मिहं अटक गई थी|
110.310.3: रोवमन पॉवेल को मयंक मार्कंडेय, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
010.210.2: रोवमन पॉवेल को मयंक मार्कंडेय, बाहरी किनारा लेकिन गेंद स्लिप फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई| ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप की ओर गई| रोहित ने पकड़ने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर नीची रही और फिर हाथ में आई|
110.110.1: ऋषभ पंत को मयंक मार्कंडेय, डीप कवर्स की ओर गेंद को कट किया, एक रन के लिए|
10 ओवर | रन : 55/4 | रन रेट : 5.5
09.69.6: रोवमन पॉवेल को ऋतिक शौकीन, डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| 10 ओवर के बाद 55/4 दिल्ली|
19.59.5: ऋषभ पंत को ऋतिक शौकीन, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| रिषभ पंत ने जगह बनाकर डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| एक रन ही मिल सका|
19.49.4: रोवमन पॉवेल को ऋतिक शौकीन, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
09.39.3: रोवमन पॉवेल को ऋतिक शौकीन, नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बच गया!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ रोवमन| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद बेल्स को किस कर थी| बल्लेबाज़ ने ली होगी चैन की सांस| टर्न होकर अंदर की तरफ आई थी गेंद जिसे लेग साइड पर स्वीप करने गए थे| पेट पर पर जा लगी थी गेंद जिसके बाद अपील हुई थी जिसे फील्ड अम्पायर ने नकार दिया था|
09.29.2: रोवमन पॉवेल को ऋतिक शौकीन, एक और शार्प टर्न!! बल्लेबाज़ ने बैकफुट से ब्लॉक कर दिया|
19.19.1: ऋषभ पंत को ऋतिक शौकीन, आगे आकर सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
9 ओवर | रन : 52/4 | रन रेट : 5.78
28.68.6: रोवमन पॉवेल को मयंक मार्कंडेय, दो रनों के साथ एक सफल ओवर की समाप्ति हुई| एक बड़ा विकेट इस ओवर से आये| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, दो रन मिल गए| 52/4 दिल्ली|
08.58.5: रोवमन पॉवेल को मयंक मार्कंडेय, आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
08.48.4: सरफ़राज़ खान को मयंक मार्कंडेय, आउट!! कैच आउट!!! कॉट ईशान किशन बोल्ड मयंक मार्कंडेय| एक और शार्प कैच ईशान द्वारा| आज मुंबई कुछ भी छोड़ने के मूड में नहीं| 10 रन बनाकर सरफ़राज़ लौटे पवेलियन| मार्कंडेय के खाते में जाती हुई पहली विकेट| लेग ब्रेक थी गेंद जिसे क्रीज़ में जाकर ऑफ़ साइड पर लेट कट खेलने गए| टर्न काफी ज्यादा हुई और गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया| कीपर की ओर गई जहाँ किशन ने एक शानदार जज कैच लपका| कैच की एक बड़ी अपील की, अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लेने के लिए कप्तान से बात की लेकिन अंत में रिव्यु लिया नहीं| इस कैच की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम होगी|  50/4 दिल्ली|
18.38.3: ऋषभ पंत को मयंक मार्कंडेय, सिंगल के साथ दिल्ली का पचास रन पूरा हुआ| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
08.28.2: ऋषभ पंत को मयंक मार्कंडेय, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
18.18.1: सरफ़राज़ खान को मयंक मार्कंडेय, मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला और डीप से सिंगल हासिल किया|
8 ओवर | रन : 48/3 | रन रेट : 6
47.67.6: ऋषभ पंत को राइली मेरेडिथ, चौका! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद| पन्त ने आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| 48/3 मुंबई|
07.57.5: ऋषभ पंत को राइली मेरेडिथ, इस बार तेज़ी से अंदर आई गेंद को लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन गति से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं|
07.47.4: ऋषभ पंत को राइली मेरेडिथ, गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं| फील्डर वहां तैनात थे|
17.37.3: सरफ़राज़ खान को राइली मेरेडिथ, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| गुड लेन्थ की गेंद को डीप पॉइंट की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
17.27.2: ऋषभ पंत को राइली मेरेडिथ, सिंगल, हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर पुश करते हुए एक रन बटोरा|
17.17.1: सरफ़राज़ खान को राइली मेरेडिथ, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पैड्स की गेंद को बैक फुट से फ़ाईन लेग की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
7 ओवर | रन : 41/3 | रन रेट : 5.86
06.66.6: ऋषभ पंत को मयंक मार्कंडेय, रन आउट का मौका तो नहीं था लेकिन एक बेहतरीन फील्डिंग ने इसे रन आउट का मौका बना दिया| बल्लेबाज़ क्रीज़ में सही समय पर वापिस आ गए इस वजह से बाल बाल बच गए| पैड्स की गेंद को ऑन साइड पर पुश करते हुए पन्त रन चाहते थे लेकिन सरफ़राज़ ने मना कर दिया था| पन्त तेज़ी से वापिस भागे| थ्रो आया कीपर की तरफ, बेल्स भी उड़ाई गई लेकिन बल्लेबाज़ सेफ| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
26.56.5: ऋषभ पंत को मयंक मार्कंडेय, दुग्गी मिल जायेगी| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, दो रन मिल गए|
16.46.4: सरफ़राज़ खान को मयंक मार्कंडेय, घुटना टिकाकर गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
16.36.3: ऋषभ पंत को मयंक मार्कंडेय, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
06.26.2: ऋषभ पंत को मयंक मार्कंडेय, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
06.16.1: ऋषभ पंत को मयंक मार्कंडेय, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
6 ओवर | रन : 37/3 | रन रेट : 6.17
65.65.6: सरफ़राज़ खान को जसप्रीत बुमराह, छक्का!!! इसी के साथ सरफ़राज़ खान ने अपना खाता खोला!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा स्टैंड्स में और मिला सिक्स| 6 ओवर के बाद 37/3 दिल्ली|
05.55.5: सरफ़राज़ खान को जसप्रीत बुमराह, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड करना बेहतर समझा|
05.45.4: पृथ्वी शॉ को जसप्रीत बुमराह, आउट!! कैच आउट!! कॉट ईशान किशन बोल्ड जसप्रीत बुमराह| लाजवाब बाउंसर लेकिन कैच बेमिसाल!! उड़ता हुआ ईशान विकेट के पीछे दिखा| मैंने कहा था न कि मुंबई के खिलाड़ी आज अपनी जान झोंकते नज़र आयेंगे और देख लीजिये, ईशान का ये कैच मेरी इस बात का गवाह है| शार्प बाउंसर!! शॉ हट नहीं पाए| झुके ज़रूर लेकिन ग्लव्स से जा लगी गेंद और कीपर की तरफ हवा में खिल गई| किशन ने अपने आगे की तरफ भागते हुए फुल लेंथ डाईव लगाई और कैच को दस्तानों में लिया| वाह जी वाह!! ये कैच देखकर दिल खुश हो गया| इस विकेट के साथ मुंबई ही नहीं बल्कि बैंगलोर के फैन्स भी जश्न मना रहे होंगे| 31/3 दिल्ली|
05.35.3: पृथ्वी शॉ को जसप्रीत बुमराह, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
25.25.2: पृथ्वी शॉ को जसप्रीत बुमराह, दो रन मिल जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर दो रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
05.15.1: पृथ्वी शॉ को जसप्रीत बुमराह, डॉट बॉल के साथ हुई शुरुआत| पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
5 ओवर | रन : 29/2 | रन रेट : 5.8
04.64.6: ऋषभ पंत को ऋतिक शौकीन, एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने समय लेकर नॉट आउट करार दिया!!! लेग स्टंप पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद गति के साथ सीधा फ्रेंट पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ के साथ कीपर ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर सहमत नहीं| रोहित ने कीपर से पूछा तो ईशान किशन ने बताया कि गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही है| रोहित ने रिव्यु लेना सही नहीं समझा| 
04.54.5: ऋषभ पंत को ऋतिक शौकीन, विकेट लाइन की गेंद पर पंत ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
04.44.4: ऋषभ पंत को ऋतिक शौकीन, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
14.34.3: पृथ्वी शॉ को ऋतिक शौकीन, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| एक रन मिल गया|
04.24.2: पृथ्वी शॉ को ऋतिक शौकीन, कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
44.14.1: पृथ्वी शॉ को ऋतिक शौकीन, चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
4 ओवर | रन : 24/2 | रन रेट : 6
13.63.6: पृथ्वी शॉ को जसप्रीत बुमराह, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
03.53.5: पृथ्वी शॉ को जसप्रीत बुमराह, बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर के हाथ में गई|
03.43.4: पृथ्वी शॉ को जसप्रीत बुमराह, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
13.33.3: ऋषभ पंत को जसप्रीत बुमराह, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
03.23.2: मिचेल मार्श को जसप्रीत बुमराह, आउट!! कैच आउट!!! कॉट रोहित शर्मा बोल्ड जसप्रीत बुमराह| बूम बूम बुमराह!! डिफेन्स करते हुए इनफॉर्म बल्लेबाज़ मार्श को शून्य के स्कोर पर चलता कर दिया| मुंबई फैन्स खुश और साथ में बैंगलोर फैन्स भी| कमाल की आउटस्विंगर गेंद थी| बल्लेबाज़ उसे खेलने के लिए मजबूर हुए| गेंद ने पड़कर हल्का सा काँटा बदला और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पहले स्लिप फील्डर की तरफ गई| स्लिप में अपने दाहिने ओर फुल लेंथ डाईव लगाते हुए कप्तान रोहित ने एक मुश्किल लो कैच पकड़ा| 22/2 दिल्ली|
13.13.1: पृथ्वी शॉ को जसप्रीत बुमराह, स्ट्रेट ड्राइव!! पुश किया गेंद को सीधे बल्ले से और सिंगल हासिल किया|
3 ओवर | रन : 21/1 | रन रेट : 7
02.62.6: डेविड वॉर्नर को डैनियल सैम्स, आउट!!! कैच आउट!!! बड़ी मछली जाल में फंस गई| दिल्ली को लगा पहला बड़ा झटका!!! डेविड वॉर्नर 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे| डैनियल सैम्स के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर गेंद को अपने करीब आने दिया और शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ कट किया| बाहरी किनारा लगा और हवा में गई गेंद| फील्डर वहां मौजूद जसप्रीत बुमराह जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 21/1 दिल्ली|
12.52.5: पृथ्वी शॉ को डैनियल सैम्स, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| एक रन आ गया|
02.42.4: डेविड वॉर्नर को डैनियल सैम्स, लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को स्वीप शॉट लगाने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन|
12.32.3: पृथ्वी शॉ को डैनियल सैम्स, क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
62.22.2: पृथ्वी शॉ को डैनियल सैम्स, छक्का!!! पृथ्वी शॉ के बल्ले से आता हुआ पहला मैक्सिमम!! ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
02.12.1: पृथ्वी शॉ को डैनियल सैम्स,  आगे डाली गई गेंद पर पृथ्वी शॉ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
2 ओवर | रन : 12/0 | रन रेट : 6
01.61.6: डेविड वॉर्नर को ऋतिक शौकीन, विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड करना बेहतर समझा|
41.51.5: डेविड वॉर्नर को ऋतिक शौकीन, चौका!!! डेविड वॉर्नर के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!!! ऊपर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर उड़ाकर खेला| हवा में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
01.41.4: डेविड वॉर्नर को ऋतिक शौकीन, कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
11.31.3: पृथ्वी शॉ को ऋतिक शौकीन, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन निकाला|
01.21.2: पृथ्वी शॉ को ऋतिक शौकीन, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
11.11.1: डेविड वॉर्नर को ऋतिक शौकीन, सिंगल!! इसी के साथ डेविड वॉर्नर ने अपना खाता खोला!!! आगे डाली गई गेंद पर लॉन्ग ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन निकाला|
1 ओवर | रन : 6/0 | रन रेट : 6
20.60.6: पृथ्वी शॉ को डैनियल सैम्स, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| पृथ्वी ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| फील्डर इस दफ़ा पीछे मौजूद थे जिसके कारण दो रन ही मिल सका| 
40.50.5: पृथ्वी शॉ को डैनियल सैम्स, चौका!!! ये बल्ला घुमाया और चौका पाया| आज के दिन की पहली बाउंड्री पृथ्वी शॉ के बल्ले से आती हुई!! छोटी लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
00.40.4: पृथ्वी शॉ को डैनियल सैम्स, बाउंसर डाली गई गेंद पर पृथ्वी ने डक करना सही समझा|
00.30.3: पृथ्वी शॉ को डैनियल सैम्स, छोटी लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
00.20.2: पृथ्वी शॉ को डैनियल सैम्स, प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
00.10.1: पृथ्वी शॉ को डैनियल सैम्स, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|

ज्‍यादा पढ़ी गई

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept