विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंदे को लेकर आप पर चौतरफा हमला, BJP ने मांगा केजरीवाल का इस्‍तीफा

By Kamal VermaEdited By:
Published: Wed, 28 Dec 2016 02:41 AM (IST)Updated: Wed, 28 Dec 2016 09:01 AM (IST)

दिल्‍ली के भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्‍ली के सीएम मनोज तिवारी से इस्‍तीफा मांगा है। उन्‍होंने कहा है कि उन्‍हें दिल्‍ली की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (पीटीआई)। चंदे की सूची सार्वजनिक न करने पर आम आदमी पार्टी (आप) पर चौतरफा हमला शुरू हो गया है। भाजपा समेत भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के नेता रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आम आदमी पार्टी की वेबसाइट से चंदा देने वाले लोगों की सूची हटाए जाने पर सवाल उठाया है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंंद केजरीवाल का इस्तीफा मांगा है।

उनका कहना है कि केजरीवाल को पार्टी फंड में भ्रष्टाचार के लिए स्वयं से ही इस्तीफा दे देना चाहिए। एक प्रेस कांफ्रेंंस में उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी गलती के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। स्वराज अभियान के योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के निशाने पर पहले से ही आम आदमी पार्टी है। अब केएन गोविंदाचार्य का पत्र भी सामने आने के बाद भाजपा और कांग्रेस इसे मुद्दा बनाने की तैयारी में जुट गई हैं।

आम बजट में खेती को भरपूर तरजीह मिलने की संभावना

अन्ना हजारे ने आम आदमी पार्टी को नसीहत देते हुए कहा है कि आप को अपने चंदे का पूरा हिसाब, पारदर्शी तरीके से लोगों के सामने रखना चाहिए। प्रशांत भूषण ने मंगलवार को ट्वीट किया कि आप को कई निजी कंपनियों की मदद से करोड़ों रुपये मिले हैं। जिसकी वजह से पार्टी ने चंदे की सूची को जनता से छुपाया है। प्रशांत भूषण ने सुबह ट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी द्वारा चंदे की सूची को सार्वजनिक न करने को लेकर बताए जा रहे कारणों को बकवास कहा।

भूषण ने लिखा कि सूची को सार्वजनिक नहीं करने को लेकर आप का तर्क है कि हमें दान देने वालों को केंद्र सरकार परेशान करती है। इसलिए सूची को हटाया गया। ऐसा है तो आप को चाहिए कि वह इनकम टैक्स व चुनाव आयोग में रिटर्न फाइल करे। आप पर दूसरा बड़ा हमला स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने किया है।

राजद्रोह कानून की हो रही है समीक्षा, रिपोर्ट मिलने के बाद बुलाई जाएगी सर्वदलीय बैठक

इससे पहले भी गत दिनों योगेंद्र यादव ने केजरीवाल से चंदे का हिसाब देने को कहा था। उन्होंने राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे के मामले पर अरविंद केजरीवाल समेत सभी पार्टियों के नेताओं को खुली बहस की चुनौती दी। उधर, गत 24 दिसंबर से आप के एनआरआइ सेल के सदस्य मुनीश रायजादा ने आप के चंदे में पारदर्शिता नहीं होने से 'चंदा बंद सत्याग्रह' शुरू करते हुए हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं।

फर्जी कंपनी के सहारे पार्टी ने जुटाया चंदा : सहरावत

चंदे को लेकर विवादों में आई आम आदमी पार्टी पर उनके ही विधायक ने फर्जी कंपनी के सहारे पार्टी को चंदा जुटाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता में बिजवासन से आप विधायक कर्नल देवेंद्र सहरावत ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को फर्जी माध्यम से एक्सिस बैंक के चेक से 35 करोड़ रुपये का चंदा दिया गया है। जिस कंपनी के माध्यम से पार्टी को पैसा दिया गया है, वह कंपनी फर्जी है।

लोढ़ा के ठिकानों पर ED का छापा, कई हाईप्रोफाइल लोगों पर गिर सकती है गाज

राजनीतिक चंदे का ब्योरा सौंपे केजरीवाल : गोविंदाचार्य

भाजपा के पूर्व महासचिव केएन गोविंदाचार्य ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर नोटबंदी के बाद आम आदमी पार्टी को मिलने वाले राजनीतिक चंदे की जानकारी देने की मांग की है। गोविंदाचार्य ने केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा कि नोटबंदी से आम जनता को होने वाली परेशानी के बाद अब अगर राजनीतिक दलों के चंदे पर देशव्यापी बहस यदि प्रभावी परिणाम में बदल जाए तो यह भारतीय लोकतंत्र के लिए बेहद सुखद होगा। अन्ना हजारे ने आम आदमी पार्टी के चंदों में वित्तीय पारदर्शिता लाने के लिए पत्र लिखा है।

ममता ने कबूली राहुल की विपक्षी नेतृत्व की अगुवाई

सपना ही रह गया एक समान कर, नोटंबदी पर थम गया साल का सफर

कलमाड़ी- चौटाला को IOA का आजीवन अध्यक्ष बनाया जाना स्वीकार्य नहीं : विजय गोयल

केंद्र ने लगाई बीस हजार एनजीओ के विदेशी चंदे पर रोक