Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड चुनाव 2017: कांग्रेस टेंशन फ्री, भाजपा लगा रही हिसाब

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 15 Jan 2017 10:25 AM (IST)

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में हल्द्वानी सीट पर टिकट को लेकर कांग्रेस में कोई खास माथापच्ची नहीं है, लेकिन भाजपा को बार-बार दावेदारों के राजनीतिक बहीखाते पलटने पड़ रहे हैं।

    उत्तराखंड चुनाव 2017: कांग्रेस टेंशन फ्री, भाजपा लगा रही हिसाब

    हल्द्वानी, [जेएनएन]: कुमाऊं की व्यावसायिक राजधानी हल्द्वानी सीट पर टिकट को लेकर कांग्रेस में कोई खास माथापच्ची नहीं है, लेकिन भाजपा को बार-बार दावेदारों के राजनीतिक बहीखाते पलटने पड़ रहे हैं।

    तीन-तीन कद्दावर नेताओं के यहां से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करने के बाद से ही यह स्थिति बनी हुई है। बसपा और सपा सबसे ज्यादा सुकून में हैं। इनमें टिकटों के लिए मारामारी नहीं है।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शनः बोले सीएम, पहाड़ी मंडुवा हूं; जितना चूटोगे उतना निखरुंगा

    हरीश रावत सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाली वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश के इस बार किच्छा से चुनाव लड़ने और पुत्र सुमित को हल्द्वानी से लड़ाए जाने की अटकलें अभी जारी हैं। इस सवाल पर फैसला हाईकमान को लेना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: टिकटों में बसपा की सोशल इंजीनियरिंग को तवज्जो

    डॉ. इंदिरा के हल्द्वानी से चुनाव लड़ने के लिहाज से टिकट पर पहला हक उन्हीं का माना जा रहा है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रहे ललित जोशी ने भी यहां दावेदारी पेश की है।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शनः कांग्रेस में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए अलग घोषणापत्र

    भाजपा में पिछली बार चुनाव लड़ी पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी अपनी सक्रियता के बूते दावेदारी की दौड़ में बनी हुई हैं। मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने चुनाव लडऩे की इच्छा जताई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट संघ व भाजपा में संबंधों के बूते दावेदारी पेश कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनावः भट्ट और किशोर को चुनाव आयोग का नोटिस

    कांग्रेस के दावेदार

    1-नामः डॉ. इंदिरा हृदयेश

    शैक्षिक योग्यता : एमए, पीएचडी (राजनीति विज्ञान)

    आधार : उप्र में चार बार एमएलसी, 2002 व 2012 में हल्द्वानी से विधायक एवं वित्त, लोनिवि, संसदीय कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यानुभव, जनता पर नजदीकी पकड़ और सर्व सुलभ होना। क्षेत्र में प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों के बूते मजबूत दावा।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस में हल्द्वानी के बाद टिहरी में फूटा बवाल

    2-नामः सुमित हृदयेश

    शैक्षिक योग्यता: बीटेक

    आधार: मंडी समिति अध्यक्ष रहते किसान एवं व्यापारियों के बीच पकड़, युवाओं के बीच लोकप्रियता, कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश का बेटा होना।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: रैपिड सर्वे पर टिके भाजपा के टिकट

    3-नामः ललित जोशी

    शैक्षिक योग्यता: स्नातक

    आधार: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों में जिम्मेदारी, कुमाऊं विवि छात्र महासंघ व एमबीपीजी कॉलेज के अध्यक्ष रहे, राज्य आंदोलन में सक्रिय, जन आंदोलन में भागीदारी।

    यह भी पढ़ेे: उत्तराखंड चुनाव: राजनीतिक दलों को महिला दावेदारों से परहेज

    1-भाजपा के दावेदार

    नामः रेनू अधिकारी (एडवोकेट)

    शैक्षिक योग्यता: एमए, एलएलबी

    आधार: 2012 में पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा। हल्द्वानी-काठगोदाम नगरपालिका अध्यक्ष रहीं। पांच साल से लगातार जनता के बीच सक्रिय जन संघर्षों में सक्रियता।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: पहले आप-पहले आप का पैंतरा

    2-नामः डॉ. जोगेंद्र रौतेला

    शैक्षिक योग्यता: एमएससी, पीएचडी

    आधार: 25 वर्ष से पार्टी का राजनीतिक कार्यकर्ता। वर्तमान में नगर निगम मेयर। निकाय राजनीति में दो दशक से सक्रिय।

    यह भी पढ़ें:उत्तराखंड चुनाव: सीएम की सीट पर करीबी सक्रिय

    3-नामः प्रदीप बिष्ट

    शैक्षिक योग्यता: स्नातक

    आधार: संघ और भाजपा से लंबे समय से जुड़ाव। 20 वर्ष में बूथ कार्यकर्ता से लेकर वर्तमान में हल्द्वानी के जिलाध्यक्ष के साथ-साथ संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन। सामाजिक कार्यों में सहभागिता।

    बसपा (घोषित)---शकील अहमद केके

    उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--