Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड इलेक्शनः कांग्रेस में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए अलग घोषणापत्र

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 15 Jan 2017 07:25 AM (IST)

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के लिए सैनिकों व पूर्व सैनिकों को लुभाने के लिए कांग्रेस मुख्य घोषणापत्र से इतर अलग से भी घोषणापत्र जारी करेगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह संकेत दिए।

    उत्तराखंड इलेक्शनः कांग्रेस में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए अलग घोषणापत्र

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: सैन्य बहुल राज्य उत्तराखंड में सैनिकों और पूर्व सैनिकों को लुभाने के लिए कांग्रेस मुख्य घोषणापत्र से इतर अलग से भी घोषणापत्र जारी करेगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह संकेत दिए। उधर, बीजापुर स्थित आवास पर मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलने को कांग्रेस के टिकटार्थियों की भीड़ जमा रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस सैनिकों और पूर्व सैनिकों को आकर्षित करने के लिए तमाम दांव आजमाने जा रही है। कैंटीन में शराब पर टैक्स में छूट देने के बाद पार्टी उनके लिए अलग से घोषणापत्र तैयार करने जा रही है।

    यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनावः भट्ट और किशोर को चुनाव आयोग का नोटिस

    मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के वायदों के साथ पार्टी घोषणापत्र जारी करेगी। यह सामान्य घोषणापत्र से अलग होगा। महिलाओं और युवाओं पर भी खास फोकस किया जाएगा। घोषणापत्र में भी उन्हें तरजीह दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस में हल्द्वानी के बाद टिहरी में फूटा बवाल

    कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 16 जनवरी को ऋषिकेश दौरे का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के केदारनाथ यात्रा पर आने से राज्य में पर्यटकों का उत्साह बढ़ा। अल्मोड़ा में उनकी जनसभा में लोगों के उमडऩे से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। ऋषिकेश में उनके दौरे से कार्यकर्ताओं के मनोबल में इजाफा होगा।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: रैपिड सर्वे पर टिके भाजपा के टिकट

    उधर, शुक्रवार को बीजापुर आवास में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए काफी संख्या में टिकट के दावेदार पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री से वार्ता भी की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी और राजपाल खरोला भी शामिल थे। जोशी डीडीहाट और खरोला ऋषिकेश से कांग्रेस के टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ेे: उत्तराखंड चुनाव: राजनीतिक दलों को महिला दावेदारों से परहेज

    कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राज्य को छलने का आरोप लगाया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने कहा कि भाजपा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रही है।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017: 16 साल, 16 सवाल

    केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार के तीन साल पूरे होने के बावजूद उसके पांचों सांसदों में से एक ने भी राज्य के सरोकारों पर कोई चर्चा नहीं की। राज्य में सूखे, अतिवृष्टि से हुए नुकसान, विकास और रोजगार पर सांसदों को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा राज्य की नकारात्मक छवि पेश की है।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: पहले आप-पहले आप का पैंतरा

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड असेंबली इलेक्शन: केदारनाथ से दांव खेल सकते हैं हरीश रावत

    यह भी पढ़ें:उत्तराखंड चुनाव: सीएम की सीट पर करीबी सक्रिय

    यह भी पढ़ें:उत्तराखंड एसेंबली इलेक्शनः बिना अनुमति फेसबुक पर लाइव पड़ेगा भारी

    उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--