Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Moradabad Top News : एक क्लिक पर पढ़‍िए 30 अप्रैल की बड़ी खबरें जो दिनभर सुर्खियों में रहीं

    By Vivek BajpaiEdited By:
    Updated: Sat, 30 Apr 2022 05:02 PM (IST)

    Moradabad Top News 30 April 2022 दोनों के पास से लूट के कई मोबाइल व जेवर भी बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक रेलवे अपर्णा गुप्ता ने बताया कि नौ अप्रैल की रात गोविंद नगर के पास चंडीगढ़ एक्सप्रेस व फैजाबाद एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ लूटपाट की गई थी।

    Hero Image
    मुरादाबाद मंडल की आज की बड़ी खबरें

    Moradabad Train Robbery के दो मुख्‍य आरोपितों पर लगेगा एनएसए, मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार: दो ट्रेनों में लूट करने वाले मुख्य दोनों आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्यवाही की जाएगी। जीआरपी की टीम ने कटघर यार्ड में गुरुवार देर रात में मुठभेड़ के बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक आरोपित के पैर में गोली लगी है। दोनों के पास से लूट के कई मोबाइल व जेवर भी बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक रेलवे अपर्णा गुप्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि नौ अप्रैल की रात में गोविंद नगर के पास चंडीगढ़ एक्सप्रेस व फैजाबाद एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ लूटपाट की गई थी। कुछ यात्रियों को चाकू भी मारे थे। जीआरपी ने 14 अप्रैल को मुठभेड़ के बाद गौरव मलखान ठाकुर व दीपक को गिरफ्तार किया था। जिसमें गौरव के पैर में गोली लगी थी। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चलते हुए वाहन की हो जाएगी फिटनेस की जांच, मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन के लिए आप भी दीजिए सुझाव: वाहन का फिटनेस कराने व प्रमाण पत्र लेने के लिए परिवहन विभाग के आफिस जाने की आवश्यकता नहीं होगी। फिटनेस कराने के लिए इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। स्वचालित परीक्षण स्टेशन के उपकरण के सामने धीमी गति से वाहन चलाना पड़ेगा और फिटनेस प्रमाण पत्र जारी हो जाएगा। मोटर वाहन अधिनियम को संशोधित करने के लिए परिवहन विभाग ने आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। परिवहन मंत्रालय परिवहन विभाग में पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। जिससे वाहन मालिकों व चालकों को किसी भी काम करने के लिए परिवहन विभाग आने की आवश्यकता नहीं हो और देश के किसी भी कोने में रहकर काम करा सकते हैं। ऐसी व्यवस्था के लिए मोटर वाहन अधिनियम में बदलाव करने की आवश्यकता है। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर...

    रामपुर में भूमि की पैमाइश को गए लेखपाल के साथ अभद्रता करते हुए फाड़ दिए अभिलेख, मुकदमा दर्ज: सरकारी अभिलेख फाड़ने तथा कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में लेखपाल ने दो व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आगापुर निवासी चंद्र विजय सिंह लेखपाल हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती बिलासपुर तहसील में है। गुरुवार को वह क्षेत्र के गांव चन्देला में शासनादेशानुसार सरकारी नहर तथा भूमियों की पैमाइश करा रहे थे। इसी बीच गांव फूलसुंघी निवासी जगवीर सिंह उर्फ मिंटू बाजवा तथा गांव केशोगढ़ निवासी सतनाम सिंह मौके पर आ गए और पैमाइश का विरोध करने लगे। लेखपाल ने सरकार कार्य बताते हुए दोनों को समझाने का प्रयास किया तो दोनों लेखपाल से अभद्रता करने लगे। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर...

    सड़कों पर आवारा आतंक इंसानों के लिए बन रहा खतरा, अमरोहा व रामपुर में सांड़ों के हमले में दो महिलाओं की मौत: आवारा सांड़ लोगों के लिए जानलेवा साबित होते जा रहे हैं। आए दिन सांड़ाें के चलते या तो सड़क दुर्घटनाएं होती हैं या सांड़ों के हमले में लोगोंं की जान जा रही है। फिर भी जिम्‍मेदार आंख मूंदकर बैठेे हुए हैं। शु्क्रवार को अमरोहा व रामपुर में सांड़ों के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई। अमरोहा में सांड़ ने जहां खेत पर गई वृृृद्धा पर हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया, वहीं रामपुर में सम्‍भल से रिश्‍तेदारी में आई महिला सांड़ के हमले में अपनी जान गंवा बैैैैठी। इन अकाल मौतों का आखिर जिम्‍मेदार कौन है। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर...

    रामपुर में बनी प्रदेश की सबसे खूबसूरत झील, ईद से पहले ही शुरू करने की तैयारी: नवाबों के शहर रामपुर में अब प्रदेश की सबसे बड़ी और खूबसूरत झील बनकर तैयार हो गई है। इसके पास ही देश की नंबर वन नक्षत्रशाला भी है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। पुलिस लाइन के पास कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार के नाम से यह झील सपा सरकार में ही बन गई थी। इसपर करीब 24 करोड़ की लागत आई। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका उद्घाटन भी कर दिया था, लेकिन कुछ कमी बाकी रह जाने के कारण शुरू नहीं हो पाई थी। प्रशासन ने इसे 10 साल के लिए ठेके पर दे दिया। कांट्रेक्टर द्वारा तमाम कमियां दूर कराने के साथ ही पूरी तरह तैयार हो गई है। अब इसे बेहद खूबसूरत तरीके से बनाया गया है। ताजमहल, लोटस टैंपल, कुतुबमीनार समेत अन्य ऐतिहासिक भवनों का मॉडल तैयार किया गया है। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर...

    Rampur News: दूल्‍हे के इंतजार में तैयार बैठी रही दुल्‍हन, बरात लेकर नहीं आए दहेज लोभी: दहेज की मांग पूरी न होने पर दहेजलोभी बरात लेकर नहीं आए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर लड़के समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शाहबाद क्षेत्र के ग्राम भोंरकी जदीद निवासी नरेशपाल ने जिला संभल के थाना बनियाठेर क्षेत्र के कस्बा नरौली निवासी सत्यवीर से जनवरी में अपनी बेटी की शादी का कार्यक्रम तया किया था। 28 अप्रैल को बरात आनी थी। आरोप है कि शादी से पहले दूल्हा समेत अन्य सदस्यों ने दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। दहेज में एक अल्टो कार एवं 50 हजार की नकदी की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर लड़का पक्ष के लोग बरात लेकर नहीं पहुंचे। गांव में विवाह की पूरी तैयारी कर ली गई थीं।  यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर...

    Amroha News: बिजली न मिलने से सूख गई गन्‍ने की 12 बीघा फसल तो आक्रोशित किसान ने लगा दी आग: बिजली को लेकर किसानों का गुस्सा फूटने लगा है। एक महीने से बिजली न मिलने की वजह से गन्ने की फसल की सिंचाई नहीं हो पाई। खेत में खड़ी फसल सूखने पर आक्रोशित किसान ने करीब 12 बीघा की फसल में आग लगा दी। मामला हसनपुर तहसील के सिहाली जागीर बिजलीघर के मनौटा फीडर के दीपपुर गांव का है। किसान नितिन चौहान ने दो अन्य किसानों के साझे में नलकूप लगा रखा है। नितिन के खेत में 12 बीघा गन्ने की पेड़ी खड़ी हुई थी। जिसकी सिचाई करने के लिए वह किराए की पाइप लाइन लेकर आए थे। किसान का कहना है कि एक माह से इतनी बिजली नहीं मिल पाई कि वह अपनी फसल की सिंचाई कर देते। प्रतिदिन एक दो घंटा बिजली मिलती है।  यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर...