Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    रामपुर में भूमि की पैमाइश को गए लेखपाल के साथ अभद्रता करते हुए फाड़ दिए अभिलेख, मुकदमा दर्ज

    By Vivek BajpaiEdited By:
    Updated: Sat, 30 Apr 2022 08:51 AM (IST)

    लेखपाल ने सरकार कार्य बताते हुए दोनों को समझाने का प्रयास किया तो दोनों लेखपाल से अभद्रता करने लगे। शोर शराबे पर आसपास के ग्रामीण आ गए। लेखपाल का आरोप है कि दोनों आरोपितां ने गांव चंदेला का नक्शा फाड़ दिया। साथ ही खसरे को भी छीनकर फेंक दिया।

    Hero Image
    लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली

    रामपुर, जागरण संवाददाता। सरकारी अभिलेख फाड़ने तथा कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में लेखपाल ने दो व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आगापुर निवासी चंद्र विजय सिंह लेखपाल हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती बिलासपुर तहसील में है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को वह क्षेत्र के गांव चन्देला में शासनादेशानुसार सरकारी नहर तथा भूमियों की पैमाइश करा रहे थे। इसी बीच गांव फूलसुंघी निवासी जगवीर सिंह उर्फ मिंटू बाजवा तथा गांव केशोगढ़ निवासी सतनाम सिंह मौके पर आ गए और पैमाइश का विरोध करने लगे। लेखपाल ने सरकार कार्य बताते हुए दोनों को समझाने का प्रयास किया तो दोनों लेखपाल से अभद्रता करने लगे। शोर शराबे पर आसपास के ग्रामीण आ गए। लेखपाल का आरोप है कि दोनों आरोपितां ने गांव चंदेला का नक्शा फाड़ दिया। साथ ही खसरे को भी छीनकर फेंक दिया। उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने दी। प्रभारी निरीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि लेखपाल की ओर से जगवीर सिंह उर्फ मिंटू बाजवा और उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंहनगर के ग्राम केशोगढ़ निवासी सतनाम सिंह खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस के साथ मारपीट का एक आरोपित गिरफ्तार: लक में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ मारपीट के एक आरोपित काे पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि घटना में अभी चार आराेपित फरार हैं। बुधवार की रात नगर स्थित एक विवाह मंडप में हिस्ट्रीशीटर आया हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। हिस्ट्रीशीटर ने अपने रिश्तेदारों और 10-12 साथियों के साथ मिलकर पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी। मारपीट में एक सिपाही भी घायल हो गया था। हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने गई टीम में शामिल सिपाही अरशद जैदी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मुकदमे में बरेली के थाना मीरगंज के हिमांशु चौधरी, मुनेंद्र, गजेंद्र सिंह, आकाश, अनिकेत नामजद हैं। शुक्रवार को पुलिस ने सिर्रा गांव जाने वाले संपर्क मार्ग से गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।