Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें: नहर में बोलेरो गिरने से 11 की मौत, बाढ़ से बिगड़े हालात... लाखों लोग प्रभावित

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 05:55 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के गोंडा में पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो नहर में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। गंगा-यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रदेश भर में बाढ़ से हालात बिगड़ने लगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस दूरसंचार विभाग में 1494 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गोंडा सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, पृथ्वीनाथ मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पलट गई। बोलेरो में सवार 11 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जांच में जुटे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जाता है कि मोतीगंज थाना के सीहागांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता बोलेरो से परिवार व मित्रों के साथ पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। पारासराय अलावल देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव स्थित सरयू नहर पुल के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। (यहां पढ़ें पूरी खबर...)

    सीएम योगी ने 1494 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश पुलिस काे हर प्रकार से समृद्ध करने का अभियान जारी है। 60244 आरक्षियों की भर्ती के बाद यूपी पुलिस के दूरसंचार विभाग को 1494 प्रशिक्षित स्टाफ मिला है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल में जल्द ही 30 हजार और कार्मिकों की भर्ती की जाएगी।

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्दी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस में भर्ती होने वाले कार्मिकों में 20 प्रतिशत अग्नि वीरों को भी शामिल किया जाएगा। इससे हमें प्रशिक्षित कार्मिक मिल सकेंगे।(यहां पढ़ें पूरी खबर...)

    खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं गंगा-यमुना का विकराल रूप

    गंगा और यमुना अब विकराल रूप धारण कर चुकी हैं। प्रयागराज में खतरे का निशान पार कर चुकीं दोनों नदियों से लगभग साढ़े तीन लाख की आबादी प्रभावित हो चुकी हैं। जिले के 77 गांवों के साथ ही शहर की 59 बस्तियों में पानी घुस चुका है।

    शहर और गांवों के 16 हजार से ज्यादा घरों में पानी घुस गया गया है तो 65 हजार के करीब लोग अब तक बेघर हो गए हैं। जनपद में 16 बाढ़ राहत शिविरों में सात हजार से ज्यादा लोग शरण लिए हैं। (यहां पढ़ें पूरी खबर...)

    बिजनौर सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत

    बिजनौर में हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर धामपुर थाना क्षेत्र में गांव चक सहजानी के पास रविवार सुबह लगभग सवा आठ बजे दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक कार में सवार मां बेटे की मौत हो गई, जबकि पुत्रवधू गंभीर घायल हो गई।

    घायल को धामपुर सीएचसी से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी कार का चालक भी घायल हो गया। (यहां पढ़ें पूरी खबर...)

    Gorakhpur Link Expressway पर हादसा

    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर खजनी क्षेत्र में रविवार तड़के श्रद्धालुओं की अर्टिगा कार तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ गई। हादसे में कुशीनगर के रहने वाले कार सवार रमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं, चालक समेत सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन कर घर लौट रहे थे। (यहां पढ़ें पूरी खबर...)

    लखनऊ समेत 30 से अधिक जिलों में आज और कल भारी बारिश

    राजधानी समेत मध्य एवं पूर्वी यूपी के कई जिलों में लगातार दो दिन हुई बारिश ने उमसभरी गर्मी से बड़ी राहत दी है। शुक्रवार को दिन का तापमान 32 डिग्री और शनिवार को 33.3 डिग्री दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार और सोमवार को 30 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में भी बादल जमकर बरसेंगे। इसके अलावा 40 से अधिक जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात की चेतावनी है। (यहां पढ़ें पूरी खबर...)