Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 खबरें: मानसून सत्र के दूसरे दिन भी हंगामा, पुलिसकर्मी ने प्रेम विवाह के 10 दिन बाद की पत्नी की हत्या

    Updated: Tue, 12 Aug 2025 05:55 PM (IST)

    लखनऊ में विधानपरिषद सत्र में सपा ने कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा। प्रयागराज में फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बस्ती में एक पुलिसकर्मी ने पत्नी की हत्या कर दी। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुरादाबाद में मछली पकड़ रहे लोगों को भगाते समय एक सिपाही नाले में डूब गया।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 खबरें .

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विधानपरिषद में मंगलवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन सपा ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास किया। डीसीआरबी में तैनात एक पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना प्रेम विवाह के महज 10 दिन बाद हुई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में अभी चंद दिन पहले ही तो गंगा-यमुना के बाढ़ का पानी कम हुआ है। अब लोग बाढ़ राहत शिविरों से घरों की ओर लौटने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर एक बार फिर प्रयागराज में बाढ़ की संभावना जताई जा रही है।

    UP Assembly Monsoon Session 2025: सपा ने इन मुद्दों पर सरकार को घेरा, उच्च सदन का किया त्याग

    लखनऊ में विधानपरिषद के मानसून सत्र के दूसरे दिन सपा ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। महिला अपराध और फतेहपुर की घटना पर सपा सदस्यों ने सरकार पर हमला बोला। नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि सपा के समय माफिया उनके ड्राइंग रूम में नजर आते थे जबकि वर्तमान सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    बस्ती में पुलिसकर्मी ने प्रेम विवाह के 10 दिन बाद पत्नी को उतारा मौत के घाट

    बस्ती में डीसीआरबी में तैनात पुलिसकर्मी रामा निषाद ने प्रेम विवाह के दस दिन बाद ही पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पारिवारिक मर्ज़ी के खिलाफ शादी करने के बाद दोनों में झगड़े हो रहे थे। पुलिस ने आरोपी गामा निषाद को गिरफ्तार कर लिया है जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    Prayagraj Flood Update : गंगा में फिर बाढ़ की आशंका

    प्रयागराज में फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में लगातार बारिश से पहाड़ी नदियां उफान पर हैं। रामगंगा खो नदी और केन नदी में जलस्तर बढ़ने से गंगा और यमुना में पानी बढ़ने की आशंका है। सिंचाई विभाग के अनुसार गंगा में दो मीटर तक जलस्तर बढ़ सकता है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    50 से अधिक जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी, लखनऊ समेत 30 से अधिक शहरों में भारी वर्षा का अलर्ट

    UP Weather News लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने लखनऊ सहित 30 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 50 से अधिक जिलों में तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। लखनऊ में 45 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अगले कुछ दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने का अनुमान है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    मछली पकड़ रहे लोगों को भगाते समय नाले में डूबा सिपाही, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

    मुरादाबाद के डिलारी क्षेत्र में मछली पकड़ रहे ग्रामीणों को भगाते समय सिपाही मोनू कुमार नाले में गिर गए। गाजियाबाद के रहने वाले मोनू 2018 में पुलिस में भर्ती हुए थे और डिलारी थाने में तैनात थे। रात में ड्यूटी के दौरान उन्हें मछली पकड़ने की सूचना मिली। जाल जब्त करने की कोशिश में उनका पैर फिसला और वे नाले में डूब गए। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    यूपी वालों को मिल रहा जर्मनी-जापान में नौकरी करने का अवसर, सैलरी होगी 1.50 लाख रुपये

    उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। इजराइल में 5978 निर्माण श्रमिकों को भेजा गया है और अब जर्मनी जापान और इजराइल से नर्स और केयरगिवर के पदों के लिए अवसर आए हैं। खाड़ी देशों में भी रोजगार की संभावनाएं हैं। युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा और रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से जानकारी मिलेगी। (यहां पढ़ें पूरी खबर)