UP Assembly Monsoon Session 2025: सपा ने इन मुद्दों पर सरकार को घेरा, उच्च सदन का किया त्याग
लखनऊ में विधानपरिषद के मानसून सत्र के दूसरे दिन सपा ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। महिला अपराध और फतेहपुर की घटना पर सपा सदस्यों ने सरकार पर हमला बोला। नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि सपा के समय माफिया उनके ड्राइंग रूम में नजर आते थे जबकि वर्तमान सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। विधानपरिषद में मंगलवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन सपा ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास किया।
सपा सदस्यों ने महिला अपराध की बढ़ती घटनाओं के साथ ही फतेहपुर में हुई घटना को लेकर हमला बोला। नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया।
कहा कि सपा नेताओं के ड्राइंग रूम में माफिया नजर आते थे। हमारी सरकार ने अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कर कानून का राज कायम किया है। सपा सदस्य बीच में ही हंगामा करते हुए बाहर निकल गए। तब नेता सदन ने कहा कि विपक्षी सच सुनने की हिम्मत नहीं रखते।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।