Amazon Black Friday Sale 2026: भारत में अमेजन की ब्लैक फ्राइडे सेल 27 नवंबर 2026 शुक्रवार से शुरू हो चुकी है और यह सेल 30 नवंबर 2026 सोमवार तक चलेगी, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एप्लाइंसेस, मोबाइल फोन, टीवी, फैशन-ब्यूटी और अन्य अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर बढ़िया डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कि यह सेल SAMSUNG GALAXY द्वारा पावर्ड है जिस वजह से इस ब्रांड के प्रोडक्ट्स पर खास छूट भी देखने को मिल सकती है। अगर आप इस अमेजन सेल में 10% तक की इंस्टेंट छूट चाहते हैं तो पेमेंट करने के लिए HDFC, एक्सिस, कोटक महिंद्रा या IDFC फर्स्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी के साथ अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% तक का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा और अमेजन पे लेटर पर तीन महीनों तक की नो-कॉस्ट EMI के लिए खास ऑफर्स भी हैं।
जानिए अमेजन ब्लैक फ्राइड सेल 2026 किन कैटेगरी पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट?
2026 की Amazon Black Friday Sale में अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर मिल रहे डिस्काउंट को आसानी से समझने के लिए इस तालिका पर एक नजर डालिए।
OnePlus Nord CE6
अगर आपका मोबाइल फोन पुराना हो गया है तो वक्त आ गया है उसे डिस्काउंट के साथ अपग्रेड करने का। OnePlus का यह मोबाइल फोन 8000mAh की बैटरी से लैस है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 2.5 दिनों तक बिना रुकावट काम कर सकती है और हर जगह चार्जर लेकर जाने के झंझट से छुटकारा मिलता है। Amazon ब्लैक फ्राइडे Sale में छूट पर मिल रहा यह फोन का स्नैपड्रैगन प्रोसेसर प्रदर्शन को दमदार बनाता है और फोन के हैंग होने की समस्या नहीं आती है। 144Hz तक की रिफ्रेश रेट के चलते सारे विजुअल्स बिना ब्लर हुए आसानी से लोड होते हैं। इसी के साथ 50MP के बैक कैमरा के साथ हाई क्वालिटी फोटो खींचने और विडियो बनाने की सुविधा मिलती है। वहीं, 32MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिहाज से सही रहेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- OnePlus
- ऑपरेटिंग सिस्टम- OxygenOS 16
- मेमोरी स्टोरेज- 128 GB
- स्क्रीन साइज- 6.78 इंच
- डिस्प्ले टाइप- AMOLED
अमेजन पर मिल रहे ऑफर्स (नियम व शर्तें लागू)
- ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 6 महीनों तक की नो कॉस्ट EMI के लिए ₹2,000 तक की छूट।
- 5% तक के कैशबैक के लिए प्राइम मेंबर्स अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं।
01
Samsung 43 inch (108cm) Mini LED 4K Vision AI 2026 Smart TV
लोकप्रिय ब्रांड Samsung का यह 43 इंच स्मार्ट टीवी घर पर फिल्में और स्पोर्ट्स मैच देखने के मजे को दोगुना करेगा। यह मिनी LED टीवी 50Hz तक की रिफ्रेश रेट वाला है जिस वजह से हर एक्शन सीन और क्रिकेट शॉट बिना धुंधला हुए सफाई से नजर आता है। अगर आपको फुटबॉल मैच देखना पसंद है तो उसके लिए इस टीवी में खास फुटबॉल मोड दिया गया है जो पूरे मैच को और ज्यादा सफाई से दिखाता और घर पर ही ग्राउंड वाला अनुभव मिलता है। इसकी कलर बूस्टर टेक्नोलॉजी विजुअल्स के रंगों को बेहतर तरह से आप तक पहुंचाता है, जिससे हर डीटेल सफाई से नजर आती है। फिर चाहे गेमिंग करनी हो या बिंज वॉचिंग यह 4K टीवी तरह-तरह के कंटेंट को हाई क्वालिटी में देखने में मदद करता है। सबसे अच्छी बात है कि अमेजन ब्लैक फ्राइडे सेल में इस टीवी पर अच्छी छूट भी मिल रही है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- स्क्रीन साइज- 43 इंच
- रेजॉल्यूशन- 4K
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Tizen
- वोल्टेज- 220 Volts
अमेजन पर मिल रहे ऑफर्स (नियम व शर्तें लागू)
- 6 महीनों तक के नो कॉस्ट EMI पेमेंट के लिए HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर ₹2,000 तक का कूपन डिस्काउंट मिलेगा और ₹625 तक की अतिरिक्त छूट रहेगी।
- SBI क्रेडिट कार्ड पर ₹2,000 तक का कूपन डिस्काउंट और ₹50 तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG Smart Choice 790 L, 3 Star, Frost-Free, Double Door, Wi-Fi Convertible, Smart Inverter, Side By Side Refrigerator
790 लीटर क्षमता वाला यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर बड़े परिवारों या उन लोगों के लिए सही पसंद होगा जो फ्रिज में काफी सारा सामान रखते हैं। इस LG फ्रिज का स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर इसे ऊर्जा कुशल बनाने का काम करता है और लगातार इस्तेमाल के बावजूद लंबे बिजली बिल की चिंता नहीं रहती है। Amazon Black Friday Sale 2026 में छूट पर मिल रहे इस फ्रिज की डोर कूलिंग+ टेक्नोलॉजी हर हिस्से को सही तरह से ठंडा करती है और लंबी ताजगी सुनिश्चित होती है। एक्सप्रेस फ्रीज सुविधा का इस्तेमाल करके मेहमानों के आने से पहले या अचानक पार्टी प्लान बनने पर फटाफट बर्फ जमाई जा सकती है। वैसे तो इस फ्रिज में बेहतरीन स्टोरेज मिलती है लेकिन अगर कभी किसी वजह से बचा हुआ खाना, फल-सब्जियां या कोई अन्य चीज रखने के लिए जगम कम होती है तो खाली पड़े फ्रीजर को भी कन्वर्ट करके फ्रिज की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक स्मार्ट रेफ्रिजरेटर है जिसकी WiFi कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करके सारी सेटिंग्स को फोन से भी आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 790 लीटर
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
- वोल्टेज- 220 Volts
- डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
अमेजन पर मिल रहे ऑफर्स (नियम व शर्तें लागू)
- 12 महीनों तक के नो कॉस्ट EMI पेमेंट करने के लिए AXIS बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर ₹3000 तक का कूपन और ₹9000 तक का कार्ड ऑफर मिलेगा।
- अगर पेमेंट करने के लिए आप HDFC क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो ₹3,000 तक का कूपन डिस्काउंट और ₹50 तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
03
MOKOBARA Transit Set of 2 Trolley Bag
वेडिंग सीजन जारी है और अगर आपको किसी डेस्टिनेशन वेडिंग मे जाना हा या आपकी ही शादी होने वाली है तो सारा सामान पैक करने के लिए 2 पीस वाला यह MOKOBARA ट्रॉली बैग सेट एक स्टाइलिश पसंद होगा। इस कॉम्बो में एक बड़ा और छोटा सूटकेस मिलता है जिनमें काफी सारी चीजें आसानी से फिट हा जाएंगी। 2026 की Black Friday Sale में छूट पर मिल रहे ये ट्रॉली बैग मजबूत और टिकाऊ हैं; जिस वजह से गिरने या झटके लगने पर इनके आसानी से टूटने की परेशानी नहीं आती है। वहीं, इसमें लगे बढ़िया क्वालिटी के व्हील्स बैग को हाथ में उठाने की मेहनत को खत्म करते हैं। फिर चाहे कोई ऊबाड़-खाबड़ सड़क हो या एयरपोर्ट का लाउंज इन्हें हर तरह की सतह पर आसानी से खींचा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- MOKOBARA
- व्हील्स- 8
- स्टोरेज- 100 लीटर
- पैटर्न- सॉलिड
- मटेरियल- पॉलीकार्बोनेट
अमेजन पर मिल रहे ऑफर्स (नियम व शर्तें लागू)
- 3 महीनों तक की नो कॉस्ट EMI के लिए एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर ₹999.80 तक की छूट मिलेगी।
- SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹50 तक की छूट मिलेगी।
04
Skechers Men Summits Sneakers
अलग-अलग साइज के विकल्पों में आने वाले ये Skechers शूज स्लिप-ऑन क्लोजर वाले हैं जिस वजह से बार-बार फीते बांधने की झंझट से छुटकारा मिलता है और इसे पहनने व उतारने में आसानी होती है। कैजुअल डिजाइन वाले ये जूतें रोजाना पहनने के लिए सही पसंद होंगे और लाइटवेट मटेरियल पैरों को पूरा आराम देगा। मेश मटेरियल सही एयरफ्लो बनाए रखता है जिससे पसीने की वजह से पैर गीले नहीं होते हैं और लंबा आराम सुनिश्चित होता है। इसी के साथ कुशन वाला इंसोल एड़ियों पर पड़ने वाले दबाव को कम करता है जिससे देर तक चलने पर भी दर्द की समस्या नहीं आती है। वहीं, इन जूतों पर अमेजन की ब्लैक फ्राइडे सेल में छूट भी मिल रही है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Skechers
- क्लोजर- पुल-ऑन
- कलर- ब्लैक
- पैटर्न- सॉलिड
- इंसोल- कुशन
अमेजन पर मिल रहे ऑफर्स (नियम व शर्तें लागू)
- अमेजन पे लेटर का इस्तेमाल करके ₹300 या उससे ज्यादा की खरीदारी करने पर ₹100 तक का कैशबैक मिलेगा।
- प्राइम मेंबर्स को अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5% तक का कैशबैक मिलेगा।
05
जानिए इन सभी प्रोडक्ट्स पर मिल रही छूट के बारे में
यह तालिका इन सभी प्रोडक्ट्स पर अमेजन ब्लैक फ्राइडे सेल में मिल रही छूट को आसानी से समझने में मदद करेंगे।
नोट: यहां बताए गए सभी डिस्काउंट और ऑफर्स अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं और इन पर कुछ नियम व शर्तें भी लागू होते हैं, जिनकी हमारे द्वारा कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती है। पाठकों से अनुरोध है कि सारी जानकारियों को अमेजन की वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर जांच लेने के बाद शॉपिंग करें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।