क्या आप भी सर्दियों के स्वेटर, जैकेट या रोजमर्रा के कपड़ों पर जमे रोएं और धूल-बाल से परेशान हैं, और हाथ या रेजर से इन्हें हटाने में कपड़ा कटने का डर रहता है, तो आप एक अच्छा Lint Remover चुन सकते हैं। ये छोटे और इस्तेमाल में आसान होते हैं, जो कपड़ों के ऊपर उभरे रोएं को कुछ ही मिनटों में साफ कर देते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इनके ऊपर सुरक्षा वाली जाली और अंदर तेज ब्लेड लगे होते हैं, जिससे आपके महंगे या नाजुक कपड़े बिना कटे या खिंचे फिर से साफ और फ्रेश दिखने लगते हैं। चाहें ऊनी कपड़े हों, कंबल हो या सोफे के कवर ये हर जगह आसानी से चलते हैं और कम मेहनत में आपके कपड़ों को नया जैसा लुक देते हैं।
सर्दियों के पुराने कपड़ें भी लगेंगे नए जैसे, ये Lint Remover बनाएंगे हर आउटफिट को एकदम साफ!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Nova Lint Remover for Clothes
सर्दियों में महंगे ऊनी स्वेटर और शॉल पर जब छोटे-छोटे रोएं निकल आते हैं, तो वे नए होने के बावजूद पुराने और बेजान दिखने लगते हैं और हाथ से निकालने पर धागे खिंचने का डर रहता है। ऐसे में आप इस परेशानी को इस लिंट रिमूवर से दूर कर सकते हैं। इस Lint Remover में मजबूत स्टेनलेस स्टील ब्लेड और ऊपर सुरक्षित मेटल जाली दी गई है, जो कपड़े की बुनाई को नुकसान पहुंचाए बिना ऊपर उभरे रोएं और फज़ बॉल्स को आसानी से काटकर साफ कर देती है। इसका हल्का और पकड़ने में आसान डिजाइन लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी हाथ नहीं थकाता, साथ ही निकलने वाला रोआं इसके कंटेनर में इकट्ठा होता रहता है जिससे गंदगी नहीं फैलती। सबसे खास बात इस पर आपको 1 साल की वारंटी भी मिलती है।
AGARO Lint Remover
अगर आपके पसंदीदा जैकेट या कोट पर जमे रोएं उनकी चमक कम कर रहे हैं, तो आप इसे चुन सकते हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि आपको बार-बार बैटरी बदलने या तार का झंझट नहीं रहता है। इस AGARO के लिंट रिमूवर को आप चार्ज करके बिना किसी तार की रुकावट के घर में कहीं भी या सफर के दौरान भी साथ ले जा सकते हैं। इसके तेज रोटरी ब्लेड्स और अलग-अलग साइज के छेद वाली सुरक्षा जाली छोटे-बड़े हर तरह के रोएं को गहराई से साफ करती है, जबकि डिटैचेबल लिंट कलेक्टर बॉक्स कचरे को अंदर ही जमा रखता है। मल्टी-फंक्शनल होने की वजह से इसका इस्तेमाल सिर्फ ऊनी स्वेटर और जैकेट ही नहीं, बल्कि आप कंबल, पर्दे और कारपेट के रोएं को हटाने के लिए भी कर सकते हैं।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Portronics Lint X Rechargeable Fabric Lint Remover
कपड़ों के अलग-अलग फैब्रिक पर एक ही स्पीड से लिंट रिमूवर चलाने पर कई बार नाजुक कपड़ों के खराब होने या मोटे कपड़ों के ठीक से साफ ना होने की दिक्कत आती है। ऐसे में आप इस Portronics लिंट रिमूवर को चुन सकते हैं, जिसमें 3 स्पीड मोड्स दिए गए हैं ताकि आप कपड़े की मोटाई के हिसाब से स्पीड चुन सकें। इसमें 6 स्टेनलेस स्टील ब्लेड्स लगे हैं जो सामान्य ब्लेड्स के मुकाबले ज्यादा तेजी और सफाई से रोएं काटते हैं, वहीं इसका LED डिस्प्ले बैटरी और स्पीड की सही जानकारी दिखाता रहता है। यह टाइप-C चार्जिंग के साथ आता है, जो एक बार चार्ज होने पर 70 मिनट तक का रनटाइम देती है और इसका डिटैचेबल कंटेनर आसानी से खाली हो जाता है।
Wooflix Lint Remover with Handle
क्या आपके घर में भी पालतू जानवर हैं या आपके काले और गहरे रंग के कपड़ों पर हर समय धूल, रेशे और बाल चिपके रहते हैं? तो आप इस लिंट रिमूवर रोलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बिना बिजली या चार्जिंग के आपका काम आसान करता है। इस Lint Roller के साथ आपको इसमें चिपकने वाली 240 शीट्स मिलती हैं, जिन्हें बस कपड़ों या फर्नीचर पर घुमाने से धूल, पालतू जानवरों के बाल और बारीक रेशे तुरंत चिपककर साफ हो जाते हैं और गंदी शीट को आसानी से फाड़कर हटाया जा सकता है। इसका मजबूत हैंडल पकड़ने में आरामदायक है और साथ मिलने वाला प्रोटेक्टिव कवर रोलर को इस्तेमाल के बाद धूल से बचाता है।
Lifelong 2-in-1 Lint Remover for Clothes
यह लिंट रिमूवर भी काफी बढ़िया है, जो फैब्रिक शेवर और ब्रश दोनों की सुविधा एक ही डिवाइस में देता है। इसकी 9000 RPM की तेज मोटर और शार्प ब्लेड कपड़ों पर उभरे जिद्दी रोएं को तेजी से साफ करते हैं, जबकि इसमें लगा ब्रश सतह पर चिपके रेशों और पालतू जानवरों के बालों को समेटने में मदद करता है। बैटरी से चलने वाला यह कॉम्पैक्ट डिवाइस बिना किसी केबल के आसानी से हाथ में फिट बैठता है और इस्तेमाल के बाद इसका कंटेनर खोलकर साफ करना भी बेहद आसान है। आप इसे ऊनी स्वेटर, सूती कपड़ों और सोफा कवर पर चलाकर उन्हें फिर से साफ-सुथरा और नया जैसा लुक दे सकते हैं।
इसी तरह की जानकारी को आप अन्य कैटेगरी पर देख सकते हैं।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या लिंट रिमूवर इस्तेमाल करने से कपड़े कटने या खराब होने का डर रहता है?+नहीं, अगर आप सही तरीके से इस्तेमाल करें तो अच्छे लिंट रिमूवर कपड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाते। इनके ऊपर लगी मेटल या हनीकॉम्ब जाली ब्लेड और कपड़े के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखती है, जिससे केवल ऊपर उभरे रोएं ही कटते हैं। बस नाजुक कपड़ों पर हल्के हाथ से चलाएं और कपड़े को समतल सतह पर बिछाकर रखें।
- रिचार्जेबल, बैटरी वाले और प्लग-इन लिंट रिमूवर में क्या अंतर है?+रिचार्जेबल लिंट रिमूवर USB केबल से चार्ज होकर बिना तार के आसानी से इस्तेमाल होते हैं और सफर के लिए भी सुविधाजनक हैं। बैटरी वाले मॉडल्स में AA या AAA सेल लगते हैं, जबकि कॉर्डेड मॉडल्स सीधे बिजली के प्लग से चलते हैं और लगातार पावर देते हैं, लेकिन इन्हें सॉकेट के पास ही चलाना पड़ता है।
- क्या लिंट रिमूवर से पालतू जानवरों के बाल भी साफ किए जा सकते हैं?+हां, लिंट रिमूवर और लिंट रोलर दोनों ही कपड़ों, सोफे, कंबल और कार सीट से पालतू जानवरों के बाल हटाने में मददगार होते हैं। उभरे हुए रोएं काटने के लिए इलेक्ट्रिक फैब्रिक शेवर बेहतर रहता है, जबकि सतह पर चिपके बाल और धूल हटाने के लिए चिपकने वाला रोलर या ब्रश तेजी से काम करता है।
- लिंट रिमूवर किन-किन कपड़ों और चीजों पर इस्तेमाल किया जा सकता है?+इसका इस्तेमाल ऊनी स्वेटर, शॉल, कोट, कार्डिगन, स्वेटशर्ट, मोज़े, कंबल, सोफा कवर और कुशन पर किया जा सकता है। हालांकि, बहुत पतले सिल्क, शिफॉन, नेट या कढ़ाई वाले नाजुक हिस्सों पर इसे चलाने से बचना चाहिए या पहले किसी कोने पर जांच कर लेनी चाहिए।
- लिंट रिमूवर की सफाई कैसे करें?+हर बार इस्तेमाल के बाद डिवाइस को बंद करके उसका लिंट कलेक्टर बॉक्स खाली करें। जाली और ब्लेड के आसपास फंसे बारीक रेशों को साथ मिलने वाले छोटे ब्रश से साफ करें। ब्लेड या मोटर वाले हिस्से को पानी से न धोएं और सूखी जगह पर रखें।
You May Also Like
Quick Links
- Best 32 Inch Wi Fi TV
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Long Battery Wi Fi Smartwatches
- Laptops with 8GB RAM
- Fancy Wall Clocks
- Space Saving Shoe Racks
- Over the Door Kitchen Racks
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Air Purifyers Under 5000
- Best JBL Speakers