अपने किचन को चमकाएं: Airtight Glass Jars के साथ करें स्टोरेज, लिड की वजह से चीजें रहेंगी फ्रेश!

लिड के साथ आने वाले एयर टाइट ग्लास जार में मसाले, ड्राई फ्रूट्स और स्नैक्स आदि को आसानी से स्टोर किया जा सकता है। सबसे अच्छी बात है कि स्टील या प्लास्टिक की तुलना में ये खाने को लंबे समय तक ताजा रखते हैं और स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहतर माने जाते हैं। इसी के साथ बार-बार ढक्कन खोलकर यह चेक नहीं करना पड़ता है कि अंदर क्या रखा हुआ है।
6 एयरटाइट और कॉम्पैक्ट ग्लास जार
6 एयरटाइट और कॉम्पैक्ट ग्लास जार

क्या आपकी रसोई में सामान इधर-उधर बिखरा रहता है या दाल, मसालों, या आटे का पैकेट खोलने के बाद उनमें आसानी से कीड़े लगने की समस्या आ जाती है? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि मजबूत क्वालिटी वाले ग्लास जार इस समस्या को हल करेंगे। इनका सबसे बड़ा फायदा यह है कि बाहर से ही पता चल जाता है किस डिब्बे में क्या रखा गया है और बार-बार ढक्कन खोलने की जरूरत नहीं होती है। वहीं, Glass Jar With Lid चीजों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने का काम करते हैं और उनमें कीड़े लगने की समस्या आसानी से नहीं आती है। इसी के साथ ये रसोईघर को व्यवस्थित करते हुए उसे देखने में भी आकर्षक बनाते हैं। 

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

STAR WORK 1.5 Liters Mason Glass Jars With Buckle Lids

स्टोरेज के लिए क्यों हैं अच्छे?

3 के सेट में आने वाले ये जार 1.5 लीटर क्षमता वाले हैं जिनमें आसानी से एक पूरे पैकेट को खाली किया जा सकता है और उसे सील करके रखने का झंझट नहीं होगा। मोटे कांच से बने होने की वजह से इनके आसानी से टूटने की समस्या नहीं आती है और अगर कभी कोई जार गलती से हाथ से गिर भी जाता है तो वह आसानी से क्रैक नहीं होगा। चौड़े मुंह वाले इन सभी जार्स में आसानी से हाथ डालकर साफ किया जा सकता है और साथ ही में सामान रने या निकालने में भी परेशानी नहीं आती है। जहां पुराने डिब्बों के ढक्कन को खोलने में कई बार बहुत मेहनत करने पड़ती है, इनकी लिड्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वे आसानी से खोली जा सकती हैं।

01

CELLO Qube Fresh Glass Storage Jar for Kitchen Set of 2 Pcs

स्टोरेज के लिए क्यों हैं अच्छे?

रसोईघर में सबसे ज्यादा दिक्कत आती है ड्राय फ्रूट्स, चिप्स, बिस्किट या अन्य स्नैक्स को स्टोर करने में। पैके एक बार खुलने पर पूरा खत्म होता नहीं है और उसे सील करके रखने पर भी सिलने की समस्या आ ही जाती है। ऐसे में 2 के सेट वाले ये Glass Containers इस लिहाज से सही रहेंगे। 580ml की क्षमता की वजह से स्टोरेज के लिए भरपूर जगह मिलती है और चीजें लंबे समयत तक फ्रेश भी रहती हैं। ट्रांसपेरेंट डिजाइन की वजह से बाहर से ही पता चल जाता है कि अंदर क्या रखा गया है और बार-बार अंदाजा लगाने की मेहनत नहीं करनी होती है। किचन के अलावा इन ग्लास जार्स को आसानी से कमरे में भी स्नैक्स रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Nestasia Glass Containers for Kitchen

अगर आप अभी भी मसालों को रखने के लिए उसी पुराने स्टाइल वाली मसालदानी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो समय आ चुका है किचन को Nestasia के इन जार्स से अपग्रेड करने का। इस सेट में 250 ml क्षमता वाले 6 जार मिलते हैं जिनमें रोजाना इस्तेमाल होने वाले मसाले आसानी से रखे जा सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि मसालदानी की तरह इनके साथ मिक्सिंग की समस्या नहीं आती है और सारी चीजें ताजा बनी रहती हैं। कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से ये ज्यादा जगह का घेराव भी नहीं करते हैं और किचन शेल्फ या काउंटर पर पूरी सफाई बनी रहती हैं। मसालों के अलावा इनका इस्तेमाल डाइनिंग टेबल पर अचार, नमक और चटनी जैसी चीजें रखने के लिए भी कर सकते हैं। 

03

Round Glass Storage Jars Set of 6

स्टोरेज के लिए क्यों हैं अच्छे?

अकेले रहने वाले लोगों के किचन के लिए 370ml ग्लास जार्स का यह सेट काफी अच्छा है क्योंकि वहां चीजें बहुत ज्यादा मात्रा में स्टोर करने की जरूरत नहीं होती है। इनमें दाल-चावल से लेकर मसाले और अचार तक को आसानी से रख सकते हैं। मजबूत मटेरियल से बने ये Kitchen Containers पूरी तरह से फूड-सेफ भी हैं जिससे खाने में किसी तरह के केमिक्ल मिक्स होने की समस्या नहीं आती है। लीकप्रूफ डिजाइन की वजह से इनमें गीली चीजों को भी स्टोर किया जा सकता है और उनके रिसाव की समस्या नहीं आती है। अगर रसोईघर में जगह कम है तो इन्हें एक-के-ऊपर-एक करके भी रखा जा सकता है जिस वजह से ज्यादा जगह नहीं घिरती है। 


स्मार्ट चॉइस पर देखिए गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स

04

AGARO Elegant Glass Jar 3500 ml

स्टोरेज के लिए क्यों हैं अच्छे?

किचन में मसाले, बिस्किट, दालें और अन्य चीजें तो छोटे डिब्बों में आसानी से रखी जा सकती हैं लेकिन आटा और चालव रखने के लिए अक्सर बड़े डिब्बों की जरूरत होती है, जिसके लिए 3500ml क्षमता वाला यह Airtight Container सही रहेगा। इसमें लगी स्टेनलेस स्टील मटेरियल की लिड लंबी ताजगी सुनश्चित करती है, और बदलते मौसम की वजह से कीड़े या फंग्स लगने की समस्या आसानी से नहीं आती है। इसकी गोल डिजाइन आपके किचन कैबिनेट को देखने में भी एक अलग लुक देगी। साथ ही बड़े मुंह की वजह से इसकी सफाई करना और चीजों को भरना आसान हो जाता है। 

05

The Better Home Borosilicate Glass Jars Set

स्टोरेज के लिए क्यों हैं अच्छे?

जो लोग बिना ज्यादा मेहनत किए अपने किचन को एक नया लुक देने चाहते हैं उनके लिए लिड वाले ये ग्लास जार सही पसंद होंगे। सामान्य गोल और चौकोर डिजाइन वाले डिब्बों से विपरीत लंबे आकार वाला यह सेट देखने में भी काफी प्रीमियम है और इनमें लगे बांस मटेरियल से बने ढक्कन एयरटाइट हैं, जिस वजह से चीजें ताजा रहती हैं। सबसे अच्छी बात है कि इनमें गीली व सूखी दोनों तरह की सामग्री स्टोर की जा सकती हैं। मजबूत मटेरियल इन्हें लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखता है जिस वजह से ये आसानी से टूटते नहीं है। वहीं, स्लीक डिजाइन के चलते कैबिनेट में भी कम-से-कम जगह घिरती है। 

06

  

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या लिड वाले ग्लास जार माइक्रोवेव में इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
    +
    हां ज्यादातर ग्लास जार माइक्रोवेव में इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित होते हैं। ढक्कन को हटाने के बाद ही जार को माइक्रोवेव में रखें।
  • एयरटाइट ग्लास जार को साफ कैसे करना चाहिए?
    +
    इन्हें हाथ से गर्म साबुन के पानी से धोया जा सकता है, या अगर ब्रांड द्वारा बताया गया हो तो डिशवॉशर में भी धोया जा सकता है। ढक्कन और सिलिकॉन सील को अलग से साफ करना चाहिए ताकि कोई भोजन फंसा न रहे।
  • क्या ये जार लीक-प्रूफ होते हैं?
    +
    अच्छी क्वालिटी वाले एयरटाइट ग्लास जार में सिलिकॉन सील के साथ ढक्कन होते हैं जो उन्हें लीक-प्रूफ बनाते हैं। हालांकि, गीली चीजों को स्टोर करते समय हमेशा सावधानी बरतें और ढक्कन को कसकर बंद करें।
  • ग्लास जार में क्या स्टोर कर सकते हैं?
    +
    आप सूखे मेवे, अनाज, दालें, मसाले, कॉफी, चीनी, बिस्किट, स्नैक्स, बचा हुआ खान और यहां तक कि घर का बना जैम और अचार भी स्टोर कर सकते हैं।
  • क्या ये ग्लास जार फ्रीजर सुरक्षित हैं?
    +
    कई ग्लास जार फ्रीजर सुरक्षित होते हैं, खासकर अगर वे बोरोसिलिकेट ग्लास से बने हों। हालांकि, गीली चीजों को फ्रीज करते समय जार को पूरी तरह से न भरें, क्योंकि इनके जमने पर जार टूट सकता है।