खूबसूरत फिश कट स्टाइल वाले लहंगा डिजाइन शादी के फंक्शन में आपको देंगे परी वाला लुक!

अगर आप इस वेडिंग सीजन में कुछ हटकर और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो फिश कट लहंगा ट्राई कर सकती हैं। इस खूबसूरत आउटफिट में आपका अंदाज इतना खास होगा कि हर कोई आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा।
फिश कट स्टाइल वाला लहंगा डिजाइन
फिश कट स्टाइल वाला लहंगा डिजाइन

शादी का मौका हो और आउटफिट की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हर लड़की चाहती है कि वह शादी के खास मौके पर सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आए। अगर आप भी अपने वेडिंग लुक में ग्लैमर और एलिगेंस का तड़का लगाना चाहती हैं, तो फिश कट स्टाइल वाला लहंगा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। Fish Cut स्टाइल वाले Lehenga Design की सबसे खास बात इसका यूनिक डिजाइन है। यह कमर और हिप्स पर अच्छी फिटिंग देता है, जबकि नीचे की तरफ मछली की पूंछ जैसी खूबसूरत फ्लेयर बनाता है। यही वजह है कि यह लहंगा पहनने में बेहद आकर्षक नजर आता है। इसमें आपको हैवी एम्ब्रॉयडरी से लेकर सीक्विन वर्क, मिरर वर्क और जरी वर्क वाले लहंगे मिल जाएंगे जो शादी और रिसेप्शन के लिए काफी पसंद किए जा रहे हैं। 

देखें 5 शानदार लहंगा के विकल्प यहां - 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें अन्य कैटेगरी के बारे में लेख।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Cute Fellow Embroidered Semi Stitched Lehenga Choli (Blue)

वेडिंग सीजन में पहनने के लिए कैसे है खास? 

  • वेडिंग सीजन में पारंपरिक लाल और गुलाबी रंगों से हटकर नीला रंग रॉयल लुक देने में मदद कर सकता है। यह दिन की हल्दी-मेहंदी से लेकर रात के संगीत और रिसेप्शन तक, हर तरह के फंक्शन के लिए सही रहेगा। 
  • फिश-कट पैटर्न में बने होने की वजह से यह आपको ज्यादा स्लिम और स्टाइलिश दिखाने में मदद कर सकता है। 
  • सेमी-स्टिच्ड होने के कारण आप इसके ब्लाउज और लहंगे की कमर व लंबाई को अपनी बॉडी शेप और पसंद के डिज़ाइन जैसे बैकलेस, स्लीवलेस या फुल स्लीव्स के हिसाब से सिलवा सकती हैं।
01

Trivety Printed Semi Stitched Lehenga Choli (White)

वेडिंग सीजन में पहनने के लिए कैसे है खास?

  • ट्रेडिशनल घेरदार लहंगों से अलग, फिश-कट डिज़ाइन कमर और हिप्स पर फिट होकर घुटनों के नीचे से फैलता है। जिससे यह आपकी बॉडी कर्व्स को खूबसूरती से उभारने में मदद कर सकता है।
  • सफेद बेस और प्रिंटेड डिज़ाइन के साथ आने वाला यह Fish Cut Lehenga सेमी-स्टिच्ड है और आप इसे अपनी बॉडी शेप और पसंद के अनुसार सिलवा सकती हैं।
  • भारी जरी या हेवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगों के मुकाबले प्रिंटेड होने की वजह से यह वजन में काफी हल्का है और आप इन्हें पहनकर घंटों तक शादी के फंक्शन एन्जॉय कर सकते हैं।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

QISSA Embroidered Stitched Lehenga Choli (Yellow)

वेडिंग सीजन में पहनने के लिए कैसे है खास?

  • मर्मेड स्टाइल वाला यह लहंगा पीले रंग में आता है जिसे आप अपनी हल्दी के फंक्शन में पहनने के लिए चुन सकती हैं और सबसे खास दिख सकती हैं। 
  • इस पर की गई एम्ब्रॉयडरी इसे एक रिच और फेस्टिव टच दे सकती है। जिससे बिना ज्यादा भारी-भरकम लगे यह आपको एक ट्रेडिशनल वेडिंग गेस्ट लुक दे सकता है।
  • बहुत ज्यादा लेयर्स और भारी कैन-कैन वाले लहंगों की तुलना में फिश कट लहंगा संभालने में आसान होता है। जिससे आप संगीत या बारात में डांस करते समय इसे बिना किसी परेशानी के कैरी कर सकती हैं।
03

Kinjo Embroidered Stitched Lehenga Choli (Blue

वेडिंग सीजन में पहनने के लिए कैसे है खास?

  • रेडी-टू-वियर स्टाइल वाला यह लहंगा आकर्षक ब्लू रंग में आता है जो आपको शादी के किसी भी फंक्शन में झटपट तैयार होने में मदद कर सकता है। 
  • भारी-भरकम ब्राइडल लहंगों की तुलना में यह एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा पहनने में हल्का और आरामदायक रहेगा, जिससे आप शादी के फंक्शन्स में आसानी से डांस कर सकती हैं।
  • इस Lehenga Choli पर की गई कढ़ाई इसे काफी खूबसूरत दिखा रहे हैं, जो शादी के माहौल के लिए एकदम सही हो सकता है।
04

Mert India Embellished Semi Stitched Lehenga Choli (Light Blue)

वेडिंग सीजन में पहनने के लिए कैसे है खास?

  • फिश कट डिजाइन वाला यह लहंगा वेलवेट और नेट फैब्रिक में बना हुआ है जो आरामदायक होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश लुक भी दे सकता है। 
  • स्लीवलेस डिजाइन वाला यह लहंगा पेस्टल शेड वाले ब्लू रंग में आता है जो सेमी-स्टिच्ड है जिससे आप इसे अपनी बॉडी शेप और हाइट के अनुसार परफेक्ट फिटिंग करवा सकती हैं। 
  • यह मरमेड कट लहंगा वजन में हल्का है और इस लहंगे पर की गई बारीक एम्ब्रॉयडरी और सीक्विन व स्टोन का काम इसे वेडिंग-रेडी बना रहा है।
05

स्टाइल स्ट्रीट पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • फिश कट लहंगा क्या होता है?
    +
    फिश कट लहंगा एक ऐसा स्टाइलिश लहंगा होता है, जो कमर और हिप्स पर फिट रहता है और घुटनों के आसपास से नीचे की तरफ फैला हुआ होता है। इसका डिजाइन मछली की पूंछ जैसा होता है, इसलिए इसे फिश कट लहंगा कहा जाता है।
  • शादी के लिए कौन-सा फिश कट लहंगा अच्छा रहता है?
    +
    शादी के लिए हैवी एम्ब्रॉयडरी, जरी वर्क, सीक्विन वर्क और मिरर वर्क वाले फिश कट लहंगे अच्छे रहते हैं। आप अपनी पसंद और शादी के फंक्शन के हिसाब से रंग और डिजाइन चुन सकती हैं।
  • क्या फिश कट लहंगा रिसेप्शन के लिए भी पहना जा सकता है?
    +
    आमतौर पर, फिश कट लहंगा रिसेप्शन के लिए भी एक शानदार विकल्प बन सकता है। आप पेस्टल पिंक, सिल्वर, गोल्डन या शैंपेन कलर का लहंगा पहनकर बेहद ग्लैमरस लुक पा सकती हैं और पार्टी में छा सकती हैं।
  • फिश कट लहंगे के साथ कैसी ज्वेलरी अच्छी लगती है?
    +
    फिश कट लहंगे के साथ चोकर सेट, हैवी ईयररिंग्स, मांगटीका और स्टेटमेंट नेकलेस काफी खूबसूरत लगते हैं। अगर आपका लहंगा हैवी वर्क वाला है, तो हल्की ज्वेलरी भी चुन सकती हैं।